Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to बहुविकल्पीय प्रश्न प्लस of chapter प्रिज्म में अपवर्तन of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रिज्म में अपवर्तन
NAVBODH PARIKSHA SAARबहुविकल्पीय प्रश्न प्लस
Number Of Questions42
Academic Year2023-24
  1. प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के स्पेक्ट्रम में बैंगनी और लाल प्रकाश के न्यूनतम विचलन कोण का अंतर् `2^(@)` है | यदि माध्य किरण का न्यूनतम विचलन कोण `48^(@)` हो ,तो प्रिज्म की वर्ण विक्षेपण क्षमता होगी -


    02:01
    View Solution
  2. किसी प्रिज्म के न्यूनतम विचलन के कोण का मान उसके अपवर्तक कोण के बराबर है | प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक होगा |


    04:49
    View Solution
  3. किसी प्रिज्म का कोण `A` है | इस प्रिज्म के एक फलक पर चाँदी का लेप कर उसे परावर्तक बना दिया गया है | इसके पृष्ठ पर `2A` कोण पर आपतित प्रकाश की किरणें लेपित पृष्ठ से परावर्तित होकर अपने मार्ग पर वापस आ जाती है | प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu` होगा -


    03:40
    View Solution
  4. एक प्रिज्म का कोण मापने में प्रयुक्त किया गया स्पेक्ट्रोमीटर निम्न पाठ्यांक देता है - मुख्य स्केल मापन: `58*5` डिग्री तथा वर्नियर स्केल मापन : भाग |
    दिया है - मुख्य स्केल का एक भाग `0*5` डिग्री के बराबर है | वर्नियर स्केल पर कुल भाग `30` हैं तथा यह मुख्य स्केल के `29` भागो से मिलते हैं | उपर्युक्त आँकङो से प्रिज्म का कोण होगा -


    02:15
    View Solution
  5. एक पदार्थ के लाल ,बैंगनी और पीले रंग के लिए अपवर्तनांक क्रमश : `1*52` , `1*64` तथा `1*60` हैं | पदार्थ की वर्ण विक्षेपण क्षमता होगी -


    03:11
    View Solution
  6. एक प्रिज्म का कोण `60^(@)` , विचलन कोण `30^(@)` ,आपतन कोण `i` तथा निर्गत कोण `e` हैं | जब इस प्रिज्म द्वारा न्यूनतम विचलन होता हैं तब -


    02:09
    View Solution
  7. एक प्रकाश किरण किसी प्रिज्म , जिसका कोण बहुत अल्प हैं ,के एक फलक पर कोण `i` पर आपतित होती हैं तथा इसके विपरीत फलक से लंबवत निर्गत होती है | यदि प्रिज्म का अपवर्तनांक `mu` हो , तो आपतन कोण `i` का लगभग मान होगा -


    03:34
    View Solution
  8. एक अवर्णक प्रिज्म दो प्रिज्मों `P_(1)(mu_(v)=1*523,mu=1*515)` तथा `P_(2)(mu_(v)'=1*666,mu_(r)'=1*650)` को मिलाकर बनाया जाता है | यदि `P_(1)` का अपवर्तक कोण `10^(@)` हो , तो `P_(2)` का अपवर्तक कोण होगा -


    04:40
    View Solution
  9. एक प्रिज्म `(mu=1*54)` का कोण `4^(@)` है , इसे दूसरे प्रिज्म `(mu=1*72)` के साथ इस प्रकार जोड़ा जाता है कि बिना विचलन के विक्षेपण प्राप्त हो | दूसरे प्रिज्म का कोण होगा -


    03:41
    View Solution
  10. क्राउन तथा फ्लिंट काँच कि विक्षेपण क्षमताएँ क्रमश: `0*01` और `0*02` हैं| क्राउन काँच के लेंस की क्षमता `+10D` हैं | अवर्णक लेंस संयोग के लिए फ्लिंट काँच के लेंस कि क्षमता होगी -


    03:22
    View Solution
  11. एक प्रकाश किरण एक प्रिज्म के ऊपर न्यूनतम विचलन की स्थति में आपतित होती है और `34^(@)` का विचलन होता है | यदि प्रिज्म का आधा चिन्हित हिस्सा तोड़ दिया जाये तो वही किरण -


    02:17
    View Solution
  12. एक प्रकाश किरण जिसमे कि दो तरंगदैर्ध्य `4000Å` तथा `5000Å` हैं , हवा से क्वार्ट्ज सतह पर गिरती हैं | आपतन कोण `30^(@)` है तथा दोनों तरंगदैर्ध्य के लिए अपवर्तनांको के मान क्रमश : `1*47` और`1*46` हैं| दोनों अपवर्तित किरण पुंजों के मध्य कोण होगा -


    04:03
    View Solution
  13. `4^(@)` प्रिज्म कोण वाले और `1*54` अपवर्तनांक के काँच का बना एक पतला प्रिज्म एक अन्य पतले प्रिज्म के साथ , जिसके काँच का अपवर्तनांक `1*72` हैं , विचलन रहित विक्षेपण उत्पन्न करने के लिए संयोजित किया जाता हैं | दूसरे प्रिज्म का कोण होगा -


    03:45
    View Solution
  14. `60^(@)` कोण वाले प्रिज्म में न्यूनतम विचलन की स्थति में एक किरण `30^(@)` विचलित हो जाती हैं | प्रिज्म पर आपतन कोण होगा -


    02:24
    View Solution
  15. एक स्त्रोत तरंगदैर्ध्य `4700Å`. `5400Å` एवं `6500Å` का प्रकाश विकिरित करता हैं | यह प्रकाश लाल रंग के काँच के पार करने के बाद स्पेक्ट्रममापी द्वारा जाँचा जाता है | स्पेक्ट्रम में कौन-सा तरंगदैर्ध्य दिखाई देगा -


    02:38
    View Solution
  16. किसी प्रिज्म का अपवर्तक कोण `A` है और इसके पदार्थ का अपवर्तनांक `cot.(A)/(2)` है | इस प्रिज्म के लिए न्यूनतम विचलन कोण होगा -


    05:56
    View Solution
  17. एक प्रिज्म में , जिसका कोण `5^(@)` है , श्वेत प्रकाश का निर्गमन किया जाता है | यदि लाल और नीले रंग के लिए अपवर्तनांक क्रमश : `1*64` और `1*66` हो, तो दोनों रंगो के बीच विक्षेपण कोण होगा -


    02:36
    View Solution
  18. एक समबाहु प्रिज्म में से प्रकाश की किरण इस प्रकार गुजरती है कि आपतन कोण निर्गत कोण के बराबर होता है तथा निर्गत कोण प्रिज्म के कोण का तीन -चौथाई होता है | विचलन कोण का मान होगा -


    03:09
    View Solution
  19. प्रिज्म के किसी अपवर्तक पृष्ठ पर किसी प्रकाश किरण के लिए आपतन कोण का मान `45^(@)` तथा प्रिज्म के कोण का मान `60^(@)` है | यदि यह किरण प्रिज्म से न्यूनतम विचलित हो , तो न्यूनतम विचलन कोण एवं प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक होगा -


    03:00
    View Solution
  20. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `5^(@)` है | लाल और बैंगनी रंग के लिए इसके पदार्थ के अपवर्तनांक क्रमश : `1*5` और `1*6` है | प्रिज्म के द्वारा उत्पन्न कोणीय विक्षेपण होगा -


    01:23
    View Solution
  21. `1,2` और `3` तीन प्रिज्म है | प्रत्येक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `A=60^(@)` है | उनके पदार्थ के अपवर्तनांक क्रमश : `1*4`, `1*5` और `1*6` है | यदि उनके विचलन कोण क्रमश: `delta_(1)`, `delta_(2)` और `delta_(3)` हो तो -


    05:05
    View Solution
  22. किसी प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(2)` और प्रिज्म का कोण `30^(@)` है | प्रिज्म के दो अपवर्तक पृष्ठो में से एक को चाँदी चढ़ाकर भीतर कि ओर दर्पण बनाया गया है | दूसरे फलक से प्रवेश करने वाले एकवर्णी प्रकाश का कोई पुंज (दर्पण वाले पृष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात) उसी पथ पर वापस लौट जाएगा | यदि प्रिज्म पर आपतन कोण का मान है -


    03:51
    View Solution
  23. प्रिज्म का अपवर्तक कोण `30^(@)` है | एक पृष्ठ पर `60^(@)` के कोण पर आपतित होने वाली किरण का विचलन कोण `30^(@)` होता है | निर्गत कोण होगा -


    02:45
    View Solution
  24. एक त्रिभुजाकार प्रिज्म के लिए विचलन कोण `(delta)` और आपतन कोण `(i)` के बीच ग्राफ निम्नानुसार होगा -


    View Solution
  25. `20` सेमी फोकस दूरी वाले लेंस के पदार्थ की वर्ण विक्षेपण क्षमता `0.08` है | लेंस का अनुदैर्ध्य वर्ण विपथन होगा -


    02:56
    View Solution
  26. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^(@)` तथा उसके पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(2)` है | किरण को किस कोण पर आपतित होना चाहिए , ताकि प्रिज्म से गुजरने पर उसका विचलन न्यूनतम हो -


    05:02
    View Solution
  27. नेत्रिका में क्षेत्र लेंस ओर नेत्र लेंस की फोकस दूरियाँ क्रमश : `7*5` सेमी और `7*3` सेमी है | गोलीय विपथन को दूर करने के लिए उनके बीच की दूरी होगी -


    01:40
    View Solution
  28. काँच का अपवर्तनांक लाल प्रकाश के लिए `1*520` और नीले प्रकाश के लिए `1*525` है | इस काँच के प्रिज्म से क्रमश : लाल और नीले प्रकाश के लिए न्यूनतम विचलन कोण `D_(1)` और `D_(2)` है | तब -


    05:09
    View Solution
  29. एक हरे रंग का प्रकाश क्रांतिक कोण `(theta)` पर जल से वायु जल अंतरापृष्ठ पर आपतित होता है | सही कथन होगा -


    04:09
    View Solution
  30. `1*42` अपवर्तनांक के काँच से बने एक पतले प्रिज्म का अपवर्तक कोण `10^(@)` है | इस प्रिज्म को `1.7` अपवर्तनांक के काँच से बने एक अन्य पतले प्रिज्म से जोड़ दिया जाता है | इस संयोजन से विचलन रहित वर्ण विक्षेपण प्राप्त होता है | तब दूसरे प्रिज्म का अपवर्तक कोण होगा -


    03:43
    View Solution
  31. इंद्रधनुष बनता है -


    03:56
    View Solution
  32. प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(2)` तथा इसका अपवर्तक कोण `30^(@)` है | प्रिज्म के अपवर्तक पृष्ठ में से किसी एक पृष्ठ को अंदर की ओर दर्पणनुमा बनाया जाता है | दूसरे पृष्ठ पर आपतित एकवर्णी प्रकाश पुंज दर्पण से परावर्तित होकर अपने ही मार्ग से वापिस लौट आयेगा यदि प्रिज्म पर आपतन कोण है -


    03:51
    View Solution
  33. चित्रानुसार काँच के तीन प्रिज्मों को इस प्रकार सटाकर रखा जाता है कि उनके बीच वायु न रहे | एकवर्णी प्रकाश किरण `OP` इस संयुक्त प्रिज्म पर पड़ती है तथा `QR` दिशा में निर्गत हो जाती है | निम्न प्रिज्मों में न्यूनतम विचलन की स्थिति संतुष्ट होती है -


    01:40
    View Solution
  34. काँच के एक प्रिज्म को वायु में ,तत्पश्चात जल में रखा जाता है | यदि `._(a)mu_(g)=(3)/(2)` तथा `._(a)mu_(g)=(4)/(3)` हो तो आपतन कोण के न्यून मान के लिए वायु और जल में विचलनों का अनुपात होगा |


    06:25
    View Solution
  35. एक समद्रिबाहु प्रिज्म के फलक `AC` पर एक प्रकाश किरण अभिलंबवत आपतित होती है तथा चित्रानुसार बाहर निकल जाती है | प्रिज्म के पदार्थ का न्यूनतम अपवर्तनांक होगा -


    02:39
    View Solution
  36. एक प्रयोग करके तथा `(i-delta)` ग्राफ बनाकर एक काँच से बने प्रिज्म का अपवर्तनांक निकाला जाता है | जब एक प्रकाश किरण `35^(@)` के कोण पर आपतित होती है , तो वह `40^(@)` के कोण से विचलित होकर `79^(@)` के कोण पर निर्गत होती है | निम्नलिखित में से कोण -सा मान अपवर्तनांक के अधिकतम मान के सबसे निकट है -


    04:35
    View Solution
  37. एक प्रिज्म `mu=1.5` को पानी `mu=(4)/(3)` में डुबाया गया है | फलक `AB` पर लंबवत आपतित होने वाली किरण पूर्ण परावर्तित होकर सतह `AB` पर पहुँचे , इसके लिए शर्त है -


    03:24
    View Solution
  38. `30^(@)` कोण के प्रिज्म `ABC` के फलक `AC` पर चाँदी की कलई की गयी है| फलक `AB` पर एक प्रकाश किरण `45^(@)` के कोण पर आपतित होती है| `AB` पर अपवर्तन के पश्चात `AC` से परावर्तित होकर किरण अपने पथ पर वापस लौट जाती है| लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक होगा-


    05:56
    View Solution
  39. छोटी -छोटी बूँदो से इंद्रधनुष बनने का कारण है -


    03:50
    View Solution
  40. अपवर्तनांक `mu_(1)=1.5` वाले काँच से बना `15^(@)` कोण का एक पतला प्रिज्म अपवर्तनांक `mu_(2)=1.75` वाले एक अन्य प्रिज्म से जोड़ा गया है| प्रिज्मों का यह युग्म बिना विचलन के विक्षेपण निर्गत करता है| दूसरे प्रिज्म का कोण होना चाहिए -


    03:02
    View Solution
  41. एक प्रकाश किरण `60^(@)` कोण वाले प्रिज्म पर न्यूनतम विचलन की स्थिति में आपतित होती है | पहले पृष्ठ पर अपवर्तन कोण का मान होगा -


    03:20
    View Solution
  42. काँच के किसी प्रिज्म का कोण `A` है| इस पर एकवर्णी प्रकाश आपतित होता है| यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu` हो, तो प्रिज्म के फलक `AB` पर `theta` कोण से आपतित प्रकाश की किरण प्रिज्म के फलक `AC` से परगामित होगी यदि-


    08:42
    View Solution

बहुविकल्पीय प्रश्न प्लस questions and complete solutions for chapter प्रिज्म में अपवर्तन of NAVBODH PHYSICS (HINDI) of Class 12