Question

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए – 1. BT बैंगन तथा 2. ऊतक संवर्धन।या पूर्ण शक्तता टोटीपोटेन्सी किसे कहते हैं? ऊतक संवर्धन की प्रमुख विधियों का चित्रों की सहायता से वर्णन कीजिए।या ऊतक संवर्धन क्या है? इसके अन्तर्गत आने वाले विभिन्न पदों के नाम लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

BT बैंगन बैसीलस थूरीनजिएंसिस नामक जीवाणु ऐसी प्रोटीन का निर्माण करता है जिसमें अनेक प्रकार के कीटों तम्बाकू का कीट सैनिक कीट मूंग कीट को नष्ट करने की क्षमता होती है। बेसीलस जीवाणु से बना यह जीव विष कीटनाशक होता है। जीवाणु में निष्क्रिय परन्तु कीट में पहुँचते ही सक्रिय हो जाता है जिससे कीटों की मृत्यु हो जाती है। जीव विष को बनाने वाले जीवाणु से जीव को पृथक् करके बैंगन की फसल में समाविष्ट कर देते हैं। इनसे BT बैंगन का निर्माण होता है जिस पर पीड़कों का कोई प्रभाव नहीं होता है।ऊतक संवर्धन इस तकनीक का विकास सर्वप्रथम सन् 1902 में गोटलीब हेबर लेन्डटू द्वारा किया गया। भोजन की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए इस तकनीक का उपयोग करते हैं। इसके अन्तर्गत प्रयोगशाला के भीतर पादप कोशिका ऊतक अंगों की वृद्धि पात्रों में उपस्थित कृत्रिम संवर्धन माध्यम में करके पौधों की संख्या में अपार वृद्धि करते हैं। एक कोशिका अथवा मूल कोशिका द्वारा पूरा पौधा विकसित करने की क्षमता को पूर्ण शक्तता टोटीपोटेन्सी कहते हैं। इस प्रक्रिया को ऊतक संवर्धन tissue culture कहते हैं। इस विधि से अल्प काल में हजारों की संख्या में पादपों का उत्पादन किया जाता है। इसे सूक्ष्म प्रवर्धन micro propagation भी कहते हैं।सन् 1957 में स्टीवर्ड नामक वैज्ञानिक ने एकल कोशिका से पूर्ण पौधे की वृद्धि को सिद्ध किया। ऊतक संवर्धन में अनेक वृद्धि नियन्त्रक जैसे- ऑक्सिन auxin व साइटोकाइनिन cytokinine की आवश्यकता होती है। ऊतक संवर्धन की प्रमुख दो विधियाँ हैं – 1. प्रयोगशाला में वृद्धि जैसे-कैलस callus व निलम्बन संवर्धन  2. एक्स प्लान्ट जैसे- मेरीस्टेम संवर्धन भ्रूण संवर्धक परागकोश संवर्धन जीवद्रव्य संवर्धन आदि।संवर्धन के ये प्रयोग आनुवंशिक इन्जीनियरिंग genetic engineering में बहुत लाभदायक हैं क्योंकि नई किस्म के पौधे उत्पन्न करने में कोशिका संवर्धन एक प्रमुख विधि है।


Related Solutions