Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Assertion & Reason of chapter न्यूटन के गति के नियम of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterन्यूटन के गति के नियम
ERRORLESS HINDIAssertion & Reason
Number Of Questions18
Academic Year2023-24
  1. प्रककथन : जड़त्व वस्तु का वह गुण है, जिसके कारण वस्तु केवल अपनी विराम अवस्था में परिवर्तन करने में असमर्थ होती है
    कारण : वस्तु अपनी अवस्था नहीं बदलती जब तक कि उस पर कोई असंतुलित बाह्म बल न लगे।


    02:48
    View Solution
  2. प्रककथन : यदि वस्तु पर लगने वाला कुल बाह्म बल शून्य है तब उसका त्वरण भी शून्य होगा।
    कारण : त्वरण बल पर निर्भर नहीं करता।


    02:58
    View Solution
  3. प्रककथन : बन्द बॉक्स में एक व्यक्ति स्वतंत्र रूप से गिरते हुए, गुरुत्व को अनुभव नहीं करता।
    कारण : जड़त्वीय और गुरुत्वीय द्रव्यमान साम्यावस्था में होते है।


    02:56
    View Solution
  4. प्रककथन : किसी वस्तु को वृत्त के अनुदिश एक समान गति कराने के लिए बल आवश्यक है।
    कारण : जब गति एक समान होती है, त्वरण शून्य होता है।


    02:42
    View Solution
  5. प्रककथन : एक वस्तु जिस पर तीन संगामी बल आरोपित हो, संतुलनावस्था में नहीं रह सकती है।
    कारण : यदि एक ही बिन्दु पर अनेक संगामी बल लग रहे हो, तब वह बिन्दु संतुलनावस्था में होगा, यदि सभी बलों के सदिश योग का मान शून्य हो।


    01:52
    View Solution
  6. प्रककथन : वायुमान हमेशा कम ऊँचाई पर उड़ते है।
    कारण : न्यूटन के तृतीय नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के बराबर तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है।


    02:02
    View Solution
  7. प्रककथन : वृत्तीय गति में वस्तु का रेखीय संवेग बदलता रहता है, जबकि वस्तु एकसमान वृत्तीय गति करती है।
    कारण : एकसमान वृत्तीय गति में वस्तु का वेग परिवर्तित होता हैं


    02:26
    View Solution
  8. प्रककथन : रैखीय गति में वस्तु का द्रव्यमान जड़त्व का निर्धारण करता है।
    कारण : वस्तु का द्रव्यमान जितना अधिक होगा वस्तु की विरामावस्था अथवा गतिज अवस्था को परिवर्तित करने के लिये उतने ही अधिक बल की आवश्यकता होगी।


    02:44
    View Solution
  9. प्रककथन : संवेग तथा समय अक्ष के बीच खींचे गए ग्राफ का ढाल त्वरण को व्यक्त करता है।
    कारण : संवेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते है।


    01:28
    View Solution
  10. प्रककथन : एक साइकिल सवार वक्रीय मार्ग पर मुड़ते समय सदैव अंदर की ओर झुक जाता है।
    कारण : झुकने से साइकिल सवार का गुरुत्व केन्द्र नीचे की ओर हो जाता है।


    02:45
    View Solution
  11. प्रककथन : किसी घर्षणरहित नतसमतल के शीर्ष से आधार तक किसी वस्तु को लाने में किया गया कार्य, ऊर्ध्वाधर भुजा के अनुदिश शीर्ष से नीचे तक लाने में किये गए कार्य के तुल्य होता है।
    कारण : वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल का मान नततल के अनुदिश तथा ऊर्ध्वाधर भुजा के अनुदिश, दोनों ही स्थितियों में समान रहता है।


    03:28
    View Solution
  12. प्रककथन : वस्तु के रेखीय संवेग बदलता रहता है, जबकि वस्तु एक समान वृत्तीय गति कर रही है।
    कारण किसी वस्तु के एक समान रूप से सीधी रेखा के अनुदिश गति के लिये आवश्यक बल का मान शून्य होता है।


    02:49
    View Solution
  13. प्रककथन : एक राइफल से गोली दागी जाती है। यदि राइफल में मुक्त रूप से प्रतिक्षेपण होता है, तो राइफल की गतिज ऊर्जा गोली से अधिक होती है।
    कारण : राइफल तथा गोली से निकाय पर संवेग संरक्षण का नियम लागू नहीं होता।


    03:51
    View Solution
  14. प्रककथन : पृथ्वी से जुडी हुई निर्देश फ्रेम एक जड़त्वीय निर्देश फ्रेम होती है |
    कारण : वह निर्देश फ्रेम, जिसका त्वरण शून्य है, अजड़त्वीय निर्देश फ्रेम कहलाती है।


    02:26
    View Solution
  15. प्रककथन : नीचे की ओर किसी त्वरण से गतिशील एक ऐलीवेटर में किसी वस्तु का आभासी भार वस्तु के वास्तविक भार से कम होता है।
    कारण : जब वस्तु ऐलीवेटर में होती है तब वस्तु के भार का कुछ भाग नीचे की ओर त्वरण उत्पन्न करता है।


    02:32
    View Solution
  16. प्रककथन : जब लिफ्ट एकसमान वेग से गति करती है, लिफ्ट में बैठा व्यक्ति भारहीनता का अनुभव करता है।
    कारण : नीचे की ओर त्वरित गति करती हुई लिफ्ट में वस्तु का आभासी भार घटता है।


    02:42
    View Solution
  17. प्रककथन : न्यूटन की गति का तृतीय नियम केवल तभी लागू होता है, जब वस्तु गति कर रही हो।
    कारण : न्यूटन का तृतीय नियम सभी प्रकार के बलों जैसे गुरुत्वाकर्षण, विघुत अथवा चुंबकीय बलों पर लागू होता है।


    02:42
    View Solution
  18. प्रककथन : एक क्रिकेट खिलाड़ी कैच पकड़ते समय अपने हाथ पीछे की ओर खींच लेता है, जिससे हाथों पर कम प्रतिक्रिया बल लगता है।
    कारण : कैच पकड़ते समय हाथ पीछे खींचने से गेंद पकड़ने में लगने वाला समय बढ़ जाता है।


    01:56
    View Solution

Assertion & Reason questions and complete solutions for chapter न्यूटन के गति के नियम of ERRORLESS PHYSICS (HINDI) of Class 12