Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to विविध आंकिक उदाहरण of chapter नाभिकीय भौतिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterनाभिकीय भौतिकी
MITTAL PUBLICATIONविविध आंकिक उदाहरण
Number Of Questions30
Academic Year2023-24
  1. रेडियम की अर्द्ध-आयु 1600 वर्ष है। रेडियम के एक नमूने से इसके प्रारम्भिक द्रव्यमान के 75% को विघटित होने में कितना समय लगेगा ?


    01:39
    View Solution
  2. रडियो कार्बन `C^(14)` की अर्द्ध -आयु 5700 वर्ष है। एक नमूने में `C^(14)" व "C^(12)` का अनुपात घटकर अपने साम्य मान (equilibrium value) का `(1)/(8)` गुना रह जाता है। नमूने की आयु ज्ञात कीजिए।


    02:48
    View Solution
  3. सिद्ध कीजिए कि किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ कि सक्रियता की दर उसकी अर्द्ध आयु के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है।


    02:55
    View Solution
  4. रेडियोएक्टिव `""_(6)C^(11)` के नमूने का प्रारम्भिक द्रव्यमान 2.2 g है और इसकी अर्द्ध-आयु 1224 सेकंड है गणना कीजिए-
    नमूने में परमाणुओं की परर्माभिक संख्या


    03:14
    View Solution
  5. रेडियोएक्टिव `""_(6)C^(11)` के नमूने का प्रारम्भिक द्रव्यमान 2.2 g है और इसकी अर्द्ध-आयु 1224 सेकंड है गणना कीजिए-
    पदार्थ की सक्रियता जब इसका `5mu g` द्रव्यमान शेष रह जाता है।


    04:09
    View Solution
  6. प्राकृतिक यूरेनियम में पाए जाने वाले समस्थानिकों `U^(238)" व "U^(235)` की मात्राओ का अनुपात `99.3 : 0.7` है। इनकी अर्द्ध-आयु क्रमश `4.5xx10^(9)` वर्ष तथा `7xx10^(8)` वर्ष हो तो प्राकृतिक यूरेनियम में`U^(238)` तथा `U^(235)` की रेडियो सक्रियता का अनुपात निकालिए।


    03:42
    View Solution
  7. 1.0 ग्राम `U^(238)` एक सेकंड में `1.24xx10^(4)` `alpha`- कण उत्सर्जित करता है। `U^(238)` की अर्द्ध-आयु की गणना वर्षो में कीजिए।


    06:12
    View Solution
  8. किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ के `alpha " तथा "beta` उत्सर्जन के लिए माध्य आयु 1800 वर्ष तथा 600 वर्ष है। वह समय ज्ञात कीजिए जिसमे इस पदार्थ से `alpha" तथा "beta` के साथ-साथ उत्सर्जन से पदार्थ का `(2)/(3)` भाग क्षय हो जाता है।


    04:37
    View Solution
  9. थोरियम की अर्ध-आयु दिन `3.64` है। कितने दिनों बाद पदार्थ के द्रव्यमान का `0.1` भाग अक्षय रहेगा।


    04:08
    View Solution
  10. 225 द्रव्यमान संख्या का एक नाभिक दो नए नाभिको में टूटता है जिनके द्रव्यमान क्रमाको का अनुपात 3 : 2 है। यदि नाभिक का त्रिज्या सूत्र `R=1.1xx10^(-15) (A)^(1/3)m` तो नए नाभिको की त्रिज्याएँ ज्ञात कीजिए।


    04:25
    View Solution
  11. `""_(17)Cl^(35)` नाभिक की बंधन ऊर्जा प्रति न्युक्लिऑन ज्ञात कीजिए दिया है: `""_(17)Cl^(35)` नाभिक का द्रव्यमान `=34.98000`amu, प्रोटॉन का द्र्व्यमान `=1.007825` amu, न्यूट्रॉन का द्रव्यमान `1.008665` amu और 1 amu `=931.5 MeV`.


    06:21
    View Solution
  12. ड्यूट्रॉन `(""_1H^(2))` एवं `alpha`-कण की बंधन ऊर्जा प्रति न्युक्लिऑन क्रमश: 1.25 MeV एवं 7.2 MeV है। जब दो ड्यूट्रॉन संलयित होकर `alpha` कण बनाते है तो मुक्त ऊर्जा की गणना कीजिए।


    03:40
    View Solution
  13. एक परमाणु `""_(92)Y^(235)` का नाभिक विरामावस्था में निम्न समीकरण के अनुसार `alpha`-कण उत्सर्जित करता है-
    `""_(92)Y^(235) to ""_(90)X^(231) +""_(2)He^(4)+`ऊर्जा
    यह दिया है कि जनक नाभिक (parent nucleus) Y तथा पुत्री नाभिक (daughter nucleus) X की प्रति न्युक्लिऑन बंधन ऊर्जा क्रमश: 7.8MeV एवं 7.835 MeV है। तथा `alpha`-कण की प्रति न्युक्लिऑन बंधन ऊर्जा 7.07 MeV है यह मानते हुए कि पुत्री नाभिक उत्तेजित अवस्था (eexcited state) में बनता है तथा अभिक्रिया में इसकी ऊर्जा के भाग को नगण्य मानते हुए उत्सर्जित `alpha`-कण की चाल ज्ञात कीजिए। `alpha`-का द्रव्यमान `6.68xx10^(-27)`kg मान लीजिए ।


    16:12
    View Solution
  14. किसी रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श में 1000 परमाणु है जिनके लिए अर्द्ध-आयु T है। तब कितने परमाणु `(T)/(2)` समय पश्चात् शेष रहेंगे।


    02:58
    View Solution
  15. किसी रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श की सक्रियता `7.5 h` में अपने प्रारम्भिक मान का `(1)/(32)` रह जाती है। प्रतिदर्श के परमाणुओं की अर्द्ध-आयु ज्ञात करो ।


    02:21
    View Solution
  16. `U^(235)` के 10kg प्रतिदर्श की सक्रियता क्या होगी यदि `U^(235)` की अर्द्ध-आयु `7.04xx10^(18)` वर्ष है?
    [1 वर्ष `=3.15xx10^(7)s` तथा `U^(235)` का परमाणु भार `252g"/"mol` ]


    05:54
    View Solution
  17. `Bi^(214)` एक नाभिक है जो दो क्षय चैनलो के द्वारा क्षयित हो सकता है इनमे से एक प्रक्रम में यह क्षयांक `lambda_1` के साथ `alpha` क्षय करता है जो इस प्रकार है-
    `Bi^(214) overset(lambda_1)(to)Ti^(210)+""_(2)He^(4)`
    अथवा यह क्षयांक `lambda_2` के साथ `beta^(-)` क्षय करता है जो इस प्रकार है-
    `Bi^(214) overset(lambda_2)(to)Po^(214)+""_(-1)e^(0)`
    इन प्रक्रमों के संगत अर्द्ध-आयु काल क्रमश: `T_1" व "T_2` है, तब `Bi^(214)` के किसी प्रतिदर्श में कुछ परमाणु प्रथम प्रक्रम द्वारा तो कुछ द्वितीय प्रक्रम द्वारा क्षयित होते है। ऐसे प्रतिदर्श की प्रभावी अर्द्ध-आयु के लिए सूत्र ज्ञात करो।


    03:30
    View Solution
  18. किसी रेडियोएक्टिव प्रक्रम में माना कोई नाभिक A क्षयांक `lambda_(A)` के साथ किसी अन्य नाभिक B में बदल रहा है। नाभिक B स्वयं भी रेडियोएक्टिव है तथा क्षयांक `lambda_B` के साथ एक अन्य नाभिक C में बदल रहा है। मान लीजिये किसी समय t पर A व B के नाभिको की संख्या `N_A" तथा "N_B` है। वह प्रतिबंध ज्ञात कीजिये जब B के परमाणुओं की संख्या नियत हो जाती है।


    04:05
    View Solution
  19. `U^(238) 4.47xx10^(8)` वर्ष की अर्द्ध-आयु के साथ `Pb^(206)` में क्षयित होता है। चट्टान के एक प्रतिदर्श में `U^(238)` का `1,19 mg " तथा "Pb^(206)` का पाया जाता है। यह मानते हुए कि समस्त सीसा यूरेनियम से ही प्राप्त हुआ है, चट्टान कीआयु का अनुमान लगाए।


    09:32
    View Solution
  20. एक रेडियोएक्टिव वस्तु को क्षयित होकर 10% होने में कितना समय लगेगा जिसकी अर्द्ध-आयु 22 वर्ष है ?


    03:21
    View Solution
  21. रेडियोएक्टिव नाभिक `""_(90)Th^(228)` के उत्तरोत्तर क्षय के उपरांत अंततः `""_(83)Bi^(212)` में परिवर्तन के प्रक्रम में उत्सर्जित `alpha" व "beta` कणो की संख्या ज्ञात करो।


    04:56
    View Solution
  22. `""_(97)U^(238)` नाभिक `4.5xx10^(9)` वर्ष की अर्द्ध-आयु के साथ `alpha` क्षय करता है। क्षय की समीकरण लिखिए तथा निम्नलिखित आंकड़ों की सहायता से उत्सर्जित `alpha` कणो की गतिज ऊर्जा का अनुमान लिखो?
    `M(""_(92)U^(238))=238.0527u`
    `M(""_(2)He^(4))=4.0026u`
    `M(""_(90)Th^(234))=234.0425u`
    गणितीय सुविधा के लिए `u=931meV"/"c^2` माने तथा नाभिक को प्रारम्भ में स्थिर माने।


    08:57
    View Solution
  23. संलग्न चित्र में प्रदर्शित क्षय योजना में `beta` कणो की अधिकतम गतिज ऊर्जा तथा `gamma` क्षय में विकिरण आवृतियाँ ज्ञात करो।


    11:31
    View Solution
  24. `beta^(+)` क्षय `Al^(25) to Mg^(25)+ e^(+)+v` के लिए Q का मान ज्ञात करो।
    दिया है, `M(Al^(25))=24.9904u`
    `M(Mg^(25))=24.9858u`.


    05:35
    View Solution
  25. नाभिकीय विखंडन की प्रक्रिया में `U^(235)` नाभिक एक न्यूट्रॉन अवशोषण करता है जिसके परिणामस्वरूप `U^(236)` नाभिक निर्मित होता है। इस प्रक्रिया में `U^(236)` नाभिक को प्राप्त आंतरिक ऊर्जा की गणना करो।


    05:26
    View Solution
  26. विखंडन अभिक्रिया
    `""_(92)U^(235) +""_(0)n^(1) to ""_(54)Xe^(140) +""_(38)Sr^(94) +2 ""_(0)n^(1)` में मुक्त ऊर्जा का मान ज्ञात करो ?
    दिया है, `M(""_(92)U^(235))=235.0439u`
    `M(""_(0)n^(1))=1.00867u`
    `M(""_(54)Xe^(140))=139.9054u`
    `M(""_(38)Sr^(94))=93.9063u`.


    02:49
    View Solution
  27. यह मानते हुए कि प्रति विखंडन 200 MeV ऊर्जा उत्पन्न होती है `2 kg U^(235)` के विखंडन से प्राप्त ऊर्जा की गणना करो।


    05:40
    View Solution
  28. `U^(235)` के एक नाभिक के विखंडन से लगभग 200 MeV ऊर्जा प्राप्त होती है। `U^(235)` ईंधन पर आधारित किसी नाभिकीय भट्टी में कितने `U^(235)` नाभिक प्रति से. विघटित होते है यदि भट्टी 1000 kW शक्ति उतपन्न कर रही है।


    03:26
    View Solution
  29. ड्यूटिरियम नाभिक `""_(1)H^(2)` पर आवेश `+e` है तथा इसकी मापित त्रिज्या लगभग 2 फर्मी है। ऐसे दो ड्यूटिरियम नाभिक एक दूसरे की और समान ऊर्जा K से दागे गए है। K का मान कितना होना चाहिए कि जब दोनों नाभिक सदृस्पर्श (just touch) की अवस्था में हो तो वे पारस्परिक कूलॉम प्रतिकर्षण के कारण विराम में आ जाते है। इस गतिज ऊर्जा के संगत ताप की गणना भी करो।


    07:30
    View Solution
  30. 3 ड्यूटेरियम नाभिको के संलयन से लगभग `21.6 MeV` ऊर्जा प्राप्त होती है। 1 kg ड्यूटेरियम के संलयन से प्राप्त ऊर्जा की गणना करो।


    04:17
    View Solution

विविध आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter नाभिकीय भौतिकी of MITTAL PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from MITTAL PUBLICATION Class 12 PHYSICS नाभिकीय भौतिकी