Question

6 cm की दूरी पर अवस्थित दो बिन्दुओं A एवं B पर दो आवेश 2 µC तथा -2 µC रखे है। a निकाय के सम विभव पृष्ठ की पहचान कीजिए। b इस पृष्ठ के प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत-क्षेत्र की दिशा क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

a दिया है A व B पर दो आवेश 2 µC और -2 µC रखे हैं। AB = 6 सेमी = 0.06 मीटर दो दिए गए आवेशों के निकाय का समविभवी पृष्ठ A व B को मिलाने वाली रेखा के अभिलम्बवत् होगा। यह पृष्ठ रेखा AB के मध्य बिन्दु C से गुजरेगा।इस प्रकार इस पृष्ठ के प्रत्येक बिन्दु पर समान विभव है और यह शून्य है। अतः यह एक समविभवी पृष्ठ है। b हमें ज्ञात है कि वैद्युत क्षेत्र सदैव + से – आवेश की ओर दिष्ट होता है। इस प्रकार यहाँ वैद्युत क्षेत्र +ve बिन्दु A से ऋणावेशित -ve बिन्दु B की ओर कार्य करता है। तथा यह समविभवी पृष्ठ के अभिलम्बवत् है।


Related Solutions