गुरुत्वाकर्षण कक्षा 9 भौतिकी

भूमिका

इस अध्याय में हम गुरुत्वाकर्षण तथा गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम के बारे में अध्ययन करेंगे। हम पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव के अंतर्गत वस्तुओं की गति पर विचार करेंगे। हम अध्ययन करेंगे कि किसी वस्तु का भार एक स्थान से दूसरे स्थान पर किस प्रकार परिवर्तित होता है। द्रवों में वस्तुओं के प्लवन की शर्तों के बारे में भी हम विचार-विमर्श करेंगे।

गुरुत्वाकर्षण :-

हम जानते हैं कि चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है, किसी वस्तु को जब ऊपर की ओर फेंकते हैं, तो वह कुछ ऊँचाई तक ऊपर पहुँचती है और फिर नीचे की ओर गिरने लगती है। कहते हैं कि जब न्यूटन एक पेड़ के नीचे बैठे थे तो एक सेब पेड़ से न्यूटन के सिर पर गिरा। अतः तर्क करके हम कह सकते हैं कि सूर्य, ग्रहों तथा हर एक पिंडों के बीच एक बल विद्यमान है। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर न्यूटन ने निष्कर्ष निकाला कि केवल पृथ्वी ही सेब और चंद्रमा को आकर्षित नहीं करती, बल्कि विश्व के सभी पिंड एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। वस्तुओं के बीच यह आकर्षण बल गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है। अर्थात-

    कणों के बीच कार्य करने वाले पारस्परिक आकर्षण को गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) तथा उससे उत्पन्न बल को गुरुत्वाकर्षण बल (Force of Gravitation) कहते है।

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम :-

इस नियम के अनुसार,

    न्यूटन ने बताया कि दो पिण्डों के बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल का मान वस्तुओं के द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है।


ocr_image


चित्रानुसार माना दो पिंडो के द्रव्यमान क्रमशः m1m2 है तथा इनके बीच की दूरी r तथा इनके बीच लगने वाला बल F है तब-
  1. गुरुत्वाकर्षण बल का मान वस्तुओं के द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती होती है। अर्थात-

    Fm1m2 .......(1)


  2. गुरुत्वाकर्षण बल का मान द्रव्यमानों के बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। अर्थात-

    F1r2 .......(2)

समीकरण (1) व समीकरण (2) से-

Fm1m2r2

F=Gm1m2r2

यहाँ G एक नियतांक है जिसे गुरुत्वीय नियतांक या गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहते है।

G (गुरुत्वीय नियतांक या गुरुत्वाकर्षण नियतांक) का मान 6.67×1011NM2(Kg)2 होता है।
  • इस पर ताप, दाब आदि का प्रभाव नहीं पड़ता है।
    • यदि m1=m2=1Kg तथा r=1 मीटर हो तो

    F=G

    जब एकांक द्रव्यमान वाले दो पिण्ड एक दूसरे से एकांक दूरी पर स्थिर हो तो उनके मध्य लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल गुरूत्वीय नियतांक के तुल्य होता है।

    गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्व :-

    गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम अनेक ऐसी परिघटनाओं की सफलतापूर्वक व्याख्या करता है जो सम्बन्धहीन मानी जाती थी :-

    • हमें पृथ्वी से बाँधे रखने वाला, बल,

    • पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति,

    • सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति, तथा

    • चंद्रमा तथा सूर्य के कारण ज्वार-भाटा।

    उदाहरण 1

    पृथ्वी का द्रव्यमान 6×1024kg है तथा चंद्रमा का द्रव्यमान 7.4×1022 kg है। यदि पृथ्वी तथा चंद्रमा के बीच की दूरी 3.84×105km है तो पृथ्वी द्वारा चंद्रमा पर लगाए गए बल का परिकलन कीजिए।
    (G=6.7×1011Nm2kg2)

    दिया गया है कि
    पृथ्वी का द्रव्यमान m=6×1024kg,
    चन्द्रमा का द्रव्यमान m=7.4×1022kg,
    पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच कि दुरी
    r=3.84×105km=3.84×105×103m=3.84×108m
    तथा G=6.7×1011Nm2/kg2.
    समीकरण F=GMmr2 से, F=(6.7×1011Nm2/kg2)(6.0×1024kg)×(7.4×1022kg)(3.84×108m)2
    =2.02×1020N,
    अतः पृथ्वी द्वारा चन्द्रमा पर लगाया गया गुरुत्वाकर्षण बल 0.02×1020N है।

    उदाहरण 2

    यदि दो लड़के, प्रत्येक का द्रव्यमान 40 kg है, एक-दूसरे से 5.0m दूर बैठे है, तो उनके बीच के गुरुत्वाकर्षण बल का परिणाम ज्ञात करे. (G=6.67×1011Nm2/kg2)

    दिया गया है कि
    m1=40kg,m2=40kg,r=5.0m,
    तथा G=6.7×1011Nm2/kg2
    समीकरण F=Gm1m2r2से,
    दोनों लड़को के बीच के गुरुत्वाकर्षण बल का परिणाम
    F=(6.7×1011Nm2/kg2)(40kg)(40kg)(5.0m)2
    =429×1011N.

    उदाहरण 3

    चंद्रमा से सूर्य का द्रव्यमान 2.7 करोड़ गुना अधिक होता है और पृथ्वी से चंद्रमा कि दुरी कि तुलन में पृथ्वी से सूर्य की दुरी 390 गुना अधिक होती है. पृथ्वी पर चंद्रमा की अपेक्षा सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल कितना अधिक या कम होगा ?

    यदि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के द्रव्यमान क्रमशः Ms,Meऔर Mm हो तथा पृथ्वी से सूर्य और चंद्रमा की दूरियाँ rs और rm हो, तो पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वकर्षण बल क्रमशः
    Fs=GmsMer2s और Fm=GMmMer2mहोंगे
    अतः FsFm=r2sGMmMer2m=MsMmr2mr2s=M2r2s(rmrs)2
    दिया गया है कि MsMm=2.7×107तथा rsrm=390.
    FsFm=(2.7×107)(1390)2=178.
    अतः पृथ्वी पर चंद्रमा की अपेक्षा सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल 178 गुना अधिक होगा|

    मुक्त पतन :-

    हम जानते हैं कि पृथ्वी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। पृथ्वी के इस आकर्षण बल को गुरुत्वीय बल कहते हैं।

    जब किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंका जाता है तब यह एक निश्चित ऊँचाई तक पहुँच कर नीचे की ओर गिरना आरम्भ कर देती है क्योंकि उस पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित होता है।

      किसी वस्तु का पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के प्रभाव में पतन (गिरना), मुक्त पतन कहलाता है।
    मुक्त पतन में, वस्तु के वेग की दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता क्योंकि वह हमेशा पृथ्वी की तरफ गिरती है। लेकिन वस्तु के वेग के परिमाण में परिवर्तन होता है ।
      पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण वस्तु के वेग में परिवर्तन या त्वरण गुरुत्वीय त्वरण कहलाता है।
    इसे g से निर्दिष्ट करते हैं। g के मात्रक वही हैं जो त्वरण के हैं, अर्थात् ms2

    गति के दूसरे नियम से हमें ज्ञात है कि बल द्रव्यमान तथा त्वरण का गुणनफल है।

    गुरुत्व त्वरण g के मान का परिकलन :-



    ocr_image


    मान लीजिए चित्रानुसार पिंड या वस्तु का द्रव्यमान m है। हम पहले से ही जानते हैं कि मुक्त रूप से गिरती वस्तुओं में गुरुत्वीय बल के कारण त्वरण लगता है और इसे g से निर्दिष्ट करते हैं। इसलिए गुरुत्वीय बल का परिमाण F द्रव्यमान m तथा गुरुत्वीय त्वरण g के गुणनफल के बराबर होगा, अर्थात्

    F=mg ......(1)

    हम जानते है कि,
      F=Gm1m2r2
    माना m1 पृथ्वी का द्रव्यमान है जिसे M प्रदर्शित करते है तथा पिंड या वस्तु का द्रव्यमान m2=m है तब

    F=GMmr2

    तब समीकरण (1) से -

    mg=GMmr2

    या

    g=GMeR2e .......(2)

    जहाँ पर M पृथ्वी का द्रव्यमान है तथा R वस्तु तथा पृथ्वी के बीच की दूरी है।

    हम जानते है की गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मान G=6.6734×1011Nm2kg2 होता है, पृथ्वी का द्रव्यमान Me=6×1024kg होता है तथा पृथ्वी की त्रिज्या Re=6.4x106m होता है तब,

    g=(6.6734×1011)×(6×1024)(6.4×106)

    या

    g=9.8ms2

    अतः पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी सतह की सतह पर 9.8ms2 होता है।

    नीचे दिए गए सारणी में गुरुतवै त्वरण तथा गुरुत्वाकर्षण नियतांक के बीच अंतर प्रदर्शित है :-

    ocr_image


    द्रव्यमान और भार

    द्रव्यमान :-

      किसी वस्तु में निहित पदार्थ का परिमाण द्रव्यमान कहलाता है या किसी वस्तु के जड़त्व की माप द्रव्यमान कहलाती है।
  • यह एक अदिश राशि है इसका सिर्फ परिमाण होता है, दिशा नहीं होती है।

  • SI मात्रक किलोग्राम है जिसे kg से प्रदर्शित किया जाता है।

  • किसी वस्तु का द्रव्यमान सर्वत्र समान रहता है।

  • द्रव्यमान को m से दर्शाया जाता है।

  • किसी स्थान पर द्रव्यमान (किसी वस्तु का) शून्य नहीं होता है।
  • भार :-

      किसी वस्तु का भार वह बल है जिससे पृथ्वी उसे अपनी ओर आकर्षित करती है।
    हम जानते हैं कि
      बल = द्रव्यमान × त्वरण
    या
      F=m×a
    पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण त्वरण गुरुत्वीय त्वरण 'g' है।
      F=m×g
    लेकिन पृथ्वी द्वारा आरोपित बल भार (weight) कहलाता है। इसे 'W'से प्रदर्शित करते हैं।
      W=m×g
    अतः भार एक बल है और उसका S.I मात्रक न्यूटन N है।

    एक किलो भार को परिभाषित कीजिए व इसका न्यूटन से सम्बन्ध :-

    हम जानते हैं कि
      W=m×g
    अगर द्रव्यमान (m)=1kg तथा g=9.8ms2 तब
      W=1kg×9.8ms2
    या

    W=9.8N

    अतः पृथ्वी का वह गुरुत्वीय बल जो 1 किलोग्राम द्रव्यमान वाली वस्तु पर लगता है, एक किलोभार कहलाता है जो 9.8N के बराबर है।

    नीचे दिए गए सारणी में द्रव्यमान तथा भार में अंतर प्रदर्शित है :-

    ocr_image


    चन्द्रमा पर किसी वस्तु का भार

    माना किसी वस्तु का द्रव्यमान m है।

    पृथ्वी पर उसका भार अर्थात् वह बल जिससे पृथ्वी उसे अपनी ओर खींचती है, वह बल होगा :-

    Fe=GMemR2e .....(1)

    जहाँ Me = पृथ्वी का द्रव्यमान, Re = पृथ्वी की त्रिज्या

    चन्द्रमा पर वस्तु का भार

    Fm=GMmmR2m ......(2)

    जहाँ Mm = चन्द्रमा का द्रव्यमान, Rm = चन्द्रमा की त्रिज्या,

    समीकरण (2) को समीकरण (1) से भाग देने पर

    FmFe=⎢ ⎢GMmmR2mGMemR2e⎥ ⎥

    या

    FmFe={GMmmR2m}×{R2eGMem}

    या

    FmF2=MmMe×(ReRm)2

    यहाँ Me=100Mm (चन्द्रमा से पृथ्वी का द्रव्यमान लगभग 100 गुना है)

    Re=4Rm (चन्द्रमा से पृथ्वी की त्रिज्या लगभग 4 गुना है) अतः

    FmFe=Mm100Mm×(4RmRm)2

    या

    FmFe=16100

    या

    FmFe=16

    या

    Fm=Fe6

    अतः चन्द्रमा पर किसी वस्तु का भार उसके पृथ्वी के भार का 16 गुना है या पृथ्वी पर किसी वस्तु का भार चन्द्रमा पर उसी वस्तु के भार का 6 गुना है। (ध्यान रहे वस्तु का द्रव्यमान पृथ्वी पर वस्तु के द्रव्यमान के बराबर ही होता है केवल भार में अन्तर होता है।)

    उदाहरण 4

    एक कार किसी कगार से गिर कर 0.5s में धरती पर आ गिरती हैं परिकलन में सरलता के लिए g का मान 10ms2 लीजिए।
    (i) धरती पर टकराते समय कार की चाल क्या होगी?
    (ii) 0.5s के दौरान इसकी औसत चाल क्या होगी?
    (iii) धरती से कगार कितनी ऊंचाई पर है?

    समय, t=0.5s
    प्रारंभिक वेग, u=0ms1
    गुरूत्वीय त्वरण, g=10ms2
    कार का त्वरण, a=+10ms2 (अधोमुखी)
    (i)चाल v=at
    v=10ms2×0.5s
    =5ms1
    (ii)औसत चाल =u+v2
    =0ms1+5ms12
    =2.5ms1
    (iii) तय की गई दूरी, s=12at2
    =12×10ms2×(0.5s)2
    =12×10ms2×0.25s2
    =1.25m
    अतः,
    (i) धरती पर टकराते समय इसकी चाल =5ms1
    (ii) 0.5 सेकंड के दौरान इसकी औसत चाल =2.5ms1
    (iii) धरती से कगार की ऊंचाई =1.25m

    उदाहरण 5

    एक वस्तु को ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर फेंका जाता है और यह 10m की ऊंचाई तक पहुंचती हैं परिकलन कीजिए
    (i) वस्तु कितने वेग से ऊपर फेंकी गई तथा
    (ii) वस्तु द्वारा उच्चतम बिंदु तक पहुंचने में‌ लिया गया समय।

    तय की गयी दुरी s =10 मी
    अंतिम वेग v =0 मी से1
    गुरुत्वीय त्वरण g =9 .8 मी से2
    गेंद का त्वरण a=9.8 मी से2 (ऊपर की ओर)
    (a) v2u2=2as
    0u2=2×(9.8)×10
    u2=2×9.8×10
    u=196=14 मी से1
    (b) v=u+at
    0=149.8×t
    t=149.8=107=1.43 से.

    उदाहरण 6

    एक वस्तु का द्रव्यमान 10kg है। पृथ्वी पर इसका भार कितना होगा?

    दिया गया है कि वस्तु का द्रव्यमान m=10kg, गुरुत्वीय त्वरण g=9.8m/s2 (मान लिया) .सूत्र w=mg से,
    w=(10kg)(9.8m/s2)=98kgm/s2=98N.

    उदाहरण 7

    एक वस्तु का भार पृथ्वी की सतह पर मापने पर 10N आता है। इसका भार चंद्रमा की सतह पर मापने पर कितना होगा?

    हम जानते है कि
    चंद्रमा पर किसी वास्तु का भार =16× पृथ्वी पर उस वस्तु का भार =16×10N=1.67N.

    प्रणोद तथा दाब :-

    प्रणोद :-

      किसी वस्तु की सतह के लम्बवत लगने वाले बल को प्रणोद कहते हैं।
    या,
      एक विशेष दिशा में लगने वाले नेट बल को प्रणोद कहते हैं।
    चूँकि प्रणोद एक प्रकार का बल है, अत: प्रणोद का एस आई मात्रक वही है जो बल का एस आई मात्रक है।
      अत: प्रणोद [ थ्रस्ट (Thrust)] का एस आई मात्रक न्यूटन (N) है।

    दाब :-

      प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को दाब कहते हैं।
    अत:

    दाब = प्रणोद/क्षेत्रफल

    चूँकि प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को दाब कहते हैं, अत: प्रणोद तथा क्षेत्रफल के एस आई मात्रक को दाब की परिभाषा में रखने पर हमें दाब का एस आई मात्रक प्राप्त हो जाता है।

    हम जानते हैं कि प्रणोद का एस आई मात्रक न्यूटन (N) है तथा क्षेत्रफल का एस आई मात्रक = m2 है।
      अत: दाब का एस आई मात्रक = Nm2 है।
    वैज्ञानिक ब्लैस पास्कल के सम्मान में, दाब के एस आई मात्रक को पास्कल कहा जाता है। तथा पास्कल को Pa से व्यक्त किया जाता है।

    उत्प्लावकता :-

      किसी वस्तु को तरल में आंशिक या पूर्ण रूप से डूबोने पर , तरल द्वारा वस्तु पर एक बल ऊपर की तरफ लगाया जाता है, तरल द्वारा वस्तु पर लगाया गया यह बल ही उत्प्लावन बल या उत्पेक्ष बल कहलाता है।
    जब कोई वस्तु किसी तरल में डुबाई जाती है तो वस्तु का भार जो पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण वस्तु पर नीचे की ओर व तरल उस पर ऊपर की तरफ बल लगाता है। उत्प्लावन बल सदैव ऊपर की तरफ आरोपित होता है। इस बल का परिमाण द्रव के घनत्व पर निर्भर करता है।

    इस बल का मान वस्तु द्वारा हटाये गये तरल के भार या मान पर निर्भर करता है अर्थात कोई वस्तु जितना अधिक तरल को हटाती है उस वस्तु पर लगने वाले उत्प्लावन बल का मान उतना ही अधिक होता है।
    • वस्तु पर लगने वाला गुरुत्वीय बल > उत्प्लावन बल

      निष्कर्ष :- वस्तु डूब जायेगी।

    • वस्तु पर लगने वाला उत्प्लावन बल > गुरुत्वीय बल

      निष्कर्ष :- वस्तु तैरती है।

    उत्प्लावन बल का उदाहरण :-

    1. जब किसी गहरे जल में आपका कोई सामान गिर जाता है और आप उसे लेने के लिए निचे की तरफ जाते है तो आप अनुभव करते है कि आपको ऊपर की तरफ धकेला जाता है अर्थात आपको द्रव की सतह पर लाने के लिए आपके ऊपर द्रव द्वारा एक बल कार्य करता है इसी बल को उत्प्लावन बल कहते है, जो द्रव में डुबोने पर उसके ऊपर की तरफ लगता है।

    2. जब आप किसी गुब्बारे को पानी में डुबाने का प्रयास करते है तो आप देखते है कि आपको इसे पानी में डुबोने के लिए बहुत अधिक बल लगाना पड़ता है क्यूंकि आप अनुभव करते है की द्रव एक बल लगाता है जो इसे ऊपर की तरफ धकेलता है, इसी बल को उत्प्लावन बल कहते है।

    आर्किमिडीज का सिद्धान्त

    आर्किमिडीज का सिद्धान्त के अनुसार :-

      जब किसी वस्तु को किसी तरल में पूर्णतः या अंशतः डुबोया जाता है, तब वस्तु ऊपर की तरफ लगने वाले एक बल का अनुभव करती है, यह बल वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है।

    आर्किमिडीज के सिद्धान्त के उपयोग :-

    1. यह पदार्थों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करने में उपयोगी है।

    2. यह जलयानों और पनडुबियों के डिजाइन बनाने में प्रयोग किया जाता है।

    3. दुग्धमापी और हाइड्रोमीटर आर्किमिडीज के सिद्धान्त पर आधारित है।
    इसी कारण से लोहे एवं स्टील का बना एक जलयान इतना बड़ा होते हुए भी जल पर तैरता है, लेकिन एक छोटी सी पिन जल में डूब जाती है।

    आपेक्षिक घनत्व :-

      किसी वस्तु का घनत्व, उसके प्रति एकांक आयतन के द्रव्यमान को कहते हैं।
    घनत्व का मात्रक किलोग्राम प्रति घन मीटर है। प्राय: किसी पदार्थ के घनत्व को पानी के घनत्व की तुलना में व्यक्त करना सुविधाजनक होता है। अतः
      किसी पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व उस पदार्थ का घनत्व व पानी के घनत्व का अनुपात है।
    अर्थात्

    आपेक्षिक घनत्व = किसी पदार्थ का घनत्व/पानी का घनत्व

    चूँकि आपेक्षिक घनत्व समान राशियों का एक अनुपात है, अतः इसका कोई मात्रक नहीं होता।

    उदाहरण 8

    एक लकड़ी का गुटका मेज पर रखा है। लकड़ी के गुटके का द्रव्यमान 5kg है तथा इसकी विमाएं 40cm×20cm×10cm हैं। लकड़ी के टुकड़े द्वारा मेज पर लगने वाले दाब को ज्ञात कीजिए, यदि इसकी निम्नलिखित विमाओं की सतह मेज पर रखी जाती है (a) 20cm×10cm तथा (b) 40cm×20cm
    ocr_image

    लकड़ी के गुटके का द्रव्यमान =5kg
    तथा इसकी विमाएँ =40cm×20cm×10cm
    यहाँ लकड़ी के गुटके का भार मेज की सतह पर प्रणोद लगाता है।
    अर्थात्
    प्रणोद =F=m×g
    =5kg×9.8ms2
    =49N
    सतह का क्षेत्रफल = लंबाई×चौड़ाई
    =20cm×10cm
    =200cm2=0.02m2
    समीकरण (20) से,
    दाब =49N0.02m2
    =2450Nm2
    जब गुटके की 40cm×20cm विमाओं की सतह मेज पर रखी जाती है, यह मेज की सतह पर पहले जितना ही प्रणोद लगाता है।
    क्षेत्रफल =लंबाई×चौड़ाई
    =40cm×20cm
    =800cm2=0.08m2
    समीकरण (20) से,
    दाब=49N0.08m2
    =612.5Nm2
    सतह 20cmx10cm द्वारा लगाया गया दाब 2450Nm2 है तथा सतह 40cm×20cm द्वारा लगाया गया दाब 612.5Nm2 है।

    उदाहरण 9

    चाँदी का आपेक्षिक घनत्व 10.8 है। पानी का घनत्व 103kgm3 है। SI मात्रक में चाँदी का घनत्व क्या होगा?

    दिया गया है कि
    चाँदी का आपेक्षिक घनत्व =10.8
    तथा पानी का घनत्व =103kg/m3
    परिभाषा से, चाँदी का आपेक्षिक घनत्व =(चाँदी का घनत्व)/( पानी का घनत्व)
    अतः चाँदी का घनत्व
    = चाँदी का आपेक्षिक घनत्व x पानी का घनत्व =10.8×103kg/m3.

    उदाहरण 10

    500 g के एक गुटके का आयतन 350cm3 है. यह गुटका 1g/cm3 घनत्व वाले पानी में डूबेगा कि तैरेगा? इस गुटके द्वारा विस्थापित पानी का द्रव्यमान कितना होगा ?

    दिया गया है कि
    गुटके का द्रव्यमान m=500g
    गुटके का आयतन V=350cm3.
    अतः, गुटके के पदार्थ का घनत्व =500g350cm3=1.4g/cm3.
    चूँकि, गुटके के पदार्थ का घनत्व (1.4g/cm3) पानी के घनत्व (1g/cm3) से अधिक है, अतः गुटका पानी में डूब जाएगा. गुटके द्वारा विस्थपित पानी का द्रव्यमान = गुटके के आयतन के बराबर द्रव्यमान =350cm3 पानी का द्रव्यमान =350cm3× पानी का घनत्व =350cm3×1g/cm3=350g.