Class 12 | PHYSICS |
Chapter | प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन |
BHARATI BHAWAN | प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रशन ) |
Number Of Questions | 9 |
Academic Year | 2023-24 |
गौलीय दर्पण का सूत्र ` (1)/(v) + (1)/(u) = (1)/(f )` है। इस सूत्र का व्यवहार कर यह दिखाऍं कि एक अवतल दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच स्थित किसी वस्तु का बना प्रतिबिंब काल्पनिक ( आभासी ) होता है। तथा वस्तु से आकार में बड़ा होता है।
दर्पण सूत्र `.(1)/(v) + (1)/(u) = (1)/(f)` का उपयोग कर यह व्युत्पन्न करे कि एक अवतल दर्पण के सामने f तथा 2f के बीच रखी एक वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब (real image) 2f से परे (beyond ) बनता है ।
दर्पण सूत्र का उपयोग कर निम्नलिखित को व्युत्पन्न करें।
(a) एक उत्तल दर्पण हमेशा एक काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब ही उत्पन्न करता है। जो वस्तु की स्थिति से स्वतंत्र होता है।
(b) एक उत्तल दर्पण द्वारा बना काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब हमेशा आकार में छोटा होता है। और दर्पण के ध्रुव और फोकस के बीच स्थित होता है।
जैसा कि इस हमेशा कहते है। कि आभासी प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है। फिर भी जब हम आभासी प्रतिबिंब देखते है, तो उसे वस्तुत : पर्दे पर (अर्थात नेत्र के रेटिना पर ) लाते है। क्या इसमें कोई विरोध है।
(a) एक गोताखोर पानी के अंदर से , एक नदी के किनारे खडे एक मछुआरे को तिरछे रूप से देखता है। क्या गोताखोर को मछुआरा (अपनी वास्तविक लंबाई से ) अधिक लंबा या छोटा दिखाई पडेगा (b) क्या पानी से भरी टंकी की आभासी गहराई तिरछे देखने पर बदल जाएगा । यदि हो तो आभासी गहराई बढ़ जाएगी या घट जाएगी।
अपवर्तनांक से आप क्या समझते हैं। निरपेक्ष तथा सापेक्ष अपवर्तनांक के बीच अंतर स्पष्ट करें।
साधारण काँच की अपेक्षा हीरे का अपवर्तनांक बहुत अधिक होता है। हीरे को तराशने वालों के लिए इस तथ्य का कोई उपयोग है।
क्रांतिक कोण को परिभाषित करें तथा इसकी शर्तो को लिखे।
क्रांतिक कोण को परिभाषित करें। पूर्ण आंतरिक परावर्तन के लिए क्या प्रतिबंध है।
प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रशन ) questions and complete solutions for chapter प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन of BHARATI BHAWAN PHYSICS (HINDI) of Class 12