Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to SPECIAL FORMAT वाले OBJECTIVE प्रश्न (II. कथन प्रकार) of chapter पारितन्त्र of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12BIOLOGY
Chapterपारितन्त्र
NEET PREVIOUS YEARSPECIAL FORMAT वाले OBJECTIVE प्रश्न (II. कथन प्रकार)
Number Of Questions31
Academic Year2023-24
  1. निम्न कथनों को पढ़िए।
    I. उत्पादकों को ट्रान्सड्यूसर (transducers) भी कहा जाता है, क्योंकि यह दीप्तिमान ऊर्जा (radiant energy) को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
    II. उपभोक्ता जन्तु हैं, जो दूसरे जीवों या उनके भागों से भोजन प्राप्त करते हैं।
    III. अपघटक मृतोपजीवी होते हैं, जो जीवों की मृत देह से भोजन प्राप्त करते हैं।
    उपरोक्त में से सही कथन हैं


    03:41
    View Solution
  2. सही कथनों का चयन कीजिए।
    I. उत्पादकता `gm^(-2) yr^(-1)` या `(kcal m^(-2))yr^(-1)` में अभिव्यक्त की जाती है
    II. पादपों में प्रकाश-संश्लेषण के दौरान एक निश्चित समय में प्रति इकाई क्षेत्रफल से उत्पादित कार्बनिक पदार्थ या जैवभार की मात्रा प्राथमिक उत्पादन कहलाता है।
    III. प्राथमिक उत्पादन भार के रूप में (`gm^(-2)`) या ऊर्जा के रूप में (kcal `m^(-2)`) अभिव्यक्त किया जा सकता है।
    IV. गन्ने में सौर प्रकाश को ग्रहण करने की दक्षता अधिक होती है, अत: यह अधिक प्राथमिक उत्पादकता स्वांगीकृत करता है।
    सही विकल्प है।


    04:01
    View Solution
  3. दिए गए कथनों में से सही-गलत की पहचान कीजिए।
    I. जब अपरद् में लिग्निन एवं काइटिन की प्रचुरता होती है, तो अपघटन की दर भी अधिक होती है।
    II. ह्यूमसीभवन के दौरान निर्मित ह्युमस कुछ सूक्ष्मजीवों द्वारा और अधिक अपघटित होकर खनिजीकरण प्रक्रम द्वारा अकार्बनिक पोषकों को निर्मुक्त करता है।


    02:28
    View Solution
  4. एक पारितन्त्र के प्रमुख कार्य हैं
    I. उत्पादकता
    II. अपघटन
    III. ऊर्जा प्रवाह
    IV. पोषक तत्व प्रवाह
    सही विकल्प है


    02:24
    View Solution
  5. प्राथमिक उत्पादकता होती है
    I. द्वितीयक उत्पादकता से 10% कम।
    II. उपभोक्ता द्वारा नए कार्बनिक पदार्थों के निर्माण की दर।
    III. भार या ऊर्जा के रूप में अभिव्यक्त।
    IV. पादपों में प्रकाश-संश्लेषण के दौरान एक निश्चित समय में प्रति इकाई क्षेत्रफल में उत्पन्न कार्बनिक पदार्थ या जैवभार की मात्रा।
    उपरोक्त कथनों में से सही कथन हैं


    03:18
    View Solution
  6. नीचे दिए गए कथनों को पढिए।
    I. पारितन्त्र में भोजन परिवहन का सीधा एकल मार्ग।
    II. उच्च पोषक स्तर के सदस्य निम्न पोषक स्तर के जीवों से भोजन प्राप्त करते हैं। III. जीव की अनुकूलता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में कोई वृद्धि नहीं होती।
    IV. पोषण आवश्यकताओं के आधार पर भिन्न जन्तुओं के मध्य सम्बन्ध।
    उपरोक्त कथन सम्बन्धित है


    06:30
    View Solution
  7. I. नवीन समुदाय (pioneer community) एक क्षेत्र में विकसित अन्तिम जैविक समुदाय होता है।
    II. नवीन समुदाय में वृद्धि चरम समुदाय की तुलना में तीव्र होती है।
    III. नवीन समुदाय आंशिक रूप से पहले के अधिग्रहित तथा आंशिक रूप से प्राथमिक अनुक्रमण के स्थानान्तरण से विकसित होता है।
    IV. अनुक्रमण के दौरान नवीन समुदाय शीघ्र ही अगले क्रमक समुदाय द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है।
    उपरोक्त में से गलत कथन हैं


    04:45
    View Solution
  8. सही कथनों का चयन कीजिए।
    I. सकल प्राथमिक उत्पादकता, कुल प्राथमिक उत्पादकता में से श्वसन को घटाकर प्राप्त की जाती है।
    II. सकल प्रारम्भिक उत्पादकता, कुल प्राथमिक उत्पादकता में प्रकाश-संश्लेषण को जोड़कर प्राप्त होती है।
    III. कुल प्राथमिक उत्पादकता प्रकाश-संश्लेषण एवं श्वसन के योग के बराबर होती है।
    IV. कुल प्राथमिक उत्पादकता, सकल प्राथमिक उत्पादकता में से श्वसन को घटाकर प्राप्त की जाती है।
    V. पारितत्र में ऊर्जा का प्रवाह एकदिशीय होता है।
    सही विकल्प है


    04:33
    View Solution
  9. निम्न में से कौन-से कथन सही हैं?
    I. गहरी झीलें एवं रेगिस्तान सबसे कम उत्पादकता वाले पारितन्त्र हैं।
    II गन्ना सर्वाधिक उत्पादक फसल है।
    III. मूंगे की चट्टानें सर्वाधिक उत्पादकता वाले पारितन्त्र है।
    सही विकल्प हैं


    04:29
    View Solution
  10. शुष्क पादप भाग, जैसे-पत्तियाँ, छाल, फूल, आदि एवं मृत जन्तु अवशेष, मल पदार्थ, आदि मृदा में डालने पर संघटक होते हैं।
    I. भूमिगत अपरद्
    II. अधिभूमि अपरद्
    III. गिरा `"हुआ"//"करकट"` (litter fall)
    सही विकल्प है


    03:32
    View Solution
  11. कवक और जीवाणु जैसे विघटनकारी हैं
    I. स्वपोषी II. विषमपोषी
    III. मृतपोषी IV. रासायनिक स्वपोषी
    सही विकल्प है।


    02:16
    View Solution
  12. श्रृंखला के सन्दर्भ में निम्न कथनों को पढ़िए।
    I. ऊर्जा का उत्पादक से शीर्ष उपभोक्ता तक जीवों की श्रृंखला के द्वारा स्थानान्तरण, खाद्य श्रृंखला कहलाता है।
    II. खाद्य श्रृंखला सदैव सीधी एवं प्रगामी होती है।
    III. खाद्य श्रृंखला में ऊर्जा का एकदिशीय प्रवाह सूर्य से उत्पादक एवं विभिन्न उपभोक्ताओं की श्रृंखला द्वारा होता है।
    उपरोक्त में से सही विकल्प है


    03:43
    View Solution
  13. निम्न कथनों को पढ़िए।
    I. खाद्य श्रृंखला में एक जीव केवल एक ही स्थान घेरता है।
    II. खाद्य शृंखला में ऊर्जा का प्रवाह सरलता से गिना जा सकता है।
    III. खाद्य श्रृंखला में प्रतिस्पर्धा समान पोषक स्तर के सदस्यों के मध्य ही होती है।
    उपरोक्त में से सही कथन है


    02:49
    View Solution
  14. निम्न पारितन्त्रों पर ध्यान दीजिए।
    I. तालाब का पारितन्त्र (pond ecosystem)
    II. स्थलीय (terrestrial) पारितन्त्र
    III. महासागरीय (ocean) पारितन्त्र
    IV. वन (forest) का पारितन्त्र
    प्राकृतिक पारितन्त्र में केवल तीन प्रकार की चारण (grazing), अपरद् (detritus) एवं परजीवी (parasitic) खाद्य शृंखलाएँ पाई जाती हैं।
    उपरोक्त में से किस पारितन्त्र में चारण खाद्य श्रृंखला पाई जाती है? सही विकल्प है


    03:21
    View Solution
  15. निम्न कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।
    I. अपघटक विषमपोषी (heterotrophs) होते हैं।
    II. अपरद् खाद्य श्रृंखला एवं अपघटक एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं।
    III. प्राकृतिक जल का सम्बन्ध खाद्य स्तर से खाद्य श्रृंखला तक होता है।
    IV. अपघटक उपभोक्ता भी कहलाते हैं।
    सही विकल्प है
    A.I, II सही हैं, जबकि III, IV गलत है
    B. I, III सही हैं, जबकि II, IV गलत हैं
    C. III, IV सही हैं, जबकि I, II गलत हैं
    D. उपरोक्त सभी कथन सही हैं


    02:34
    View Solution
  16. चारण खाद्य शृंखला
    I. हरे पादपों या उत्पादकों के रूप में प्रथम पोषक स्तर से शुरू होती है।
    II. स्थलीय पारितन्त्र में बहुत कम मात्रा में खाद्य श्रृंखला से ऊर्जा का प्रवाह होता है।
    III. इसके लिए ऊर्जा कार्बनिक अवशेष या अपरद् (detritus) से प्राप्त होती है।
    उपरोक्त में से सही कथन हैं


    04:00
    View Solution
  17. अपरद् खाद्य श्रृंखला के सन्दर्भ में सही कथनों का चयन कीजिए।
    I. यह मृत कार्बनिक पदार्थों एवं अपघटकों या मृतोपजीवों के प्रथम पोषक स्तर के रूप में शुरू होती है।
    II. स्थलीय पारितन्त्र में बहुत अधिक मात्रा में इस खाद्य शृंखला द्वारा ऊर्जा का प्रवाह होता है।
    III. अपरद् खाद्य श्रृंखला के लिए ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होती है। सही विकल्प है।


    02:01
    View Solution
  18. निम्न कथनों में से गलत कथनों के सन्दर्भ में सही विकल्प चुनिए।
    I. पादप द्वितीय पोषक स्तर बनाते हैं।
    II. शाकाहारी घास खाते हैं एवं प्रथम पोषक स्तर बनाते हैं।
    III. तृतीयक उपभोक्ता का उदाहरण सर्वोच्च माँसाहारी हैं।
    IV. अपरद्, उपभोक्ता का ही एक प्रकार है।


    02:50
    View Solution
  19. खाद्य जाल के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिए।
    I. एक जीव एक से अधिक स्थितियाँ घेरता है।
    II. ऊर्जा के प्रवाह की गणना करना बहुत कठिन है।
    III. सीधी रेखा की जगह यह शाखित रेखाओं की श्रेणी है।
    IV. प्रतिस्पर्धा (competition) समान एवं भिन्न पोषक स्तरों के सदस्यों के मध्य होती है।
    सही कथनों वाला विकल्प है


    05:00
    View Solution
  20. 10% नियम के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?
    I. यह नियम 1942 में लिण्डमान (Lindeman) ने दिया था।
    II. इस नियमानुसार, एक पोषक स्तर से दूसरे स्तर पर खाद्य ऊर्जा के स्थानान्तरण के दौरान केवल 10% भाग का ही स्थानान्तरण होता है, शेष 90% श्वसन, अपघटन एवं ऊष्मा के रूप में व्यर्थ हो जाता है।
    इनमें से कौन-सा कथन सही है।


    05:54
    View Solution
  21. निम्न में से कौन-सा पारिस्थितिकी पिरामिड उल्टा या सीधा हो सकता है?
    I. ऊर्जा का पिरामिड II. संख्या का पिरामिड
    III. जैवभार का पिरामिड
    सही विकल्प है।


    01:58
    View Solution
  22. जैवभार के पिरामिड के सन्दर्भ में निम्न कथनों में से सही कथनों का चयन कीजिए।
    I. जब हम उत्पादकों, शाकाहारियों, माँसाहारियों एवं शेष सदस्य जीवों के जैवभार (कुल शुष्क भार) को निरूपित करते हैं, तो जैवभार का पिरामिड प्राप्त होता है।
    II. जैवभार के पिरामिड दो प्रकार के होते हैं-सीधे एवं उल्टे।
    III. जब बड़े भार का उत्पादक छोटे भार के उपभोक्ता को आधार प्रदान करता है, तो सीधा पिरामिड बताता है।
    IV. जब छोटे भार का उत्पादक बड़े भार के उपभोक्ता को आधार प्रदान करता है, तो उल्टा पिरामिड बनता है।
    सही विकल्प है


    04:24
    View Solution
  23. पारिस्थितिकी पिरामिडों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
    I. पारिस्थितिकी पिरामिडों की अवधारणा चार्ल्स एल्टन ने दी थी।
    II. उनके नाम पर ये पिरामिड एल्टोनियन (Eltonian) पिरामिड भी कहलाता है।
    III. यह जीवों की संख्या, जैवभार एवं ऊर्जा की प्रत्येक पोषक स्तर पर घटती हुई मात्रा का आरेखी निरूपण या पिरामिडीय आकार का चित्र है।
    उपरोक्त कथनों में से सही हैं


    04:25
    View Solution
  24. निम्न कथनों को पढ़िए।
    I. तालाब के पारितन्त्र में जैवभार का पिरामिड उल्टा हो जाता है।
    II. ऊर्जा का पिरामिड कभी भी उल्टा नहीं होता है।
    III. वृक्ष के पारितन्त्र में संख्या का पिरामिड उल्टा हो जाता है।
    IV. जैवभार का पिरामिड वन के पारितन्त्र में सीधा रहता है।
    उपरोक्त कथनों में से सही कथन हैं


    04:32
    View Solution
  25. पारिस्थितिकी पिरामिड की सीमाएँ हैं
    I. यह दो या अधिक पोषक स्तरों पर समान जाति की उपस्थिति को नहीं दर्शाता हैं।
    II. यह सरल खाद्य शृंखला की कल्पना करता है, जो प्रकृति में नहीं पाई जाती हैं।
    III. पारितन्त्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मृतोपजीवी या अपघटकों को इसमें कोई भी स्थान नहीं दिया जाता है।
    IV. एक पारितन्त्र में खाद्य जाल विशिष्ट माना जाता है।
    V. केवल तीन प्रकार के पिरामिड प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि प्रकृति में अनेक हो सकते हैं।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    05:54
    View Solution
  26. नीचे स्थलीय पारितन्त्र में फॉस्फोरस चक्र का सरलीकृत प्रारूप दिया गया है, यहाँ A, B.C एवं D की पहचान कीजिए।
    a. A-अपक्षरण, B-अपघटन, C-उपभोक्ता, D-मृदा
    b. A-अपघटन, B-अपक्षरण, C-उत्पादक, D-मृदा
    c. A-अपक्षरण, B अपघटन, C-अपघटक, D-मृदा
    d. A-अपघटन, B-अपघटक, C-अपक्षरण


    03:45
    View Solution
  27. कार्बन-चक्र के सन्दर्भ में निम्न कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
    I. कार्बन वायुमण्डल में निर्मुक्त (released) किया जाता है।
    II. कार्बन का वायुमण्डलीय निवेश वर्षा से अधिक होता है।
    III. श्वसन के दौरान जीवों एवं वायुमण्डल में कार्बन गैस का विनिमय होता है।
    उपरोक्त कथनों में से सही कथन हैं


    04:12
    View Solution
  28. वायुमण्डल में `CO_2` की मुक्ति हेतु आवश्यक स्रोत हैं
    I. लकड़ी का जलना
    II. ज्वालामुखी क्रियाएँ (volcanic activity)
    III. कार्बनिक पदार्थ का दहन (combustion of organic matter).
    IV. जीवाश्म ईधन
    V. प्रकाश-संश्लेषण
    VI. न्यूक्लियोटाइड
    सही विकल्प है


    02:51
    View Solution
  29. पारिस्थितिकी पिरामिड की सीमाएँ हैं
    I. यह दो या अधिक पोषक स्तरों पर समान जाति की उपस्थिति को नहीं दर्शाता हैं।
    II. यह सरल खाद्य शृंखला की कल्पना करता है, जो प्रकृति में नहीं पाई जाती हैं।
    III. पारितन्त्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मृतोपजीवी या अपघटकों को इसमें कोई भी स्थान नहीं दिया जाता है।
    IV. एक पारितन्त्र में खाद्य जाल विशिष्ट माना जाता है।
    V. केवल तीन प्रकार के पिरामिड प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि प्रकृति में अनेक हो सकते हैं।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    05:54
    View Solution
  30. फॉस्फोरस मुख्य संघटक है
    I. जैविक झिल्ली का
    II. न्यूक्लिक अम्ल का
    III. कोशिकीय ऊर्जा स्थानान्तरण तन्त्र का
    सही विकल्प है


    01:47
    View Solution
  31. फॉस्फोरस-चक्र के सन्दर्भ में सही है
    I. चट्टानें फॉस्फोरस का प्राकृतिक भण्डारण है।
    II. अवसादी चट्टानों के अपक्षरण के कारण फॉस्फोरस मृदा को उपलब्ध हो पाता है।
    III. शाकाहारी एवं माँसाहारी फॉस्फोरस पादपों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करते हैं।
    सही विकल्प है


    05:05
    View Solution

SPECIAL FORMAT वाले OBJECTIVE प्रश्न (II. कथन प्रकार) questions and complete solutions for chapter पारितन्त्र of NEET PREVIOUS YEAR of Class 12