Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भौतिक विज्ञान (केवल प्रश्न - पत्र) 346(XW) of chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2020 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterइण्टरमीडिएट परीक्षा, 2020
UP BOARD PREVIOUS YEARभौतिक विज्ञान (केवल प्रश्न - पत्र) 346(XW)
Number Of Questions36
Academic Year2023-24
  1. समान पदार्थ के दो घनों की भुजाएँ क्रमशः l तथा 2l हैं | इनके प्रतिरोधों का अनुपात होगा -


    03:54
    View Solution
  2. 99 ओम प्रतिरोध के धारामापी में मुख्य धारा का `10 %` भेजने के लिए आवश्यक शंट का प्रतिरोध होना चाहिए -


    02:54
    View Solution
  3. यदि `gamma-` किरणों, X- किरणों तथा सूक्ष्म तरंगों की निर्वात में तरंगदैर्ध्य क्रमश : `lambda_(1), lambda_(2)` तथा `lambda_(3)` हों तब -


    02:07
    View Solution
  4. जब एक प्रकाश किरण n अपवर्तनांक के माध्यम से प्रवेश करती है तब अपवर्तन कोण का मान आपतन कोण का आधा रहता है | अपवर्तन कोण का मान होगा -


    02:32
    View Solution
  5. एक धातु के पृष्ठ पर 6eV ऊर्जा के फोटॉन आपतित होते हैं तब उत्सर्जित फोटो - इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा 5eV होती है | निरोधी विभव होना चाहिए |


    06:09
    View Solution
  6. निम्न में से कौन - सा `p-n` सन्धि डायोड उत्क्रम अभिनत है ?


    05:10
    View Solution
  7. एक सेल का वैद्युत वाहक बल 2 वोल्ट है | इस कथन का क्या अर्थ है ?


    02:04
    View Solution
  8. किसी पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति 0.9853 है | पदार्थ की आपेक्षिक चुम्बकशीलता ज्ञात कीजिए |


    01:26
    View Solution
  9. 1 हेनरी स्व - प्रेरण गुणांक की परिभाषा दीजिए |


    02:22
    View Solution
  10. एक समतल वैद्युत चुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का आयाम `3.0xx10^(-4)` वोल्ट/मीटर है | इसके चुम्बकीय क्षेत्र का आयाम ज्ञात कीजिए |


    03:47
    View Solution
  11. एक नाभिक `Z^(X^(4))` क्रमश : एक `alpha-` कण तथा एक `beta-`कण उत्सर्जित करता है | उत्सर्जन के बाद नया नाभिक क्या होगा ?


    03:16
    View Solution
  12. फोटो - डायोड का सिद्धान्त क्या है ?


    03:45
    View Solution
  13. एक 10 वोल्ट विद्युत वाहक बल तथा 3 ओम आन्तरिक प्रतिरोध वाली सेल को एक प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है | यदि परिपथ में 0.5 एम्पीयर की धारा हो तो प्रतिरोधक का प्रतिरोधक व सेल के सिरों के बीच की वोल्टता ज्ञात कीजिए |


    01:35
    View Solution
  14. एक वस्तु 15 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सम्मुख रखा गया है | वस्तु का प्रतिबिम्ब वास्तविक तथा तीन गुना बड़ा बनता है | वस्तु की दर्पण से दूरी ज्ञात कीजिए |


    04:21
    View Solution
  15. प्रोटॉन तथा `alpha-` कण से सम्बन्धित समान दी - ब्रोगली तरंगदैर्ध्य के लिए आवश्यक त्वरक विभवों का अनुपात ज्ञात कीजिए |


    08:10
    View Solution
  16. NOR गेट से AND गेट कैसे प्राप्त करते हैं ?


    05:40
    View Solution
  17. NOR गेट से OR गेट कैसे प्राप्त करते हैं ?


    04:17
    View Solution
  18. यदि 9 ओम प्रतिरोध में ऊष्मा - क्षय 36 वाट हो तो 6 ओम प्रतिरोध में ऊष्मा - क्षय तथा 2 ओम प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवान्तर ज्ञात कीजिए


    03:46
    View Solution
  19. एकल स्लिट द्वारा प्रकाश के विवर्तन प्रतिरूप प्राप्त करने के लिए आरेख बनाकर केन्द्रीय उच्चिष्ठ की कोणीय चौड़ाई का सूत्र ज्ञात कीजिए | विवर्तन प्रतिरूप में तीव्रता विभाजन का चित्र भी बनाइए |


    03:35
    View Solution
  20. आइन्सटीन का प्रकाश वैद्युत समीकरण लिखिए | किसी धातु पृष्ठ के लिए जब आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य `lambda_(1)` है तब निरोधी विभव `V_(1)` तथा तरंगदैर्ध्य `lambda_(2)` पर निरोधी विभव `V_(2)` है | प्लांक नियतांक के लिए सूत्र ज्ञात कीजिए |


    08:05
    View Solution
  21. नाभिकीय संलयन प्रक्रिया क्या है ? प्रकृति में नाभिकीय संलयन का एक उदाहरण दीजिए |
    एक तारा चार हीलियम नाभिकों को एक ऑक्सीजन के नाभिक में परिवर्तित करता है | यदि हीलियम व ऑक्सीजन नाभिकों के द्रव्यमान क्रमश : 4.0015 amu तथा 15.995 amu हों तब ऑक्सीजन के प्रति नाभिक से उत्सर्जित ऊर्जा ज्ञात कीजिए |


    05:15
    View Solution
  22. 30 वोल्ट शिखर मान का प्रत्यावर्ती धारा स्रोत एक जर्मेनियम डायोड तथा 400 ओम प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है | डायोड का अग्र - प्रतिरोध 20 ओम तथा रोधक वोल्टेज 0.3 वोल्ट है | डायोड में शिखर धारा तथा लोड के सिरों पर शिखर वोल्टेज ज्ञात कीजिए | यदि डायोड को आदर्श मान लें तब ये मान क्या होंगे ?


    06:17
    View Solution
  23. गाउस नियम की सहायता से एक आवेशित लम्बे तार के निकट वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त कीजिए | तार का रेखीय आवेश घनत्व `lambda` कूलॉम/मीटर है |


    05:17
    View Solution
  24. एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेशित कण पर कार्य करने वाला लारेन्ज बल का वेक्टर स्वरूप लिखिए |
    दो समान आवेशित कण A तथा B को समान त्वरक विभव से त्वरित करके एक समान चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् प्रवेश कराते हैं, जिससे वे क्रमश : `R_(1)` तथा `R_(2)` त्रिज्याओं के वृत्तीय पथों को पूरा करते हैं | A व B के द्रव्यमानों में अनुपात `R_(1)` तथा `R_(2)` के पदों में ज्ञात कीजिए |


    04:14
    View Solution
  25. एक तार की लम्बाई खींचकर तीन गुनी कर दी जाती है | तार को एक नियत विभवान्तर के स्रोत से जोड़ने पर तार के (i) प्रतिरोध, (ii) पदार्थ की प्रतिरोधकता तथा (iii) मुक्त इलेक्ट्रॉन की अनुगमन चाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?


    06:14
    View Solution
  26. विभवमापी का सिद्धान्त क्या है ? एक विभवमापी के तार का प्रतिरोध 8 ओम है | 4 ओम के प्रतिरोध तार के सिरों के बीच विभवान्तर ज्ञात कीजिए जब विसपी कुंजी का सम्पर्क विभवमापी तार के ठीक मध्य बिन्दु पर C किया जाता है |


    10:58
    View Solution
  27. खगोलीय दूरदर्शी का नामांकित किरण आरेख बनाइए तथा इसकी आवर्धन क्षमता का सूत्र ज्ञात कीजिए, जब अंतिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनता हो ।


    15:07
    View Solution
  28. `(p-n)` सन्धि डायोड की पूर्ण तरंग दिष्टीकरण क्रिया समझाइए |


    06:46
    View Solution
  29. यहाँ प्रदर्शित श्रेणी LCR परिपथ में (i) धारा तथा वोल्टेज के बीच कलान्तर ज्ञात कीजिए, (ii) यदि एक अतिरिक्त संधारित्र `C_(1)` को संधारित्र C के साथ समान्तर में जोड़े जाने पर शक्ति गुणांक का मान एकांक (1) हो जाए तब `C_(1)` की धारिता का मान ज्ञात कीजिए |


    08:55
    View Solution
  30. अन्योन्य प्रेरण गुणांक की परिभाषा दीजिए | एक वृत्ताकार कुण्डली X जिसकी त्रिज्या 0.02 मीटर तथा 100 फेरे हैं, एक अन्य वृत्ताकार कुण्डली Y जिसकी त्रिज्या 0.2 मीटर तथा 1000 फेरे हैं, संकेन्द्रीय तथा समअक्षीय रखी गई हैं | कुण्डलियों के अन्योन्य प्रेरण गुणांक ज्ञात कीजिए, यदि कुण्डली Y में धारा `4xx10^(-2)` सेकण्ड में 7 एम्पीयर से 5 एम्पीयर परिवर्तित की जाती है | कुण्डली X में प्रेरित वैद्युत वाहक बल क्या है ?


    03:30
    View Solution
  31. एक उत्तल गोलीय पृष्ठ के लिए अपवर्तन का सूत्र स्थापित कीजिए |


    03:02
    View Solution
  32. गोलीय पृष्ठ के अपवर्तन के सूत्र की सहायता से किसी पतले लेन्स की फोकस दूरी का सूत्र स्थापित कीजिए |


    14:28
    View Solution
  33. समान्तर प्लेट संघारित्र की धारिता किन - किन बातों पर निर्भर करती है ? एक समान्तर प्लेट वायु संधारित्र की धारिता `3muF` है | k परावैद्युतांक तथा `3d//4` मोटाई की प्लेट को जब संधारित्र की प्लेटों के बीच रखते हैं, तब संधारित्र की धारिता `6muF` हो जाती है | k का मान ज्ञात कीजिए, जहाँ d संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी है |


    05:35
    View Solution
  34. कूलॉम का विद्युत बल का नियम क्या है ? तीन बिन्दु आवेश `+q, -4q` तथा `+2q` एक l भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के शीर्षों पर स्थित हैं, जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है | आवेश `+q` पर कार्य करने वाले परिणामी वैद्युतीय बल का सूत्र प्राप्त कीजिए | आवेशों को पृथक् करके अनन्त दूरी तक ले जाने में किया गया कार्य भी ज्ञात कीजिए |


    11:22
    View Solution
  35. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोहर की परिकल्पनाएँ लिखिए | बोहर की परिकल्पनाओं का उपयोग करते हुए हाइड्रोजन परमाणु की n वीं कक्षा में घूमते हुए इलेक्ट्रॉन की कक्षीय आवृत्ति का सूत्र स्थापित कीजिए |


    07:43
    View Solution
  36. रेडियोएक्टिव तत्व की अर्द्ध - आयु से क्या तात्पर्य है ? अर्द्ध - आयु का सूत्र, `N=N_(0)e^(-lambdat)` की सहायता से ज्ञात कीजिए | किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ की समय `t_(1)` पर सक्रियता `R_(1)` तथा समय `t_(2)` पर सक्रियता `R_(2)` है | तत्व की औसत आयु का सूत्र ज्ञात कीजिए जहाँ `(t_(2)gtt_(1))`|


    03:54
    View Solution

भौतिक विज्ञान (केवल प्रश्न - पत्र) 346(XW) questions and complete solutions for chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2020 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12