जैसा की दिन में हम सभी चीजों को आसानी से देख सकते हैं, पर क्या रात को देखने में भी उतनी ही आसानी होती है? जी नहीं, कारण है सूर्य की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति। किसी वस्तु के दृष्टिगोचर होने के लिए केवल सूर्य की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति एकमात्र कारण नहीं हैं। नीचे दिए चित्र में ध्यान दें तो स्पष्ट हैं कि दिन की स्थिति में हम वस्तु को सुगमता से देख पाते हैं, क्योंकि सूर्य का प्रकाश उपस्थित होता है, तथा रात में सूर्य का प्रकाश अनुपस्थित होता है जिस कारण से वस्तु को देखने में कठिनाई होती है।


प्रकाश ⇒ प्रकाश वह ऊर्जा है जिसके द्वारा हम वस्तुओं को देख सकते है।
प्रकाश के गुण निम्नलिखित है -




चिकनी सतह पर इस प्रकार की घटना को बहुत आसानी से देखा जा सकता हैं, उदाहरण के लिए रसोईघर में उपयोग होने वाले किसी थाली को देखकर प्रकाश के परावर्तन की घटना से साक्षात्कार किया जा सकता हैं।
प्रकाश का परावर्तन भौतिक विज्ञान की एक घटना है, अतः यह भी कुछ नियमों का पालन करती है जो निम्नलिखित है।


गोलीय दर्पण में प्रयुक्त होने वाले कुछ वर्ण
ध्रुव - गोलीय पृष्ठ के परावर्तक सतह के मध्य बिन्दु को ध्रुव (P) कहते है।
वक्रता केंद्र - जिस वक्र से उत्तल अथवा अवतल दर्पण बना है उस वक्र को यदि संपूर्ण गोले में परावर्तित कर दें तो हमें एक केंद्र बिंदु प्राप्त होता है जिसे उस दर्पण की वक्रता केंद्र (C) कहते हैं।
मुख्य अक्ष - ध्रुव तथा वक्रता त्रिज्या से होकर गुजरने वाली सरल रेखा मुख्य अक्ष कहलाती है।
वक्रता त्रिज्या - ध्रुव (P) से वक्रता केंद्र (C) की दूरी को वक्रता त्रिज्या (R) कहते हैं।
गोलीय लेंस में प्रयुक्त होने वाले कुछ वर्ण
मुख्य अक्ष - किसी लेंस का मुख्य अक्ष वह अक्ष होता है जिस अक्ष में लेंस के दोनों पृष्ठों के वक्रता केंद्र उपस्थित होते हैं।

स्पष्ट प्रतिबिंब वहाँ पर बनता है जहां पर दो या दो से अधिक प्रकाश किरणें आपस में एक दूसरे को प्रतिच्छेद करें। परावर्तन के आधार पर प्रतिबिंब के दो प्रकार होते है।

गोलीय दर्पण द्वारा परावर्तन के लिए चिन्ह परिपाटी


आकृति के आधार पर दर्पणों को निम्न तरीके से वर्गीकृत किया गया हैं।






किसी लेंस पर यदि प्रकाश किरणें समांतर आपतित हो तो वह (उत्तल लेंस की स्थिति में) मुख्य फोकस से होकर गुजरेगी अथवा (अवतल लेंस की स्थिति में) गुजरती हुई प्रतीत होगी।







अवतल दर्पण के प्रयोग से छह प्रकार से भिन्न-भिन्न स्थितियों पर प्रतिबिंब का निर्माण संभव हैं।






दर्पण सूत्र तथा आवर्धन ⇒ वस्तु की ध्रुव से दूरी u, प्रतिबिंब की दूरी v तथा फोकस दूरी f के बीच के संबंध को निम्न तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं



अवतल दर्पण में छह प्रकार से प्रतिबिंब का निर्माण किया जा सकता है, परंतु उत्तल दर्पण में वस्तुओं को रखने हेतु केवल दो ही स्थितियाँ संभव हैं। अवतल दर्पण में प्रतिबिम्ब निर्माण के लिए वस्तु की छः स्थितियाँ उत्तल दर्पण में सम्भव नहीं है।






यदि किसी वस्तु की स्थिति इस प्रकार व्यवस्थित की जाए कि गोलीय दर्पण के ध्रुव से u दूरी पर हो, प्रतिबिंब की स्थिति दर्पण के ध्रुव से v दूरी पर है। तथा दर्पण ध्रुव से मुख्य फोकस की दूरी जिसे फोकस दूरी भी कहते हैं, का मान f है।
तब u, v तथा f के बीच के संबंध को निम्न तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं


किसी वाहन के पीछे देखने के आइने (rear -view mirror) के रूप में उपयोग किए जाने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या 2.4m है। यदि एक कार इस दर्पण से 6.0 m दूर हो , तो उसके प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति और आकार (size) निकालें।
दिया गया है कि दर्पण की वक्रता-त्रिज्या R=+2.4m (चूँकि दर्पण उत्तल है )
वस्तु ( कार ) की दूरी u=−6.0m ( चूँकि वस्तु दर्पण के सामने अर्थात बाई ओर है )
सूत्र f=R2 से ,
उत्तल दर्पण की फोकस-दूरी
एक गोलीय दर्पण (spherical mirror) की वक्रता-त्रिज्या 24cm है। इस दर्पण की फोकस-दूरी क्या होगी ?
दिया गया है कि गोलीय दर्पण की वक्रता-त्रिज्या R=24cm
सूत्र f=R2 से ,
प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड लगता है और सूर्य से पृथ्वी की दूरी 15 करोड़ किलोमीटर है प्रकाश की चाल ज्ञात करे ?
दिया गया है कि प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने में लगा समय t=8 मिनट 20 सेकंड
2cm ऊँची एक वस्तु अवतल दर्पण से 10cm की दूरी पर रखी गई है। उसका उलटा तथा वास्तविक प्रतिबिंब अवतल दर्पण से 20cm की दूरी बन बनता है। अवतल दर्पण की फोकस-दूरी तथा आवर्धन निकाले ?
दिया गया है कि वस्तु की दूरी u=−10cm ( चूँकि वस्तु दर्पण के सामने अर्थात बाई ओर है )
प्रतिबिंब की दूरी v=−20cm ( चूँकि प्रतिबिंब वास्तविक है )
वस्तु की ऊँचाई h=+2cm ( चूँकि वस्तु प्रधान अक्ष के ऊपर की ओर है )
दर्पण सूत्र 1v+1u=1f से,
प्रकाश के परावर्तन में हमने सीखा कि प्रकाश किसी सतह से टकराकर किस तरह से परावर्तित हो रही थी। परंतु अपवर्तन में प्रकाश उस माध्यम में प्रवेश कर जाएगी। सिर्फ प्रवेश ही नहीं करेगी अपितु वह अपने मार्ग से कुछ विचलित भी हो जाएगी। यह दो तरीके से हट सकती है जिसका अध्ययन इस अध्याय में आगे विस्तार से किया जा सकता हैं। दैनिक जीवन में प्रकाश के अपवर्तन के बहुत से उदाहरण देखे जा सकते हैं, उनमें से कुछ उदाहरण नीचे उल्लेखित है।
प्रकाश एक सीधी सरल रेखा में गति करती है, इस नियम के अनुसार ऐसे घटनाये असंभव प्रतीत होती हैं, परन्तु दैनिक जीवन में यह घटनाएँ देखे जा सकते है, जिसमे प्रकाश सीधी रेखा में ना चलकर कुछ मुड़ जा रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रकाश सीधे नेत्र में प्रवेश ना करके किसी माध्यम (कांच, पानी) से होकर नेत्र में प्रवेश कर रही है।
जब प्रकाश अपने माध्यम में परिवर्तन करेगी अथवा जब वह एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करेगी, तथा यदि दोनों माध्यमों का प्रकाशिक घनत्व अलग-अलग हो तो प्रकाश अपने मार्ग से कुछ हट जाएगी।
प्रकाश की चाल माध्यम की सघनता तथा विरलता पर निर्भर करती है, यदि कोई प्रकाश अपने माध्यम में परिवर्तन करें तो प्रकाश की चाल मन में आमूलचूल परिवर्तन होंगे उदाहरणार्थ चाल घट जाएगी अथवा बढ़ जाएगी। प्रकाश की सर्वाधिक चाल निर्वात में होती है। अतः किसी पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करने के लिए निर्वात में प्रकाश की चाल से विभिन्न माध्यमों में प्रकाश की चालो का अनुपात निकालते है।
   अपवर्तनांक को n अथवा μ से प्रदर्शित किया जाता हैं।
यदि निर्वात में प्रकाश की चाल को c तथा किसी माध्यम में प्रकाश की चाल को v से प्रदर्शित करें तो उस माध्यम का निर्वात के सापेक्ष अपवर्तनांक

काँच वायु के सापेक्ष अधिक सघन माध्यम है, इसलिए जब भी प्रकाश किरणें वायु से काँच में प्रवेश करती है तो प्रकाश की चाल काँच मे वायु के सापेक्ष अल्प रूप से कम हो जाती है, इसलिए प्रकाश किरणें अभिलंब की ओर झुक जाती है।



टॉर्च के सिरे पर कांच से बना एक पदार्थ होता है वह लेंस होता है, मानव नेत्र की दृष्टि दोष के उपाय हेतु उपयुक्त चश्में तथा दूरबीन में भी लेंस का उपयोग होता है।











उत्तल तथा अवतल दोनों लेंसो के द्वारा प्रतिबिंब बनने के नियम को किरण आरेख के सहायता से प्रदर्शित किया जा सकता हैं
नीचे दिए गए सारणी में इसका विवरण है।




गोलीय लेंस के लिए चिन्ह परिपाटी उसी प्रकार रहेगा, जैसा कि गोलीय दर्पण में था परंतु यहां लेंसों में सारे माप प्रकाशिक केंद्र से लिया जाएगा।
अर्थात लेंसो के लिए भी दाई ओर की लंबाई को धनात्मक तथा बायी ओर की लम्बाई को ऋणात्मक में लिया जाएगा।

लेंस सूत्र ⇒ प्रकाशिक केंद्र से वस्तु की दूरी प्रतिबिंब की दूरी तथा फोकस दूरी में संबंध देखें तो समीकरण निम्न तरीके से प्राप्त होगा।

हवा में जाती हुई प्रकाश की एक किरण किसी पारदर्शी पदार्थ पर आपतित होती है यदि किरण अभिलम्ब से 45∘ का कोण बनाती है और पारदर्शी पदार्थ में प्रवेश करने पर 15∘ से मुड़ जाती हो तो पदार्थ का अपवर्तनांक निकाले ?
दिया गया है कि
आपतन का कोण i=45∘
तथा अपवर्तन का कोण r=45∘−15∘=30∘
(चूँकि, किरण 15∘ से पारदर्शी पदार्थ में मुड़ जाती है)
सूत्र n=sinisinr से

एक उत्तल लेंस किसी सुई का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब (लेंस से) 50cm की दूरी पर बनाता है यदि प्रतिबिम्ब का आकार सुई के बराबर हो तो सुई की लेंस से दूरी क्या है ? लेंस की शक्ति भी निकालो ?
दिया गया है कि प्रतिबिम्ब की दूरी v=+50cm
(चूँकि प्रतिबिम्ब वास्तविक है)
तथा प्रतिबिम्ब का आकार, अर्थात प्रतिबिम्ब की ऊंचाई K = वस्तु का आकार, अर्थात वस्तु की ऊंचाई h
सूत्र m=h'h तथा m=vu से
एक उत्तल लेंस वस्तु (बिंब) का वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब लेंस से 40cm पर बनाता है। यदि प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु (बिंब) के आकार के बराबर हो, तो वस्तु (बिंब) लेंस से कितनी दूरी पर है और लेंस की क्षमता क्या है?
चूँकि वस्तु (बिंब) और प्रतिबिम्ब के आकार बराबर है, इसलिए वस्तु (बिंब) लेंस की दुगनी फोकस-दूरी पर रखा है,
अर्थात u=2f फिर u=40m
इसलिए 2f=40cm या f=20cm
तथा क्षमता P=(10020) डाइऑप्टर = 5 D
एक अवतल लेंस से 30cm की दूरी पर रखी एक वस्तु का प्रतिबिम्ब लेंस से 20cm की दूरी पर बनता है लेंस की फोकस-दूरी निकाले ?
दिया गया है कि वस्तु की दूरी x=−30cm
(चूँकि वस्तु लेंस के बाई ओर है)
तथा प्रतिबिंब की दूरी v=−20cm
(चूँकि अवतल लेंस में प्रतिबिंबआभासी और वस्तु की ओर ही अर्थात बाई और बनता है)
लेंस-सूत्र 1v−1u=1f से,



