Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to विश्लेषणात्मक प्रश्न of chapter गति के नियम of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterगति के नियम
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)विश्लेषणात्मक प्रश्न
Number Of Questions11
Academic Year2023-24
  1. तीन द्रव्यमान `M_(1),M_(2)` तथा `M_(3)` एक नगण्य द्रव्यमान वाली डोरी द्वारा जुड़े जो कि नगण्य द्रव्यमान वाले घर्षण रहित घिरनियाँ `P_(1)` व `P_(2)` से चित्रानुसार गुजरती है। द्रव्यमान इस प्रकार गति कहते है कि `P_(1)` व `P_(2)` के बीच डोरी का भाग नत समतल के समान्तर रहता है तथा `P_(2)` व `P_(3)` के बीच का भाग क्षैतिज रहता है । `M_(2)` तथा `M_(3)` में से प्रत्येक का द्रव्यमान 4.0 किग्रा तथा द्रव्यमानों व तालों के बीच का गतिज घर्षण गुणांक 0.25 है। नत समतल क्षैतिज से `37^@` का कोण बनता है। यदि `M_(1)` नीचे की और समान वेग से गतिमान हो तो ज्ञात कीजिए :
    .
    `(g=9.8 "मी/से"^(2), sin 37^@ =3//5)`.
    (a) द्रव्यमान `M_(1)`
    (b) डोरी के क्षैतिज भाग में तनाव


    11:12
    View Solution
  2. m द्रव्यमान का एक ब्लॉक ऐसे क्षैतिज फर्श पर रखा है जिसके साथ ब्लॉक का स्थैतिज घर्षण गुणांक `mu` है। ब्लॉक को गतिमान बनाने हेतु आवश्यक न्यूनतम बल का परिमाण तथा उसकी दिशा ज्ञात कीजिए।


    08:11
    View Solution
  3. 2.9 किग्रा तथा 1.9 किग्रा द्रव्यमान के दो पिण्ड एक दृढ़ आधार S से दो आवितान्य (लम्बाई में न बढ़ने वाले) तारों से लटके है प्रत्येक की लम्बाई 1 मी है। ऊपरी तार का द्रव्यमान नगण्य तथा नीचले तार का एकसमान द्रव्यमान 0.2 किग्रा/मी है। पूरे निकाय (पिण्डों , तारों तथा आधार) का उर्ध्वाधरतः त्वरण `0.2 " m/s"^(2)` है। गुरुत्वीय त्वरण `9.8 " m/s"^(2)` है।
    .
    (a) नीचले तार के मध्य बिन्दु पर तनाव ज्ञात कीजिए।
    (b) ऊपरी तार के मध्य बिन्दु पर तनाव ज्ञात कीजिए।


    07:08
    View Solution
  4. एक अर्धगोलाकार प्याला जिसकी त्रिज्या `R=0.1` मी है , कोणीय वेग `omega` से अपनी उर्ध्वाधर अक्ष के परितः घूम रहा है। एक कण जिसका द्रव्यमान `10^(-2)` किग्रा है , प्याले के घर्षणहीन आन्तरिक तल पर उसी कोणीय वेग `omega` से घूम रहा है। कण प्याले की तली से h ऊँचाई पर है।
    (a) h तथा `omega` के बीच संबंध ज्ञात कीजिए। h के अशून्य (non-zero) मान के लिए `omega` का न्यूनतम मान क्या होना चाहिए ?
    (b) इस समायोजन द्वारा h को यथार्थतापूर्वक माप कर , गुरुत्वीय त्वरण , g को मापना है। यह मानकर कि R तथा `omega` परिशुद्धता से ज्ञात है तथा h की माप में अल्पतमांक `10^(-4)` मी है , g के मापे गए मान में न्यूनतम संभव त्रुटि क्या है ?


    07:56
    View Solution
  5. एक चिकने अर्धवृत्ताकार आकृति की R त्रिज्या वाली तार की ऊर्ध्व तल में स्थित है। लीक के निम्नतम बिन्दु O पर `(3R)/(4)` स्वाभाविक लम्बाई की एक भारहीन स्प्रिंग का एक सीरा जुड़ा है। स्प्रिंग का दूसरा सीरा m द्रव्यमान के एक छल्ले बिन्दु P पर स्थितरावस्था में है तब स्प्रिंग उर्ध्व से `60^@` का कोण बनाती है। स्प्रिंग नियतांक `k=mg//R` है। जब छल्ले को मुक्त किया जाता है तब

    (a) छल्ले का बल निर्देशांक आरेख बनाइये।
    (b) छल्ले के स्पर्शरेखीय त्वरण तथा अभिलम्ब प्रतिक्रिया के मान ज्ञात कीजिए।


    07:19
    View Solution
  6. `m_(1)= 10kg` व `m_(2)= 5kg` के दो ब्लॉक 0.3m की द्र्व्यमाणहीन अविस्तर्य डोरी द्वारा एक दूसरे से संयोजित है, एक घूमने योग्य टेबल के व्यास के अनुदिश स्थित है । टेबल व `m_(1)` के मध्य घर्षण गुणांक 0.5 है जबकि `m_(2)` व टेबल के मध्य कोई घर्षण नहीं है । टेबल इसके केंद्र से गुजर रही ऊर्ध्वाधर अक्ष के पारित 10rad/sec कोणीय वेग से घूर्णन कर रही है । दोनों कण द्रव्यमान केंद्र O के एक और टेबल के व्यास के अनुदिश इस प्रकार रखे हुए है की `m_(1), O` से 0.124m की दुरी पर है । दोनों द्रव्यमान घूर्णन टेबल पर प्रेक्षक के सापेक्ष विरामावस्था में प्रेक्षित होते है।
    (i) `m_(1)` पर घर्षण बल की गणना कीजिये।
    (ii) घूर्णन टेबल की न्यूनतम कोणीय चाल क्या होनी चाहिए ताकि द्रव्यमान इस स्थिति से फिसले।
    (iii) डोरी को तनी हुई रहने के लिए द्रव्यमान को कहा स्थित होना चाइये ताकि `m_(1)` द्रव्यमान पर कोई घर्षण बल कार्यरत नहीं हो।


    13:05
    View Solution
  7. m द्रव्यमान का एक ब्लॉक A तथा 2m द्रव्यमान का दूसरा ब्लॉक B एक द्रव्यमान , अवितान्य डोरी तथा घर्षण रहित घिरनी द्वारा एक स्थिर त्रिभुजाकार शंकुलिपि आकृति पर रखे गए है। आकृति दोनों ओर से क्षैतिज से `45^@` का कोण बनाती है। ब्लॉक A तथा आकृति के बीच का घर्षण गुणांक 2/3 और ब्लॉक B तथा आकृति के बीच का घर्षण गुणांक 1/3 है। विरामावस्था से A तथा B को छोड़ देने पर ज्ञात कीजिए।
    .
    (a) A का त्वरण
    (b) डोरी में तनाव , तथा
    (c) A पर कार्य करने वाले घर्षण बल का परिमाण व दिशा।


    15:08
    View Solution
  8. चित्र में प्रदर्शित द्रव्यमानों `m_(1),m_(2)` तथा M के मान क्रमशः 20 किग्रा , 5 किग्रा तथा 50 किग्रा है। M तथा भूमि के बीच घर्षण गुणांक शुन्य है। `m_(1)` तथा M के बीच और `m_(2)` तथा भूमि के बीच घर्षण गुणांक समान अर्थात 0.3 है। डोरीयों तथा घिरनियाँ भारहीन है। `P_(1)` तथा `m_(1)` के बीच और `P_(2)` तथा `m_(2)` के बीच डोरी पूर्णतया क्षैतिज स्थिति में है। `P_(1)` तथा `P_(2)` के बीच पूर्णतया उर्ध्वाधर स्थिति में है। द्रव्यमान M पर एक ब्राहा क्षैतिज बल F आरोपित किया जाता है। g का मान `10 "मी/से"^(2)` है।
    .
    (a) द्रव्यमान M के लिए सभी बलों को स्पष्टतया दर्शाता हुआ बल निर्देशक आरेख बनाइये।
    (b) `m_(1)` तथा M के बीच घर्षण बल के परिमाण को `f_1` तथा `m_2` और भूमि के बीच घर्षण बल के परिमाण को `f_2` मानते हुए किसी विशेष बल F के लिए `f_1 =2 f_(2)` है। `f_(1)` तथा `f_(2)` के मान क्या है ? सभी द्रव्यमानों के लिए गति की समीकरणे लीखिए। F का मान , डोरीयों में तनाव तथा द्रव्यामाओं के लिए त्वरण का मान ज्ञात कीजिए।


    07:57
    View Solution
  9. समान द्रव्यमान के दो ब्लॉक A तथा B एक नत समतल से , जिसका क्षैतिज से झुकाव `45^@` है।, t=0 पर एक साथ छोड़े जाते है। प्रारम्भ में दोनों ही ब्लॉक वीरामावस्था में है। ब्लॉक A तथा नत समतल की सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक 0.2 है जबकि ब्लॉक B के लिए यही मान 0.3 है। प्रारम्भ में ब्लॉक A ब्लॉक B से `sqrt(2)` मी पीछे है। A तथा B के मुख्य- पृष्ट (Front faces) कब और कहा एक रेखा में होंगे ? जबकि `g=10 "मी/से"^(2)` है।
    .


    07:10
    View Solution
  10. दो एक जैसी सीढ़ियां ( `P_A`तथा `P_B`) चित्रानुसार समायोजित की गयी है। प्रत्येक सीढ़ी का द्रव्यमान M तथा लम्बाई L है। समायोजन संतुलित अवस्था में है। A व B पर कार्य करणे वाले घर्षण बल का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।
    .


    07:40
    View Solution
  11. एक वृत्ताकार चकती में जिसमे उसके अर्धव्यास के अनुदिश एक खाँच (Groove) बनाई गयी है। 1 किग्रा द्रव्यमान का ब्लॉक चित्रानुसार रखा गया है। ब्लॉक तथा खाँच की सतहों के बीच घर्षण गुणांक का मान `mu =2//5` है। वृत्ताकार चकती का त्वरण `25 "मी/से"^(2)` है। चकती के सापेक्ष ब्लॉक का त्वरण क्या होगा ?
    .


    02:44
    View Solution

विश्लेषणात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter गति के नियम of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12