Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Exercise of chapter क्षेत्रमिति of Class 8 book with complete answers and questions

Class 8MATHS
Chapterक्षेत्रमिति
SHIVLAAL PUBLICATIONExercise
Number Of Questions37
Academic Year2023-24
  1. दिए गए चित्र में एक आयताकार और एक वर्गाकार खेत के मान दिए हुए है। यदि इनके परिमाप समान है , तो किस खेत का क्षेत्रफल अधिक होगा।


    06:18
    View Solution
  2. श्रीमती कौशिक के पास चित्र में दर्शाए गए मापो वाला एक वर्गाकार प्लाट है | वह प्लॉट के बीच में एक घर बनाना चाहती है | घर के चारों और एक बगीचा विकसित किया गया है | 55 रु प्रति वर्ग मीटर की दर से इस बगीचे को विकसित करने का व्यय ज्ञात कीजिए |


    04:30
    View Solution
  3. चित्रानुसार, एक बगीचे का आकार मध्य में आयातकार है और किनारों पर अर्धवृत के रूप में है | इस बगीचे का परिमाप और क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए [ आयत की लंबाई `20-(3.5+3.5)` मीटर है। ]


    06:50
    View Solution
  4. फर्श बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक टाइल का आकार समांतर चतुर्भुज का है जिसका आधार `24` `cm` और संगत ऊँचाई `10` `cm` है | `1080` वर्ग मीटर क्षेत्रफल के एक फर्श को ढकने के लिए ऐसी कितनी टाइलो को किसी भी रूप में तोड़ सकते है |


    04:00
    View Solution
  5. एक चींटी किसी फर्श पर बिखरे हुए विभिन्न आकारों के भोज्य पदार्थ के टुकड़ों के चारों और घूम रही है| भोज्य पदार्थ के किस टुकड़े के लिए चींटी को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा? स्मरण रखिए, वृत्त की परिधि सूत्र `c=2pir`, जहाँ r वृत्त की त्रिज्या है, की सहायता से प्राप्त की जा सकती है |


    10:03
    View Solution
  6. एक मेज के ऊपरी पृष्ठ (सतह) का आकार समलंब जैसा है। यदि इसकी समांतर भुजाएँ `1 m` और `1.2 m` हैं तथा इन समांतर भुजाओं के बीच की दूरी `0.8m` है, तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    03:29
    View Solution
  7. एक समलंब का क्षेत्रफल `34` `cm^(2)` है और इसकी ऊँचाई `4` `cm` है। यदि समांतर भुजाओं में से एक की `10` `cm` लंबाई है तो दूसरी समांतर भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    02:58
    View Solution
  8. एक समलम्ब के आकार के खेत `ABCD` की बाड़ की लम्बाई `120` `m` है। यदि `BC` = `48` `m` , `CD` = `17` `m` और `AD` = `40` `m` है, तो इस खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। भुजा `AB` समांतर भुजाओं `AD` तथा `BC` पर लंब है।


    04:11
    View Solution
  9. एक चतुर्भुज आकार के खेत का विकर्ण 24 m है और सम्मुख शीर्षो से इस विकर्ण पर खींचे गए लम्ब 8 m एवं 13 m है खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये।


    02:16
    View Solution
  10. किसी समचतुर्भुज के विकर्ण 7.5 cm एवं 12 cm है | इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |


    01:20
    View Solution
  11. एक समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा 6 cm और शीर्षलंब 4 cm है | यदि एक विकर्ण की लंबाई 8 cm है तो दूसरे विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए |


    02:24
    View Solution
  12. किसी भवन के फर्श में समचतुर्भुज के आकार की `3000` टाइलें हैं और इनमे से प्रत्येक के विकर्ण `45` `cm` एवं `30` `cm` लंबाई के हैं `4` रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से इस फर्श को पॉलिश करने का व्यय ज्ञात कीजिए।


    03:13
    View Solution
  13. मोहन एक समलंब के आकार का खेत खरीदना चाहता हैं | इस खेत की नदी के साथ वाली भुजा सड़क के साथ वाली भुजा के समांतर हैं और लंबाई में दुगुनी हैं | यदि इस खेत का क्षेत्रफल `10,500` `m^(2)` हैं और दो समांतर भुजाओ के बीच की लंबवत दुरी `100` `m` हैं, तो नदी वाली भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए |


    04:14
    View Solution
  14. एक ऊपर ऊठे हुए चबूतरे का ऊपरी पृष्ठ अष्टभुज के आकार का है जैसा कि अकृति में दर्शाया गया है। अष्टभुजी पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कजिए।


    06:25
    View Solution
  15. एक पंचभुज आकार का बगीचा हैं जैसा कि आकृति में दर्शाया गया हैं | इसका क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए ज्योति और कविता ने इसे दो विभिन्न तरीको से विभाजित किया | दोनों तरीको का उपयोग करते हुए इस बगीचे का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए | क्या आप इसका क्षेत्रफल ज्ञात करने की कोई और विधि बता सकते हैं ?


    10:57
    View Solution
  16. संलग्न पिक्चर फ्रेम के आरेख की बाहरी एवं | अंतः विमाएं क्रमशः `24cm xx 28 cm` एवं `16 cm xx 20 cm` हैं। यदि फ्रेम के प्रत्येक खंड की चौड़ाई समान है, तो प्रत्येक खंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    05:09
    View Solution
  17. दो घनाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्न आकति में दर्शाया गया है। किस डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्नी की आवश्यकता है?


    07:45
    View Solution
  18. `80 cm xx 48 cm xx 24 cm` माप वाले एक सूटकेस को तिरपाल के कपड़े से ढकने है। ऐसे `100` सूटकेसो को ढकने के लिए `96` `cm` चौड़ाई वाले कितने मीटर तिरपाल के कपड़े की आवयश्कता है ?


    09:51
    View Solution
  19. एक ऐसे घन की भुजा ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 `cm^(2)` है।


    01:23
    View Solution
  20. रुखसार ने `1mxx2mxx1.5m` माप वाली एक पेटी को बाहर से पेंट किया | यदि उसने पेटी के तल के अतिरिक्त उसे सभी जगह से पेंट किया हो तो ज्ञात कीजिए कि उसने कितने पृष्ठीय क्षेत्रफल को पेंट किया |


    05:44
    View Solution
  21. डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमश: 15 m, 10 m एवं 7 m हैं | पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 `m^(2)` क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता हैं | तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनो की आवश्यकता होगी ?


    05:07
    View Solution
  22. वर्णन कीजिए कि दाई तरफ दी गई आकृतियों किस प्रकार एकसमान हैं और किस प्रकार एक दूसरे से भिन्न-भिन्न हैं? किसका पार्श्व पृश्ठीय क्षेत्रफल अधिक है?


    07:19
    View Solution
  23. 7 m त्रिज्या और 3 m ऊँचाई वाला एक बंद बेलनकार टैंक किसी धातु की एक चादर से बना हुआ हैं | उसे बनाने के लिए वांछित धातु की चादर की मात्रा ज्ञात कीजिए |


    02:48
    View Solution
  24. एक खोखले बेलन का चक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 4224 `cm^(2)` है | इसे इसकी ऊँचाई के अनुदिश काटकर 33 cm चौड़ाई की एक आयातकार चादर बनाई जाती है | आयातकार चादर का परिमाप ज्ञात कीजिए |


    07:13
    View Solution
  25. किसी सड़क को समतल करने के लिए एक सड़क रोलर को सड़क के ऊपर एक बार घूमने के लिए 750 चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि सड़क रोलर का व्यास 84 cm और लम्बाई 1 m है तो सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    07:39
    View Solution
  26. एक कंपनी अपने दूध पाउडर को ऐसे बेलनाकार बर्तनों में पैक करती है जिनका व्यास 14 cm और ऊँचाई 20 cm है | कंपनी बर्तन के पृष्ठ के चारो ओर एक लेबल लगाती है ( जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है )| यदि यह लेबल बर्तन के तल ओर शिर्ष दोनों से 2 cm की दुरी पर चिपकाया जाता है तो लेबल का क्षेत्रफल क्या है ?


    04:11
    View Solution
  27. आपको एक बेलनाकार टैंक दिया हुआ है , निम्नलिखत में से किस स्थिति में आप उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करेंगे और किस स्थिति में आयतन :
    (a) यह ज्ञात करने के लिए कि इसमें कितना पानी रखा जा सकता है |
    (b) इसका प्लास्टर करने के लिए वांछित सीमेंट बोरियों की संख्या |
    (c) इसमें भरे पानी से भरे जाने वाली छोटे टैंको की संख्या |


    03:28
    View Solution
  28. आपको एक बेलनाकार टैंक दिया हुआ है। निम्नलिखित में से किस स्थिति में आप उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करेंगे और किस स्थिति में आयतन : इसका प्लास्टर करने के लिए वांछित सीमेंट बोरियों की संख्या।


    01:16
    View Solution
  29. आपको एक बेलनाकार टैंक दिया हुआ है। निम्नलिखित में से किस स्थिति में आप उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करेंगे और किस स्थिति में आयतन : इसमें भरे पानी से भरे जाने वाले छोटे टैंकों की संख्या।


    01:44
    View Solution
  30. बेलन A का व्यास 7 cm और ऊँचाई 14 cm है | बेलन B का व्यास 14 cm और ऊँचाई 7 cm है | परिकलन किए बिना क्या आप बता सकते है कि इन दोनों में किसका आयतन अधिक है | दोनों बेलनों का आयतन ज्ञात करते हुए इसका सत्यापन कीजिए | जाँच कीजिए कि क्या अधिक आयतन वाले बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल भी अधिक है |


    04:28
    View Solution
  31. एक ऐसे घनाभ की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसके आधार का क्षेत्रफल `180 cm^(2)` और जिसका आयतन 900 `cm^(3)` है।


    02:35
    View Solution
  32. एक घनाभ की विमाएँ `60cmxx54cmxx30cm` हैं। इस घनाभ के अंदर `6 cm ` भुजा वाले कितने छोटे घन रखे जा सकते हैं। .


    03:25
    View Solution
  33. एक ऐसे बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसका आयतन `1.54m^(3)` और जिसके आधार का व्यास `140 cm` हैं` ?`


    02:51
    View Solution
  34. एक दूध का टैंक बेलन के आधार का है जिसकी त्रिज्या 1.5 m और लंबाई 7 m है | इस टैंक में भरे जा सकने वाले दूध की मात्रा लीटर में ज्ञात कीजिए |


    03:22
    View Solution
  35. यदि किसी घन के प्रत्येक किनारे को दुगुना कर दिया जाए, तो
    (i) इसके पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने गुना वृद्धि होगी ?
    (ii) इसके आयतन में कितने गुना वृद्धि होगी ?


    04:11
    View Solution
  36. किसी घन का प्रत्येक किनारा दुगुना कर दिया जाय तो आयतन कितना गुना हो जाएगा`?`


    02:02
    View Solution
  37. एक कुंड के अंदर 60 लीटर प्रति मिनट की दुरी से पानी गिर रहा है। यदि कुंड का आयतन 108 `m^(3)` है, तो ज्ञात कीजिए कि इस कुंड को भरने में कितने घंटे लगेंगे`?`


    04:05
    View Solution

Exercise questions and complete solutions for chapter क्षेत्रमिति of SHIVLAAL PUBLICATION of Class 8

All Exercises from SHIVLAAL PUBLICATION Class 8 MATHS क्षेत्रमिति