| कक्षा 11 | भौतिकी |
| अध्याय | गति के नियम |
| NCERT PHYSICS(HINDI) | उदाहरण |
| माध्यम | हिंदी |
| शैक्षणिक वर्ष | 2023-2024 |
Question 1
कोई अंतरिक्षयात्री अंतरतारकीय आकाश में 100ms−1 की एकसमान दर से त्वरित अपने अंतरिक्षयान से दुर्घटनावश बाहर फेंक दिया जाता है । जिस क्षण अंतरिक्षयात्री से बाहर आ जाता है, उसके तुरंत पश्चात् अंतरिक्षयात्री का त्वरण क्या हैं ? (मान लीजिये की यात्री पर गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करने के लिए उसके निकट कोई तारा नहीं है)।हल देखेंQuestion 5
दो सर्वसम बिलियर्ड गैंडे किसी दृढ़ दीवार से समान चाल से तुरंत भिन्न कोणों पर टकराती है तथा नीच दर्शये चित्र 5.6 की भांति चाल में बिना क्षय हुए परावर्तित हो जाती है । (i) प्रत्येक गेंद के कारण दीवार पर बल की दिशा क्या है ? तथा (ii) दीवार द्वारा दोनों गेंदोंपर लगे आवेगों का अनुपात क्या है?हल देखेंQuestion 12
किसी कोमल क्षैतिज फर्श पर 2 kg संहति का लकड़ी पर गुटका रखा है (चित्र 5.15) । जब इस गुटके के ऊपर 25 kg संहित का लोहे का बेलन रखा जाता है तो फर्श स्थिर गति से निचे धँसता है तथा गुटका व बेलन एक साथ 0.1ms−1 त्वरण से नीचे जाते है । गुटके की फर्श पर क्रिया (a) फर्श के धँसने से पूर्व तथा (b) के धँसनें के पश्चात क्या है ?g=10ms−1 लीजिये । समस्या में क्रिया-प्रतिक्रिया युगलो को पहचानिए ।हल देखें