Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE - 3 (JEE Main Previous Year.s Questions) of chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterFLUID MECHANICS & ELASTICITY
BANSAL HINDIEXERCISE - 3 (JEE Main Previous Year.s Questions)
Number Of Questions17
Academic Year2023-24
  1. यदि एक स्वर्ण गोले (घनत्व `=19.5kg//m^(3)`) की सीमान्त चाल एक श्यान द्रव (घनत्व `=10.5 kg//m^(3)`) में 0.2 m/s है, तो समान आकार के रजत गोले (घनत्व `=1.5 kg//m^(3)`) की समान द्रव में सीमान्त चाल होगी –


    03:01
    View Solution
  2. एक तार से एक W भार लटकाने पर इसकी लम्बाई में `l` mm का विस्तार होता है। यदि तार को एक घिरनी पर से गुजारते हैं, तो तार में विस्तार होगा (mm में) -


    View Solution
  3. एक जार में दो अमिश्रणीय द्रव 1 व 2 भरे जाते है जिनके घनत्व क्रमशः `rho_(1)` व `rho_(2)`, है। घनत्व `rho_(3)` के पदार्थ की बनी एक ठोस गेंद जार में गिरायी जाती है। यह चित्र में दर्शायी गई स्थिति में साम्य स्थिति में आ जाती है। `rho_(1), rho_(2)` व `rho_(3)` के लिये निम्न में से कौनसा विकल्प सत्य है ?


    02:19
    View Solution
  4. एक केशनली (A) को जल में डूबोया जाता है तथा एक अन्य वैसी ही नली (B) को साबुन जल के घोल में डूबोया जाता है। निम्न में से कौन सा विकल्प दोनों नलियों में द्रव आपेक्षिक प्रकृति को दर्शाता है ?


    View Solution
  5. V आयतन की एक गोल ठोस गेंद `rho_(1)` घनत्व के एक पदार्थ की बनी है। यह `rho_(2)(rho_(2) lt rho_(1))` के द्रव से गिर रही है। मानाकि द्रव गेंद पर एक श्यान बल लगाता है। जो इसकी चाल `upsilon` के वर्ग के समानुपाती होता है अर्थात् , `F_("श्यान")=k upsilon^(2)(k gt 0)`, गेंद की सीमान्त चाल है -


    04:27
    View Solution
  6. दो तार समान पदार्थ के बने हैं तथा दोनों के आयतन समान हैं। तार 1 का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A तथा तार 2 का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल 3A है। यदि F बल लगाने पर तार 1 की लम्बाई `Deltax` बढ़ जाती है, तो उसी मात्रा में तार 2 को खींचने के लिये कितने बल की आवश्यकता होती है ?


    05:45
    View Solution
  7. एक गेंद `rho` घनत्व के पदार्थ की बनी है जहाँ `rho_("तेल") lt rho lt rho_("जल")` क्रमशः तैल व जल के घनत्वों को व्यक्त कर रहे हैं। तैल व जल अमिश्रणीय हैं। यदि उपरोक्त गेंद इस तैल व जल के मिश्रण में साम्य स्थिति में है, तो निम्न में से कौनसा चित्र इसकी साम्य स्थिति को व्यक्त करता है ?


    View Solution
  8. एक साबुन के बुलबुले का आकार 3 cm त्रिज्या से बढ़ाकर 5 cm करने में किया गया कार्य लगभग है (साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव `=0.03Nm^(-1)`) :


    04:58
    View Solution
  9. जल एक नल से जिसका आन्तरिक व्यास `8xx10^(-3)` है, लगातार बह रहा है। नल को छोड़ते समय जल का वेग `0.4 ms^(-1)` है। नल के `2xx10^(-1)` m दूरी नीचे जल धारा का व्यास लगभग है :


    07:48
    View Solution
  10. एक U-आकार के तार एवं एक हल्के सर्पण के बीच बनी एक पतली द्रव की फिल्म `1.5xx10^(-2)N` के भार को आधारित करती है। (चित्र देखें)। सर्पण की लम्बाई 30 cm है और इसका भार नगण्य है। द्रव की फिल्म का पृष्ठ तनाव है


    03:27
    View Solution
  11. त्रिज्या R का एक लकड़ी का पहिया दो अर्द्धवृतीय भागों से बनाया गया हैं। चित्र देखें I लम्बाई L और अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल S की एक धातु की पट्टी से बने एक वलय द्वारा दोनों भागों को पकड़ कर रखा गया हैं L का मान `2piR` से कुछ कम हैं। वलय को पहिये पर चढ़ाने के लिये इसे गर्म किया जाता है जिससे कि इसके तापमान में `DeltaT` की वृद्धि हो और यह पहिये के ऊपर बस चढ़ जाये। जब यह वातावरण के तापमान तक ठण्डा होता है, यह अर्द्धवृत्तीय भागों को एकसाथ दबाता है। यदि धातु का रेखिक प्रसार गुणांक `alpha` और यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y है, तब पहिये के एक भाग द्वारा दूसरे भाग पर लगाया गया बल है:


    04:55
    View Solution
  12. लम्बाई L, द्रव्यमान M और अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल A वाले एक समान बेलन को इसकी लम्बाई ऊर्ध्वाधर रखते हुए एक द्रव्यमानविहीन कमानी द्वारा एक नियत बिन्दु से इस प्रकार लटकाया गया है कि साम्यावस्था स्थिति में इसका आधा भाग घनत्व `sigma` के द्रव में डूबा रहे। जब यह साम्यावस्था में है, तब कमानी में विस्तार `x_(0)` है :


    09:35
    View Solution
  13. यह मान लें की एक द्रव की बूँद अपनी पृष्ठ ऊर्जा में कमी कर वाष्पित होती है जिससे की इसका तापमान अपरिवर्तित रहता है। यह संम्भव होने के लिए बूँद की न्यूनतम त्रिज्या क्या होनी चाहिए ? पृष्ठ तनाव T है, द्रव का घनत्व `rho` है। वाष्पन की गुप्त ऊष्मा L है


    03:45
    View Solution
  14. एक वृत्ताकार नली ऊर्ध्वाधर तल में है। दो द्रव, जो एक दूसरे से मिश्रित नहीं होते तथा जिनका घनत्व `d_(1)` एवं `d_(2)` है, नली में भरे गये हैं। प्रत्येक द्रव केन्द्र पर `90^(@)` का कोण अंतरित करता है। उनके अंतः पृष्ठ को जोड़ने वाली त्रिज्या ऊर्ध्वाधर से `alpha` कोण बनाती है। अनुपात `(d_(1))/(d_(2))` है:


    05:15
    View Solution
  15. पानी को गर्म करने पर, बर्तन की तली में बुलबुले बनते हैं और विलग्न होकर ऊपर की ओर उठते हैं। बुलबुलों को त्रिज्या R का गोला मान लें और बर्तन की तली से वृत्तीय स्पर्श की त्रिज्या r लें। यदि `r lt lt R` और पानी का पृष्ठ तनाव T हैं, तब बुलबुलों के बस विलग्न होने से जरा पहले r का मान है: (पानी का घनत्व `rho_(w)` है)


    09:07
    View Solution
  16. 10 cm लम्बाई के एक स्टील के तार के सिरों पर जब तापमान में वृद्धि `100^(@)C` की जाती है तब इसकी लम्बाई स्थिर रखने के लिये सिरों पर लगाया गया दाब है: (स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक `2xx10^(11)Nm^(-2)` और रेखिक प्रसार गुणांक `1.1xx10^(-5)K^(-1)` है।)


    03:04
    View Solution
  17. किसी मुलायम पदार्थ द्वारा बने हुए r त्रिज्या का एक ठोस जिसका आयतन प्रत्यास्थता गुणांक K है, एक बेलनाकार बर्तन में किसी द्रव द्वारा घिरा हुआ है। a क्षेत्रफल का एक द्रव्यमानविहीन पिस्टन गेलानाकार बर्तन के संपूर्ण अनुप्रस्थकाट को ढ़कते हुए द्रव के सतह पर तैरता है। द्रव के संपीडन हेतु पिस्टन के सतह पर एक द्रव्यमान m रखा जाता है, तो गोले की त्रिज्या में होने वाला आंशिक परिवर्तन `((dr)/(r ))` होगा


    05:59
    View Solution

EXERCISE - 3 (JEE Main Previous Year.s Questions) questions and complete solutions for chapter FLUID MECHANICS & ELASTICITY of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12