Class 12 | PHYSICS |
Chapter | स्थिर वैघुतिकी |
JEE Main & Advanced (Hindi Medium) | सत्य/असत्य |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
किसी वैद्युत क्षेत्र में एक बिन्दु आवेश को एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ले जाने में किया गया कार्य उस पथ पर निर्भर करता है जिसके अनुदिश बिन्दु आवेश ले जाया जाता है।
ठीक बराबर द्रव्यमान के दो सर्वसम धातु के गोले लिए जाते हैं। एक को Q कूलॉम धनावेश तथा दूसरे को Q कूलॉम ऋणावेश दिया जाता है। आवेशन के पश्चात् इनके द्रव्यमान अलग-अलग होंगे।
एक धातु की एक छोटी गेंद एकसमान वैद्युत क्षेत्र में विद्युतरोधी धागे की सहायता से लटकायी गई है। यदि उच्च ऊर्जा वाला X-किरण पुंज गेंद पर डाला जाये तो गेंद क्षेत्र की दिशा में विक्षेपित होती है।
एक समान्तर पट्ट संधारित्र की दोनों प्लेटों के बीच जिन्हें V विभवान्तर तक आवेशित किया गया है, दो प्रोटॉन A व B स्थित हैं । दोनों प्रोटॉनों पर आरोपित बल एकसमान है।
R त्रिज्या की एक बलय पर आवेश +Q एकसमान रूप से वितरित है। वलय की अक्ष पर वलय के केन्द्र से 2R दूरी पर रखे एक बिन्दु आवेश -q को विरामावस्था से छोड़ा जाता है। कण वलय की अक्ष के अनुदिश सरल आवर्त गति करता है।
एक वैद्युत बल रेखा x-y तल में समीकरण `x^(2)+y^(2)=1` द्वारा दी जाती है। एकांक धनावेश का एक कण जो प्रारम्भ में विरामावस्था में है, x-y तल में बिन्दु (1, 0) पर वृत्तीय बल रेखा के अनुदिश गति करेगा।
सत्य/असत्य questions and complete solutions for chapter स्थिर वैघुतिकी of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12