Class 9 | MATHS |
Chapter | गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली (Exercise) 18 (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 24 |
Academic Year | 2023-24 |
यदि एक गोले की त्रिज्या r एवं आयतन V हो तो V = ......... होगा।
यदि एक गोले का व्यास d एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल S हो तो S = ....... होगा।
27 सेमी त्रिज्या वाले अर्द्धगोले का आयतन ........ होता है।
एक खोखले गोले के भीतरी एवं बाहरी व्यास क्रमशः y एवं x हो तो गोले के ठोस भाग का आयतन = ....... होता है।
यदि एक अर्द्धगोलीय कटोरे की बाहरी एवं भीतरी त्रिज्याएँ क्रमशः x सेमी एवं y सेमी हों तो कटोरे के ठोस भाग का आयतन ....... घन सेमी होगा।
किसी टंकी के गोलीय वाल्व का व्यास 14 सेमी हो तो उसका पृष्ठ क्षेत्रफल होगा
एक फुटबॉल का व्यास 24 सेमी हो तो उसमें हवा का आयतन होगा
15 सेमी आंतरिक त्रिज्या वाले एक अर्द्धगोलीय कटोरे की धारिता होगी
एक अर्द्धगोलीय कटोरे की आंतरिक त्रिज्या 7 सेमी है। उसका आंतरिक पृष्ठ का क्षेत्रफल होगा
एक फुटबॉल में `1437(1)/(3)` घन सेमी वायु भरी हुई है। फुटबॉल की त्रिज्या होगी
5 सेमी त्रिज्या का एक ठोस गोले को पिघलाकर 1 सेमी त्रिज्या वाली कितनी गोलियाँ बनायी जा सकती हैं?
8 सेमी त्रिज्यावाले एक ठोस को पिघलाकर 2 सेमी त्रिज्यावाली कितनी गोलियाँ बनायी जा सकती हैं?
यदि एक गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल `800pi` वर्ग सेमी हो तो उसका व्यास ज्ञात करें।
एक ठोस गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल वर्ग सेमी में उतना ही है जितना कि उसका आयतन घन सेमी में है। गोले का व्यास ज्ञात करें।
यदि किसी गोले की त्रिज्या आधी कर दी जाए तो उसका आयतन कितना भाग रह जाएगा?
यदि किसी गोले की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाय तो उसका घनफल कितना गुना हो जायगा?
यदि गोले की त्रिज्या तीन गुनी कर दी जाए तो उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना गुना हो जाएगा?
यदि किसी गोले की त्रिज्या आधी कर दी जाए तो उसका पुष्ठीय क्षेत्रफल कितना गुना रह पाएगा?
3 सेमी एवं 4 सेमी त्रिज्या वाले दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात करें।
2 सेमी एवं 3 सेमी त्रिज्या वाले दो गोलों के आयतनों का अनुपात ज्ञात करें।
यदि किसी गोले को दो समान भागों में बाँट दिया जाए तो दोनों अर्द्धगोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का योग एवं मूल गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात करें।
एक अर्द्धगोले एवं एक पूर्ण गोले की आयतनों का अनुपात ज्ञात करें जबकि दोनों की त्रिज्याएँ समान हैं।
एक बेलन की त्रिज्या एवं ऊँचाई समान है। उसके आयतन एवं उसी त्रिज्या के गोले के आयतन का अनुपात ज्ञात करें।
एक शंकु की त्रिज्या एवं ऊँचाई समान है। उसके आयतन एवं उसी त्रिज्या के एक गोले के आयतन का अनुपात ज्ञात करें।
प्रश्नावली (Exercise) 18 (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 9