Question

वैद्युत परिपथ के लिए किरचॉफ के नियमों का उल्लेख कीजिए तथा उनकी सहायता से किसी व्हीटस्टोन सेतु के सन्तुलित होने का सूत्र P/Q = R/S व्युत्पादित कीजिए जहाँ संकेतों को सामान्य अर्थ है।  या व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ चित्र खींचकर उसकी साम्यावस्था का प्रतिबन्ध निकालिए। या व्हीटस्टोन ब्रिज का सिद्धान्त क्या है? या व्हीटस्टोन सेतु की संतुलन अवस्था में उसकी भुजाओं के प्रतिरोध में सम्बन्ध स्थापित कीजिए। या व्हीटस्टोन सेतु का परिपथ आरेख खींचिए तथा संतुलन के प्रतिबन्ध का व्यंजक प्राप्त कीजिए।या व्हीटस्टोन ब्रिज सिद्धान्त की संतुलन गति को लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

किरचॉफ के नियम Kirchhoff’s Laws- प्रथम नियम- किसी वैद्युत परिपथ की किसी भी सन्धि पर मिलने वाली धाराओं का बीजगणितीय योग algebraic sum शून्य होता है; अर्थात्  ∑i = 0 माना कि चालक जिनमें धाराएँ i1 i2 i3 i4 व i5 बह रही हैं सन्धि O पर मिलते हैं। चिह्न परिपाटी के अनुसार सन्धि की ओर आने वाली धारा धनात्मक है। अतः i1 वे i2 धनात्मक तथा i3 i4 व i5 ऋणात्मक हैं। किरचॉफ के नियम के अनुसार i1 + i2 – i3 – i4 – i5 = 0 या i1 + i2 = i3 + i4 + i5 स्पष्ट है कि परिपथ के किसी बिन्दु पर आने वाली धाराओं का योग वहाँ से जाने वाली धाराओं के योग के बराबर होता है। यह नियम आवेश के संरक्षण को व्यक्त करता है। द्वितीय नियम- किसी वैद्युत परिपथ में प्रत्येक बन्दपाश के विभिन्न भागों में प्रवाहित होने वाली धाराओं एवं संगत प्रतिरोधों के गुणनफलों का बीजगणितीय योग उस पाश में लगने वाले समस्त वि० वा० बलों के बीजगणितीय योग के बराबर होता है। अर्थात् ∑iR = ∑Eइस नियम को लगाते समय धारा की दिशा में चलने पर धारा व इसके संगत प्रतिरोध का गुणनफल धनात्मक लेते हैं तथा सेल के वैद्युत-अपघट्य में ऋण इलेक्ट्रोड से धन इलेक्ट्रोड की ओर चलने पर वि० वा० बल धनात्मक लेते हैं। चित्र में दिखाये गये वैद्युत परिपथ में दो बन्दपाश 1 व 2 हैं। इस नियम के अनुसार बन्दपाश 1 के लिएi1R1 – i2R2 = E1 – E2 तथा बन्दपाश 2 के लिए । i2R2 + i1 + i2 R3 = E2 इन समीकरणों को हल करके i1 व i2 के मान ज्ञात किये जा सकते हैं। यह नियम ऊर्जा के संरक्षण को व्यक्त करता है।व्हीटस्टोन सेतु का सिद्धान्त- चित्र में व्हीटस्टोन सेतु व्यवस्था दिखायी गयी है। जब व्हीटस्टोन सेतु में चतुर्भुज रूप में जुड़े प्रतिरोधों के मान इस प्रकार समायोजित किये जाएँ कि सेल की कुंजी K1 तथा धारामापी की कुंजी K2 दोनों बन्द करने पर धारामापी में कोई विक्षेप न आये तो इस दशा में सेतु सन्तुलित balanced कहा जाता है। “सेतु की सन्तुलन अवस्था में सेतु चतुर्भुज की किन्हीं दो संलग्न भुजाओं में लगे प्रतिरोधों का अंनुपात शेष दो संलग्न भुजाओं में लगे प्रतिरोधों के अनुपात के बराबर होता है।”अर्थात् P/Q = R/Sकिरचॉफ के नियमों का उपयोग करके उपर्युक्त सम्बन्ध का निगमन-चित्र में बन्दपाश ABDA में किरचॉफ का द्वितीय नियम लगाने पर


Related Solutions