प्रोटोजोआ द्वारा उत्पन्न होने वाले किन्ही दो रोगों के नाम लिखिये। इनमें से किसी एक रोग के जनक लक्षण एवं रोकथाम का उल्लेख कीजिए।या अमीबीय पेचिश क्या है? इसके लक्षण रोकथाम एवं चिकित्सा का उल्लेख कीजिए। या एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका के संक्रमण से बचने के लिए चार महत्त्वपूर्ण उपायों का उल्लेख कीजिए। या पेचिश या अमीबता रोग के रोगजनक का नाम लिखिए तथा इस रोग के लक्षण एवं उपचार बताइए। या अमीबिक पेचिश पर टिप्पणी लिखिए। या टिप्पणी लिखिए-पेचिश।
प्रोटोजोआ द्वारा उत्पन्न होने वाले दो रोगों का नाम निम्नवत् है – i मलेरिया ii अमीबिक पेचिश या अमीबिएसिसअमीबिएसिस अथवा अमीबिक पेचिश आमातिसार अथवा अमीबिएसिस नामक बीमारी एक प्रोटोजोआ एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका Entomoeba histolytica द्वारा होती है। एण्टअमीबा Entamoeba की ट्रोफोजाइट trophozoite अवस्था बड़ी आँत में हिस्टोलायटिक histolytic विकर स्रावित करके घाव ulcer पैदा कर देती है। इन घावों से रक्त म्यूकस आदि मल के साथ पेचिश के रूप में बाहर आता है। ये परजीवी चतुष्केन्द्रीय पुटिकाओं cysts के रूप में रोगी के मल के साथ बाहर आते हैं तथा संक्रमित भोजन एवं जल द्वारा दूसरे मानवों में पहुँचकर रोग फैलाते हैं। इस रोग को फैलाने में घरेलू मक्खियों का भी बड़ा हाथ रहता है। कभी-कभी यह परजीवी फेफड़ों यकृत व मस्तिष्क में पहुंचकर सूजन व घाव का कारक बनता है।इस रोग के होने पर पेट में दर्द व ऐंठन रहती है वमन की इच्छा होती है व पेट भारी रहता है सिर में दर्द व शरीर कमजोर हो जाता है। श्लेष्मा व रक्तयुक्त दस्त हो जाते हैं। रोगी की आँखों के आस-पास काले घेरे बन जाते हैं व चेहरा मुरझा जाता है। एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका परजीवी अण्डाकार व शरीर 20μ – 30μ व्यास का होता है। इसका शरीर एक मोटे भौथरे blunt पाद युक्त होता है। कोशिकाद्रव्य एन्डोप्लाज्म व एक्टोप्लाज्म में विभाजित रहता है। कुंचनशीलधानी अनुपस्थित होती है माइटोकॉण्डिया आदि अंगक थोड़े ही होते हैं। यह परजीवी विश्व के लगभग 10% व्यक्तियों में पाया जाता है व सिर्फ 3% को ही प्रभावित करता है।रोकथाम व उपचार Control and Treatment – भोजन को अच्छी तरह से पकाकर खाना चाहिए तथा फल आदि ठीक प्रकार से धोने चाहिए। नियमित रूप से नहाना नाखून काटना भोजन से पूर्व हाथ धोने चाहिए। स्वच्छ जल का प्रयोग करना चाहिए। रोगी को स्वस्थ मनुष्यों से अलग रखना चाहिए। रोग हो जाने पर फ्यूमेजिलिन fumagilin इरथ्रोमायसिन erythromycin बायोमीबिक-D biomebic-D डिपेन्डॉल-m dependal-m डायडोक्विन diadoquin ट्राइडेजॉल tridazole मेट्रोजिल metrogyle एम्जोल amzole ह्यमेटिन humatin आदि औषधियों का प्रयोग लाभकारी होता है।
Related Solutions
पल्लवन के लेखन में अप्रासंगिक बातो का अनावश्यक विस्तार या उल्लेख----।
View Solutionसमाचार के इण्ट्रो या मुखड़ा का क्या आशय है?
View Solutionपंख वाले चींटे या दीमक वर्षा के दिनों में निकलते है। (वाक्य का भेद लिखिए)
View Solutionदो आवेशित चालकों या संधारित्रों के बीच आवेश का पुनर्वितरण
View SolutionQuestion stimulus:- निम्र वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए? "जो किसी वस्तु या विषम में आसक्त न हो"
View Solutionएक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर लिखिका के पिताजी के सकारात्मक और नकारात्मक गुणों का उल्लेख कीजिए।
View Solutionजापान में मानसिक रोग के क्या कारण बताए गए हैं ? उससे होने वाले प्रभाव का उल्लेख करते हुए लिखिए कि इसमें 'टी सेरेमनी' की क्या उपयोगिता है।
View Solutionसपनों के से दिन' पाठ के आधार पर पीटी सर की किन्हीं तीन चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
View Solutionवरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए जा रहे किसी आयोजन के आकर्षणों का उल्लेख करते हुए एक सूचना लिखिए।
View Solutionरोग एवं जीवाणु के नाम #!#NCERT प्रश्न अभ्यास
View Solutionनीचे दर्शाये दशमलव प्रसार के लिए निर्धारित कीजिए कि यह संख्या परिमेय संख्या है या नही। यदि यह परिमेय संख्या है, तो इसके हर के अभाज्य गुणनखंडन के बारे में अपनी टिप्पणी लिखिए-
View Solutionबहुल कोणों के त्रिकोणमिति अनुपात | दो कोणों के Sine या Cosine के गुणन का योग में परिवर्तन | दो कोणों के Sine या Cosine के योग अथवा अंतर का गुणा में परिवर्तन
View Solutionबहुल कोणों के त्रिकोणमिति अनुपात | दो कोणों के Sine या Cosine के गुणन का योग में परिवर्तन | दो कोणों के Sine या Cosine के योग अथवा अंतर का गुणा में परिवर्तन
View Solutionदो या दो से आदिक सदिश राशियो को जोड़ना और घटाना #!#त्रिभुज के सदिश योग का नियम #!#त्रिभुज के सदिश योग का नियम पर आधारित प्रशन
View Solutionदो आवेशित चालकों या संधारित्रों के बीच आवेश का पुनर्वितरण || आवेशों के पुनर्वितरण में ऊर्जा का ह्रास || कुछ प्रश्न
View Solutionदो आवेशित चालकों या संधारित्रों के बीच आवेश का पुनर्वितरण || आवेशों के पुनर्वितरण में ऊर्जा का ह्रास || कुछ प्रश्न
View Solutionबिहारी के दोहों की रचना मुख्यतः किन भावों पर आधारित है? उनके मुख्य ग्रंथ और भाषा के नाम का उल्लेख कीजिए।
View Solutionनिम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह कीजिए तथा समास के नाम लिखिए- नवरात्रि, चिंतामग्न
View Solutionसूक्ष्मजीव से होने वाले रोगों के नाम
View Solutionअब कहाँ दूसरे के दु:ख में दु:खी होने वाले पाठ के लेखक का नाम लिखिए।
View Solution