अपने चारों ओर फैले विश्व के बारे में जानने की जिज्ञासा सभी लोगो को होती है, अनादि काल से ही रात्रि काल मे आकाश में दृष्टिगोचर खगोलीय पिण्ड (तारे) विज्ञान के जिज्ञासु व्यक्तियों को सम्मोहित करते रहे है। दिन तथा रात में लगातार पुनरावृत्त चक्रण, ग्रहण, ज्वार भाटा, ज्वालामुखी, इंद्रधनुष इत्यादि भौतिक घटनाये सदैव ही कौतूहल का विषय रहे हैं। संसार में बहुत से पदार्थों के प्रकार, तथा जीवन एवं व्यवहार के बहुत से विस्मयकारी भिन्नताएँ आश्चर्य करते रहें है। प्रकृति के ऐसे आश्चर्य एवं विस्मयों के प्रति मानव का कल्पनाशील तथा अन्वेषी मस्तिष्क विभिन्न प्रकार से अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त करता रहा है।

आदि काल से मानव की एक प्रकार की प्रतिक्रिया यह रही है कि उसने अपने भौतिक पर्यावरण का सावधानीपूर्वक प्रेक्षण किया है, प्राकृतिक परिघटनाओं में अर्थपूर्ण प्रतिरूप तथा संबंध ढूँढा है, तथा प्रकृति के साथ प्रतिक्रिया कर सकने हेतु नए औजारों का निर्माण तथा उनका उपयोग किया है। कालान्तर में मानवों के इन्ही प्रयासों से आधुनिक विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि किसी भी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कहते है।
भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है।
भौतिकी को अंग्रेजी में Physics कहते हैं जो ग्रीक भाषा के एक शब्द "Fusis" से व्युत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है प्रकृति। इसका तुल्य संस्कृत शब्द 'भौतिकी' है जिसका उपयोग भौतिक जगत के अध्ययन से संबंधित है। इस विषय की यथार्थ परिभाषा देना न तो संभव है और न ही आवश्यक।
भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है।
हम भौतिकी का वर्णन प्रकृति के मूलभूत नियमों का अध्ययन तथा विभिन्न प्राकृतिक परिघटनाओं में इनकी अभिव्यक्ति के रूप में कर सकते हैं।
भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जो प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या करती है।
भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें द्रव्य, ऊर्जा के विभिन्न स्वरूपों तथा द्रव्य से उनकी अन्योन्य क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।
भौतिकी में विभिन्न राशियों को यथार्थता से मापने के प्रयास किये जाते हैं। इसलिए भौतिकी को मापन का विज्ञान भी कहा जाता है।
यहाँ हम भौतिकी के दो प्रमुख विचारों-एकीकरण तथा न्यूनीकरण पर ही टिप्पणी करेंगे :-
सिद्धांत मनुष्य द्वारा बनाया जाता है |
सिद्धांत में बदलाव किया जा सकता है और यह वैकल्पिक होता है |
सिद्धांत कभी-कभी गलत भी हो सकते हैं और इनमें में संशोधन किया जा सकता है |
भौतिक विज्ञान के विस्तार और भविष्य में इसके स्कोप के बारे में हमें कुछ बोध् इसके विभिन्न उपविषयों को देखकर हो सकता है। मूल रूप से इसके दो रुचिकर प्रभाव क्षेत्र: स्थूल तथा सूक्ष्म हैं।
स्थूल प्रभाव क्षेत्र में प्रयोगशाला, पार्थिव तथा खगोलीय स्तर की परिघटनाएँ सम्मिलित होती हैं।
जबकि सूक्ष्म प्रभाव क्षेत्र के अंतर्गत परमाण्वीय, आण्विक तथा नाभिकीय परिघटनाएँ’ आती हैं।



(अ) तरंग प्रकाशिकी (Wave Optics)
(ब) किरण प्रकाशिकी (Ray Optics)


सन् 1900 में जर्मन वैज्ञानिक मैक्स प्लांक ने क्वाण्टम सिद्धान्त की खोज की | तत्पश्चात भौतिकी का स्वरूप तेजी से बढ़ता गया और नवीन अभिधारणाओं पर आधारित भौतिकी का विकास हुआ। इसकी मुख्य शाखायें निम्नलिखित हैं -







प्रकृति में होने वाले परिवर्तन की व्याख्या के लिए जिन बल अवधारणा का उपयोग किया गया उन्हें प्रकृति के मूल बल कहते हैं।
प्रकृति में मूलतः चार प्रकार के बल होते हैं -



यद्यपि अब भारत में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का विस्तृत आधार है तथा यह तीव्रता से फेल भी रहा है, परन्तु फिर भी इसे विज्ञान के क्षेत्र में विश्व नेता बनने की अपनी क्षमता को कार्यान्वित करने में काफी दूरी तय करनी है ऐसे कुछ महत्वपूर्ण कारक लिखिए जो आपके विचार से भारत में विज्ञान के विकास में बाधक रहे हैं?
भारत में विज्ञान के विकास में बाधा उत्पन्न करने वाले कुछ महत्वपूर्ण कारक निम्नलिखित हैं -
1. हमारे देश में वैज्ञानिकों को लक्ष्यों की प्राप्ति करने के लिए शैक्षणिक स्वतन्त्रता प्राप्त नहीं है।
2. देशों में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, डॉक्टर्स इत्यादि का देशान्तर भ्रमण, क्योंकि विदेशों में उन्हें उत्कृष्ट सुविधाएं वेतन इत्यादि प्राप्त हो जाते हैं जबकि हमारे देश में इन सुविधाओं एवम् उच्च वेतन का प्राप्त करना आज सम्भव नहीं है।
3. हमारे देश में अनुसन्धान एवम् तकनीक के प्रबन्धन में प्रशासनिक हस्तक्षेप की अधिकता भी विज्ञान के विकास में बाधा है।
4. हमारे देश में अनुसन्धानकर्ताओं एवम् उद्यमियों के मध्य सामंजस्य स्थापित नहीं है।
यद्यपि भारत में स्त्री तथा पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त हैं, फिर भी बहुत-से लोग महिलाओं की स्वाभाविक प्रकृति, क्षमता, बुद्धिमत्ता के बारे में अवैज्ञानिक विचार रखते हैं तथा व्यवहार में उन्हें गौण महत्व तथा भूमिका देते हैं। वैज्ञानिक तर्कों तथा विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में महान महिलाओं का उदाहरण देकर इन विचारों को धराशायी करिए, तथा अपने को स्वयं, तथा दूसरों को भी समझाइए कि समान अवसर दिए जाने पर महिलाएँ पुरुषों के समकक्ष होती हैं।
प्राकृतिक रूप से स्त्री तथा पुरुषों में कुछ अन्तर अवश्य होते हैं। परन्तु जिम्मेदारी निभाने, कार्य करने, बुद्धिमत्ता तथा सोच समझने में स्त्री व पुरुष में कोई अन्तर नहीं होता है। जन्म से पूर्व एवम् जन्म के पश्चात् आहार के पोषक तत्वों का एक बड़ा भाग मानव मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है। यह मस्तिष्क स्त्री अथवा पुरुष किसी का भी हो सकता है। जब हम स्त्रियों के प्राचीन इतिहास एवं वर्तमान स्थिति का अध्ययन करें तो हम देखते हैं कि स्त्रियों की स्थिति हमेशा से ही सम्मानजनक रही है एवम् उन्होंने अनेक उत्कृष्ट कार्य किए हैं। ये स्त्रियाँ हर कार्य करने में सक्षम हैं एवम किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं है। जब कभी भी स्त्रियों को अवसर मिलता है चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।
महर्षि अत्रि की पत्नी सती अनुसुइया, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी कर्मवती, नूरजहाँ, मैडम क्यूरी, सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, प्रिंसेज डायना, मार्गेट थ्रेचर, इन्दिरा गाँधी, श्रीमती भण्डार नाइके, श्रीमती चन्द्रिका कुमार तुंगे, बछेन्द्री पाल इत्यादि अनेक नाम स्त्रियों के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख करते हैं। आजकल सानिया मिर्जा का नाम भी शीर्षस्थ स्थान पर है। इसका तात्पर्य है कि इन स्त्रियों को अवसर मिलने पर, इन्होंने अपनी अपूर्व क्षमता का परिचय दिया आज हमारे देश में रक्षा सेवाओं के द्वार भी स्त्रियों के लिए खुले हुए हैं। इस क्षेत्र में भी स्त्रियों ने अपनी कार्यदक्षता सिद्ध की है।
किसी भी भौतिक विज्ञानी ने इलेक्ट्रॉन के कभी भी दर्शन नहीं किए हैं। परन्तु फिर भी सभी भौतिक विज्ञानियों का इलेक्ट्रॉन के अस्तित्व में विश्वास है। कोई बुद्धिमान परन्तु अंधविश्वास व्यक्ति इसी तुल्यरूपता को इस तर्क के साथ आगे बढ़ाता है कि यद्यपि किसी ने देखा नहीं है परन्तु भूतों का अस्तित्व है। आप इस तर्क का खंडन किस प्रकार करेंगे?
किसी भी भौतिक विज्ञानियों ने इलेक्ट्रॉन के कभी दर्शन नहीं किए हैं, परन्तु फिर भी सभी भौतिक विज्ञानियों का इलेक्ट्रॉन के अस्तित्व में विश्वास है। इसका मुख्य कारण है कि इस कण के अस्तित्व के पक्ष में बहुत-से प्रमाण उपलब्ध है जैसे विद्युत धारा का प्रवाह, अणुओं की विभिन्न आकृतियों एवं आंकड़ों का होना, विभिन्न रासायनिक यौगिकों में धुवणता होना, क्षम का होना इत्यादि। जबकि भूतों का कोई भी भौतिक प्रभाव नहीं होता है, जिसे प्रायोगिक रूप से सत्यापित कर सके। अतः हम कह सकते हैं कि इन दोनों की पारस्परिक तुलना एक निरर्थक कार्य है।