संक्षारण क्या है और यह किन कारकों पर निर्भर करता है? इसे एक विद्युत रासायनिक घटना क्यों माना जाता है?या लोहे पर जंग लगने से क्या तात्पर्य है? किन परिस्थितियों में लोहे पर जंग लगती है? जंग लगने की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए। या लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए प्रयुक्त कुछ प्रमुख विधियों का वर्णन कीजिए। या संक्षारण से आप क्या समझते हैं? इसे प्रेरित करने वाले मुख्य कारकों का वर्णन कीजिए। या धातुओं के बलिदानी रक्षण का क्या अभिप्राय है और इसे कैसे सम्पन्न किया जाता है? या कैथोडिक रक्षण से आप क्या समझते हैं? यह किस प्रकार लोहे को जंग लगने से बचाता है?
संक्षारण – जब एक धातु को किसी विशिष्ट वातावरण में रखा जाता है तो वह वातावरण से क्रिया कर सकती है जिसके फलस्वरूप उसकी सतह कलुषित हो सकती है। इस घटना को संक्षारण कहते हैं। अधिकांश धातुएँ वायुमण्डल में रखे जाने पर किसी न किसी रूप में प्रभावित होती हैं। वायुमण्डल में उपस्थित गैसें धातु से मन्द गति से क्रिया कर उसकी सतह को कलुषित कर देती हैं। इससे धातुएँ अपनी विशिष्ट चमक खो देती हैं। कुछ धातुओं की शक्ति कम हो जाती है और वे दुर्बल तथा भंगुर। हो जाती हैं। चाँदी की चमक का कम होना लोहे पर जंग लगना ताँबे या कॉसे पर हरी परत का जमा होना आदि संक्षारण के कुछ सामान्य उदाहरण हैं। संक्षारण को निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है – किसी निश्चित वातावरण की मन्द किन्तु स्वतः प्रवर्तित क्रिया द्वारा धातुओं की सतह के कलुषित होने की प्रक्रिया को संक्षारण कहा जाता है।संक्षारण को प्रभावित करने वाले कारक धातुओं का संक्षारण अनेक कारकों पर निर्भर करता है। इनमें से कुछ प्रमुख कारक निम्न हैं – 1. धातु की क्रियाशीलता – अधिक क्रियाशील धातु के संक्षारण की सम्भावना किसी अन्य कम क्रियाशील धातु की तुलना में अधिक होती है। उदाहरणार्थ- लोहा अपने से कम क्रियाशील धातु चाँदी की तुलना में अधिक तेजी से संक्षारित होता है। किसी धातु की क्रियाशीलता उसकी विद्युत धनात्मक प्रकृति पर निर्भर करती है। धातु की विद्युत धनात्मक प्रकृति जितनी अधिक होगी वह उतनी ही अधिक क्रियाशील होगी। इस प्रकार धातुएँ जैसे-Na Ca Mg Al Zn आदि शीघ्रता से संक्षारित होती हैं।2. धातु में अशुद्धियों की उपस्थिति – शुद्ध धातुएँ प्राय: अधिक संक्षारित नहीं होती हैं। एक धातु में अन्य अशुद्ध धातुओं की उपस्थिति उस धातु में संक्षारण को प्रेरित करती है। इसका कारण यह है कि कम विद्युत धनात्मक अशुद्ध धातुएँ ग्राही धातु के साथ गैल्वेनिक सेलों का निर्माण करती हैं जिससे ग्राही धातु संक्षारित हो जाती है। 3. जल में विद्युत अपघट्यों की उपस्थिति – जल में विद्युत अपघट्य पदार्थों की उपस्थिति संक्षारण की दर में वृद्धि करती है। उदाहरणार्थ-लोहे का संक्षारण आसुत जल की तुलना में समुद्री जल में अधिक सीमा तक होता है क्योंकि समुद्री जल में अनेक विद्युत अपघट्य जैसे NaCl KCl आदि घुले रहते हैं। 4. वायु में क्रियाशील गैसों की उपस्थिति – वायु में उपस्थित क्रियाशील गैसें; जैसे- CO2 SO2 NO2 आदि जल में घुलकर अम्लों का निर्माण करती हैं जो विद्युत-अपघट्यों का कार्य करते हैं एवं संक्षारण प्रक्रिया को त्वरित करते हैं।लोहे पर जंग लगना – जब लोहे के एक टुकड़े को नम वायु में खुला रखा जाता है तो उसकी सतह पर एक लाल-भूरी परत बन जाती है। इस परत को आसानी से खुरचा जा सकता है। नम वायु की क्रिया द्वारा लोहे की सतह पर एक लाल-भूरी परत के जमा होने की प्रक्रिया को जंग लगना कहते हैं तथा लाल-भूरी परत को जंग कहा जाता है। लोहे पर जंग लगना वास्तव में वायु जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड की लोहे से संयुक्त अभिक्रिया के कारण होता है। पूर्णरूप से शुष्क वायु या वायु मुक्त शुद्ध जल में लोहे पर जंग नहीं लगती है। जंग की सही संरचना वायुमण्डलीय परिस्थितियों तथा जंग को प्रेरित करने वाले कारकों के सापेक्ष योगदान पर निर्भर करती है। यह मुख्य रूप से जलयोजित फैरिक ऑक्साइड Fe2O3.xH2O है। इसके निर्माण को सरल रूप में निम्न समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है –जंग लगने की प्रक्रिया में नम वायु की उपस्थिति में सर्वप्रथम लोहे की बाहरी सतह जंग ग्रस्त होती है। और सतह पर जलयोजित फेरिक ऑक्साइड जंग की एक परत जमा हो जाती है। यह परत मुलायम तथा सरन्ध्र होती है और मोटाई बढ़ने पर स्वयं नीचे गिर सकती है। परत के नीचे गिरने से लोहे की आन्तरिक परत वायुमण्डल के सम्पर्क में आ जाती है और उस पर भी जंग लग जाती है। इस प्रकार यह प्रक्रम चलता रहता है और धीरे-धीरे लोहा अपनी शक्ति खोता रहता है। लोहे पर जंग लगने की प्रक्रिया निम्नलिखित कारकों से प्रेरित तथा अधिशासित होती है –1. वायु की उपस्थिति 2. नमी की उपस्थिति 3. कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति 4. जल में विद्युत अपघट्यों की उपस्थिति 5. लोहे में कम विद्युत धनात्मक धातुओं की अशुद्धि के रूप में उपस्थिति
Related Solutions
In the case of rusting, the weight of iron
जंग लगने पर लोहे का भार
View Solutionधातुओं में जंग कैसे लगती है|संक्षारण
View Solutionलोहे पर जंग लगना
View Solutionलोहे में जंग लगना निम्नलिखित में से किसके द्वारा उत्प्रेरित होता है?
View Solutionजमीन पर लूँ से लकीर खींचना का क्या तात्पर्य है ?
View Solutionलोहे मे जंग लगना
View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionअहंकार मनुष्य का विनाश करता है इस कथन को स्पष्ट करने के लिए बड़े भाईसाहब ने क्या-क्या उदाहरण दिए? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solution'जमीन पर खून की रेखा खींचने' से कवि का क्या अभिप्राय है ? 'रावण' का प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।
View Solutionसमाचार के इण्ट्रो या मुखड़ा का क्या आशय है?
View SolutionQuestion Stimulus :-
किसी ऐतिहासिक, पौरणिक या आकस्मिक घटना का वर्णन.......निबन्ध कहलाता है
View Solutionजिसमें किसी कथा का वर्णन गद्य में किया जाता है, उसे क्या कहते है
View Solutionमीरा के पदों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि वह भक्त की विपत्ति दूर करने के लिए किन प्रसंगों की याद कृष्ण को दिखाती है और उन्हें पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तत्पर है?
View SolutionCourse Start|Doubtnut क्या है|English Grammar VIP Course क्या है|ये COURSE क्या है|English Grammar का Course क्यों Join करे|क्या यह Course हमारे Board के लिए है? |इस Course में क्या क्या मिलेगा |Class में समझ नहीं आया तो कैसे समझे?|क्या टीचर्स से बात कर सकते है ?|क्या इसमें कोई Printed Material भी मिलेगा ?|क्या Classes को Laptop या Computer पर देख सकते है ?|कोर्स समझ नहीं आने पर Refund होगा?|कोई तकनिकी समस्या आने पर कहा संपर्क करें ?
View Solutionविद्युत क्षेत्र की तीव्रता का मान क्या माध्यम पर निर्भर करता है ?
View Solutionशिक्षण के सभी आयामों में से नियमों या सिद्धान्तों को शिक्षार्थियों तक पहुँचाने का प्रयास क्या कहलाता है?
View Solutionएक पासा को फेंका गया। अंक 4 या 5 प्राप्त करने का प्रायिकता क्या है?
View Solutionअल्फा बीटा, और गामा अल्फा-, बीटागामा किरणों के गुणों का वर्णन करते हैं
View Solution'मनुष्य मात्र बंधु है' से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solution