Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Assertion & Reason of chapter चुम्बकत्व of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterचुम्बकत्व
ERRORLESS HINDIAssertion & Reason
Number Of Questions22
Academic Year2023-24
  1. प्राक्क्थन: तीन चुंबकीय ध्रुवो के निकाय का चुंबकीय क्षेत्र नहीं होता है
    कारण: एक छड़ चुंबक सव्य के चुंबकीय क्षेत्र के कारण बल आघूर्ण का अनुभव करता है।


    03:20
    View Solution
  2. प्राक्क्थन: विद्युत बल रेखाओ एवं चुंबकीय बल रेखाओ में मूल अंतर यह है की विद्युत बल रेखाएं अस्त होती है जबकि चुंबकीय बल रेखाएं सतत और सिरविहीन होती है ।
    कारण: किसी आवेशित वस्तु के अंदर बल रेखाएं विधमान नहीं होती जबकि चुंबक के अंदर बल रेखाएं होती है।


    03:35
    View Solution
  3. प्राक्क्थन: किसी परमाणु का चुंबकीय आघूर्ण प्रत्येक इलेक्ट्रॉन की कक्षीय गति और चक्रण गति दोनों के कारण होता है।
    कारण: एक आवेशित कण चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है।


    06:09
    View Solution
  4. प्राक्क्थन: यदि किसी धारावाही वृत्तीय लूप की त्रिज्या दो गुनी कर दी जाए तो इसका चुंबकीय आघूर्ण चार गुना हो जाता है।
    कारण: चुंबकीय आघूर्ण लूप के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है।


    03:26
    View Solution
  5. प्राक्क्थन: यदि एक चुंबकीय सुई को पृथ्वी के चुंबकीय उत्तरी ध्रुव पर रखा जाता है तो चुंबकीय सुई किसी भी दिशा में ठहर सकती है ।
    कारण: नति सुई (dip needle) पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर ऊर्ध्वाधर ठहरेगी ।


    03:52
    View Solution
  6. प्राक्क्थन: पृथ्वी के चुंबकीय उत्तरी ध्रुव पर रखी एक कम्पास सुई ऊर्ध्वाधर दिशा में घूमती है।
    कारण: पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर चुंबकीय क्षेत्र का सिर्फ क्षैतिज घटक विधमान रहता है।


    04:42
    View Solution
  7. प्राक्क्थन: जल में तैरते हुए कॉर्क पर दो छोटे चुंबक रखे जाते है। चुंबक इस प्रकार रखे है की एक चुंबक के अक्ष को बढ़ाने पर, दूसरे चुंबक के अक्ष को समकोण पर अर्ध-विभाजित करता है। तब कॉर्क में न तो स्थानांतरीय और न ही घूर्णन गति होती है।

    कारण: कॉर्क पर कुल बल शून्य होता है


    03:01
    View Solution
  8. प्राक्क्थन: लौह चुंबकीय पदार्थ क्यूरी नियम का पालन नहीं करते।
    कारण: क्यूरी बिंदु पर लौहचुंबकीय पदार्थ अनुचुंबकीय पदार्थ की भांति व्यवहार करने लगते है।


    03:43
    View Solution
  9. प्राक्क्थन: अनुचुंबकीय एवं लौहचुंबकीय पदार्थो के गुण गर्म करने से अप्रभावित रहते है।
    कारण: तापक्रम बढ़ने से, आणविक चुम्ब धीरे-धीरे अव्यवस्थित होने लगते है।


    06:23
    View Solution
  10. प्राक्क्थन: ट्रांसफार्मर की क्रोड बनाने के लिए नरम लोहा उपयुक्त है ।
    कारण: नर्म लोहे का शैथिल्य लूप संकीर्ण होता है।


    06:23
    View Solution
  11. प्राक्क्थन: चुंबकत्व सापेक्षिक है।
    कारण: यदि हम आवेश के साथ-साथ इस प्रकार गति करे कि कोई आपेक्षिक गति न हो तो हम पाते है कि आवेश के संगत कोई चुंबकीय क्षेत्र नहीं होता।


    09:18
    View Solution
  12. प्राक्क्थन: चल कुंडल धारामापी की कार्य प्रणाली पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का कोई प्रभाव नहीं होता।
    कारण: पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र अत्यंत दुर्बल होता है।


    02:39
    View Solution
  13. प्राक्क्थन: अनुचुंबकीय पदार्थ चुंबकत्व व्यक्त कर सकता है
    कारण: अनुचुंबकीय पदार्थ का स्थायी चुंबकीय द्वि-ध्रुव आघूर्ण होता है


    04:06
    View Solution
  14. प्राक्क्थन: स्थायी चुंबक बनाने के लिए नर्म लोहे की बजाय स्टील उपयुक्त है।
    कारण: क्योकि स्टील की धारणशीलता कम होती है।


    03:07
    View Solution
  15. प्राक्क्थन: चुंबकत्व में गॉस प्रमेय लागु नहीं होती।
    कारण: एकल चुंबकीय ध्रुव का अस्तित्व नहीं होता।


    02:17
    View Solution
  16. प्राक्क्थन: जब किसी चुंबक को लोहे की कील के समीप लाया जाता है तो इस पर सिर्फ स्थानान्तरीय बल कार्यरत होता है।
    कारण: एक चुंबक का चुंबकीय क्षेत्र सामान्यत: एक समान होता है।


    04:01
    View Solution
  17. प्राक्क्थन: जब किसी चुंबकीय द्विध्रुव को किसी आसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाए तो इस पर सिर्फ बल आघूर्ण कार्य करता है।
    कारण: यदि चुंबकीय क्षेत्र एकसमान हो तो द्विध्रुव पर बल भी कार्यरत होगा।


    04:40
    View Solution
  18. प्राक्क्थन: स्पर्शज्या धारामापी में परिवर्तक गुणांक (k) विक्षेप और धारा के अनुपात को घटाने में मदद करता है।
    कारण: धारा का मान बढ़ने पर परिवर्तक गुणांक बढ़ता है।


    02:59
    View Solution
  19. प्राक्क्थन: प्रतिचुंबकीय पदार्थो की चुंबकीय प्रवृत्ति तापक्रम पर निर्भर नहीं करती।
    कारण: प्रतिचुंबकीय पदार्थ का प्रत्येक परमाणु व्य में सम्पूर्ण चुंबक नहीं होता।


    05:12
    View Solution
  20. प्राक्क्थन: लौहचुंबकीय पदार्थ की चुंबकशीलता चुंबकीय क्षेत्र पर निर्भर नहीं होती।
    कारण : किसी पदार्थ की चुंबकशीलता एक नियत राशि है।


    02:11
    View Solution
  21. प्राक्क्थन: किसी पूर्णत: प्रतिचुंबकीय पदार्थ के लिए चुंबकशीलता सदैव एक होती है।
    कारण: किसी पदार्थ का वह गुण जो इसमें से चुंबकीय बल रेखाओ को गुजरने देता है, चुंबकशीलता कहलाता है।


    04:02
    View Solution
  22. प्राक्क्थन: एक अनुचुंबकीय पदार्थ के नमूने में ठंडी अवस्था में (समान चुंबकीय क्षेत्र के लिए) अत्यधिक चुंबकन प्रदर्शित होता है।
    कारण: चुंबकन, ताप पर निर्भर नहीं करता है।


    04:05
    View Solution

Assertion & Reason questions and complete solutions for chapter चुम्बकत्व of ERRORLESS PHYSICS (HINDI) of Class 12