Class 12 | MATHS |
Chapter | CONIC SECTION (PARABOLA,ELLIPSE & HYPERBOLA) |
BANSAL HINDI | EXERCISE - 2 (SECTION - A [PARABOLA]) |
Number Of Questions | 15 |
Academic Year | 2023-24 |
सिद्ध कीजिये कि परवलय `y^2 = 4ax` पर बनाए गए अभिलम्ब द्वारा वक्र एवं अक्ष के मध्य काटे गये अन्तःखण्ड के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ एक परवलय होगा। इस द्वितीय परवलय का शीर्ष एवं नाभिलम्ब ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^2=16x` पर रेखा `2x-y+5=0` के समान्तर स्पर्श रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिये । उसके स्पर्श बिन्दु के निर्देशांक भी ज्ञात कीजिये।
परवलय `y^2= 12x` की बिन्दु (2,5) से गुजरने वाली स्पर्श रेखाओं का समीकरण ज्ञात कीजिए। एवं उनके स्पर्श बिन्दुओं के निर्देशांक भी ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^2 = 4x` पर तीन अभिलम्ब बिन्दु (15, 12) से खींचे गये है। दर्शाइये कि इनमें से एक अभिलम्ब `y=x-3` है तथा अन्य का समीकरण ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^2= 4x` के शीर्ष O से एक दूसरे के लम्बवत् जीवाएं OP तथा OQ खींची जाती है। दर्शाइये कि P की सभी स्थितियों के लिए PQ परवलय के अक्ष को सदैव निश्चित बिन्दु पर प्रतिच्छेद करेगी। साथ ही PQ के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिये।
परवलय `y^2 =4ax` के बिन्दु P पर बनाया गया अभिलम्ब इसकी अक्ष को Gपर मिलता है। परवलय पर स्थित एक अन्य बिन्दु Q इस प्रकार है कि QG परवलय की अक्ष के लम्बवत् है। सिद्ध कीजिए `QG^(2) - PG^2` = अचर है।
परवलय `x^2 =5y` की नाभि के निर्देशांक तथा नियता का समीकरण ज्ञात कीजिए ।
PQ परवलय `y^2=4x` एक चर जीवा है जो शीर्ष पर समकोण अन्तरित करती है। बिन्दुओं P तथा Q पर बनायी गई स्पर्श रेखाएं T पर एवं इन्ही बिन्दुओं पर अभिलम्ब रेखाएँ N पर प्रतिच्छेद करती है। यदि TN के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ एक परवलय है, तो उसका नाभिलम्ब ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^2 = 48x` पर खींची गई स्पर्श रेखा x अक्ष के साथ `30^@` का कोण बनाती है। स्पर्श रेखा की उसके समान्तर अभिलम्ब से दूरी ज्ञात कीजिए?
एक चर वृत्त स्थिर बिन्दु A(p,q) से गुजरता है व x-अक्ष को स्पर्श करता है। A से जाने वाले व्यास के दूसरे सिरे का बिन्दुपथ है
सिद्ध करो कि तीन बिन्दुओं, जिन पर परवलय के अभिलम्ब बिन्दु (h, k) पर संगामी है, से गुजरने वाला वृत्त का समीकरण `2(x^2+y^2)-2(h+2a) x-ky= 0` है।
परवलय `y^2 = 12x` के बिन्दुओं A, B तथा C पर बनायी गई स्पर्श रेखाएं इस प्रकार है कि वे त्रिभुज PQR का निर्माण करती है। यदि `theta_(1), theta_(2)` , तथा `theta_3` , इन स्पर्श रेखाओं का X-अक्ष के साथ झुकाव इस प्रकार है कि उनकी स्पर्शज्या (Cotangents) एक समान्तर श्रेणी (इसी क्रम में) बनाते है, जिसका सार्वअन्तर 2 है। त्रिभुज PQR का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^2=8x` पर दो स्पर्श रेखाऐं, शीर्ष पर बनायी गई स्पर्श रेखाओं को P तथा Q पर मिलती है। यदि PQ= 4 इकाई है, तो सिद्ध कीजिए दोनों स्पर्श रेखाओं की प्रतिच्छेदन बिन्दु का बिन्दुपथ `y^(2)=8(x+2)` है।
परवलय `y^2 =8x` की चर जीवा परवलय `y^2 =2x` को स्पर्श करती है। जीवा के सिरों पर खींची गई स्पर्श रेखाओं का प्रतिच्छेदन बिन्दु का बिन्दुपथ एक परवलय है, इसका नाभिलम्ब ज्ञात कीजिए।
PC परवलय `y^2 =4ax` पर बिन्दु P पर अभिलम्ब है, C अक्ष पर स्थित है। CP को बाहर की ओर Q तक इस प्रकार आगे बढ़ाया जाता है कि PQ= CP है, तो दर्शाइये की Q का बिन्दुपथ एक परवलय होगा।
EXERCISE - 2 (SECTION - A [PARABOLA]) questions and complete solutions for chapter CONIC SECTION (PARABOLA,ELLIPSE & HYPERBOLA) of BANSAL MATHS (HINDI) of Class 12