Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Physics (Section A) of chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2021) of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterसॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2021)
JEE Main & Advanced (Hindi Medium) Physics (Section A)
Number Of Questions40
Academic Year2023-24
  1. एक विद्युत उपकरण 6000 J/min उष्मा निकाय को पूर्ति करता है। यदि निकाय 90 वाट शक्ति प्रदान करता रहे, तो आन्तरिक ऊर्जा में `2.5xx10^(3)J` की वृद्धि होने में कितना समय लगेगा ?


    02:53
    View Solution
  2. यदि E, L, M तथा G क्रमश: ऊर्जा, कोणीय संवेग, द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण नियतांक को प्रदर्शित करते हों, तो सूत्र `P=EL^(2)M^(-5)G^(-2)` में P की विमा होगी :


    03:29
    View Solution
  3. एक प्रेरक कुण्डली 64 J चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्जा एकत्रित करती है तथा 640 वाट की दर से ऊर्जा क्षय करती है जब इससे 8 एम्पियर । यदि कुण्डली को आदर्श बैटरी से जोड़ दिया जाए, तो परिपथ का समय नियतांक सेकन्ड में ज्ञात कीजिए।


    01:44
    View Solution
  4. दिए गये चित्र में सेल का वि.वा.बल 2.2 V तथा आन्तरिक प्रतिरोध 0.6 `Omega` है। पूरे परिपथ में क्षय शक्ति की गणना कीजिए।


    02:46
    View Solution
  5. सापेक्ष चाल 40 `ms^(-1)` पर कार B एक दूसरी कार A को पार करती है जब कार B कार A से 1.9 मीटर दूर हो, तो कार A में लगे 10cm फोकस दूरी के दर्पण में कार B का प्रतिबिम्ब कितना तेज गति करता हुआ प्रतीत होगा?


    02:18
    View Solution
  6. एक प्रकाश वैद्युत प्रयोग में लिथियम (`phi= 2.5`eV इलेक्ट्रॉन वोल्ट) कैथोंड के साथ 300 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य का पैराबैंगनी प्रकाश प्रयुक्त होता है। यदि आपतित प्रकाश को तरंगदैर्ध्य 400 नैनोमीटर कर दी जाए, तो निरोधी विभव में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। `(h = 6.63xx10^(- 34) Js, c=3xx10^(8) ms^(-1))`


    05:30
    View Solution
  7. एक श्रेणी LCR परिपथ में प्रतिरोध `R=3kOmega`, प्रेरक प्रतिघात `X_(L) = 250pi Omega` का प्रेरक तथा अज्ञात धारिन जुड़े हैं, इसको 50 हर्ज आवृत्ति पर 300 वोल्ट से परिचालित किया जाता है। औसत शक्ति को अधिकतम करने के लिए धारिता का मान `muF` में होगा:
    (`pi^(2)=10` लीजिए)


    02:40
    View Solution
  8. कथन I :
    सिलिकन अर्धचालक को पंचसंयोजक पदार्थ से अपमिश्रण करने पर इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ता है।
    कथन II:
    n-टाइप अर्ध-चालक पर परिणामी आवेश ऋणात्मक होता है।
    उपर्युक्त के आलोक में नीचे दिए गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए :


    03:21
    View Solution
  9. चित्रानुसार त्रिज्या R तथा आवेश q का एक ठोस धात्वीय गोला a आन्तरिक त्रिज्या तथा b बाह्य त्रिज्या के गोलीय कोश के अन्दर समकेन्द्रिय रखा है। केन्द्र O से r दूरी के फलन के रूप में विद्युत क्षेत्र `vecE` का निकटतम विचरण होगा :


    04:16
    View Solution
  10. 5.0 मिलीमीटर तथा 8.0 मिलीमीटर व्यास की दो संकीर्ण नलिकाएँ आपस में जोड़ कर U-आकार की नलिका बनाई जाती है, जिसके दोनों सिरे खुले हैं। यदि U-नलिका में पानी हो, तो नलिका के दोनों भुजाओं के तल में क्या अन्तर होगा?
    [पानी का पृष्ठ तनाव `T=7.3xx10^(-2)"Nm"^(-1)` स्पर्श कोण `=0,g=10ms^(-2)` तथा पानी का घनत्व `=1.0xx10^(3)" kg m"^(-3)` लीजिये।


    06:05
    View Solution
  11. किस समान लम्बाई तथा 2 मिलीमीटर व्यास के एक लोहे के तार तथा एक ताँबा-निकिल मिश्रधातु के तार को समान्तर में जोड़ने पर 3 ओम का तुल्य प्रतिरोध प्राप्त होता है?
    (दिया है लोहे तथा ताँबा-निकिल मिश्रधातु की प्रतिरोधकता क्रमश: `12 mu Omega` cm तथा `51mu Omega` cm है)


    02:09
    View Solution
  12. एक स्क्रूगेज का रैचट जब बन्द रहता है, तो वृत्तीय पैमाने का पाँचवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित होता है। वृत्तीय पैमाने में 50 भाग है तथा एक पूरा चक्कर घुमाने पर मुख्य पैमाना 0.5 मिली मीटर (mm) खिसकता है। एक विशेष प्रेक्षण में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक 5 मिलीमीटर (mm) तथा वृत्तीय पैमाने का बीसवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित है। सही पाठ्यांक की गणना कीजिए।


    04:15
    View Solution
  13. समान ताप पर हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा कार्बनडाइऑक्साइड के वर्ग माध्य मूल चाल क्रमश: `V_(H), V_(O)` तथा `V_(C )` हो, तो :


    02:25
    View Solution
  14. एक विशेष हाइड्रोजन तुल्य आयन जब n=3 से n=1 पर संक्रमण करता है, तो `2.92xx10^(15)` हर्ज आवृत्ति का विकिरण उत्सर्जित करता है। n=2 से n=1 पर संक्रमण में उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति हर्ज में होगी :


    02:21
    View Solution
  15. एक राकेट का पारम्भिक द्रव्यमान 1000 किलोग्राम है। गणना कीजिए कि ईंधन किस दर से जले कि राकेट को `20ms^(-2)` का त्वरण दिया जाए। गैसे राकेट के सापेक्ष `500ms^(-1)` की सापेक्ष चाल से निकलती है।
    [g=10 मी/से`""^(2)` प्रयुक्त कीजिए]


    01:54
    View Solution
  16. एकसमान गोलीय कोश के अन्दर :
    (a) गुरुत्वीय क्षेत्र शून्य होता है।
    (b) गुरुत्वीय विभव शून्य होता है।
    (c ) गुरुत्वीय क्षेत्र प्रत्येक स्थान पर समान होता है।
    (d) गुरुत्वीय विभव प्रत्येक स्थान पर समान होता है।
    (e ) उपर्युक्त सभी
    नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :


    01:39
    View Solution
  17. चित्र में सदिशों `vec(OA), vec(OB)` तथा `vec(OC)` के परिमाप समान है। x-अक्ष के साथ `vec(OA)+vec(OB) -vec(OC)` की दिशा होगी:


    10:49
    View Solution
  18. एक समान्तर प्लेट धारित्र के बीच भरे पदार्थ की प्रतिरोधकता 200`Omegam` है। धारित्र के धारिता का मान 2pF है। यदि धारित्र के प्लेटों के बीच 40 वोल्ट विभवान्तर लगाया जाए, तो धारित्र से बाहर बहने वाली क्षरण धारा का मान होता है : (पदार्थ की सापेक्षीय चुम्बकशीलता 50 दी गयी है)


    03:40
    View Solution
  19. a त्रिज्या की धारावाही वृत्तीय कुण्डली के अक्ष पर केन्द्र से r दूरी पर तथा उसी कुण्डली के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र को तीव्रता में भिन्नात्मक परिवर्तन होता है : (`r lt a` लीजिये)


    03:46
    View Solution
  20. दिए गये परिपथ में होने वाले तर्क संक्रिया को चिन्हित कीजिए :


    02:14
    View Solution
  21. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के एक मिश्रण का आयतन `500 cm^(3)` ताप 300 K दाब 400 k Pa तथा द्रव्यमान 0 . 76 ग्राम है। ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन के द्रव्यमानो का अनुपात है:


    06:55
    View Solution
  22. कथन I : पूर्ण तरंग दिष्टकारी से प्राप्त स्पंदमान वोल्टेज से स्थिर दिष्ट धारा निर्गत प्राप्त करने के लिए निर्गत पर `R_(L)` के समांतर एक धरित्र जोड़ते है।
    कथन II : पूर्ण तरंग दिष्टकारी से प्राप्त स्पंदमान वोल्टेज से स्थिर दिष्ट धरा निर्गत प्राप्त करने के लिए `R_(L)` के क्षेणीक्रम में एक प्रेरक जोड़ देते है।
    उपर्युक्त कथनो के अवलोकन के नीचे दिए गए विकल्प से उपयुक्त उत्तर चुनिए :


    05:22
    View Solution
  23. एक विघुत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र सदिश `B = B_(0) ( hat(i) + hat(j))/( sqrt(2)) cos (kz - omega t)` से दिया गया है , जहाँ `hat(i)` तथा `hat(j)` क्रमशः x तथा y - अक्ष के अनुदिश मात्रक सदिश है। t = 0 s पर दो विघुत आवेश `4 pi` कुलाम का `q_(1)` तथा `2 pi` कुलाम `q_(2)` क्रमशः `(0,0,(pi)/(k))` तथा `(0,0,(3pi)/(k))` पर रखे गये है जिनके समान वेग `0.5 c hat(i)` है, (जहाँ c प्रकाश का निर्वात में वेग है। ) आवेश ` q_(1)` पर कार्यरत बल तथा आवेश `q_(2)` पर कार्यरत बल का अनुपात होगा :


    03:56
    View Solution
  24. एक लम्बाई के धागे से विलम्बित 'm' द्रव्यमान का एक लोलक T आवर्तकाल से सरल आवर्त गति करता है। यदि लोलक को एक द्रव में डूबा दिया जाए, जिसका घनत्व लोलक के घनत्व `(1)/(4)` का गुना है तथा धागे की लम्बाई प्रारम्भिक लम्बाई की एक तिहाई से बढ़ा दिया जाए, तो सरल आवर्त दोलनों का आवर्तकाल होगा :


    06:11
    View Solution
  25. दिए गए परिपथ में A तथा B सिरों के बीच तुल्य प्रतिरोध होगा :


    03:21
    View Solution
  26. एक सरल आवर्त गति करती वस्तु में :
    (a) स्थितिज ऊर्जा सदैव गतिज ऊर्जा के बराबर होती है।
    (b) दिए गए समय अन्तराल पर औसत स्थितिज ऊर्जा तथा गतिज ऊर्जा सदैव बराबर होती है।
    (c) किसी समय पर गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग अचर होता है।
    (d) एक आवर्तकाल में औसत गतिज एक आवर्तकाल में औसत स्थितिज ऊर्जा के बराबर होती है।
    निम्न विकल्पों से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :


    06:53
    View Solution
  27. 2.6 इलेक्ट्रॉन वोल्ट ऊर्जा के एक स्वतन्त्र इलेक्ट्रॉन `H^(+)` आयन से टकराता है इसके परिणाम स्वरूप प्रथम उत्तेजित अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु बनता है तथा एक फोटान निकलता है। उत्सर्जित फोटान की आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
    ( `h = 6 . 6 xx 10 ^(-34) ` जूल `xx` सेकन्ड)


    04:30
    View Solution
  28. विराम में स्थित एक 20 किग्रा की वस्तु दो टुकड़ो में टूट जाती है। यदि उनके द्रव्यमानो का अनुपात `2:3` हो और छोटा टुकड़ा 6 मी/से के वेग से गति करे तो बड़े टुकड़े की गतिज ऊर्जा होगी


    04:54
    View Solution
  29. यदि एक निकाय में 1.5 किग्रा द्रव्यमान तथा 50 सेमी त्रिज्या के दो समान गोले एक हल्की छड़ के सिरों पर निरूपित है, दोनों गोलों के केन्द्रो के बीच दुरी 5 मीटर है। तो हल्की छड़ के मध्य बिन्दु से गुजरने वाली तथा छड़ के लम्बवत् अक्ष के परितः निकाय का जड़त्व आघूर्ण क्या होगा ?


    02:41
    View Solution
  30. यदि वेग [V] समय [T] तथा बल [F] मूल रशिया मानी जाए, तो द्रव्यमान की विमा होगी


    02:21
    View Solution
  31. 9 सेमी. भुजा वाले त्रिभुज से 1.5 एम्पियर धारा प्रवाहित होती है। (प्रवाहित धारा को दक्षिणावर्ती मान लीजिए ) त्रिभुज के केन्द्रक पर चुम्बकीय क्षेत्र है :


    06:35
    View Solution
  32. `r_(1)` तथा `r_(2)` त्रिज्याओं `(r_(1) lt r_(2))` की दो पतली धातुत्वीय गोलीय कोशो को संपतित केन्द्रो के साथ रखा जाता है। दोनों कोशो के मध्य का भाग उष्मीय चालकता K के पदार्थ से भरा है। आन्तरिक कोश को ताप `theta_(1)` तथा बाहय कोश को ताप `theta_(2)` (जहाँ `theta_(1) lt theta_(2)`) पर पोषित किया जाता है। पदार्थ से त्रिज्यीय प्रवाहित ऊष्मा की दर होती है :


    07:26
    View Solution
  33. यदि `R_(E)` पृथ्वी की त्रिज्या है तो पृथ्वी सतह से गहराई 'r' तथा 'r' ऊंचाई पर गुरुत्व के कारण त्वरण के बीच अनुपात होता है :
    (जहाँ: `r lt R_(E)` )


    04:58
    View Solution
  34. यदि `V_(A)` तथा `V_(B)` दो निवेशी वोल्टेज (या तो 5 V या 0 V ) तथा `V_(0)` निर्गत वोल्टेज है, तो निम्नलिखित दिए गये परिपथ (A) तथा (B) में प्रदर्शित दोनों गेट (द्वार) है :


    02:48
    View Solution
  35. चित्रानुसार एक कुण्डली चुम्बकीय क्षेत्र `vec(B)` में रखी है।

    कुण्डली में धारा प्रेरित होती है क्योकि चुम्बकीय क्षेत्र `vec(B)` होता है :


    04:55
    View Solution
  36. कथन I : यदि तीन बलों `vec(F)_(1), vec(F_(2) ` तथा `vec(F)_(3)` को एक त्रिभुज की तीन भुजाओ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तथा `vec(F)_(1) + vec(F)_(2) = - vec(F)_(3)` तो तीनो बल संगामी होते है तथा संतुलन की दशा को प्रदर्शित करते है
    कथन II : तीन बलों `vec(F)_(1) , vec(F)_(2)` तथा `vec(F)_(3)` को इसी क्रम में भुजाओ के रूप में लेकर बने एक त्रिभुजसे स्थानांतरीय संतुलन की दशा प्रदर्शित होती है।
    उपर्युक्त कथनो के अवलोकन में नीचे दिए गये विकल्पों से उपयुक्त उत्तर चुनिए :


    03:50
    View Solution
  37. चार समान खोखले बेलनाकार मृदु इस्पात स्तम्भ `50 xx 10^(3)` किलोग्राम के भारी संरचना को संभालते है। प्रत्येक स्तम्भ की आन्तरिक तथा वाहय त्रिज्याए क्रमशः 50 सेमी. तथा 100 सेमी. है। समान स्थानीय वितरण मानते हुए स्तम्भ के सम्पीडन विकृति की गणना कीजिए
    [`Y = 2.0 xx 10^(11) Pa, g = 9.8 ` मी. `से.""^(2)` का उपयोग करे


    02:35
    View Solution
  38. समान कणो की संख्या वाली इलेक्ट्रानो तथा प्रोट्रॉनों की दो आदर्श गैसों पर विचार कीजिए। दोनों गैसों के ताप समान है। इलेक्ट्रान की स्थिति ज्ञात करने में अनिश्चितिता का अनुपात होता है :


    02:49
    View Solution
  39. असत्य कथन छाँटिए :
    (a) गौसीय सतह में प्रवेश करने वाली विघुत बल रेखाए ऋणात्मक फ्लक्स प्रदान करती है।
    (b) एक आवेश 'q'एक घन के केंद्र पर रखा है। सभी फलको से निर्गत फ्लक्स समान होगा।
    (c) एक समान विघुत क्षेत्र में कोई आवेश न रखने पर वाली बन्द गौसीय सतह से निर्गत परिणामी फ्लक्स शून्य होता है।
    (d) जब विघुत क्षेत्र गौसीय सतह के समान्तर होती है तो यह परिमित अशून्य फ्लक्स करती है।
    नीचे दिए गये विकल्पों में उपयुक्त उत्तर चुनिए :


    06:19
    View Solution
  40. कथन I: दो बल `( vec(P)+ vec(Q))` तथा `( vec(P) - vec(Q))` जहाँ `vec(P) bot vec(Q)` जब एक दूसरे से `theta_(1)` कोण पर लगते है, तो परिणामी का परिमाण `sqrt(3 ( P^(2) + Q^(2)))` होता है तथा जब`theta_(2)` कोण पर लगते है, तो परिणामी `sqrt(2 (P^(2) + Q^(2)))` का परिमाण होता है। यह तभी सम्भव होता है जब `theta_(1) lt theta_(2) ` |
    कथन II : उपर्युक्त की गयी दशा में `theta_(1) = 60^(@)` तथा `theta_(2) = 90^(@)`
    उपर्युक्त कथनो के अवलोकन में, नीचे दिए गये विकल्पो में उपयुक्त उत्तर चुनिए।


    06:25
    View Solution

Physics (Section A) questions and complete solutions for chapter सॉल्वड पेपर (JEE MAIN 2021) of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12