Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भाग A – भौतिक विज्ञान of chapter JEE MAIN QUESTION PAPER 2015 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN QUESTION PAPER 2015
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)भाग A – भौतिक विज्ञान
Number Of Questions30
Academic Year2023-24
  1. किसी 240 m ऊँची चोटी के एक किनारे से, दो पत्थरों को एकसाथ ऊपर की ओर फेंका गया है, इनकी प्रारंभिक चाल क्रमशः 10 m/s तथा 40 m/s है, तो, निम्नांकित में से कौनसा ग्राफ (आलेख) पहले पत्थर के सापेक्ष दूसरे पत्थर की स्थिति के समय विचरण (परिवर्तन) को सर्वाधिक सही दर्शाता है?
    (मान लीजिए कि, पत्थर जमीन से टकराने के पश्चात ऊपर की ओर नहीं उछलते हैं तथा वायु का प्रतिरोध नगण्य है, दिया है `g=10 m//s^2` )
    (यहाँ ग्राफ केवल व्यवस्था आरेख हैं और स्केल के अनुसार नहीं हैं)


    04:30
    View Solution
  2. किसी सरल लोलक का आवर्त, `T=2pisqrt(L/g)` है। L का मापित मान 20.0 cm है, जिसकी यथार्थता 1 mm है। इस लोलक के 100 दोलनों का समय 90 s है, जिसे 1s विभेदन की घड़ी से नापा गया है। तो, g के निर्धारण में यथार्थता होगी :


    02:32
    View Solution

  3. यहाँ आरेख में दो ब्लॉक (गुटके) A और B दर्शाये गये हैं जिनके भार क्रमशः 20 N तथा 100 N हैं। इन्हें, एक बल F द्वारा किसी दीवार पर दबाया जा रहा है। यदि घर्षण गुणांक का मान, A तथा B के बीच 0.1 तथा B और दीवार के बीच 0.15 है तो, दीवार द्वारा ब्लॉक B पर लगा बल होगा :


    04:14
    View Solution
  4. x-दिशा में 2v चाल से चलते हुए m द्रव्यमान के एक कण से, y-दिशा में v वेग से चलता हुआ 2m द्रव्यमा का एक कण, टकराता है। यदि यह संघट्ट (टक्क 4/40 पूर्णतः अप्रत्यास्थ है तो, टक्कर के दौरान ऊर्जा का क्षय (हानि) होगी :


    07:49
    View Solution
  5. किसी एकसमान ठोस शंकु के द्रव्यमान केन्द्र की उसके शीर्ष से दूरी `z_0` है। यदि शंकु के आधार की त्रिज्या R तथा शंकु की ऊँचाई h हो तो `z_0` का मान निम्नांकित में से किसके बराबर होगा?


    01:32
    View Solution
  6. किसी ठोस गोले का द्रव्यमान M तथा इसकी त्रिज्या R है। इसमें से अधिकतम संभव आयतन का एक क्यूब (घन) काट लिया जाता है। इस क्यूब का जड़त्व आघूर्ण कितना होगा, यदि, इसकी घूर्णन-अक्ष, इसके केन्द्र से होकर गुज़रती है तथा इसके किसी एक फलक के लम्बवत् है?


    06:52
    View Solution
  7. एक ठोस गोले का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या `R/2` है। इससे - त्रिज्या का एक गोलीय भाग, आरेख में दर्शाये गये अनुसार काट लिया जाता है। `r= oo` (अनन्त) पर गुरुत्वीय विभव के मान V को शून्य (V=0) मानते हुए, इस प्रकार बने कोटर (कैविटी) के केन्द्र पर, गुरुत्वीय विभव का मान होगा : (G = गुरुत्वीय स्थिराँक है)


    08:10
    View Solution
  8. किसी एकसमान तार की अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल 'A' है। इससे बनाये गये एक लोलक का आवर्तकाल T है। इस लोलक के गोलक से एक अतिरिक्त M द्रव्यमान जोड़ देने से लोलक का आवर्तकाल परिवर्तित होकर `T_M` हो जाता है। यदि इस तार के पदार्थ का यंग गुणांक 'Y' हो तो `1/Y` का मान होगा :
    (g = गुरुत्वीय त्वरण)


    06:06
    View Solution
  9. किसी गोलीय कोश (शैल) की त्रिज्या R है और इसका ताप T है। इसके भीतर कृष्णिका विकिरणों को फोटॉनों की एक ऐसी आदर्श गैस माना जा सकता है जिसकी प्रति इकाई आयतन आन्तरिक ऊर्जा, `u=U/V propT^4` तथा दाब, `p= 1/3(U/V)` है। यदि इस कोश में रुद्घोष्म प्रसार हो तो, T तथा R के बीच संबंध होगा :


    07:16
    View Solution
  10. एक ठोस पिंड (वस्तु) की स्थिर ऊष्मा धारिता `1J//^@C` है। इसको ऊष्मकों (ऊष्मा भंडारों) के सम्पर्क में रखकर निम्न दो प्रकार से गर्म किया जाता है,
    (i) अनुक्रमिक रूप से 2 ऊष्मकों के सम्पर्क में इस प्रकार रखकर कि प्रत्येक ऊष्मक समान मात्रा में ऊष्मा देता है,
    (ii) अनुक्रमिक रूप से 8 ऊष्मकों के सम्पर्क में इस प्रकार रखकर कि प्रत्येक ऊष्मक समान मात्रा में ऊष्मा देता है,
    दोनों स्थितियों में पिंड का प्रारंभिक ताप `100^@C` तथा अन्तिम ताप `200^@C` है। तो, इन दो स्थितियों में पिंड की एन्ट्रॉपी में परिवर्तन होगा, क्रमशः


    05:57
    View Solution
  11. एक आदर्श गैस किसी बन्द (संवृत), वियुक्त (विलगित) कक्ष में सीमित (रखी) है। इस गैस में रुद्धोष्म प्रसार होने पर, इसके अणुओं के बीच टक्कर का औसत काल (समय) `V^q` के अनुसार बढ़ जाता है, जहाँ V गैस का आयतन है। तो q का मान होगा :
    `(gamma = C_P/C_V)`


    04:42
    View Solution
  12. किसी सरल लोलक के लिये, उसके विस्थापन d तथा उसकी गतिज ऊर्जा के बीच और विस्थापन d तथा उसकी स्थितिज ऊर्जा के बीच ग्राफ खींचे गये हैं। निम्नांकित में से कौन सा ग्राफ (आलेख) सही है? (यहाँ ग्राफ केवल व्यवस्था आरेख हैं और स्केल के अनुसार नहीं हैं)


    07:12
    View Solution
  13. एक ट्रेन (रेलगाड़ी) सीधी पटरियों पर `20 ms^(-1)` की चाल से गति कर रही है। इसकी सीटी की ध्वनि की आवृत्ति 1000 Hz है। यदि ध्वनि की वायु में चाल `320 ms^(-1)` हो तो, पटरियों के निकट खड़े व्यक्ति के पास से ट्रेन के गुजरने पर, उस व्यक्ति द्वारा सुनी गई सीटी की ध्वनि की आवृत्ति में प्रतिशत परिवर्तन होगा लगभग :


    05:19
    View Solution
  14. किसी लम्बे बेलनाकार कोश के ऊपरी भाग में धनात्मक
    पृष्ठ आवेश `sigma` तथा निचले भाग में ऋणात्मक पृष्ठ आवेश `-sigma` हैं। इस बेलन (सिलिन्डर) के चारों ओर विद्युत क्षेत्र-रेखायें, यहाँ दर्शाये गये आरेखों में से किस आरेख के समान होंगी?
    (यह आरेख केवल व्यवस्था आरेख है और स्केल के अनुसार नहीं है)


    04:28
    View Solution
  15. R त्रिज्या के किसी एकसमान आवेशित ठोस गोले के पृष्ठ का विभव `V_0` है ( `oo` के सापेक्ष मापा गया)। इस गोले के लिये, `(3V_0)/2, (5V_0)/4,(3V_0)/4` तथा `V_0/4` विभवों वाले समविभवी पृष्ठों की त्रिज्यायें, क्रमशः `R_1, R_2, R_3,` तथा `R_4`, हैं। तो,


    10:27
    View Solution
  16. दिये गये परिपथ में, C के मान के `1muF` से `3muF` परिवर्तित होने से, `2mu`F संधारित्र पर आवेश `Q_2`, में परिवर्तन होता है। 'C' के फलन के रूप में `Q_2`, को कौन सा आलेख सही दर्शाता है? (आलेख केवल व्यवस्था आरेख हैं और स्केल के अनुसार नहीं हैं।)


    04:50
    View Solution
  17. 0.1 m लंबे किसी तार के सिरों के बीच 5V विभवांतर आरोपित करने से इलेक्ट्रॉनों की अपवाह चाल `2.5xx10^(-4) ms^(-1)` होती है। यदि इस तार में इलेक्ट्रॉन घनत्व `8xx10^(28) m^(-3)` हो तो, इस के पदार्थ की प्रतिरोधकता होगी, लगभग :


    04:32
    View Solution

  18. दर्शाये गये परिपथ में 10 प्रतिरोधक से प्रवाहित धारा होगी :


    08:20
    View Solution
  19. दो समाक्षी परिनालिकाओं में, प्रत्येक से I धारा एक ही दिशा में प्रवाहित हो रही है। यदि, बाहरी परिनालिका के कारण, भीतरी परिनालिका पर चुम्बकीय बल `vecF_1` तथा भीतरी परिनालिका के कारण, बाहरी परिनालिका पर चुम्बकीय बल `vecF_2` हो तो :


    05:10
    View Solution

  20. दो पतले लम्बे तारों में प्रत्येक से I धारा प्रवाहित हो रही है। इन्हें L लम्बाई के विद्युतरोधी धागों से लटकाया गया है। इन धागों में प्रत्येक के द्वारा ऊर्ध्वाधर दिशा से `'theta'` कोण बनाने की स्थिति में, ये दोनों तार साम्यावस्था में रहते हैं। यदि इन तारों की प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान है `lamda` तथा g गुरुत्वीय त्वरण है तो, `I` का मान होगा:


    08:57
    View Solution
  21. 10 cm तथा 5 cm भुजाओं के एक आयताकार लूप (पाश) से एक विद्युत धारा, I = 12 A, प्रवाहित हो रही है। इस पाश को आरेख में दर्शाये गये अनुसार विभिन्न अभिविन्यासों (स्थितियों) में रखा गया है।

    यदि वहाँ 0.3 T तीव्रता का कोई एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र, धनात्मक z दिशा में विद्यमान है तो, दर्शाये गये किस अभिविन्यास में, यह पाश (लूप) (i) स्थायी संतुलन तथा (ii) अस्थायी संतुलन में, होगा?


    06:14
    View Solution
  22. दर्शाये गये परिपथ में, एक प्रेरक (L =0.03H) तथा एक प्रतिरोधक `(R=0.15 k(Omega))` किसी 15V विद्युत वाहक बल (ई.एम.एफ) की बैटरी से जुड़े हैं। कुंजी `K_1`, को बहुत समय तक बन्द रखा गया है। इसके पश्चात् समय t = 0 पर, `K_1` , को खोल कर साथ ही साथ, K, को बन्द किया जाता है। समय t = 1ms पर, परिपथ में विद्युत धारा होगी : `(e^5 ~=150)`


    05:41
    View Solution
  23. एक लाल रंग का एल.ई.डी. (प्रकाश उत्सर्जक डायोड) 0.1 वाट पर, एकसमान प्रकाश उत्सर्जित करता है। डायोड से 1 m दूरी पर, इस प्रकाश के विद्युत क्षेत्र का आयाम होगा :


    02:43
    View Solution
  24. काँच के किसी प्रिज्म का कोण 'A' है। इस पर एकवर्णी प्रकाश आपतित होता है। यदि, प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu` है तो, प्रिज्म के AB फलक पर, `theta` कोण आपतित प्रकाश की किरण, प्रिज्म के फलक AC से पारगत होगी यदि :


    08:42
    View Solution
  25. ग्रीष्म ऋतु की गर्म रात्रि में, भू-तल के निकट, वायु का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है और भू-तल से ऊँचाई के साथ बढ़ता जाता है। यदि, कोई प्रकाश-किरण-पुंज क्षैतिज दिशा में जा रहा हो तो, हाइगेन्स के सिद्धान्त से यह परिणाम प्राप्त होता है कि, चलते हुए प्रकाश-किरण पुंज :


    02:57
    View Solution
  26. यदि मानव नेत्र की पुतली की त्रिज्या 0.25 cm, और स्पष्ट सुविधा जनक देखने की दूरी 25 cm हो तो, 500 nm तरंगदैर्घ्य के प्रकाश में, दो वस्तुओं के बीच कितनी न्यूनतम दूरी तक मानव नेत्र उन दोनों के बीच विभेदन कर सकेगा?


    04:29
    View Solution
  27. जब कोई इलेक्ट्रॉन, हाइड्रोजन जैसे परमाणु /आयन की उत्तेजित अवस्था से न्यूनतम ऊर्जा अवस्था में संक्रमण करता है तो उसकी :


    03:10
    View Solution
  28. सूची-I (मूल प्रयोग) का सूची - II (उसके परिणाम) के साथ सुमेलन (मैच) कीजिये और निम्नांकित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये :


    01:59
    View Solution
  29. 5 kHz आवृत्ति के किसी संकेत (सिग्नल) का 2 MHz आवृत्ति की वाहक तरंग पर आयाम मॉडुलन किया गया है। तो, परिणामी सिग्नल (संकेत) की आवृत्ति होगी :


    03:01
    View Solution
  30. LCR (एल.सी.आर) परिपथ किसी अवमंदित लोलक के तुल्य होता है। किसी LCR परिपथ में संधारित्र को `Q_0` तक आवेशित किया गया है, और फिर इसे आरेख में दर्शाये गये अनुसार L व R से जोड़ा गया है।

    यदि एक विद्यार्थी L के, दो विभिन्न मानों, `L_1` तथा `L_2 (L_1 gtL_2)` के लिये, समय t तथा संधारित्र पर अधिकतम आवेश के वर्ग `Q_("Max")^2` के बीच दो ग्राफ बनाता है तो निम्नांकित में से कौन सा ग्राफ सही है? (प्लॉट केवल व्यवस्था प्लॉट हैं तथा स्केल के अनुसार नहीं हैं)


    06:14
    View Solution

भाग A – भौतिक विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE MAIN QUESTION PAPER 2015 of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from JEE Main & Advanced (Hindi Medium) Class 12 PHYSICS JEE MAIN QUESTION PAPER 2015