Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to ASSERTION & REASON of chapter घूर्णी गति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterघूर्णी गति
ERRORLESS HINDIASSERTION & REASON
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. प्रक्कथन : दो कणों के निकाय का द्रव्यमान-केंन्द्र दोनों कणोको जोड़ने वाली रेखा पर स्थित होता है, तथा भारी कण के समीप होता है।
    कारण : किसी कण के द्रव्यमान तथा द्रव्यमान केंद्र से इसकी दूरी का गुणनफल दूसरे कण के द्रव्यमान तथा द्रव्यमान केंद्र की दूरी के गुणनफल के आंकिक मान के बराबर होता है।


    07:04
    View Solution
  2. प्रक्कथन : n कणों के निकाय का द्रव्यमान केंद्र निकाय को निर्मित करने वाले n कणों के स्थिति सदिशों का भारित माध्य होता है। कारण :
    निकाय के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति निर्देशांक पद्धति पर निर्भर नहीं करती।


    03:36
    View Solution
  3. प्रक्कथन : किसी विलगित निकाय के द्रव्यमान-केंद्र का एक नियत वेग होता है। कारण :
    यदि किसी विलगित निकाय का द्रव्यमान केंद्र विरामावस्था में है, तो यह विरामावस्था में ही बना रहता है।


    06:24
    View Solution
  4. प्रक्कथन : किसी वस्तु का द्रव्यमान केंद्र वहाँ स्थित हो सकता है, जहाँ वस्तु का कोई द्रव्यमान न हो।
    कारण : किसी वस्तु का द्रव्यमान केंद्र वह बिंदु होता है, जहाँ वस्तु का संपूर्ण द्रव्यमान केंद्रित माना जा सकता है।


    04:56
    View Solution
  5. प्रक्कथन : एक कण सीधी रेखा में एकसमान वेग से गतिशील है। इसका कोणीय संवेग हमेशा शून्य होगा।
    कारण: जब कण एकसमान वेग से गति करता है, तब इसका संवेग शून्य होता है।


    07:02
    View Solution
  6. प्रक्कथन : किसी प्रोटॉन तथा इलेक्ट्रॉन को उनकी स्थितियों से मुक्त करने पर उनका द्रव्यमान केंद्र विरामावस्था में ही रहता है।
    कारण : यदि निकाय पर कोई बाह्य बल न लगे, तो उसका द्रव्यमान केंद्र विरामावस्था में ही रहता है।


    02:37
    View Solution
  7. प्रक्कथन : किसी वस्तु के द्रव्यमान केंद्र की स्थिति वस्तु की आकृति तथा आकार पर निर्भर नहीं करती।
    कारण : किसी वस्तु का द्रव्यमान केंद्र हमेशा वस्तु के केंद्र पर स्थित होता है।


    03:44
    View Solution
  8. प्रक्कथन एक गोला, जो विरमावस्था में है, विस्फोटित होता है। टुकड़ों के द्रव्यमान केंद्र की गति एक रेखा के अनुदिश होती है।
    कारण विस्फोट होने की प्रक्रिया में निकाय का रेखीय संवेग हमेशा संरक्षित रहता है।


    03:33
    View Solution
  9. प्रक्कथन : एक जूडो फाईटर अपने विरोधी को मेट्स पर गिराने के लिये प्रारम्भ में विरोधी को झुकाता है और फिर उसे अपने कूल्हे के चारो ओर घूमाता है।
    कारण : चूंकि विरोधी का द्रव्यमान, जूडो फाईटर के कूल्हे के पास आ जाता है। इस कारण विरोधी को गिराने के लिये आवश्यक बल कम हो जाता है।


    02:44
    View Solution
  10. प्रक्कथन : इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन के निकाय को मुक्त करने पर निकाय का द्रव्यमान केन्द्र प्रोटॉन की ओर तेजी से गति करता है।
    कारण : प्रोटॉन का भार इलेक्ट्रॉन से अधिक होता है।


    06:49
    View Solution
  11. प्रक्कथन : पृथ्वी के केंद्र पर किसी वस्तु का द्रव्यमान केंद्र होता है, किन्तु गुरुत्व केंद्र नहीं।
    कारण : पृथ्वी के केन्द्र पर गुरुत्वीय त्वरण का मान शून्य होता है।


    02:49
    View Solution
  12. प्रक्कथन किसी ऊँचाई से वस्तु को छोड़ने पर यह वायु में विस्फोटित हो जाती है। इसका द्रव्यमान केंद्र उर्ध्वाधर नीचे की ओर गति करता है।
    कारण : विस्फोट केवल आन्तरिक बलों की प्रतिक्रिया स्वरूप होता है। बाह्य बल शून्य होता है।


    02:24
    View Solution
  13. प्रक्कथन : दरवाजे के कब्जे के समीप बल लगाकर दरवाजे को खोलना तथा बन्द करना अधिक कठिन होता है।
    कारण : दरवाजे के कब्जे के समीप बल आघूर्ण का मान अधिक होता है।


    01:58
    View Solution
  14. प्रक्कथन : किसी कण का जड़त्व आघूर्ण समान रहता है, चाहे घूर्णन अक्ष कोई भी हो।
    कारण : जड़त्व आघूर्ण कण के द्रव्यमान तथा दूरी पर निर्भर करता है।


    01:57
    View Solution
  15. प्रक्कथन : जड़त्व तथा जड़त्व आघूर्ण समान राशियाँ हैं।
    कारण: किसी वस्तु का जड़त्व, वस्तु की गति अथवा विरामावस्था में परिवर्तन करने पर, वस्तु द्वारा किए गए विरोध को प्रदर्शित करता है।


    02:37
    View Solution
  16. प्रक्कथन : यदि पृथ्वी का द्रव्यमान वही रहे तथा आकार वर्तमान आकार के आधे तक सिकुड़ जाए, तो दिन की लंबाई 6 घण्टे हो जायेगी।
    कारण : जब पृथ्वी का आकार परिवर्तित होगा, इसका जड़त्व आघूर्ण भी परिवर्तित हो जायेगा।


    06:28
    View Solution
  17. प्रक्कथन : बल के द्वारा लगने वाले बल आघूर्ण का मान अधिकतम होता है जब`vecr` तथा `vecF` के बीच का कोण `90^(@)` होता है।
    कारण : बल आघूर्ण का मात्रक न्यूटन-मीटर होता है।


    03:14
    View Solution
  18. प्रक्कथन : किसी वस्तु की घूर्णन त्रिज्या एक नियत राशि है।
    कारण : किसी वस्तु की घूर्णन अक्ष के परितः घूर्णन त्रिज्या, घूर्णन अक्ष से कणों की दूरी का वर्ग माध्य मूल होती है।


    02:04
    View Solution
  19. प्रक्कथन: जब तुम सीढ़ी पर ऊपर होते हो, तब यह तुम्हारे सीढ़ी पर चढ़ना प्रारम्भ करने की तुलना में अधिक फिसलने की स्थिति में होती है।
    कारण : सीढ़ी के ऊँचाई पर ऊपर होने से बल आघूर्ण अधिक होता है तथा चढ़ना प्रारम्भ करने पर बल आघूर्ण कम होता है।


    05:30
    View Solution
  20. प्रक्कथन: बल आघूर्ण, कोणीय संवेग के परिवर्तन की दर के . बराबर होता है।
    कारण : कोणीय संवेग वस्तु के जड़त्व आघूर्ण तथा कोणीय वेग पर निर्भर करता है।


    02:16
    View Solution
  21. प्रक्कथन : चक्रवात में आंधी की गति अधिक होती है।
    कारण : बाह्य बल आघूर्ण की अनुपस्थिति में एक पिण्ड का कोणीय वेग सदैव संरक्षित रहता है |


    03:47
    View Solution
  22. प्रक्कथन : दी गई ऊँचाई के किसी नत तल की तली पर किसी फिसलने वाली वस्तु का वेग, उसी तल पर अधिक होता है।
    कारणनीचे की ओर लुढ़कने की प्रक्रिया में वस्तु में रैखिक तथा घूर्णन दोनों प्रकार की गतिज ऊर्जायें होती हैं।


    02:44
    View Solution
  23. प्रक्कथन : लुढ़कने की प्रक्रिया में, किसी दृढ़ वस्तु के सभी बिन्दुओं का रैखिक वेग समान रहता है।
    कारण : घूर्णी गति किसी दृढ़ वस्तु के रेखीय वेग को प्रभावित नहीं करती ।


    03:20
    View Solution
  24. प्रक्कथन: एक पहिया, जो किसी घर्षणरहित नत तल पर नीचे की ओर गतिशील है, बिना लुढ़के फिसलने लगता है।
    कारण : लुढ़कने की प्रक्रिया में, घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य शून्य होता है।


    02:37
    View Solution
  25. प्रक्कथन : किसी लुढ़कते हुए ठोस गोले की कुल गतिज ऊर्जा, रैखिक गतिज ऊर्जा तथा घूर्णी ऊर्जाओं के योग के तुल्य होती है।
    कारण : सभी ठोस वस्तुओं की कुल गतिज ऊर्जा उनकी रैखिक गतिज ऊर्जा से दुगुनी होती है।


    04:41
    View Solution

ASSERTION & REASON questions and complete solutions for chapter घूर्णी गति of ERRORLESS PHYSICS (HINDI) of Class 12