Question

आणविकता तथा कोटि में अन्तर स्पष्ट कीजिए। N 05 के अपघटन की कोटि निर्धारित कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

अभिक्रिया की आणविकता और कोटि में अन्तर 1. अभिक्रिया की आणविकता सदैव एक पूर्ण संख्या होती है जबकि अभिक्रिया की कोटि भिन्नात्मक भी हो सकती है।2. अभिक्रिया की आणविकता कभी-भी शून्य नहीं हो सकती जबकि अभिक्रिया की कोटि शून्य भी हो सकती है। 3. किसी अभिक्रिया की आणविकता और कोटि समान या भिन्न-भिन्न हो सकती हैं। 4. अभिक्रिया के वेग निर्धारक पद में भाग लेने वाले अणुओं की संख्या उस पद की आणविकता कहलाती है। अभिक्रिया की कोटि उन अणुओं की संख्या है जिनकी सान्द्रताएँ अभिक्रिया के वेग को निर्धारित करती हैं। 5. अभिक्रियाको आणविकता की व्याख्या उसकी क्रिया-विधि द्वारा करते हैं जबकि अभिक्रिया की कोटि प्रयोग द्वारा निकाली जाती है।N2O5 के तापीय अपघटन की अभिक्रिया 2N2O5 → 4NO2 + O2 के लिए प्रयोगों द्वारा निर्धारित नियम निम्न है  दर = k [N2O5] दर नियम में N2O5 की सान्द्रता की घात = 1 है अत: N2O5 का अपघटन प्रथम कोटि की अभिक्रिया है।


Related Solutions