Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न- लघुतरात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 17 |
Academic Year | 2023-24 |
एक स्थिर आवेश कौन कौन से बल क्षेत्र उत्पन्न करता है? यदि आवेश एक समान वेग से गतिमान हो तब?
किसी निश्चित क्षेत्र से गुजरते समय एक इलेक्ट्रॉन का मार्ग ऋजुरेखीय होता है । क्या यह निश्चित क्रम से कहा जा सकता है कि उस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र नही हैं? अपने उतत्र का संक्षिप्त कारण भी दीजिए।
चुम्बकीय क्षेत्र तथा विद्युत क्षेत्र दोनों एक आवेशित कण को विक्षेपित कर सकते हैं। इन विक्षेपों में क्या अंतर है?
एक प्रोटॉन एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान है। प्रोटॉन का पथ क्या होगा यदि प्रारम्भ में इसकी दिशा (अ) क्षेत्र के समांतर, ब. क्षेत्र के लम्बवत स. क्षेत्र के साथ किसी कोण पर हो?
एक दिये हुए क्षेत्र में इलेक्ट्रॉन-पुंज विक्षेपित हो जाता है। आप यह कैसे पता लगायेंगे कि क्षेत्र एक समान विद्युत क्षेत्र है अथवा एक समान चुम्बकीय क्षेत्र है?
एक कुण्डली कागज के तल में रखी है जिसमें दक्षिणावर्त दिशा में धारा प्रवाहित हो रही है। कुण्डली के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्या होगी? कुण्डली के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र के मान में क्या परिवर्तन होगा यदि 1. कुण्डली में बहने वाली धारा आधी कर दी जाये (ii) कुण्डली में बहने वाली धारा दुगुनी कर दी जाये?
संलग्न चित्र में दिखाये गये परिपथ के AB भाग में प्रवाहित धारा B से C तक दो अर्द्धवृत्ताकार चालकों में होकर जाती है। यदि अर्द्धवृत्ताकार चालकों की त्रिज्यएं तथा प्रतिरोध समान हों तो वृत के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान क्या होगा?
एक प्रोटॉन, एक ड्यूटॉन तथा एक `alpha`- कण समान विभवान्तर से त्वरित होकर एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करते हैं। (i) इनकी गतिज ऊर्जाओं की तुलना कीजिए। (ii) यदि प्रोटॉन के वृत्ताकार मार्ग की त्रिज्या 10 सेमी हो तो ड्यूटॉन तथा `alpha`- कण के मार्गों की त्रिज्याएं क्या होगी?
एक प्रोटॉन सरल रेखा गति करते हुए प्रबल चुम्बकीय क्षेत्र में इसकी दिशा में ही प्रवेश करता है तो बताओ इसकी गति के र्मा व वेग में क्या परिवर्तन होगा?
यह कैसे पहचाना जा सकता है कि किसी बिंदु पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र, पृथ्वी के कारण है अथवा किसी धारावाही चालक के कारण?
क्या चुम्बकीय क्षेत्र किसी स्थिर आवेश पर बल आरोपित करता है?
किसी धारावाही चालक में परिणामी आवेश शून्य होता है। तब भी यह धारावाही चालक चुम्बकीय क्षेत्र में बल अनुभव करता है क्यों?
यदि एक आवेशित कण चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत गतिमान है तो किस प्रकार इसकी गतिज ऊर्जा और संवेग प्रभावित होंगे?
एक आवेशित कण समचुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत गति करते हुए सीसे की परत में धस जाता है तथा अपनी प्रारम्भिकक गतिज ऊर्जा का आधा भाग क्षय कर लेता है। इसके वृत्ताकार पथ की त्रिज्या किस प्रकार परिवर्तित होगी?
एक प्रोटॉन व `alpha`- कण समान चाल से एक सम चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। `alpha`- कण का आवर्तकाल प्रोटॉन के आवर्तकाल का कितना गुना होगा? दोनों कणों के वृत्ताकार पथों की त्रिज्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए।
एक परिनालिका में धारा प्रवाहित करने पर यह क्यों संकुचित होती है?
त्रिज्य चुम्बकीय क्षेत्र क्या होता है। यह चल कुण्डली धारामापी में किस प्रकार प्राप्त किया जाता है।
अन्य महत्तवपूर्ण प्रश्न- लघुतरात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12