| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | द्रव्यमान केंद्र |
| ARIHANT HINDI | साधित उदाहरण |
| Number Of Questions | 9 |
| Academic Year | 2023-24 |
HCl अणु दोनों परमाणुओं के नाभिकों के बीच दूरी `1.27Å` है। अणु के द्रव्यमान केंद्र की स्थिति ज्ञात कीजिए। कलोरीन का परमाणु, हाइड्रोजन परमाणु से 35.5 गुना भारी है।
2.0 किग्रा तथा 1.0 किग्रा के दो पिण्ड 3.0 मी दूरी पर स्थित हैं। निकाय के द्रव्यमान केंद्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।
5 किग्रा तथा 1 किग्रा द्रव्यमानों के दो पिण्ड x-y तल में क्रमशः बिंदुओें (-1,2) तथा (3,4) पर स्थित है। निकाय के द्रव्यमान केंद्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।
1 मी भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के कोनों पर 1.0 किग्रा, 2.0 किग्रा तथा 3.0 किग्रा द्रव्यमानों के तीन कणों के निकाय का द्रव्यमान केंद्र ज्ञात कीजिए।
90 किग्रा द्रव्यमान की एक नाव स्थिर जल में तैरती है। 30 किग्रा द्रव्यमान का एक लड़का नाव के पिछले भाग से अगले भाग पर आता है। नाव की लम्बाई 3 मी है। ज्ञात कीजिए कि नाव कितनी दूर संरचालित होगी?
5 मी लम्बाई की ऊर्ध्वाधर दीवार पर आनत एक सीढ़ी AP क्षैतिज सतह पर वेग 2 मी `"से"^(-1)` के वेग से फिसल रही है। इस क्षण पर द्रव्यमान केंद्र (CM) का वेग ज्ञात कीजिए।

2 किग्रा तथा 3 किग्रा की दो वस्तुएं x- अक्ष पर चल रही है। किसयी समय पर 2 किग्रा की वस्तु मूल बिंदु से 1 मी दूरी पर +3 मी `"से"^(-1)` की चाल से चल रही है तथा 3किग्रा की वस्तु मूल बिंदु से 2 मी की दूरी पर है तथा `-1` मी `"से"^(-1)` की चाल सेचल रही है तब
a. द्रव्यमान केंद्र की स्थिति
b. द्रव्यमान केंद्र का वेग तथा
c. कुल संवेग की गणना कीजिए।
यदि किसी निकाय में दो कण हैं जिनके द्रव्यमान क्रमशः 2 किग्रा एवं 4 किग्रा है। ये कण क्रमशः ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर तथा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर समान वेग से फेंके जाते हैं। इस निकाय के द्रव्यमान केंद्र का त्वरण ज्ञात कीजिए।
दो पिण्ड जिनके द्रव्यमान क्रमशः 2.5 किग्रा व 1 किग्रा है। एक हल्की कमान से जुड़े है। यदि एक झटके से बाह्य बल लगाकर भार पिण्ड को 14 मी/से का वेग दिया जाए तो a. द्रव्यमान केंद्र का वेग ज्ञात कीजिए। b. द्रव्यमान केंद्र निर्देशांक तंत्र में दोनों पिण्डों के वेग ज्ञात कीजिए।
साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter द्रव्यमान केंद्र of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12