Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विद्युतचुंबकीय प्रेरण |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | आंकिक उदाहरण प्लस |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
एक कुंडली जिसमें 800 फेरे हैं, का क्षेत्रफल 0.05 `मीटर^(2)` है। इसे `4xx10^(-5)` वेबर प्रति `मीटर^(2)` वाले चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत रखकर `90^(@)` के कोण से 0.1 सेकंड में घुमाया जाता है। कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान ज्ञात कीजिए।
एक कुंडली का क्षेत्रफल 100 `सेमी^(2)` तथा उसमें फेरों की संख्या 50 है। इसके लंबवत `2xx10^(-2)` टेस्ला का चुंबकीय क्षेत्र कार्य करता है। जब कुंडली को t सेकंड में चुंबकीय क्षेत्र से हटाया जाता है तो उसमें प्रेरित औसत विद्युत बाहक बल 0.1 वोल्ट है।t का मान ज्ञात कीजिए।
विभिन्न त्रिज्याओं और विभिन्न फेरों वाली समान लंबाई की दो परिनालिकाएँ एक-दूसरे पर समाक्षीय लपेटी गई हैं। इस व्यवस्था के अन्योन्य प्रेरकत्व हेतु व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।
एक आयताकार लूप की भुजाएँ 8 सेमी और 2 सेमी हैं। यह लूप थोड़ा-सा खुला है। इसे 0.3 टेस्ला के चुंबकीय क्षेत्र में उसके बाहर इस प्रकार हटाया जाता है कि क्षेत्र लूप के लंबवत हो। खुले सिरों के बीच विभवांतर की गणना कीजिए यदि लूप को 1 सेमी प्रति सेकंड के वेग से (i) बड़ी भुजा के लंबवत चलाया जाता है। (ii) छोटी भुजा के लंबवत चलाया जाता है।
प्रत्येक स्थिति में प्रेरित विद्युत वाहक बल का अस्तित्व कब तक रहेगा?
दिये गये चित्र में, E-15 बोल्ट, `R_(1)=6` ओम, `R_(2)=10` ओम तथा L=5.0 हेनरी है।धारा `i_(1)`,`i_(2)`iके मान ज्ञात कीजिए
(i) स्विच 5 को दबाते ही।
(ii) स्विच 5 को दबाने के काफी समय बाद।
2 मीटर लंबी धातु की एक छड़, जिसके ने सिरे पूर्व-पश्चिम दिशा में हैं, क्षैतिज रूप से नीचे की ओर 10 मीटर तक गिरती है। यदि पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक `1.7xx10^(-5)` वेबर प्रति `मीटर^(2)` हो तो उसके सिरों के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान क्या होगा?
आंकिक उदाहरण प्लस questions and complete solutions for chapter विद्युतचुंबकीय प्रेरण of NAVBODH PHYSICS (HINDI) of Class 12