Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) of chapter किरण प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकिरण प्रकाशिकी
MITTAL PUBLICATIONअन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)
Number Of Questions35
Academic Year2023-24
  1. 10 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने, h m ऊँची वस्तु दर्पण से कितनी दूरी पर रखें, ताकि रेखीय आवर्धन 2 के लिए वास्तविक प्रतिबिम्ब बने |


    03:51
    View Solution
  2. एक गोलीय दर्पण से वस्तु की दूरी 10 cm है और इसका प्रतिबिम्ब दर्पण के उसी ओर ( वस्तु की ओर) 30 cm दूर बनता है | दर्पण उत्तल है या अवतल | इसकी फोकस दूरी क्या होगी ?


    03:42
    View Solution
  3. 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु रखी है | प्रतिबिम्ब वस्तु से दोगुना बड़ा बनता है | दर्पण से वस्तु की दूरी के दो संभव मानों की गणना कीजिए |


    07:08
    View Solution
  4. एक उत्तल दर्पण ( वक्रता त्रिज्या 20 cm ) के सामने रखी एक वस्तु का प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे 8 cm दूरी पर बनता है | दर्पण से वस्तु की दूरी ज्ञात कीजिए |


    03:23
    View Solution
  5. एक गाड़ी में पीछे का क्षेत्र देखने के लिए एक 2 m वक्रता त्रिज्या का दर्पण लगा है | यदि बस दर्पण से 6m की दूरी पर हो, तो बस के प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात कीजिए |


    06:02
    View Solution
  6. 20 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु रखी है| बनने वाले प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार का 3 गुना है | दर्पण से वस्तु की दो संभव दूरियाँ ज्ञात कीजिए |


    11:55
    View Solution
  7. एक वस्तु को एक अवतल दर्पण के सामने 25 cm दूरी पर रखा जाता है तो आवर्धन उस आवर्धन का चार गुना मिलता है जब वस्तु को 40 cm दूरी पर दर्पण के आगे रखा जाता है | प्रतिबिम्ब दोनों स्थितियों में वास्तविक बनाते हैं | दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए |


    05:23
    View Solution
  8. जल एवं काँच के अपवर्तनांक क्रमश : 4/3 एवं 32 हैं | जल में चलती हुई एक प्रकाश किरण जल - काँच अन्तः पृष्ठ पर `30^(@)` के कोण पर आपतित होती है | काँच में अपवर्तन कोण का मान ज्ञात कीजिए |


    04:28
    View Solution
  9. प्रयोग द्वारा किसी द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात करने के लिए एक सूक्ष्मदर्शी को एक बीकर के तल पर जब फोकस किया गया, तो इसका पाठ्यांक 3.965 cm मिला | बीकर में 2.537 cm की ऊँचाई तक द्रव भरकर जब पुनः सूक्ष्मदर्शी को फोकस किया गया तो इसका पाठ्यांक 3.348 cm मिला | द्रव का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए |


    05:59
    View Solution
  10. काँच एवं जल के अपवर्तनांक क्रमश : 1.5 एवं 1.3 हैं | यदि जल में प्रकाश की चाल `2.25xx10^(8)ms^(-1)` हो तो काँच में प्रकाश की चाल क्या होगी ?


    02:37
    View Solution
  11. 0.1 m मोटाई एवं 1.5 अपवर्तनांक वाले एक काँच के आयताकार गुटके पर एक प्रकाश किरण `60^(@)` के कोण पर आपतित होती है | किरण में गुटके द्वारा उत्पन्न पार्श्विक विस्थापन ज्ञात कीजिए |


    11:27
    View Solution
  12. काँच - वायु पृष्ठ के लिए क्रांतिक कोण की गणना कीजिए यदि वायु से काँच के पृष्ठ पर `40^(@)` पर आपतित एक प्रकाश किरण काँच में `15^(@)` से विचलित हो जाती है |


    04:54
    View Solution
  13. काँच से जल में जाने वाली प्रकाश किरण के लिए क्रांतिक कोण का मान ज्ञात कीजिए यदि काँच व जल के अपवर्तनांक क्रमश : 1.62 एवं 1.32 हों |


    03:26
    View Solution
  14. 5 cm त्रिज्या के एक काँच के गोले के पृष्ठ पर एक कागज़ का टुकड़ा चिपका है जिसे गोले के ठीक विपरीत दिशा से देखा जाता है | प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए | काँच का अपवर्तनांक 1.5 है |


    05:00
    View Solution
  15. काँच के एक गोले की त्रिज्या 6 cm है | गोले के केंद्र से 1 cm की दूरी पर वायु का एक बुलबुला है | काँच का अपवर्तनांक 1.5 है | बुलबुले के प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए | जब उसे :
    (i) निकट वाले पृष्ठ से देखा जाता है,
    (ii) दूर वाले पृष्ठ से देखा जाता है |


    09:39
    View Solution
  16. एक समतलोत्तल लेंस के समतल पृष्ठ पर चाँदी की कलई करने पर यह 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण की भाँति कार्य करता है | परन्तु उत्तल पृष्ठ पर चाँदी की कलई करने पर यह 7 cm फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण की भाँति कार्य करता है | लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए |


    07:07
    View Solution
  17. 0.2 m फोकस दूरी का काँच `(mu = 1.50 )` का उत्तल लेंस जल `(mu = 1.33 )` में डुबो दिया जाता है | लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन ज्ञात कीजिए |


    07:19
    View Solution
  18. काँच `(mu = 1.5)` का एक उत्तल लेंस क्रमश : (i) 1.65 अपवर्तनांक वाले माध्यम A में, (ii) 1.33 अपवर्तनांक वाले माध्यम B में, डुबोया जाता है | कारण देते हुए समझाइए कि क्या दोनों माध्यमों में यह उत्तल या अवतल लेंस की तरह व्यवहार करेगा ?


    13:24
    View Solution
  19. एक लेंस के आगे 45 cm दूर रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब लेंस के दूसरी ओर 90 cm दूर रखे पर्दे पर बनता है | लेंस की पहचान कीजिए और इसकी फोकस दूरी की गणना कीजिए | प्रतिबिम्ब का आकार भी ज्ञात कीजिए यदि वस्तु की लम्बाई 15.0 cm हो |


    05:13
    View Solution
  20. एक अभिसारी प्रकाश पुंज 0.2 m फोकस दूरी के एक अपसारी लेंस द्वारा 0.3 m दूर लेंस के पीछे फोकस होता है | उस बिंदु की स्थिति ज्ञात कीजिए जिस पर लेंस की अनुपस्थिति में प्रकाश पुंज फोकस होता है |


    03:32
    View Solution
  21. प्रदर्शित कीजिए एक उत्तल लेंस एक वस्तु का N गुना प्रतिबिम्ब बनायेगा जब वस्तु कि लेंस से दूरी `(fpm(f)/(N))` होती है | यहाँ f लेंस कि फोकस दूरी का परिमाण है | इससे वस्तु की दूरी के उन दो मानों को ज्ञात कीजिए जब 2.5D क्षमता का उत्तल लेंस वस्तु से चार गुना प्रतिबिम्ब उत्पन्न करेगा |


    13:07
    View Solution
  22. समान फोकस दूरी के उत्तल एवं अवतल लेंस समक्ष रूप से संपर्क में रखे गए हैं | संयोजन की क्षमता एवं फोकस दूरी ज्ञात कीजिए |


    02:07
    View Solution
  23. दो पतले लेंसों को जिनकी क्षमताएँ `+15.5 D` तथा `-5.5D` हैं, सटाकर रखा गया है | इस संयोजन से 30.0 cm की दूरी पर 3 cm लम्बी वस्तु रखी गई है | प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा लम्बाई ज्ञात कीजिए |


    03:32
    View Solution
  24. `+ 10 cm` और `- 5 cm` फोकस दूरियों वाले दो पतले लेंसों को एक - दूसरे के संपर्क में रखा गया है | इस संयोजन की फोकस दूरी तथा शक्ति कितनी है ?


    02:28
    View Solution
  25. `+ 15D` एवं `- 5D` क्षमता के दो लेंसों को संपर्क में रखा गया है | (a) संयोजन की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए (b) 3 cm आकार की एक वस्तु को संयोजन के आगे 30 cm दूर रखा गया है | प्रतिबिम्ब की स्थिति एवं आकार की गणना कीजिए |


    05:07
    View Solution
  26. एक प्रकाशिक बेंच के 0.40 m के चिह्न पर एक उत्तल लेंस और 0.60 m के चिह्न पर अवतल लेंस रखा है | उत्तल लेंस की फोकस दूरी 0.15 m और अवतल लेंस की फोकस दूरी 0.10 m है | यदि एक बिन्दुवत वस्तु 0.10 m के चिह्न पर स्थित हो, तो अंतिम प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए |


    06:02
    View Solution
  27. एक वस्तु व पर्दे के बीच की दूरी 96.0 cm है | एक उत्तल लेंस उन दोनों के बीच इस प्रकार विस्थापित किया जाता है कि लेंस की दो स्थितियों में पर्दे पर स्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है | यदि प्रतिबिम्बों की लम्बाइयों का अनुपात 4.86 हो तो लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए |


    07:57
    View Solution
  28. `60^(@)` कोण वाले प्लास्टिक प्रिज्म का पीले प्रकाश के लिए अपवर्तनांक `sqrt2` है | अल्पतम विचलन की स्थिति में ज्ञात कीजिए (a) अल्पतम विचलन कोण,
    (b) आपतन कोण
    (c) प्रिज्म के भीतर अपवर्तन कोण |


    04:31
    View Solution
  29. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `30^(@)` है तथा अपवर्तनांक 1.414 है | उसके एक अपवर्तक पृष्ठ पर चाँदी की कलई कर दी जाती है | दूसरे पृष्ठ पर प्रकाश की किरण किस कोण पर गिरे कि प्रिज्म में अपवर्तन द्वारा कलई वाले पृष्ठ से परावर्तित होकर अपने ही मार्ग से वापस लौट जाए |


    02:55
    View Solution
  30. एक विद्यार्थी 15 cm दूर रखी वस्तु को स्पष्ट देख सकता है, यदि वह 3 m दूरी पर रखे श्यामपट को पढ़ना चाहता है तो उसे किस प्रकार के और कितनी फोकस दूरी व क्षमता के लेंस की आवश्यकता होगी ?


    02:35
    View Solution
  31. एक व्यक्ति का दूर बिंदु 1.5 m तथा निकट बिंदु 0.75 m है | उसे (a) दूर की वस्तुएँ देखने के लिए, (b) पास की वस्तुएँ देखने के लिए कैसा व कितनी क्षमता का लेंस प्रयोग करना चाहिए ? उसे कैसे लेंस के चश्मे का प्रयोग करना श्रेष्ठ होगा ?


    07:35
    View Solution
  32. केवल आँख से देखने पर चन्द्रमा का आँख पर बना दर्शन कोण `0.6^(@)` है | दूरदर्शी के अभिदृश्यक तथा नेत्रिका की फोकस दूरियाँ क्रमश : 50 cm व 5 cm हैं | दूरदर्शी की श्रांत नेत्र के लिए आवर्धन क्षमता एवं लम्बाई ज्ञात कीजिए | इससे चन्द्रमा को देखने पर चन्द्रमा का दर्शन कोण कितना प्रतीत होगा ?


    05:15
    View Solution
  33. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का आवर्धन 30 है | इसके अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी 5 cm है | यह मानते हुए कि अंतिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनता है, अभिदृश्यक द्वारा उत्पन्न आवर्धन ज्ञात कीजिए |


    03:31
    View Solution
  34. एक खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता सामान्य समायोजन के लिए 100 है | अभिदृश्यक एवं नेत्रिका के मध्य दूरी 101 cm है | अभिदृश्यक एवं नेत्रिका की फोकस दूरियाँ ज्ञात कीजिए |


    02:52
    View Solution
  35. किसी वैधशाला में एक विशाल परावर्ती दूरदर्शक के अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी 15 m है | यदि इसमें 1.0 cm फोकस दूरी की नेत्रिका लेंस का उपयोग किया जाए, तो इस दूरदर्शक का कोणीय आवर्धन कितना होगा ?


    01:31
    View Solution

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) questions and complete solutions for chapter किरण प्रकाशिकी of MITTAL PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from MITTAL PUBLICATION Class 12 PHYSICS किरण प्रकाशिकी