Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to Exercise -2 (Subjective Questions) of chapter MOMENTUM AND COLLISION of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterMOMENTUM AND COLLISION
BANSAL HINDIExercise -2 (Subjective Questions)
Number Of Questions31
Academic Year2023-24
  1. 5, 3, 2, 4kg द्रव्यमान के चार कण क्रमशः बिंदु (1, 6), (-1, 5), (2, -3) एवं (-1, -4) पर स्थित है। द्रव्यमान केंद्र के निर्देशांक ज्ञात करो ।


    03:03
    View Solution
  2. चित्र में दो कणों की स्थिति एवं वेग दर्शाए गए है। यदि कण पारस्परिक आकर्षण के अंतर्गत गति करते है। तब t = 1 sec पर द्रव्यमान केंद्र की स्थिति ज्ञात करों।


    03:23
    View Solution
  3. स्थिरावस्था में स्थित दो कार x दिशा में गति करने के लिए स्वतंत्र है। कार A का द्रव्यमान एवं 4kg कार B का द्रव्यमान 2kg है। वे एक दूसरे से बंधी है एवं दूसरे के मध्य एक स्प्रिंग को सम्पीड़ित किए हुए है। जब दोनों को बांधने वाला धागा जल जाता है तो कार A 2m/s की चाल से गति प्रारम्भ करती है।
    (a) कार B किस चाल से गति प्रारम्भ करेगी
    (b) धागे के जलने से पहले स्प्रिंग में कितनी ऊर्जा संचित है ?


    05:43
    View Solution
  4. 45.0 - kg द्रव्यमान की एक लकड़ी 150 kg द्रव्यमान के तख्ते पर खड़ी है। तख्ता जो प्रारम्भ से स्थिर है, एक जमी हुई झील पर फिसलने के लिए मुक्त है जो सपाट एवं घर्षणरहित सतह है। लड़की प्लेटफार्म के सापेक्ष 1.50 m/s की स्थिर चाल से तख्ते के अनुदिश चलना प्रारम्भ करती है। (a) बर्फ सतह के सापेक्ष उसकी चाल ज्ञात करो ? (b) बर्फ सतह के सापेक्ष तख्ते की चाल क्या होगी ?


    05:23
    View Solution
  5. समान द्रव्यमान की गेंदों को एक साथ ऊपर फेंका जाता है एक को धरातल 50 m/s से की चाल से एवं दूसरी को 40 m ऊँची इमारत से प्रारम्भिक चाल 30 m/s से द्रव्यमान केंद्र द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई ज्ञात करो।


    01:45
    View Solution
  6. चित्र में दी गयी व्यवस्था में `m_(A) = 2 kg` एवं `m_(B) = 1 kg` है। रस्सी हल्की एवं अविस्तार्य है। दोनों गुटकों के द्रव्यमान केंद्र का त्वरण ज्ञात करों। सभी जगह घर्षण नगण्य है।


    03:31
    View Solution
  7. तीन ब्लॉक घर्षण रहित सतह पर गतिशील उनके द्रव्यमान एवं वेग के साथ चित्रानुसार है। टक्कर के बाद ब्लॉक आपस में जुड़ जाते है।
    (a) जब B व C साथ -साथ जुड़ जाती है तो यांत्रिक ऊर्जा में हानि ज्ञात करो।
    (b) A द्वारा अनुभव आवेग का परिणाम ज्ञात करों जब यह युग्मित द्रव्यमान B एवं C से टकराती है


    06:14
    View Solution
  8. धरातल से एक वस्तु को उर्ध्वाधर ऊपर 10m/s की चाल से फेंका जाता है| यदि धरातल का प्रतिस्थता गुणांक e = 1/2 हो तो ज्ञात करों।
    (a) कुल तय दुरी जब यह लगभग रुक जाएगा
    (b) व्यतीत समय (गेंद को फेकने के बाद) जब यह आगे की गति में तीसरी बार अधिकतम ऊँचाई पर होग।


    02:43
    View Solution
  9. एक उर्ध्वाधर स्थिर वृत्त जिसके तल में 2m द्रव्यमान का गुटका प्रारम्भ में स्थिर स्थित है। द्रव्यमान एवं लूप के मध्य की सम्पर्क सतह घर्षणरहित है। m द्रव्यमान की एक गोली गुटके से प्रारम्भिक वेग `v_(0)` से कसथइज टकराती है एवं गुटके में रह जाती है एवं दोनों वृत्त गति करते है। निम्न में प्रत्येक `m, v_(0), R` एवं g के रूप में लिखो।
    (a) घटना के तुरंत बाद द्रव्यमानो की चाल गोली की प्रारम्भिक चाल क्या हो कि
    (b) गोली एवं गुटके दोनों वृत्त में चक्कर पूरा करे।


    06:03
    View Solution
  10. Y अक्ष के अनुदिश `v_(0)` स्थिर वेग से गुरुत्व मुक्त क्षेत्र में गतिशील एक अंतरिक्ष यान में से अचानक एक तिहाई भाग X दिशा में `2v_(0)` चाल से अलग हो जाता है। शेष भाग की चाल ज्ञात करो।


    03:06
    View Solution
  11. 0.1 kg द्रव्यमान का एक चिकना गोला A 5m/s की चाल से गति कर रहा है। जब यह एक अन्य चिकने गोले B से टकराता है। यदि टक्कर के बाद A स्थिर हो जाता हो, एवं `e = 1//2` है तो , B का द्रव्यमान, टक्कर के तुरंत बाद इसकी चाल एवं टक्कर के दौरान आवेग का परिणाम ज्ञात करो।


    03:05
    View Solution
  12. एक वस्तु (द्रव्यमान = 1kg) जो प्रारम्भ में वीरामवस्था में है उस पर चित्रानुसार बल F आरोपित किया जाता है। बल के कारण वस्तु के संवेग में परिवर्तन का समय के साथ रेखाचित्र बनाऐं।


    05:34
    View Solution
  13. मशीन गन से 10g की 60 गोली/मिनिट की दर से दागी जाती है। गोली 100m/s के वेग से बंदूक से बाहर निकलती है। बंदूक को स्थिर पकड़े हुए वक्ती पर गोलियां दागने के कारण अनुभव प्रणोद (thrust) बल होगा _________।


    02:09
    View Solution
  14. 50 m/s की प्रारम्भिक चाल से 24 kg का कण क्षैतिज से ऊपर की ओर `53^(@)` के कौन पर प्रक्षेपित किया जाता है। पथ के उच्चतम बिंदु पर प्रक्षेप्य समान द्रव्यमान के दो भाग में विभाजित हो जाता है। पहला कण शून्य प्रारम्भिक वेग से उर्ध्वाधर नीचे गिरता है।
    दूसरा कण प्रक्षेप्य बिंदु से धरातल पर कितना दूर टकराएगा ? (मानो कि जमीन की सतह सपाट है। )
    (b) विभाजन के दौरान कितनी ऊर्जा मुक्त होगी ?


    09:28
    View Solution
  15. एक चिकने क्षैतिज तल पर दो द्रव्यमान A एवं B लम्बाई की अविस्तार्य रस्सी से बंधे है। A को धरातल पर AB के लंबवत v वेग दिया जाता है गति के दौरान रस्सी में तनाव ज्ञात करो।


    06:02
    View Solution
  16. वक्र `y = xe^(x^(2))` की वह स्पर्श रेख जो बिंदु (1,e) से होकर जाती है, निम्न में से किस बिंदु से भी होकर जाती है ?


    04:37
    View Solution
  17. एक बड़ी ऊर्ध्वाधर दीवार एक आदमी की ओर । चाल से आ रही है। जब यह 10 m की दूरी पर होती है, तो आदमी एक गेंद को 10 m/s चाल से `37^(@)` कोण पर फेंकता है, जो दीवार के साथ पूरी तरह से प्रत्यास्थ संघट्ट करने के बाद, सीधे आदमी के हाथों में पहुँचती है। दीवार का वेग है:


    04:05
    View Solution
  18. दो कण प्रत्येक का द्रव्यमानm, 2`l` लम्बाई की अविस्तार्य रस्सी से जुड़े है। प्रारम्भ में वे `l` दुरी पर स्थित बिंदुओं A एवं B पर स्थित है। A कण टेबल पर u वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। दूसरा कण किस चाल से गति प्रारम्भ करेगा यदि u की दिशा (a) BA के अनुदिश (b) AB से `120^(@)` के कोण (c) AB पर ले लंबवत हो प्रत्येक गणना में (m एवं u के रूप में) रस्सी के तनाव का आवेग ज्ञात करो।


    12:05
    View Solution
  19. द्रव्यमान `m_(1)` जब v वेग से तीनो समान द्रव्यमानो `(m_(1) = m_(2) = m_(3) =m)` के केंद्र की दिशा में स्थित सरल रेखा की ओर क्षैतिज ऊर्जा गति कर रहा है तब टकराता है एवं `m_(2)` चिपक जाता है। प्रारम्भ में द्रव्यमान `m_(2)` एवं `m_(3)` स्थिर है एवं `m_(2)` स्प्रिंग अविस्तारित है ज्ञात करो -
    (a) टक्कर के तुरंत बाद `m_(1), m_(2)` एवं `m_(3)` के वेग
    (b) `m_(3)` की अधिकतम गतिज ऊर्जा
    (c) `m_(3)` की अधिकतम ऊर्जा
    स्प्रिंग के अधितकं संपीड़न


    08:09
    View Solution
  20. l लम्बाई एवं द्रव्यमान की एक लचीली जंजीर (chain) है। यह एक टेबल के शीर्ष वेग v से गिर रही है समय के फलन के रूप में श्रृंखला (chain)द्वारा टेबल पर आरोपित बल होगा।


    04:05
    View Solution
  21. एक कार `P 5(3^(1//2))m//s` के नियत वेग से 9kg द्रव्यमान वाले विरामावस्था में B बिंदु पर रखी ट्रॉली की ओर चित्रानुसार चल रही है। AC की ऊँचाई 120 m है। कार से 1 Kg द्रव्यमान वाले गोले को क्षैतिज `30^(@)` कोण पर 100 ms के वेग से दागा जाता है। पहला गोला `t_(0)` समय बाद विरामावस्था वाली ट्रॉली से टकराता है और चिपक जाता है। रेल व ट्रॉली के मध्य प्रतिरोधी बल नियत है तथा ट्रॉली की उर्ध्वाधर गति को नगण्य माने। यदि दूसरा गोला भी टकराता है तथा ट्रॉली से चिपक जाता है। दूसरी टक्कर के तुरंत बाद ट्रॉली का क्षैतिज वेग क्या होगा ?


    05:49
    View Solution
  22. तीन गेंद एक चिकनी सतह पर एक सरल रेखा पर रखी जाती है। पहली गेंद दर्शाये अनुसार मध्य गेंद की ओर प्रक्षेपित की जाती है। यह `m_(2)` द्रव्यमान की मध्य गेंद से टकराती है जो बाद में `m_(3)` टकराती है। हम `m_(3)` को अधिकतम सम्भव वेग से गति कराना चाहते हैं, तो द्रव्यमान `m_(2)` (kg में) क्या होना चाहिए ? सभी टक्कर प्रत्यास्थ है।


    05:54
    View Solution
  23. एक चकती (flywheel) पर लचीली बेल्ट गति कर रही है (चित्र देखे)। बेल्ट (drive belt) का प्रति लम्बाई द्रव्यमान 1 kg/m है एवं बेल्ट में तनाव 10 N है। बेल्ट की चाल 2m/s है। सम्पूर्ण निकाय क्षैतिज तल पर स्थित पर स्थित है। बेल्ट द्वारा चकती (flywheel) पर आरोपित बल (N में) ज्ञात करो।


    10:39
    View Solution
  24. m द्रव्यमान का एक गोला ` 4hat(i) + 3hat(j) - 5hat(k)` के वेग से टकराती है एवं `2hat(i) + 2hat(j) + 3hat(k)` के वेग से लौट आती है। इसके द्वारा प्राप्त आवेग ज्ञात करो। गोले एवं दीवार के मध्य प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात करो।


    View Solution
  25. समान द्रव्यमान की दो वस्तुऐं 1 लम्बाई की रस्सी से एक साथ बंधी है। एक को उर्ध्वाधर ऊपर की ओर `sqrt(6gl)` के वेग से प्रक्षेपित किया जाता है दोनों द्रव्यमानो के निकाय का द्रव्यमान केंद्र अधिकतम कितना ऊपर जाएगा।


    06:14
    View Solution
  26. n कण प्रति ईकाई आयतन कणों का समूह जिसमें प्रत्येक कण का द्रव्यमान m है, v वेग से गति करते हुए एक दीवार से अभिलम्ब से `theta` कोण पर प्रत्यास्थ रूप से टकराती है। समूह दयारा दीवार पर आरोपित दाब ज्ञात करो।


    05:21
    View Solution
  27. 2kg एवं M द्रव्यमान के दो गुटके एक नत तल पर स्थिर स्थित है एवं एक दूसरे से चित्रानुसार 6.0 m की दुरी पर है। प्रत्येक गुटके एवं नत तल के मध्य घर्षण गुणांक 0.25 है। 2kg द्रव्यमान के गुटके को नत तल पर ऊपर की ओर का 10.0m/s वेग दिया जाता है। यह M से टकराता है तथा प्रारम्भिक स्थिति पर 1.0 m/s तक वेग से पहुचता है टक्कर के बाद दूसरा गुटका M ऊपर की ओर 0.5 m गति करता है एवं स्थिरावस्था में आ जाता है। गुटकों M के मध्य प्रत्यास्थता गुणांक एवं गुटके का द्रव्यमान ज्ञात करो।
    [Take `sin theta ~~ tan theta = 0.05` and `g = 10m//s^(2)`]


    18:44
    View Solution
  28. `m_(A)` द्रव्यमान एवं 1 लमबी का सरल लोलक A, `m_(B)` द्रव्यमान की ट्राली से लटका है। यदि निकाय को `theta = 0` से मुक्त किया जाए तो जब `theta = 90^(@)` हो तो ट्राली का वेग `v_(B)` एवं रस्सी में तनाव ज्ञात करो। घर्षण नगण्य है।


    08:44
    View Solution
  29. m द्रव्यमान की एक गोली किसी अवरोध से टकराने के बाद प्रारम्भिक दिशा से `60^(@)` के कोण पर मुड़ जाती है इसकी चाल u से v परिवर्तित हो जाती है। गोली पर आरोपित आवेग का परिणाम ज्ञात करो।


    06:59
    View Solution
  30. एक गोला A चित्र में दी गई स्थिति से स्थिरावस्था से मुक्त किया जाता है तथा गुटका B से टकराता है जो स्थिर है। यदि A एवं B के मध्य e = 0.75 तथा B एवं आधार के मध्य `mu_(k) = 0.5` हो तो ज्ञात करो।
    (a) घटना के तुरंत बाद A का वेग
    (b) घटना के बाद B का अधिकतम विस्थापन


    06:03
    View Solution
  31. 1 लम्बाई की एक छड़ का रेखीय द्रव्यमान घनत्व एक सिरे A से दूसरे सिरे B की ओर समान रूप से बढ़ता है।
    (a) A सिरा जहाँ रेखीय द्रव्यमान घनत्व `lambda_(0)` है से x दुरी के फलन के रूप में रेखीय द्रव्यमान घनत्व को अभिव्यक्त करो। जहाँ कि B सिरा पर रेखीय द्रव्यमान घनत्व `2lambda_(0)` है।
    (b) A सिरे से द्रव्यमान केंद्र की दुरी ज्ञात करो।


    07:28
    View Solution

Exercise -2 (Subjective Questions) questions and complete solutions for chapter MOMENTUM AND COLLISION of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12