सममिति कक्षा 7 गणित

भूमिका

बच्चों! अध्याय के शीर्षक के अनुसार इस अध्याय में सममिति का अध्ययन करेंगे। ऐसी आकृति जो बराबर संतुलित अनुपात में हो अर्थात एक आकृति के दो भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर हो, सममित आकृति (Symmetric Figure) कहलाती है। एक आकृति में सममित रेखा होती है, यदि एक खींची गई रेखा आकृति को दो बराबर या समान भागों में बांटती हो, तो यह रेखा सममित रेखा (Symmetric Line) कहलाती है।

आइये जानते है, सममिति को और करीब से...

हमारे दैनिक जीवन मे हमे बहुत से सममित आकृतियाँ देखने को मिलती रहती हैं।

ocr_image

ऊपर आकृति मे हम देख सकते हैं, कि तितली और पुष्प के दोनों भाग पूर्णतः एक - दूसरे के बराबर हैं। अतः ये सममित आकृति हैं।

इसी प्रकार,
प्रकृति मे पुष्प, मछली, गाय, कछुआ और बहुत से प्राणियों की आकृतियाँ सममित होती हैं।

ocr_image


बहुत से वस्तुओं, इमारतों को बनाने में भी सममिति का ध्यान रखा जाता हैं।

जैसे: नीचे आकृति में देख सकते हैं:

ocr_image


ocr_image


यदि, एक खींची गई रेखा आकृति को दो बराबर या समान भागों में विभाजित करती हैं, तो रेखा सममित रेखा कहलाती है।

आइए समझते हैं:-

जब किसी कागज को इस प्रकार मोड़ते हैं कि चित्र दो बराबर भागों में विभाजित हो जाता है, तो विभाजित करने वाली रेखा ही सममित रेखा है।

ocr_image


यहाँ, रेखा तारे को दो पूर्णतः बराबर भागों में विभाजित करती है इसलिए यह सममित रेखा है। इसे दर्पण रेखा भी कहा जाता है क्योंकि अगर हम उस रेखा पर दर्पण रखेंगे तो आकृति का एक भाग बिल्कुल दूसरी भाग के जैसा दिखेगा।

ocr_image


यह, आकृति सममित नहीं है क्योंकि यदि हम इस आकृति को दो भागों मे विभाजित करते हैं, तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं है।

सममित आकृतियां बनाना

आइए सममित आकृति बनाने के लिए कुछ क्रियाकलाप करते हैं:

  • एक आयताकार कागज लेते हैं।

    ocr_image

  • अब कागज को चौड़ाई की ओर मध्य से मोड़कर इसके दो बराबर भाग कर लेते हैं।

    ocr_image

  • स्याही की कुछ बुंदे आधे भाग पर डालते है।

    ocr_image

  • दोनों आधे भागों को आपस में दबाते हैं तथा कागज को खोलने पर हमे सममित आकृति प्राप्त होती हैं।

    ocr_image

    इस क्रियाकलाप में हमने देखा कि कागज में स्याही (इंक) की मदद से सममित आकृति कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

    आइए एक और क्रियाकलाप करते हैं:

    यह क्रियाकलाप भी, ऊपर हमने जो क्रियाकलाप किया हैं उसी के जैसा ही हैं, यहाँ हम कागज मे स्याही से भीगी हुई धागे को रखेंगे।

  • एक आयताकार कागज लेकर उसे मोड़कर दो बराबर भागों में बाँट लेते हैं।

    ocr_image


  • अब हम एक भाग पर स्याही से भरा धागा रखते हैं तथा दूसरे भाग को पहले भाग पर रखकर दबाते हैं।

    ocr_image


  • अब हम कागज को खोलकर धागा हटाते हैं।

    ocr_image


    अतः, दोनों भागों मे बनी स्याही के निशान से स्पष्ट हैं कि पहले भाग में बनी आकृति दूसरे भाग में बनी आकृति से सममित हैं।

    अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की सममिति

    हम जानते हैं कि, एक आकृति में सममित रेखा होती है, यदि एक खींची गई रेखा आकृति को दो बराबर या समान भागों में बांटती हो, यह रेखा सममित रेखा या दर्पण रेखा कहलाती है।

    जैसे:-

    ocr_image


    कुछ आकृतियों में दो सममित रेखाएँ होती हैं।

    दो सममित रेखाओं वाले अक्षर :- यदि हम कागज का एक आयताकार टुकड़ा लें और उसे दो बार मोड़कर दो सममित रेखाएँ बना लें और उसे किसी नए आकार में काट लें, तो उसे खोलने के बाद हमें दो सममित रेखाओं के साथ आकृति प्राप्त होती हैं।

    ocr_image


    इस प्रकार अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के लिए भी हम सममित रेखा खींच सकते है।

  • सम बहुभुजों के लिए सममित रेखाएं

    बच्चों! अब तक हमने आकृतियों में एक और दो सममित रेखाओं वाले आकृति का अध्ययन किया है।
    आइए अब हम सम बहुभुजों के लिए सममित रेखाओं का निर्माण करते है :-

    एक वर्गाकार कागज़ का टुकड़ा लेते हैं।

    इसे ऊर्ध्वाधर (vertically) में आधे से मोड़ते हैं और पुन: क्षैतिज (horizontally) से आधे भाग से मोड़ते हैं (अर्थात् इसे दो बार मोड़ते हैं)।

    इसे खोलकर पुनः वर्ग को आधे भाग से मोड़ते हैं (अर्थात् तीसरी बार), लेकिन इस बार विकर्ण के साथ-साथ जैसा कि आकृति में दिखाया गया है।

    इसे पुनः खोलिए और आधे भाग से मोड़िए (चौथी बार) दूसरे विकर्ण के साथ।

    ocr_image


    अब जैसे कि हम देख सकते हैं कि वर्ग में हमे 4 सममित रेखाएँ प्राप्त होती हैं।

    दो से अधिक सममित रेखाओं वाली कुछ और आकृति:

  • समबाहु त्रिभुज में 3 सममित रेखाएँ होती हैं।

    ocr_image


  • सम पंचभुज मे 5 सममित रेखाएँ होती हैं।

    ocr_image


  • सम षट्भुज मे 6 सममित रेखाएँ होती हैं।

    ocr_image

  • OMR (One Minute Revision)

  • यदि आकृति को दो भागों मे बांटने से, आकृति के दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर हो, तो आकृति सममित आकृति कहलाती है।

  • साधारणतः यदि हम किसी आकृति को मोड़कर इसके दो भाग बना सकते हैं जो एक - दूसरे को पूर्णतः ढ़क ले अर्थात एक-दूसरे के प्रतिबिंब हो, तो हम कहते हैं कि वह आकृति सममित हैं।

  • यदि एक खींची गई रेखा आकृति को दो बराबर या समान भागों में बांटती हो तो वह रेखा सममित रेखा कहलाती है।
  • उदाहरण 1

    दी गई आकृति में जाँच कीजिए कि क्या ये आकृतियाँ सममित हैं या नहीं तथा उनकी सममित रेखा खींचिये।

    ocr_image


    हम जानते है कि, किसी आकृति को दो भागों मे बांटने पर, आकृति के दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर हो, तो आकृति सममित आकृति कहलाती है तथा आकृति को दो बराबर भागों में बांटने वाली रेखा, सममित रेखा होती है।

    अतः दिए गये आकृति मे आकृति (a), आकृति (b), आकृति (d), आकृति (e) और आकृति (f) सममित आकृति हैं क्योंकि आकृति को दो भागों में बांटने पर इनके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर हैं।

    आकृति (c) सममित आकृति नहीं हैं क्योंकि आकृति को दो भागों में बांटने पर इनके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं हैं।

    ocr_image

    उदाहरण 2

    नीचे दी गई अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों में सममित अक्षरों को चुनिए।

    ocr_image

    (a) यदि हम W को ऊर्ध्वाधर दो भागों में विभाजित करे तो, इसके दोनों भाग (दायाँ एवं बायाँ) एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image

    W एक सममित अक्षर हैं।

    (b) यदि हम O को दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image


    O एक सममित अक्षर हैं।
    (C) यदि A को ऊर्ध्वाधर दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image

    A एक सममित अक्षर हैं।

    (d) यदि J को दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं होंगे।

    ocr_image

    J एक सममित अक्षर नहीं हैं।

    (e) यदि C को क्षैतिज दो भागों में विभाजित करे, इसके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image

    C एक सममित अक्षर हैं।

    (f) यदि V को ऊर्ध्वाधर दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image

    V एक सममित अक्षर हैं।

    (g) यदि N को दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं होंगे।

    ocr_image

    N एक सममित अक्षर नहीं हैं।

    (h) यदि Z को दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं होंगे।

    ocr_image
    Z एक सममित अक्षर नहीं हैं।

    (i) यदि Y को ऊर्ध्वाधर दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होंगे।

    ocr_image

    Y एक सममित अक्षर हैं।

    (J) यदि S को दो भागों में विभाजित करे, इसके दोनों भाग एक - दूसरे के बराबर नहीं होंगे।
    ocr_image

    S एक सममित अक्षर नहीं हैं।

    अतः स्पष्ट है कि, W, O, A, C, V, और Y सममित अक्षर हैं।

    उदाहरण 3

    M, H, E, V में से किस अक्षर में ऊर्ध्वाधर सममित रेखा नहीं है ?

    यदि M, H तथा V को एक ऊर्ध्वाधर सममित रेखा खींचकर दो भागों में विभाजित करे, तो इनके दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होते हैं, तथा एक भाग को दूसरे के ऊपर रखेंगे तो उसे पूरी तरह से ढ़क लेगा।

    ocr_image


    लेकिन E को एक ऊर्ध्वाधर सममित रेखा खींचकर दो भागों में विभाजित करे तो इसके दोनों भाग बराबर नहीं होंगे। अतः E में, ऊर्ध्वाधर सममित रेखा नहीं खींची जा सकती हैं।

    उदाहरण 4

    किस प्रकार के त्रिभुज में
    (a) कोई सममिति रेखा नहीं होती है।
    (b) एक सममिति रेखा होती है।
    (c) तीन सममिति रेखाएँ होती हैं। उनके चित्र भी खींचें।

    (a) माना कि ΔABC एक विषमबाहु त्रिभुज हैं।

    विषमबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाओं की माप अलग-अलग होती हैं, इसलिए इन्हे बराबर भागों मे विभाजित करने पर, दोनों भाग बराबर नहीं होते हैं।

    ocr_image


    अतः, विषमबाहु त्रिभुज में कोई सममिति रेखा नहीं होती है।

    (b) माना कि ΔPQR एक समद्विबाहु त्रिभुज हैं।

    समद्विबाहु त्रिभुज की दो भुजाओं की माप बराबर होती हैं, यहाँ भुजा PQ=PR हैं।

    यदि समद्विबाहु त्रिभुज को दो बराबर भागों मे विभाजित करे तो, दोनों भाग एक - दूसरे के पूर्णतः बराबर होते हैं।

    ocr_image


    अतः, समद्विबाहु त्रिभुज में 1 सममिति रेखा होती है।

    (c) माना कि ΔDEF एक समबाहु त्रिभुज हैं।

    समबाहु त्रिभुज की तीनों भुजाओं की माप बराबर होती हैं, यहाँ DE=EF=FD

    समबाहु त्रिभुज में तीन सममिति रेखाएँ खींची जा सकती हैं, जैसा कि आकृति में दिखाया गया हैं।

    ocr_image


    अतः समबाहु त्रिभुज में 3 सममिति रेखा होती है।

    उदाहरण 5

    निम्नलिखित आकृति के लिए सममित रेखाओं की संख्या बताइए :
    एक समचतुर्भुज

    वह रेखाखंड जो आकृति को दो बराबर भागों में बांटती है, सममित रेखा कहलाती हैं।

    ocr_image


    एक समचतुर्भुज में सममित रेखाओं की संख्या =2

    घूर्णन सममिति

    किसी आकृति को उसके केंद्र बिंदु के सापेक्ष 360 या आंशिक रूप से घूमाने पर, वह आकृति जितनी बार समान दिखती है, वह उसकी घूर्णी समरूपता को दर्शाती है। अर्थात किसी आकृति को तब तक घुमाया जाता हैं जब तक वह अपनी प्रारम्भिक आकार मे ना आ जाए।

    घूर्णी समरूपता पर महत्वपूर्ण बिन्दु :-

  • यदि कोई आकृति एक निश्चित बिंदु पर घूमती है तो वह बिंदु घूर्णन का केंद्र होता है।

  • आकृति को दक्षिणावर्त या वामावर्त घुमा सकते है।

  • घूर्णन करते समय हम जो कोण लेते हैं उसका माप घूर्णन कोण होता है और एक पूरा चक्कर 360 का होता है।

  • जिस कोण पर घूमाने पर वह आकृति अपने प्रारम्भिक आकार के समान दिखाई देती हैं वह उसका घूर्णन कोण कहलाता हैं यदि घूर्णन का कोण 180 है तो इसे आधा घूर्णन कहते है और यदि घूर्णन का कोण 90 है तो इसे एक चोंथाई घूर्णन कहा जाता है।

  • घूर्णन सममिति का क्रम ज्ञात करने के हम निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग करते है :-

    =
    360 घूर्णन का कोण
  • उदाहरण 6

    क्या हमें क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति प्राप्त हो सकती है, जिसके घूर्णन का कोण 45 हो ?

    घूर्णन सममिति के हम निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग करते है :-

    360 घूर्णन का कोण


    यदि हमे घूर्णन का कोण दिया गया हो तो उसे उपर्युक्त सूत्र मे रखने पर :-

    स्थिति 1: यदि हमे पूर्ण (सम) संख्या प्राप्त हो तो उसमे हमे क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति प्राप्त होती है।
    स्थिति 2: यदि हमे अपूर्ण (विषम) संख्या प्राप्त हो तो उसमे हमे क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति प्राप्त नहीं होती है।

    चूंकि घूर्णन कोण =45

    सुत्रानुसार :-

    =
    360 45


    = 8 (सम संख्या)

    अतः हमे इस आकृति मे क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति प्राप्त होगी।

    उदाहरण 7

    यदि किसी आकृति की दो या अधिक सममित रेखाएँ हों, तो क्या यह आवश्यक है कि उसमें क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति होगी ?

    जब किसी आकृति मे दो या दो से अधिक सममित रेखाएं हो तो यह आवश्यक है कि उसमे क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति होती है। जैसे :-

    हम एक वर्ग की आकृति बनाते है तथा उसमे सममित रेखाएं खींचते है।

    ocr_image

    उदाहरण 8

    आकृति में दिए गए हवाई चकरी के घूर्णन सममिति की व्याख्या कीजिए।

    ocr_image


    ocr_image


    घूर्णन कोण =90

    सममिति का क्रम =36090=4

    अतः इस आकृति मे 4 क्रम की घूर्णन सममिति है।

    रैखिक सममिति और घूर्णन सममिति

    जब कोई ऐसी रेखा प्राप्त की जा सके जिसके अनुदिश उस आकृति को मोड़ने पर, उसके दोनों भाग परस्पर संपाती (Coincide) हो जाएँ, तब आकृति में रैखिक सममिति होती है।

    घूर्णन सममिति में, आकृति की घूर्णन के पहले की स्थिति और घूर्णन के बाद की स्थिति एक-जैसी होती है।

    बच्चों! अभी तक हमने अनेक आकारों और उनकी सममितियों का अध्ययन किया हैं, कुछ आकारों में केवल रैखिक सममिति होती है, कुछ में केवल घूर्णन सममिति होती है तथा कुछ आकारों में रैखिक तथा घूर्णन दोनों प्रकार की सममितियाँ होती हैं।

    उदाहरणार्थ, नीचे आकृति में देख सकते है:

    ocr_image

    ocr_image


    आकृति मे रैखिक एवं घूर्णन दोनों प्रकार की सममितियाँ हैं।

    इसी तरह,

    एक वृत्त सबसे अधिक पूर्ण सममित आकृति है, क्योंकि इसको इसके केंद्र के परित किसी भी कोण पर घुमा कर वही आकृति प्राप्त की जा सकती है, अर्थात् इसमें अपरिमित रूप से अनेक क्रम की घूर्णन सममिति है तथा साथ ही इसकी अपरिमित सममित रेखाएँ हैं। केंद्र से होकर जाने वाली प्रत्येक रेखा (अर्थात् प्रत्येक व्यास) परावर्तन सममिति की एक सममिति रेखा है तथा केंद्र के परित: प्रत्येक कोण के लिए इसकी एक घूर्णन सममिति है।

    ocr_image

    OMR (One Minute Revision)

    जब कोई ऐसी रेखा प्राप्त की जा सके जिसके अनुदिश उस आकृति को मोड़ने पर, उसके दोनों भाग परस्पर संपाती (Coincide) हो जाएँ, तब आकृति में रैखिक सममिति होती है।

    घूर्णन सममिति में, आकृति की घूर्णन के पहले की स्थिति और घूर्णन के बाद की स्थिति एक-जैसी होती है।

    उदाहरण 9

    निम्नलिखित के लिए आकृति खींचिए।
    एक चतुर्भुज जिसमें क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति हो, परंतु रैखिक सममिति न हो।

    ocr_image


    यह चतुर्भुज समांतर चतुर्भुज है जिसमे कोई सममित रेखा नहीं खींची जा सकती है। अतः इसमे कोई रैखिक सममिति नहीं है।

    अब इसको 180 के कोण पर घूमाते है :-

    ocr_image


    अतः घूर्णन की सममिति =360180=2

    अतः आकृति मे 2 क्रम की घूर्णन सममिति है।

    उदाहरण 10

    निम्नलिखित की एक रफ आकृति खींचिए :
    एक चतुर्भुज जिसमे केवल रैखिक सममिति हो और क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति न हो।

    एक चतुर्भुज जिसमें केवल रैखिक सममिति हो और क्रम 1 से अधिक की घूर्णन सममिति न हो समद्विबाहु समलंब कहलाता है।

    ocr_image

    सारांश

  • ऐसी आकृति जिसको किसी रेखा के अनुदिश मोड़ने पर उसके दोनों भाग परस्पर संपाती हो, तो वह आकृति सममित आकृति कहलाती है।

  • सम बहुभुजों में बराबर भुजाएँ और बराबर कोण होते हैं। उनकी अनेक अर्थात् एक से अधिक सममित रेखाएं होती हैं।

  • प्रत्येक सम बहुभुज की उतनी ही सममित रेखाएँ होती है, जितनी उसकी भुजाएँ होती है।

  • घूर्णन में एक वस्तु को एक निश्चित बिंदु के परित घुमाया जाता है। यह निश्चित बिंदु घूर्णन का केंद्र कहलाता है।

  • जिस कोण पर वस्तु घूमती है, उसे घूर्णन का कोण कहते हैं।

  • यदि घूर्णन के बाद वस्तु स्थिति के अनुसार पहले जैसी ही दिखाई देती है, तो उसमें घूर्णन सममिति होती है।

  • एक पूरे चक्कर में एक वस्तु जितनी बार स्थिति के अनुसार, पहले जैसी ही दिखाई देती है, वह संख्या उस घूर्णन सममिति का क्रम कहलाती है।


    आकार सममित रेखाओं की संख्या
    समबाहु त्रिभुज 3
    वर्ग 4
    आयत 2
    समद्विबाहु त्रिभुज 1
    समचतुर्भुज 2