अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय में हम घन और घनमूल का अध्ययन करेंगे। जब हम किसी संख्या को उसी संख्या से तीन बार गुणा करते हैं, तो प्राप्त संख्या उस संख्या का घन कहलाती हैं तथा घनमूल ज्ञात करना किसी संख्या का घन ज्ञात करने की प्रतिलोम संक्रिया है। इस अध्याय मे हम हार्डी रामानुजन संख्या, घन संख्याएँ, घन से संबंधित कुछ रोचक प्रतिरूप तथा घनमूल व इसको ज्ञात करने की विधियों का अध्ययन विस्तार से करेंगे।
पिछले अध्याय मे हमने वर्ग संख्याओं का अध्ययन किया हैं, जिसमे हम प्राकृत संख्याओं का स्वयं से गुणा करने पर देखते हैं कि :
1×1=12=1
2×2=22=4
3×3=32=9
4×4=42=16
5×5=52=25
अर्थात हम जानते हैं कि, जिस प्रकार 2+2 को संक्षेप में 2×2 अर्थात 22 लिखते हैं, उसी प्रकार 2×2×2 को 23 लिखते हैं तथा इसे 2 की घात 3 या 2 का घन पढ़ते हैं।
इसी प्रकार 3×3×3=33 को 3 की घात 3 या 3 का घन पढ़ते हैं अर्थात् जब किसी संख्या का घातांक 3 होता है, तो प्राप्त होने वाली संख्या घन (CUBE) कहलाती है।
1 से 20 तक की प्राकृत संख्याओं के घन
| संख्या | घन | संख्या | घन |
|---|---|---|---|
| 1 | 1 =(1×1×1=13) | 11 | 1331 =(11×11×11=113) |
| 2 | 8 =(2×2×2=23) | 12 | 1728 =(12×12×12=123) |
| 3 | 27 =(3×3×3=33) | 13 | 2197 =(13×13×13=133) |
| 4 | 64 =(4×4×4=43) | 14 | 2744 =(14×14×14=143) |
| 5 | 125 =(5×5×5=53) | 15 | 3375 =(15×15×15=153) |
| 6 | 216 =(6×6×6=63) | 16 | 4096 =(16×16×16=163) |
| 7 | 343 =(7×7×7=73) | 17 | 4913 =(17×17×17=173) |
| 8 | 512 =(8×8×8=83) | 18 | 5832 =(18×18×18=183) |
| 9 | 729 =(9×9×9=93) | 19 | 6859 =(19×19×19=193) |
| 10 | 1000 =(10×10×10=103)<td><td> 20<td><td>8000=(20xx20xx20=20^3) |
ऐसी संख्या जिसे दो घनों के योग के रूप मे भिन्न - भिन्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है, हार्डी - रामानुजन संख्या कहलाती है।
उदाहरण के लिए :-
1729=1728+1=123+13
1729=1000+729=103+93
चूंकि 1729 इस प्रकार की सबसे पहली और सबसे छोटी संख्या है इसलिए इसे सबसे छोटी हार्डी - रामानुजन संख्या कहा जाता है।
इस प्रकार की अनेक संख्याएँ होती है। जैसे :-
4104=23+163 या 93+153
13832=183+203 या 23+243
अतः इस प्रकार एक संख्या को दो घनों के रूप मे भिन्न - भिन्न प्रकार से व्यक्त करना ही हार्डी - रामानुजन संख्याएँ कहलाती है।
सामान्यतः घनों का प्रयोग ज्यामिति मे किया जाता है। घन एक ऐसी ठोस आकृति होती है जिसकी सभी भुजाएँ समान होती है।
पूर्ण घन संख्याएँ :- किसी संख्या को उसी संख्या से तीन बार गुणा करने पर प्राप्त होने वाली संख्या पूर्ण घन संख्या कहलाती है। आइए एक सारणी से समझते है :-
| संख्या | घन | संख्या | घन |
|---|---|---|---|
| 1 | 1 =(1×1×1=13) | 11 | 1331 =(11×11×11=113) |
| 2 | 8 =(2×2×2=23) | 12 | 1728 =(12×12×12=123) |
| 3 | 27 =(3×3×3=33) | 13 | 2197 =(13×13×13=133) |
| 4 | 64 =(4×4×4=43) | 14 | 2744 =(14×14×14=143) |
| 5 | 125 =(5×5×5=53) | 15 | 3375 =(15×15×15=153) |
| 6 | 216 =(6×6×6=63) | 16 | 4096 =(16×16×16=163) |
| 7 | 343 =(7×7×7=73) | 17 | 4913 =(17×17×17=173) |
| 8 | 512 =(8×8×8=83) | 18 | 5832 =(18×18×18=183) |
| 9 | 729 =(9×9×9=93) | 19 | 6859 =(19×19×19=193) |
| 10 | 1000 =(10×10×10=103)<td><td> 20<td><td>8000=(20xx20xx20=20^3) |
क्या 106480 परिपूर्ण घन है ?

5022 के घन का इकाई का अंक ज्ञात कीजिए।
चूंकि हम जानते है कि किसी संख्या के घन का अर्थ होता है उस संख्या का स्वयं से तीन बार गुणा।
अर्थात (5022)3=5022×5022×5022
हमे यहाँ इस संख्या के घन का इकाई का अंक ज्ञात करना है। परंतु इतनी बड़ी संख्या का गुणनफल ज्ञात करना बहुत कठिन होता है। अतः इसके लिए हमे इनके केवल इकाई के अंकों का गुणनफल ज्ञात करना है।
⇒2×2×2=8
अतः 5022 के घन का इकाई का अंक 8 होगा।
बच्चों! उपर्युक्त अध्ययन मे हमने कुछ प्राकृत संख्याओं के घनों तथा पूर्ण घन संख्याओं का अध्ययन किया है। अब हम घनों से संबंधित कुछ रोचक प्रतिरूपों का अध्ययन करेंगे।
(i) क्रमागत विषम संख्याओं को जोड़ना :



वह छोटी से छोटी संख्या कौन - सी है जिसमे 392 को गुणा करने पर गुणनफल परिपूर्ण घन बन जाता है।

निम्नलिखित संख्या को क्रमागत विषम संख्याओं के योग के रूप में व्यक्त कीजिए :
63
63=6×6×6
=36×6
=216
क्रमागत विषम संख्याओं के योग के रूप मे :-
=31+33+35+37+39+41
=216
राज ने प्लास्टिसिन का एक घनाभ बनाया इस घनाभ की लम्बाई चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 cm, 30 cm और 15 cm है। अनु उससे पूछती है कि एक (पूर्ण) घन बनाने के लिए उसे ऐसे कितने घनाभों की आवश्यकता होगी ?
चूंकि हमे यहाँ दिया गया है :-
लंबाई l=15 cm
चौड़ाई b=30 cm
ऊंचाई h=15 cm
घनाभ का आयतन =l×b×h
=15×30×15
=15×15×2×15
=15×15×15×2
चूंकि यहाँ पूर्ण घन प्राप्त करने के लिए 2 का त्रिक भी बनाना होगा अतः इसे 2×2 अर्थात 4 से गुणा करने की आवश्यकता है।
अतः पूर्ण घन बनाने के लिए ऐसे 4 घनाभों की आवश्यकता होगी।
वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे निम्नलिखित संख्या मे भाग देने पर भागफल एक पूर्ण घन प्राप्त हो जाए :
256

जिस प्रकार वर्गमूल ज्ञात करना वर्ग प्राप्त करने की प्रतिलोम संक्रिया है, उसी प्रकार घनमूल ज्ञात करना भी घन प्राप्त करने की प्रतिलोम संक्रिया है।
हम जानते है कि 23=8 होता है इसलिए हम कहते है कि 8 का घनमूल 2 है। अतः इसे हम 3√8=2 लिखते है।
घनमूल का प्रतीक =3√x
⇒ यहाँ x वह संख्या है जिसका हमे घनमूल ज्ञात करना होता है।
घनमूल ज्ञात करने की विधियाँ
(i) अभाज्य गुणनखंड विधि : इस विधि से घनमूल निम्न प्रकार ज्ञात किया जाता है :-
निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए।
3√125×216
चूंकि हमे दिया गया है :-
=3√125×216
=3√(5×5×5)×(6×6×6)
=3√(53)×(63)
=5×6
=30
अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा निम्नलिखित संख्या का घनमूल ज्ञात कीजिए :
110592

अभाज्य गुणनखंडन का उपयोग करके निम्नलिखित संख्या के घनमूल ज्ञात कीजिए :
970299

निम्नलिखित पूर्ण घन संख्या का घनमूल आकलन द्वारा ज्ञात कीजिये-
17576
चरण 1: सर्वप्रथम इसके दाईं ओर के अंक से प्रारंभ करते हुए तीन - तीन अंकों के समूह बनाते है।
⇒17 (दूसरा समूह) ; 576 (पहला समूह)
चरण 2: पहला समूह 576 से हमे वांछित घनमूल का इकाई का अंक प्राप्त होगा। अतः पहले समूह से हमे वांछित घनमूल का इकाई का अंक 6 प्राप्त हुआ।
चरण 3: अब दूसरे समूह को लेते है। हम जानते है कि 23=8 तथा 33=27 होता है। दूसरा समूह इन दोनों संख्याओं के घनों के बीच मे है अतः इस स्थिति मे हमेशा छोटी संख्या के अर्थात 2 के इकाई के अंक 2 को वांछित घनमूल के दहाई अंक के रूप मे लेते है।
⇒ अतः वांछित घनमूल का दहाई अंक =2
इस प्रकार हमे 17576 का घनमूल 26 प्राप्त होता है।
अर्थात 3√17576=26