प्राणियों का विस्तृत वर्गीकरण उपर्युक्त वर्णित मौलिक लक्षणों के आधार पर किया गया है , जिसका अध्ययन हम इस अध्याय मे करेंगे |
संघ पोरीफ़ेरा
इस संघ के प्राणियों को सामान्यतः स्पंज कहते हैं। सामान्यतः लवणीय एवं असममिति होते हैं। ये सब आद्यबहुकोशिक प्राणी हैं, जिनका शरीर संगठन कोशिकीय स्तर का है। स्पंजों में जल परिवहन तथा नाल-तन्त्र (Canal System) पाया जाता है। जल सूक्ष्म रंध्र ऑस्टिया द्वारा शरीर की केंद्रीय स्पंज गुहा (स्पंजोशील) में प्रवेश करता है तथा बड़े रंध्र ऑस्कुलम द्वारा बाहर निकलता है। जल परिवहन का यह रास्ता भोजन जमा करने,श्वसन तथा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करने मे सहायक होता है |कोएनोसाइट या कॉलर कोशिकाएं स्पंजगुहा तथा नाल - तंत्र को स्तरित करती हैं। कोशिकाओं में पाचन होता है (अंतराकोशिक)। कंकाल शरीर को आधार प्रदान करता है। जो कटिकाओं तथा स्पंजिन तंतुओं का बना होता है। स्पंज प्राणी में नर तथा मादा पृथक् नहीं होते। वे उभयलिंगी होते हैं। अंडे तथा शुक्राणु दोनों एक द्वारा ही बनाए जाते हैं। उनमें अलैंगिक जनन विखंडन द्वारा तथा लैंगिक जनन युग्मकों द्वारा होता है। निषेचन आंतरिक होता तथा परिवर्धन अप्रत्यक्ष होता है, जिसमें वयस्क से भिन्न आकृति की लार्वा अवस्था पाई जाती है। उदाहरण साइकन (साइफा) स्पांजिला (स्वच्छ जलीय स्पंज) तथा यूस्पंजिया (बाथस्पंज)।


संघ सिलेन्ट्रेटा (नाइडेरिया)
बच्चों इस संघ के प्राणि अधिकतर समुद्री स्थावर अथवा मुक्त तैरने वाले सममिति प्राणि हैं | नाइडेरिया नाम इनमे दंश कोशिका (नाइडोब्लास्ट / नीमैटोब्लास्ट) के पाए जाने के कारण दिया गया है | ये कोशिकाएं स्पर्शकों तथा शरीर मे अन्य स्थानों पर पायी जाती हैं | दंश कोशिकाएं इन प्राणियों के रक्षा करने तथा शिकार को पकड़ने मे मदद करती हैं | नाइडेरिया में ऊतक स्तर संगठन होता है और ये द्विकोरकी होते हैं।

इन प्राणियों में केंद्रीय जठर संवहनी (गैस्ट्रोवेस्क्यूलर) गुहा पाई जाती है, जो अधोमुख (हाईपोस्टोम) पर स्थित मुख द्वारा खुलती है। इनके कुछ सदस्यों (जैसे प्रवाल/कोरल) में कैल्सियम कार्बोनेट से बना कंकाल पाया जाता है। इनका शरीर दो आकारों पालिप तथा मेड्सा से बनता है। पॉलिप स्थावर तथा बेलनाकार होता है। जैसे हाइड्रा । मेडुसा छतरी के आकार का तथा मुक्त प्लावी होता है। जैसे- आंरेलिया या जेली फिश | वे नाइडेरिया जिन में दोनों पॉलिप तथा मेडुसा दोनों रूप में पाए जाते हैं. उनमें पीढ़ी एकांतरण (मेटाजनेसिस) होता है जैसे ओबेलिया में पॉलिप अलैगिक जनन के द्वारा मेडुसा उत्पन्न करता है तथा मेडुसा लैगिक जनन के द्वारा पॉलिप उत्पन्न करता है। उदाहरण फाइसेलिया (पुर्तगाली युद्ध मानव) एडमसिया (समुद्र ऐनीमोन) पेनेट्युला गोरगोनिया (समुद्री व्यंजन) तक्ष तथा मेन्डरीना (ब्रेन कोरल)।
संघ टिनोफोरा
बच्चों टीनोफोर (कंकतधर) को सामान्यतः समुद्री अखरोट (सी वालनट) या कॉम्ब जैली कहते हैं। ये सभी समुद्री जीव ,अरीय सममिति, द्विकोरिक जीव होते हैं तथा इनमें ऊतक श्रेणी का शरीर संगठन होता है। शरीर में आठ बाह्य पक्ष्माभी (Ciliary) कंकत पट्टिका होती है, जो चलन में सहायता करती है । पाचन अंतःकाोशिक तथा अंतराः कोशिक दोनों प्रकार का होता है। जीवसंदीप्ति (प्राणी के द्वारा प्रकाश उत्सर्जन करना) टिनोफ़ोर की प्रमुख विशेषता है | नर तथा मादा अलग नहीं होते हैं | जनन केवल लैंगिक होता है, निषेचन
वाह्य होता है तथा अप्रत्यक्ष परिवर्धन होता है जिसमे लार्वा अवस्था नहीं होती |
जैसे - पलूरोब्रेकीआ , टिनोप्लाना

संघ प्लेटीहैल्मिंथीज (चपटे कृमि)
इस संघ के प्राणी पृष्ठाधर रूप से चपटे होते हैं। इसलिए इन्हें सामान्यतः चपटे कृमि कहा जाता है। इस समूह के अधिकांश प्राणी मनुष्य तथा अन्य प्राणियों में अंतः परजीवी के रूप में पाए जाते हैं। चपटे कृमि द्विपार्शव सममिति, त्रिकोरकी तथा अप्रगुही होते हैं। इनमें अंग स्तर का शरीर संगठन होता है। परजीवी प्राणी में अंकुश तथा चूषक पाए जाते हैं । कुछ चपटेकृमि खाद्य पदार्थ को परपोषी से सीधे अपने शरीर की सतह से अवशोषित करते हैं। ज्वाला कोशिकाएं परासस्य नियंत्रण तथा उत्संजन में सहायता करती हैं। नर मादा अलग नहीं होते हैं। निषेचन आंतरिक होता है। तथा परिवर्धन में बहुत सी लार्वा अवस्थाएं पाई जाती है। प्लैनेरिया में पुनरुद्भवन की असीम क्षमता होती है। उदाहरण टीनिया ( फीताकृमि) फेसियोला (पर्णकृमि)

संघ एस्केलमिंथीज (गोल कृमि)
ऐस्केलमिंथीज प्राणी अनुप्रस्थ काट में गोलाकार होते हैं, अत: इन्हें गोलकृमि कहते हैं। ये मुक्तजीवी, जलीय अथवा स्थलीय तथा पौधे एवं प्राणियों में परजीवी भी होते हैं। ये द्विपा॑श्व सममिति, त्रिकोरकी, तथा कूटप्रगुही प्राणी होते हैं। इनका शरीर संगठन अंगतंत्र स्तर का है। आहार नाल पूर्ण होती है, जिसमें सुपरिवर्धित पेशीय ग्रसनी होती है। उत्सर्जन नाल शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जन रंध्र के द्वारा बाहर निकालती है । नर तथा मादा (एकलिंगाश्रयी) होते है। प्रायः मादा नर से बड़ी होती है। निषेचन आंतरिक होता है तथा परिवर्धन प्रत्यक्ष (शिशु वयस्क के समान ही दिखते हैं) अथवा अप्रत्यक्ष (लार्वा अवस्था द्वारा) होता है।
उदाहरण- एस्केरिस (गोलकृमि), वुचेरेरिया (फाइलेरियाकृमि) एनसाइलोस्टीमा (अंकुशकृमि)
संघ ऐनेलिडा
ये प्राणी जलीय (लवणीय तथा अलवण जल) अथवा स्थलीव, स्वतंत्र जीव तथा कभी-कभी परजीवी होते हैं। ये अंगतंत्र स्तर के संगठन को प्रदर्शित करते हैं तथा द्विपार्शव सममिति होते हैं। ये त्रिकोरकी क्रमिक पुनरावृत्ति, विखंडित खंडित तथा गुहीय प्राणी होते इनकी शरीर सतह स्पष्टत: खंड अथवा विखंडों में बँटा होता है। (लैटिन शब्द मे इसका अर्थ एनुलस अर्थात् सूक्ष्म वलय) इसलिए इस संघ को एनेलिडा कहते हैं । इन प्राणियों में अनुदैर्घ्य तथा वृत्ताकार दोनों प्रकार की पेशियां पाई जाती हैं जो चलन में सहायता करती हैं। जलीय एनेलिडा जैसे नेरिस में पार्श्वपाद (उपांग) पैरापोडिया पाए जाते हैं जो तैरने में सहायता करते हैं। इसमें बंद परिसंचरण तंत्र उपस्थित होता है। वृक्कक (एक वचन नेफ्रिडियम) परासरण नियमन तथा उत्सर्जन में सहायक हैं। तंत्रिका तंत्र में एक जोड़ी गुच्छिकाएं (एक वचन-गैंग्लियोन) होती है, जो पाश्र्वं तंत्रिकाओं द्वारा दोहरी अधर तंत्रिका रज्जु से जुड़ी होती हैं । नेरीस, एक जलीय एनेलिड है, जिसमें नर तथा मादा अलग होते हैं (एकलिंगाश्रयी) लेकिन केंचुए तथा जोंक में नर तथा मादा पृथक नहीं होते (उभयलिंगाश्रयी) है। जनन लैंगिक विधि द्वारा होता है। उदाहरण- नेरीस फेरेटिमा (केंचुआ) तथा हीरुडिनेरिया (रक्तचूषक जोंक)

संघ अर्थोंपोडा
बच्चों क्या आप जानते हैं कि आर्थोपोडा सबसे बड़ा संघ है ,जिसमे कीट भी सम्मिलित हैं | लगभग दो तिहाई जाति पृथ्वी पर अर्थोपोडा के ही है | इसमें अंग-तंत्र स्तर का शरीर संगठन होता है तथा ये द्विपार्श्व सममिति, त्रिकोरकी, विखंडित तथा प्रगुही प्राणी हैं। आर्थोपोड़ का शरीर काईटीनी वहिकंकाल से ढका रहता है। शरीर सिर, वक्ष तथा उदर में विभाजित होते हैं। (आर्थोस मतलब संधि, पोडा मतलब उपांग) इसमें संधियुक्त पाद होता है। श्वसन अंग क्लोम, पुस्त-क्लोम, पुस्त फुप्फुस अथवा श्वसनिकाओं के द्वारा होता है। परिसंचरण तंत्र खुला होता है। संवेदी अंग जैसे- श्रृंगिकाएं (एन्टीना) नेत्र (सामान्य तथा संयुक्त), संतुलनपुटी (स्टेटोसिस्ट) उपस्थित होते हैं। उत्सर्जन मैलपिगी नलिका के द्वारा होता है। नर-मादा पृथक होते हैं तथा अधिकांशतः अंडप्रजक होते हैं। परिवर्धन प्रत्यक्ष अथवा लार्वा अवस्था द्वारा (अप्रत्यक्ष) होता है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट है: ऐपिस (मधुमक्खी) व बांबिक्स (रेशम कीट), लैसिफर (लाख कीट); रोग वाहक कीट, एनाफलीज, क्यूलेक्स तथा एडीज (मच्छर); यूथपीड़क टिड्डी (लोकस्टा); तथा जीवित जीवाश्म लिमूलस (राज कर्कट किंग क्रेब) आदि।

संघ मोलस्का (कोमल शरीर वाले प्राणि)
मोलस्का दूसरा सबसे बड़ा प्राणी संघ है । ये प्राणी स्थलीय अथवा जलीय (लवणीय एवं अलवणीय) तथा अंगतंत्र स्तर के संगठन वाले होते हैं। ये द्विपार्श्व सममिति त्रिकोरकी तथा प्रगुही प्राणी हैं। शरीर कोमल परंतु कठोर कैल्सियम के कवच से ढका रहता है। इसका शरीर अखंडित जिसमें सिर, पेशीय पाद तथा एक अंतरंग ककुद होता है। त्वचा की नरम तथा स्पंजी परत ककुद के ऊपर प्रावार बनाती है। ककुद तथा प्रावार के बीच के स्थान को प्रावार गुहा कहते हैं, जिसमें पंख के समान क्लोम पाए जाते हैं, जो श्वसन एवं उत्सर्जन दोनों में सहायक हैं। सिर पर संवेदी स्पर्शक पाए जाते हैं। मुख में भोजन के लिए रेती के समान घिसने का अंग होता है। इसे रेतीजिह्वा (रेडुला) कहते हैं। सामान्यतः नर मादा पृथक होते हैं तथा अंडप्रजक होते हैं | परिवर्धन सामान्यतः लार्वा के द्वारा होता है |
उदाहरण - पाइला (सेब घोंघा) , पिंकटाडा (मुक्ता शुक्ति) , सीपिया (कटल फिश) , इत्यादि |
संघ एकाईनोडर्मेटा (शूलयुक्त प्राणि)
इस संघ के प्राणियों में कैल्सियम युक्त अंतः कंकाल पाया जाता है। इसलिए इनका नाम एकाइनोडर्मेटा (शूलयुक्त शरीर) है। सभी समुद्रीजीव हैं तथा अंग-तंत्र स्तर का संगठन होता है। वयस्क एकाइनोडर्म अरीय रूप से सममिति होते हैं, जबकि लार्वा द्विपार्श्व रूप से सममिति होते हैं। ये सब त्रिकोरकी तथा प्रगुही प्राणी होते हैं। पाचन तंत्र पूर्ण होता है तथा सामान्यतः मुख अधर तल पर एवं मलद्वार पृष्ठ तल पर होता है। जल संवहन- तंत्र इस संघ की विशिष्टता है, जो चलन (गमन) तथा भोजन पकड़ने में तथा श्वसन में सहायक है। स्पष्ट उत्सर्जन तंत्र का अभाव होता है। नर एवं मादा पृथक् होते हैं तथा लैंगिक जनन पाया जाता है। निषेचन सामान्यतः बाह्य होता है। परिवर्धन अप्रत्यक्ष एवं मुक्त प्लावी लार्वा अवस्था द्वारा होता है।
उदाहरण एस्टेरियस (तारा मीन) एकाइनस (समुद्री अर्चिन) एंटीडोन (समुद्री लिली) कुकुमेरिया (समुद्री कर्कटी) तथा ओफीयूरा (भंगुर तारा)

संघ हेमीकार्डेटा
इन्हें हेमीकॉडेंटा पहले कशेरुकी संघ में एक उप संघ के रूप में रखा गया धा; लेकिन अब इसे अरज्जुकियों में एक अलग संघ के रूप में रखा गया है। हेमीकाटा के कॉलर क्षेत्र में अल्पविकसित संरचना होती है जिसे स्टोमोकार्ड कहते हैं जो पृष्ठरज्जु के समान संरचना है।
इस संघ के प्राणी कृमि के समान तथा समुद्री जीव हैं जिनका संगठन अंगतंत्र स्तर का होता है। ये सब द्विपाश्र्वं रूप से सममिति, त्रिकोरकी तथा प्रगुही प्राणी हैं। इनका शरीर बेलनाकार है तथा शुंड, तथा कॉलर लंबे वक्ष में विभाजित होता है। परिसंचरण तंत्र बंद प्रकार का होता है। श्वसन क्लोम द्वारा होता है तथा शुंड ग्रंथि (proboscis gland) इसके उत्सर्जी अंग है। नर एवं मादा अलग होते हैं। निषेचन बाह्य होता है। परिवर्धन लार्वा (टॉनेरिया लार्वा ) के द्वारा (अप्रत्यक्ष) होता है।
उदाहरण- बैलैनोग्लोसस तथा सैकोग्लोसस
संघ कार्डेटा (रज्जुकी)
कशेरुकी संघ के प्राणियों में तीन मूलभूत लक्षण पृष्ठ रज्जु, पृष्ठ खोखली तंत्रिका रज्जु तथा युग्मित ग्रसनी क्लोम छिद्र पाए जाते हैं। ये सब द्विपार्वतः सममित त्रिकोरकी तथा प्रगुही प्राणी हैं। इनमें अंग तंत्र स्तर का संगठन पाया जाता है। इसमें गुदा पश्च पुच्छ तथा बंद परिसंचरण तंत्र होता है । नीचे डी गयी सारणी मे अरज्जुको एवं रज्जुको में विशिष्ट लक्षणों की तुलना की गयी है

संघ कॉडेंटा तीन उपसंघों में विभाजित किया गया है यूरोकॉर्डेटा या ट्यूनिकेटा, सेफैलोकॉडेंटा तथा वर्टीब्रेटा। उपसंघ यूरोकॉडेंटा तथा सेफैलोकॉर्डेटा को सामान्यतः प्रोटोकॉर्डेटा कहते हैं । ये सभी समुद्री प्राणी हैं। यूरोकॉडेंटा में पृष्ठरज्जु केवल लार्वा की पूंछ में पाई जाती है, जबकि सेफेलोकॉर्डेटा में पृष्ठ रज्जु सिर से पूछ तक फैली रहती हैं जो जीवन के अंत तक बनी रहती है।
उदाहरण- यूरोकॉर्डेटा- एसिडिया, सैल्पा, डोलिओलम सेफैलोकॉर्डेटा- बैंकिओस्टोमा (एम्फीऑक्सस या लैंसलेट)कशेरुकी संघ के प्राणियों में पृष्ठ रज्जु भ्रूणीय अवस्था में पाई जाती है। वयस्क अवस्था में पृष्ठरज्जु अस्थिल अथवा उपास्थिल मेरुदंड में परिवर्तित हो जाती है। कशेरुकी रज्जुकी भी हैं, किन्तु सभी रज्जुकी, कशेरुकी नहीं होते। रज्जुकी के मुख्य लक्षण के अतिरिक्त कशेरुकी में दो-तीन अथवा चार प्रकोष्ठ वाला पेशीय अधर हृदय होता है। वृक्क उत्सर्जन तथा जल संतुलन का कार्य करते हैं तथा पंख (फिन) या पाद के रूप मे जो जोड़ी युग्मित उपांग होते हैं
बच्चों उपसंघ वर्टीब्रेटा को निम्न उपवर्ग मे विभाजित किया जाता है -

वर्ग साइक्लोस्टोमेटा
साइक्लोस्टोमेटा वर्ग के सभी प्राणी कुछ मछलियों के बाह्य परजीवी होते हैं। इसका शरीर लंबा होता है, जिसमें श्वसन के लिए 6-15 जोड़ी क्लोम छिद्र होते हैं। साइक्लोस्टोमेटा में बिना जबड़ों का चूषक तथा वृत्ताकार मुख होता है । इसके शरीर में शल्क तथा युग्मित पखों का अभाव होता है। कपाल तथा मेरुदंड उपास्थिल होता है। परिसंचरण-तंत्र बंद प्रकार का है। साइक्लोस्टोम समुद्री होते है; किंतु जनन के लिए अलवणीय जल में प्रवास करते हैं। जनन के कुछ दिन के बाद वे मर जाते हैं। इसके लार्वा कायांतरण के बाद समुद्र में लौट जाते हैं। उदाहरण–पेट्रोमाइजॉन (लैम्प्रे) तथा मिक्सीन (हैगफीश)

वर्ग कान्ड्रीक्थीज
ये धारारेखीय शरीर के समुद्री प्राणी हैं तथा इसका अंतः कंकाल उपास्थिल है। मुख अधर पर स्थित होता है। पृष्ठ रज्जु चिरस्थाई होती है। क्लोम छिद्र अलगअलग होते हैं तथा प्रच्छद (ऑपरकुलम) से ढके नहीं होते। त्वचा दृढ़ एवं सूक्ष्म पट्टाम शल्कयुक्त होती है। पट्टाभ दांत पट्टाभ शल्क के रूप में रूपांतिरत और पीछे की ओर मुड़े दंत होते हैं। इनके जबड़े बहुत शक्तिशाली होते हैं। ये सब मछलियां हैं। वायु कोष की अनुपस्थिति के कारण ये डूबने से बचने के लिए लगातार तैरते रहते हैं। हृदय दो प्रकोष्ठ वाला होता है, जिसमें एक अलिंद तथा एक निलय होता है। इनमें से कुछ में विद्युत अंग होते हैं (टॉरपीडो) तथा कुछ में विष वंश (ट्रायगोन) होते हैं। ये सब असमतापी (पोइकिलोथर्मिक) हैं । नर तथा मादा अलग होते हैं। नर में श्रोणि पख में आलिंगक (क्लेस्पर) पाए जाते हैं। निषेचन आंतरिक होता है तथा अधिकांश जरायुज होते हैं। उदाहरण स्कॉलियोडोन (Dog fish) प्रीस्टिस (आरा मछली) कारकेरोडोन (विशाल सफेद शार्क) ट्राइगोन (व्हेल शार्क)

वर्ग ऑस्टिक्थीज
इस वर्ग की मछलियां लवणीय तथा अलवणीय दोनों प्रकार के जल में पाई जाती हैं। इनका अंतः कंकाल अस्थिल होता है । इनका शरीर धारारेखित होता है। मुख अधिकांशतः अग्र सिरे के अंत में होता है। इनमें चार जोड़ी क्लोम छिद्र दोनों ओर प्रच्छद (ऑपरकुलम) से ढके रहते हैं। त्वचा साइक्सोयड, टीनोयोड शल्क से ढकी रहती है। इनमें वायु कोष उपस्थित होता है। जो उत्पलावन में सहायक है। हृदय दो प्रकोष्ठ का होता है (एक अलिंद तथा एक निलय) ये सभी असमतापी होते हैं। नर तथा मादा अलग अलग होते हैं। ये अधिकांशत: अंडज होते हैं। निषेचन प्रायः बाह्य होता है। परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है। उदाहरण: समुद्री एक्सोसिटस (उड़न मछली) हिपोकेम्पस (समुद्री घोड़ा) अलवणीय लेविओ (रोहु), कल्ला, कलेरियस (मांगुर) एक्वोरियम बेटा (फाइटिंग फिश), पेट्रोप्डसम (एंगज मछली)

वर्ग एम्फिबिया
बच्चों जैसा कि नाम से स्पष्ट है, (ग्रीक एम्फी-दो + बायोस-जीवन) कि उभयचर जल तथा स्थल दोनों में रह सकते हैं । इनमें अधिकांश में दो जोड़ी पैर होते हैं। शरीर सिर तथा धड़ में विभाजित होता है। कुछ में पूंछ उपस्थित होती है। उभयचर की त्वचा नम (शल्क रहित) होती है, नेत्र पलक वाले होते हैं।कर्ण की जगह कर्णपटल पाया जाता है। आहार नाल, मूत्राशय तथा जनन पथ एक कोष्ठ में खुलते हैं जिसे अवस्कर कहते हैं और जो बाहर खुलता है। श्वसन क्लोम, फुप्फुस तथा त्वचा के द्वारा होता है। हृदय तीन प्रकोष्ठ का बना होता है। (दो अलिंद तथा एक निलय)। ये असमतापी प्राणी है। नर तथा मादा अलग अलग होते हैं। निषेचन बाह्य होता है। ये अंडोत्सर्जन करते हैं तथा विकास परिवर्धन प्रत्यक्ष अथवा लार्वा के द्वारा होता है। उदाहरण- बूफो (टोड), राना टिग्रीना (मेंढक) हायला (वृक्ष मेंढक) सैलेमेन्ड्रा (सैलामॅडर) इक्थियोफिस (पादरहित उभयचर)

वर्ग सरीसृप
सरीसृप नाम प्राणियों के रेंगने या सरकने के द्वारा गमन के कारण (लैटिन शब्द रेपेरे अथवा रेपटम रेंगना या सरकना)। ये सब अधिकांशतः स्थलीय प्राणी हैं, जिनका शरीर शुष्क शल्क युक्त त्वचा से ढका रहता है। इसमें किरेटिन द्वारा निर्मित बाह्य त्वचीय शल्क या प्रशल्क पाए जाते हैं । इनमें बाह्य कर्ण छिद्र नहीं पाए जाते हैं। कर्णपटल बाह्य कान का प्रतिनिधित्व करता है। दो जोड़ी पाद उपस्थित हो सकते हैं। हृदय सामान्यतः तीन प्रकोष्ठ का होता है। लेकिन मगरमच्छ में चार प्रकोष्ठ का होता है। सरीसृप असमतापी होते हैं। सर्प तथा छिपकली अपनी शल्क को त्वचीय केंचुल के रूप में छोड़ते हैं। लिंग अलग-अलग होते हैं। निषेचन आंतरिक होता है। ये सब अंडज हैं तथा परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है।उदाहरण किलोन (टर्टल), टेस्ट्यूडो (टोरटॉइज). केमलियॉन (वृक्ष छिपकली) केलोटस (बगीचे की छिपकली) ऐलीगेटर (ऐलीगेटर) क्रोकोडाइलस (घडियाल), हैमीडेक्टायलस (घरेलू छिपकली) जहरीले सर्प-नाजा (कोबरा), वगैरस (क्रेत), वाइपर

वर्ग एवीज ( पक्षी )
एवीज का मुख्य लक्षण शरीर के ऊपर पंखों की उपस्थिति तथा उड़ने की क्षमता है (कुछ नहीं उड़ने वाले पक्षी जैसे ऑस्ट्रिच शुतुरमुर्ग को छोड़कर)। इनमें चोंच पाई जाती है । अग्रपाद रूपांतरित होकर पंख बनाते हैं। पश्चपाद में सामान्यतः शल्क होते हैं जो रूपांतरित होकर चलने तैरने तथा पेड़ों की शाखाओं को पकड़ने में सहायता करते हैं। त्वचा शुष्क होती है, पूंछ में तेल ग्रंथि को छोड़कर कोई और त्वचा ग्रंथि नहीं पाई जाती। अंतःकंकाल की लंबी अस्थियाँ खोखली होती हैं तथा वायुकोष युक्त होती हैं। इनके पाचन पथ में सहायक संरचना क्रॉप तथा पेषणी होती है। हृदय पूर्ण चार प्रकोष्ठ का बना होता है। यह समतापी (होमियोथर्मस) होते हैं, अर्थात् इनके शरीर का ताप नियत बना रहता है। श्वसन फुप्फुस के द्वारा होता है। वायु कोष फुप्फुस से जुड़कर सहायक श्वसन अंग का निर्माण करता है।
उदाहरण कार्वस (कौआ), कोलुम्बा (कपोत/कबूतर ), सिटिकुला (तोता), पैवो (मोर), एटीनोडायटीज (पेंग्विन) सूडोगायपस (गिद्ध)
वर्ग स्तनधारी
इस वर्ग के प्राणी सभी प्रकार के वातावरण में पाए जाते हैं जैसे ध्रुवीय ठंडे भाग, रेगिस्तान, जंगल घास के मैदान तथा अंधेरी गुफाओं में। इनमें से कुछ में उड़ने तथा पानी में रहने का अनुकूलन होता है। स्तनधारियों का सबसे मुख्य लक्षण दूध उत्पन्न करने वाली ग्रंथि (स्तन ग्रंथि) है जिनसे बच्चे पोषण प्राप्त करते हैं। इनमें दो जोड़ी पाद होते हैं, जो चलने-दौड़ने, वृक्ष पर चढ़ने के लिए, बिल में रहने, तैरने अथवा उड़ने के लिए अनुकूलित होते हैं । इनकी त्वचा पर रोम पाए जाते हैं। बाह्य कर्णपल्लव पाए जाते हैं। जबड़े में विभिन्न प्रकार के दाँत, जो मसूड़ों की गर्तिका में लगे होते हैं। हृदय चार प्रकोष्ठ का होता है। श्वसन की क्रिया फेफड़े द्वारा पेशीय डायफ्राम (एक प्रकार की पेशी) की सहायता से होती है। लिंग अलग होते हैं तथा निषेचन आंतरिक होता है। कुछ को छोड़कर सभी स्तनधारी बच्चे को जन्म देते हैं (जरायुज) तथा परिवर्धन प्रत्यक्ष होता है।उदाहरण- अंडज-औरनिथोरिकस, (प्लैटीपस या डकबिल) जरायुज- मैक्रोपस (कंगारु). टैरोपस (प्लाइंग फौक्स), केमिलस (ऊँट), मकाका (बंदर), रैट्स (चूहा), केनिस (कुत्ता), फेसिस (बिल्ली), एलिफस (हाथी), इक्वुस (घोड़ा), डेलिफिनस (सामान्य डॉलफिन), वैलेनिप्टेरा (ब्लू व्हेल), पैंथरा टाइग्रिस (बाघ), पैंथरा लियो (शेर)