Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Special Format वाले Objective प्रश्न (कथन प्रकार) of chapter मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12BIOLOGY
Chapterमानव कल्याण में सूक्ष्मजीव
NEET PREVIOUS YEARSpecial Format वाले Objective प्रश्न (कथन प्रकार)
Number Of Questions22
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिखित में से LAB के मुख्य लाभ हैं
    I. विटामिन-`B_(12)` की वृद्धि करता है, जिससे दूध की पोषण गुणवत्ता बढ़ती है।
    II. उदर में रोग कारक सूक्ष्मजीवों की जाँच करता है।
    सही विकल्प का चुनाव कीजिए।


    02:20
    View Solution
  2. निम्नलिखित में से कौन-से खाद्य पदार्थों का उत्पादन सूक्ष्मजीवों द्वारा किण्वन के माध्यम से होता है?
    I. इडली II. डोसा III. टोडी IV. पनीर
    सही विकल्प का चुनाव कीजिए।


    03:43
    View Solution
  3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. प्रतिजैविक, कुछ सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पादित वह रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो अन्य रोगकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करते हैं अथवा उनकी वृद्धि संदमित करते हैं।
    II. पेनिसिलिन, एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग द्वारा स्टेफाइलोकोकस ऑरियस जीवाणु पर कार्य करते समय खोजी गई प्रथम प्रतिजैविक है।
    III. प्रतिजैविक के रूप में पेनिसिलिन के कार्य को एर्नस्ट चैन एवं होवर्ड फ्लोरी ने विकसित किया।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं


    04:41
    View Solution
  4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. ब्रेड एवं पेय पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त यीस्ट एक प्रोकैरियोटिक कवक है।
    II. स्ट्रेप्टोकाइनेज का उत्पादन स्ट्रेप्टोकोकस से होता है एवं जीन अभियान्त्रिकी से रूपान्तरित करके, इसका उपयोग क्लॉट बस्टर के रूप में होता है।
    III. कपड़ों से तेल के धब्बे हटाने हेतु अपमार्जकों में लाइपेज (lipase) मिलाया जाता है।
    IV. फलों के रसों को साफ करने हेतु पेक्टिनेज (pectinase) का उपयोग होता है।
    उपरोक्त में से सही कथन हैं


    04:49
    View Solution
  5. कौन-से औद्योगिक उत्पाद सूक्ष्मजीवों से संश्लेषित होते हैं?
    I. प्रतिजैविक
    II. किण्वित पेय
    III. जैव सक्रिय अणु
    IV. एन्जाइम
    सही विकल्प का चुनाव कीजिए।


    02:06
    View Solution
  6. निम्नलिखित में से सही कथन है?
    I. शराब एवं बीयर का उत्पादन किण्वित शोरबे (ब्रॉथ) के आसवन के बिना होता है।
    II. व्हिस्की, ब्राण्डी एवं रम का उत्पादन किण्वित ब्रॉथ के आसवन से होता है।
    III. शराब एवं बीयर का उत्पादन किण्वित ब्रॉथ के आसवन से होता है।
    IV. व्हिस्की, ब्राण्डी एवं रम का उत्पादन किण्वित ब्राथ के आसवन के बिना होता है।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    04:30
    View Solution
  7. वाहितमल (sewage) एवं नगरपालिका अपशिष्ट को प्रत्यक्ष रूप से नदियों, झरनों एवं अन्य जलाशयों में नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि
    I. इसमें मानव उत्सर्जी पदार्थ एवं अन्य कार्बनिक अपशिष्ट होते हैं।
    II. इसमें अनेक रोगकारक सूक्ष्मजीव होते हैं।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है?


    03:14
    View Solution
  8. सूक्ष्मजीवों का उपयोग होता है
    I. वाहितमल के प्राथमिक उपचार में।
    II. वाहितमल के द्वितीयक उपचार में।
    III. अवायवीय आपंक पाचित्र में।
    IV. बायोगैस उत्पादन में।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    04:37
    View Solution
  9. मीथेनोजन्स पाए जाते हैं
    I. कार्बनिक अम्लों में
    II. मवेशियों की रुमेन में
    III. ब्यूटेनॉल में
    IV. अवायवीय आपंक में
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    02:15
    View Solution
  10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. भारत में बायोगैस उत्पादन की पद्धति का विकास मुख्य रूप से IARI एवं KVIC के प्रयत्नों से हुआ।
    II. बायोगैस संयन्त्र में प्रयुक्त गाद (स्लरी) का उपयोग उर्वरक के रूप में होता है।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?


    02:23
    View Solution
  11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. जैवरासायनिक ऑक्सीजन माँग (BOD) घुलित ऑक्सीजन की वह मात्रा प्रदर्शित करती है, जो सूक्ष्मजीवों द्वारा 1 लीटर जल में उपस्थित सभी कार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण में आवश्यक होती है।
    II. BOD के निम्न मान का अर्थ है या तो जल सामान्य है अथवा कार्बनिक पदार्थों द्वारा कम प्रदूषित है।
    III. BOD के उच्च मान का अर्थ है कि जल कार्बनिक पदार्थों द्वारा अत्यधिक प्रदूषित है।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?


    03:50
    View Solution
  12. द्वितीयक वाहितमल उपचार के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. द्वितीयक उपचार में लाभकारी सूक्ष्मजीव तेजी से वृद्धि करते हैं एवं बड़े समूह बनाते हैं। इनमें जीवाणुओं के झुण्ड होते हैं, जो कवकीय तन्तुओं से जुड़े होते हैं एवं जालीनुमा सरचनाएँ बनाते हैं।
    II. वृद्धि करते हुए सूक्ष्मजीव कार्बनिक पदार्थों का उपभोग करते हैं एवं जैवरासायनिक ऑक्सीजन माँग को घटाते हैं। जब वाहितमल को BOD घट जाती है, तो बहिःस्राव को तलछट टैंक में भेजा जाता है।
    III. तलछट टैंक में जीवाणुओं के समूह बैठ जाते हैं एवं अवसाद को सक्रिय आपंक कहते हैं।
    IV. इस आपंक की सूक्ष्म मात्रा को वायवीय टैंक में प्रारम्भक (inoculum) के रूप में उपयोग किया जाता है। शेष भाग को बड़े अवायवीय आपंक पाचित्र कहलाने वाले टैंकों में भेज देते हैं।
    V. पाचित्रों में अवायवीय रूप से परपोषी सूक्ष्मजीव, जीवाणु एवं कवक आपंक का पांचन करके गैसों के मिश्रण, जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन एवं कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्पादन करते हैं, जिससे बायोगैस बनती है।
    उपरोक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?


    05:45
    View Solution
  13. निम्नलिखित में से कौन-से सायनोबैक्टीरिया वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर सकते हैं।
    I. वालवॉक्स
    II. ऑसिलेटोरिया
    III. नॉस्टॉक
    IV. एनाबीना
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    02:55
    View Solution
  14. माइकोराइजा के लाभ हैं
    I. मूलजनित रोगजनकों के प्रति प्रतिरोधकता।
    II. लवणता एवं रोगजनकों के प्रति सहनशक्ति।
    III. पादप वृद्धि एवं विकास में सम्पूर्ण बढ़त।
    सही विकल्प चुनिए।


    02:46
    View Solution
  15. निम्नलिखित कथनों में से कौन-से जैव नियन्त्रक कारक के रूप में बैक्यूलोविषाणु के सन्दर्भ में सही है?
    I. बैक्यूलोविषाणु रोगजनक हैं, जो कीटों एवं अन्य आर्थोपोड्स पर आक्रमण करते हैं।
    II. जैवनियन्त्रण कारकों में अधिकांशतया न्यूक्लियो पॉलीहैड्रोविषाणु वंश से सम्बन्धित हैं।
    III. ये पादप, स्तनधारियों, पक्षियों, मछलियों एवं अन्य अनिर्धारित/अलक्षित कीटों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
    IV. बैक्यूलोविषाणु समाकलित पीड़क प्रबन्धन (IPM) कार्यक्रम में सहायक है, जिसमें लाभकारी कीट संरक्षित होते हैं।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    04:08
    View Solution
  16. Bt के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. जीवाणु बैसिलस-थ्यूरिन्जिएन्सिस (Bt) का उपयोग तितलियों एवं केटरपिल्लर्स के नियन्त्रण में होता है।
    II. Bt के ताजा बीजाणुओं को जल के साथ मिलाया जाता है एवं बीजों, जैसे- ब्रैसिकस एवं फल वृक्षों पर छिड़काव किया जाता है।
    III. कीट लार्वा, इन्हे खाने के पश्चात् उनकी आन्त्र में विष के स्त्रावित होने से मर जाते हैं।
    IV. Bt विष जीनों को पादपों को पीड़कों के प्रति प्रतिरोधक बनाने हेतु प्रविष्ट कराया जाता है।
    उपर्युक्त में कौन-से कथन सही है?


    05:32
    View Solution
  17. कार्बनिक खेती के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. कार्बनिक खेती फसल चक्र, आवरण फसल के उपयोग को बढ़ावा देती है एवं सन्तुलित पोषद्, परभक्षी सम्बन्धों को प्रोत्साहित करती हैं।
    II. कार्बनिक खेती में समाकलित पीड़क खरपतवार प्रबन्धन एवं मृदा संरक्षण तन्त्र बहुमूल्य साधन है।
    III, कार्बनिक खेती पर्यावरण को सुरक्षित करती है, मृदा अपघटन एवं अपक्षय को घटाती है एवं प्रदूषण कम करती है।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?


    05:17
    View Solution
  18. निम्नलिखित में से कौन मुक्तजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण जीवाणुओं से सम्बन्धित है?
    I. राइजोबियम
    II. एजोस्पाइरिलम
    III. एजोटोबैक्टर
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    01:44
    View Solution
  19. निम्नलिखित में कौन-सा/कौन-से जैविक खेती के उपागम है/हैं?
    I. खेत में बसने वाले विभिन्न जीवन के रूपों से परिचय।
    II. परभक्षियों एवं पीड़कों के जीवन चक्र, भरण के तरीकों एवं आवासों के बारे में ज्ञान प्राप्त करना।
    सही विकल्प का चुनाव कीजिए।


    03:37
    View Solution
  20. निम्नलिखित में से कौन पारस्परिक सहजीवी सम्बन्ध के भाग अथवा उदाहरण हैं?
    I. यीस्ट
    II. राइजोबियम
    III. माइकोराइजा
    IV. ऑसिलेटोरिया


    03:22
    View Solution
  21. रासायनिक कारकों के दुष्परिणाम हैं
    I. रसायन विषैले होते हैं एवं मानवों तथा जन्तुओं के लिए हानिकारक होते हैं।
    II. रसायन पर्यावरण एवं पादपों को प्रदूषित करते हैं।
    III. खरपतवारों को हटाने के लिए प्रयुक्त खरपतवारनाशी मृदा को भी प्रदूषित करते हैं।
    सही विकल्प का चयन कीजिए।


    03:09
    View Solution
  22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
    I. लेडीबर्ड एवं ड्रेगनफ्लाई का उपयोग एफिड्स एवं मच्छरों के निवारण में होता है।
    II. तितलियों के लार्वाओं के नियन्त्रण में बैसिलस थ्यूरिन्जिएन्सिस (Bt) जीवाणुओं का उपयोग होता है।
    III. मूल पारिस्थितिकी तन्त्र में उपस्थित ट्राइकोडर्मा प्रजाति, मुक्तजीवी कवक अनेक पादप रोगजनकों के विरुद्ध कार्य करते हैं।
    IV. राइजोबियम एक सहजीवी जीवाणु हैं, जो लेग्यूमस के तनों में रहता है।
    उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?


    04:18
    View Solution

Special Format वाले Objective प्रश्न (कथन प्रकार) questions and complete solutions for chapter मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव of NEET PREVIOUS YEAR of Class 12