Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) of chapter विद्युत परिपथ of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterविद्युत परिपथ
MITTAL PUBLICATIONअन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न)
Number Of Questions15
Academic Year2023-24
  1. चित्र में किसी विद्युत परिपथ का एक भाग दिखाया गया है जिसमें तीन प्रतिरोध r, 2r व 3r हैं। बिन्दुओं A, B व C पर विभव क्रमश: 3E, 2E व E हैं। बिन्दु O पर विभव ज्ञात कीजिए तथा धाराओं `I_(1), I_(2)` व `I_(3)` के मान भी ज्ञात कीजिए।


    10:20
    View Solution
  2. चित्र में प्रदर्शित नेटवर्क में किरचॉफ के नियमों का उपयोग करके धाराओं `I_(1), I_(2)` व `I_(3)` के मान ज्ञात कीजिए।


    07:59
    View Solution
  3. किरचॉफ के नियमों का उपयोग करके चित्र में प्रदर्शित नेटवर्क में धारा `I_(1)` का मान ज्ञात कीजिए।


    09:23
    View Solution
  4. चित्र में प्रदर्शित नेटवर्क में सभी सातों भुजाएँ समान लम्बाई एवं समान प्रतिरोध की हैं। यदि धारा I नेटवर्क में A बिन्दु पर प्रवेश करती है और F पर निकलती है तो दिखाइए कि भुजा CD में धारा `(I)/(5)` होगी।


    11:20
    View Solution
  5. जब दो ज्ञात प्रतिरोध R और S मीटर सेतु के बायें व दायें रिक्त स्थान में लगाये जाते हैं तो सन्तुलन बिन्दु, सिरे के शून्य बिन्दु से `l_(1)` दूरी पर मिलता है। एक अज्ञात प्रतिरोध X अब प्रतिरोध S के साथ दायें रिक्त स्थान में समान्तर क्रम में जोड़ दिया जाता है, तो नया सन्तुलन बिन्दु शून्य सिरे से `l_(2)` दूरी पर मिलता है। X का सूत्र `l_(1), l_(2)` व S के पदों में ज्ञात कीजिए।


    08:54
    View Solution
  6. चित्र में प्रदर्शित नेटवर्क में X व Y के मध्य तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।


    04:39
    View Solution
  7. `5Omega` के छ: समान प्रतिरोध एक 3V वि. वा. बल का की बैटरी से अग्र चित्र के अनुसार जोड़े गये हैं। परिपथ द्वारा बैटरी से प्राप्त धारा क्या है?


    04:11
    View Solution
  8. चित्र में एक मीटर सेतु सन्तुलित अवस्था में प्रदर्शित है। मीटर सेतु के तार का प्रतिरोध `1Omega cm^(-1)` है। अज्ञात प्रतिरोध X का मान ज्ञात कीजिए और 6V वि. वा. बल वाली बैटरी से ली जाने वाली धारा ज्ञात कीजिए।


    05:26
    View Solution
  9. एक मीटर सेतु के प्रयोग में प्रतिरोध `5Omega` व `2Omega` क्रमश: बायें व दायें रिक्त स्थान में जोड़े गये हैं। जब `5Omega` के प्रतिरोध को एक कम प्रतिरोध के तार द्वारा जोड़ दिया जाता है तो सन्तुलन बिन्दु 62.5cm पर प्राप्त होता है। तार का प्रतिरोध क्या है?


    06:15
    View Solution
  10. चित्र में एक मीटर सेतु का प्रायोगिक चित्रण किया गया है। सन्तुलन बिन्दु A सिरे से 60 सेण्टीमीटॅर दूर प्राप्त होता है, जबकि X व Y की स्थितियाँ दर्शायी गयी हैं।

    जब एक `15Omega` के प्रतिरोध को 'Y' के साथ श्रेणीक्रम में लगाते हैं तो सन्तुलन बिन्दु A की तरफ 10 सेण्टीमीटर चला जाता है। सन्तुलन बिन्दु की स्थिति ज्ञात कीजिए, यदि एक `30Omega` का प्रतिरोध Y के साथ समान्तर क्रम में जोड़ा जाता है।


    09:38
    View Solution
  11. विभवमापी तार PQ, जिसकी लम्बाई 1m है, एक प्रामाणिक सेल `E_(1)` से जोड़ा गया है। दूसरा 1.02V वि. वा. बल वाला सेल चित्र की भाँति एक प्रतिरोध r व स्विच S से धारामापी के साथ जोड़ा गया है। जब स्विच S खुला होता है तो अविक्षेप बिन्दु P से 51 cm दूर मिलता है। गणना कीजिए - (i) विभवमापी तार की विभव प्रवणता, (ii) सेल `E_(1)` का वि. वा. बल, (iii) जब स्विच S को बन्द करेंगे तो अविक्षेप बिन्दु P की ओर विस्थापित होगा अथवा Q की ओर। कारण सहित उत्तर दीजिए।


    03:14
    View Solution
  12. प्रश्न के चित्र का सन्दर्भ लीजिए। AB एक समरूप तार है जिसकी लम्बाई 1m एवं प्रतिरोध `10Omega` है। यह एक नग्ण्य आन्तरिक प्रतिरोध एवं 2V वि. वा बल वाली सेल तथा एक प्रतिरोध R के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा है। बिन्दु A का सम्बन्ध एक 100 mV वि. वा. बल वाली वैद्युत रासायनिक सेल `E_(2)` एवं धारामापी के साथ भी कर दिया गया है। इस व्यवस्था में उदासीन बिन्दु A से 40 cm दूर मिलता है। प्रतिरोध R की गणना कीजिए। यदि `E_(2)` का वि. वा. बल 300 mV हो तो अविक्षेप बिन्दु की स्थिति क्या होगी?


    10:05
    View Solution
  13. एक विभवमापी में, 5V वि. वा. बल एवं नगण्य आन्तरिक प्रतिरोध का प्रामाणिक सेल 5m लम्बे विभवमापी तार में स्थायी धारा प्रवाहित करता है। `E_(1)` व `E_(2)` वि. वा. बलों की दो प्राथमिक सेलें (i) समान ध्रुवता, (ii) विपरीत ध्रुवता के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ दी जाती हैं। इस संयोजन को एक धारामापी एवं जॉकी के साथ जोड़कर विभवमापी तार से जोड़ दिया जाता है। दोनों स्थितियों में सन्तुलन बिन्दु क्रमश: 350 cm एवं 50 cm पर मिलते हैं। (a) आवश्यक परिपथ आरेख खींचिए। (b) दोनों सेलों के वि. वा. बल ज्ञात कीजिए।


    04:30
    View Solution
  14. `E_(1)` व `E_(2)(E_(1) gt E_(2))` वि. वा. बलों वाली दो सेलें चित्र की भाँति जोड़ी जाती हैं। जब एक विभवमापी A व B के मध्य जोड़ा जाता है, तो सन्तुलन लम्बाई 300 cm प्राप्त होती है। जब विभवमापी को A व C के मध्य जोड़ते हैं तो सन्तुलन लम्बाई 100 cm प्राप्त होती है। दोनों सेलों के वि. वा. बलों के अनुपात की गणना कीजिए।


    03:33
    View Solution
  15. दो सेल जिनके विद्युत वाहक बल `E_(1)` व `E_(2)` हैं, निम्न दो प्रकार से जोड़े जा सकते हैं -

    इन सेलों के दोनों संयोजन के लिए किसी विभवमापी में सन्तुलन बिन्दु 351cm व 70.2cm पर प्राप्त होते हैं। दोनों सेलों के विद्युत वाहक बल का क्या अनुपात है?


    06:18
    View Solution

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) questions and complete solutions for chapter विद्युत परिपथ of MITTAL PHYSICS (HINDI) of Class 12