| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | वृतीय गति |
| ARIHANT HINDI | प्रश्नावली - (स्तर 1 ) |
| Number Of Questions | 43 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक कार का धुरा एकसमान कोणीय त्वरण के अंतर्गत अपनी अक्ष के चारों ओर घूम रहा है, प्रारम्भ में इसका कोणीय वेग शून्य है | यह पहले 2 सेकण्ड में `theta_(1)` कोण घूमता है, अगले 2 सेकण्ड में एक योगात्मक कोण `theta_(2)` घूमता है | अनुपात `(theta_(2))/(theta_(1))` है
0.2 किग्रा एक एक गोला 0.5 मी लम्बी न फैलने वाली डोरी से जुड़ा है | जिसका ऊपरी सिरा छत से जुड़ा है | यह गोला 0.3 मी त्रिज्या का एक क्षैतिज वृत्त बनाता है | गोले की चाल होगी
दो तार AC तथा BC बिंदु C पर 5 किग्रा द्रव्यमान के एक छोटे गोले से बँधे हैं, जो एक नियत चाल v से 1.6 मी त्रिज्या का क्षैतिज वृत्त बनाते हुए घूम रहा है | v का न्यूनतम मान है
एक कण, एक चिकनी आंतरिक सतह वाली शंक्वाकार कीप में क्षैतिज वृत्त पर 0.5 मी/से की चाल से गति कर रहा है | कीप के शीर्ष से वृताकार तल की ऊँचाई कितनी है ?
तीन समान कण एक साथ चित्रानुसार एक धागे से बँधे हैं | तीनो कण क्षैतिज समतल में घूम रहे हैं | यदि सबसे बाहर वाले कण का वेग `v_(0)` है, तब रस्सी (धागे) के तीनो भागो के तनावों का अनुपात है
समान द्रव्यमान के दो कण एक भारहीन डोरी AB से इस प्रकार बांधे गए हैं कि एक कण सिरे A पर जबकि दूसरा कण A तथा B के बीच इस प्रकार बाँधा गया है कि वह B से A की दूरी को 1:2 सिरे के अनुपात में विभाजित करता है। यदि डोरी को क्षैतिज वृत्तीय मार्ग पर B सिरे के परितः धुमाया जाए तो डोरी के छोटे भाग तथा बड़े भाग में तनावों का अनुपात होगा (गुरुत्वीय प्रभाव अपेक्षित)
एक सिक्का ग्रामोफोन के तवे पर 45 चक्कर प्रति मिनट की दर से घूम रहा है, जब इसके घूमने की दर 50 चक्कर प्रति मिनट हो जाती है, तब सिक्का तवे से कूदकर अलग हो जाता है | यदि इसी प्रकार के दो सिक्के एक ही ग्रामोफोन के तवे पर रखे हो, तब वे कितनी वृतीय चाल पर तवे से कूदेंगे ?
2.5 मी त्रिज्या के वृत्त में एक नियत वेग से घूमती हुई स्प्रिंग के महत्तम तथा न्यूतम तनाव का अनुपात 5 : 3 है तब इसका वेग है
एक लम्बी एवं क्षैतिज छड़ पर एक मोती रखा है जो इसकी लम्बाई के अनुदिश फिसल सकता है, प्रारम्भ में यह मोती छड़ के एक सिरे A से L दूरी पर स्थित है। छड़ को एक एमान कोणीय त्वरण `alpha` से सिरे A के परितः कोणीय गति प्रदान की जाती है। यदि छड़ एवं मोती के बीच घर्षण गुणांक `mu` है एवं गुरुत्व नगण्य है, तब कितने समय पश्चात् मोती फिसलने लगेगा
एक कार समान वेग v से एक वृत्तीय मार्ग पर मुड़ती है। यदि उसके अन्दर और बाहरी पहियों का जमीन से प्रतिकिया बल क्रमश : `R_(1)` व `R_(2)` हो , तो
एक घड़ी की सेकण्ड वाली सुई की लम्बाई 1 सेमी है | इसकी नोक में 15 सेकण्ड में वेग परिवर्तन होगा
एक पहिया 300 चक्कर प्रति मिनट के कोणीय वेग से घूमता है | पहिए द्वारा 1 सेकण्ड में घुमा गया कोण है
यदि एक कण एक नियत वेग से एक R त्रिज्या के अर्द्धवृत्त पर घूमता है, तब
एक दोलक की रस्सी जिसकी लम्बाई l है, को लंबरूप से `90^(@)` विस्थापित करके छोड़ा जाता है, रस्सी पर लगने वाला तनाव बल जो इसकी गति का मध्य बिंदु से गुजरते समय विरोध करता है, होगा
एक वस्तु को एक स्प्रिंग तुला पर तौला जा रहा है, यह तुला 100 मी के वक्र पर 7 मी/से की चाल घूम रही है | वस्तु का भार 60 किग्रा-भार है, स्प्रिंग तुला पर पंजीकृत पाठ्यांक होगा
m द्रव्यमान का एक पत्थर एक रस्सी से बँधा है तथा यह r त्रिज्या के लंबवत वृत्त में n चक्कर प्रति मिनट की दर से घूमता है | रस्सी का कुल तनाव कितना होगा, जब पत्थर अपने न्यूनतम बिंदु पर है ?
1 किग्रा का एक पत्थर 4 मी लम्बी रस्सी से बँधा है तथा 40 मी/से की नियत चाल से एक लंबवत वृत्त में घूमता है | महत्तम बिंदु तथा न्यूनतम बिंदुओं के तनावों में अनुपात है
एक द्रव्यमान रहित धागा 3.7 किग्रा-भार तनाव सहन कर सकता है, 500 ग्राम का एक पत्थर इससे बँधा है, तथा 4 मी त्रिज्या के लंबवत तल में घूमता है | यदि g = 10 `"मी/से"^(2)` है, तब पत्थर का महत्तम वेग होगा
एक 2 किग्रा का पत्थर एक मीटर लम्बी रस्सी के एक सिरे पर बँधा है तथा यह एक लंबवत वृत्त में एक नियत चाल से तेजी से घूमता है | पत्थर की चाल 4 मी/से है | रस्सी में 52 न्यूटन का तनाव होगा, जब पत्थर है
एक वस्तु एक रस्सी से बँधी है तथा r त्रिज्या के एक लंबवत वृत्त में घूम रही है | यह चक्राकार मार्ग पर एकसमान चाल से गति करता है | यदि `T_(max)//T_(min) = 2` तब `(v^(2))/(rg)` है
एक पिण्ड एक लंबवत वृत्त के उच्चतम बिंदु को क्रांतिक चाल से पार करता है, इसका त्वरण क्या होगा, जब रस्सी क्षैतिज है ?
एक घर्षणहीन पथ ABCDE का अंत चित्रानुसार एक R त्रिज्या का वृत्त बनाकर होता है | एक पिण्ड पथ के बिंदु A से जिसकी ऊँचाई h = 5 सेमी है, नीचे की ओर फिसलता है | R का महत्तम मान होगा, ताकि पिण्ड सफलतापूर्वक पूरा लूप घूम जाये
एक सरल लोलक ऊर्ध्वाधर तल में दोलन करता है। जब यह मध्यमान स्थिति से गुजरता है, तब धागे में तनाव, गोलक के भार का तीन गुना है। ऊर्ध्वाधर से लोलक के धागे का अधिकतम विस्थापन होगा।
चित्र में r त्रिज्या के एक चिकने गोले के उच्चतम बिंदु A पर एक कण रखा है | इसे धीरे से धकेलते हैं, तथा यह बिंदु B पर गोले से अलग हो जाता है, B की A से लंबवत दूरी h है | अत: h बराबर है
एक पत्थर L लम्बाई की रस्सी से बँधा है, जो लंबवत वृत्त में घूम रही है | रस्सी का दूसरा सिरा उसके केंद्र पर है | एक निश्चित कण में पत्थर अपनी न्यूनतम बिंदु पर है जहाँ इसका वेग u है जहाँ रस्सी क्षैतिज है, वहाँ वेग परिवर्तन है
नीचे दिए गए कथन को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा सही कथन चुने
(i) वृताकार गति में कण का सम्पूर्ण त्वरण हमेशा वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश केंद्र की ओर होता है |
(ii) एक बिंदु पर कण का वेग सदिश सदैव उस बिंदु पर कण के पथ की स्पर्शज्या के अनुदिश होता है |
(iii) एकसमान वृताकार गति में औसत एक से अधिक चक्करो के लिए किसी कण का त्वरण सदिश शून्य सदिश है |
एक कण एक लंबवत वृत्त में घूम रहा है | रस्सी लंबवत से `30^(@) "व" 60^(@)` पर होती है तो उसमे तनाव `T_(1) "व" T_(2)` होता है तब
1 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 1 मी त्रिज्या के लंबवत वृत्त में घूम रहा है | इसकी उच्चतम बिंदु पर गतिज ऊर्जा तथा निम्नतम बिंदु पर गतिज ऊर्जाओं में अंतर बताओ |
एक पंखा 1 मिनट में 600 चक्कर घूमता है | यदि कुछ समय पश्चात यह 1200 चक्कर प्रति मिनट की दर से घूमता है, तब इसका कोणीय वेग बढ़ जाएगा
एक पिण्ड 5 मी त्रिज्या के वृताकार पथ पर घूम रहा है, पिण्ड तथा पथ के पृष्ठ के बीच घर्षण गुणांक 0.5 है | पिण्ड जिस कोणीय वेग से घूम सकता है परन्तु पथ नहीं छोड़ सकता, वह रेडियन/से में है `(g = "10 मी/से"^(2))`
एक कार 300 मी वक्रता त्रिज्या वाली वृताकार सड़क पर चल रही है | यदि घर्षण गुणांक 0.3 तथा गुरुत्वीय त्वरण 10 `"मी/से"^(2)` है, कार द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली महत्तम चाल है (किमी/घण्टा में)
रेलवे की एक चौपहिया गाडी का द्रव्यमान केंद्र रेलवे लाइन से 1 मी ऊपर है, जो 1.5 मी दूर है या अलग है | महत्तम चाल होगी, जिसमें यह 100 मी त्रिज्या के बिना झुके व्रकाकार पथ पर सुरक्षित चल सके
एक 2000 किग्रा द्रव्यमान वाली एक कार 20 मी त्रिज्या के वृताकार पथ पर 10 मी/से की चाल से घूमती है | कार तथा पथ के बीच घर्षण बल कितना है, कि कार न फिसले ?
एक पत्थर को 80 सेमी लम्बी रस्सी से बाँधकर एक क्षैतिज वृत्त में एक नियत चाल से तेजी से घुमाया जाता है | यदि पत्थर 25 सेकण्ड में 14 चक्कर लगाता है | पत्थर के त्वरण का परिमाण बताओ |
एक एयरक्राफ्ट 1 किमी त्रिज्या के क्षैतिज लूप में 900 किमी/घण्टा की चाल से चल रहा है | इसके अभिकेंद्रिय त्वरण तथा गुरुत्वीय त्वरण की तुलना करो |
एक सिक्का, एक घूमने वाली गोल मेज पर फिसलता है, जबकि यह केंद्र से 9 सेमी की दूरी पर है | यदि मेज के घूमने का कोणीय वेग तीन गुना हो जाये, तो यह तुरंत फिसल जाता है | यदि इसकी केंद्र से दूरी है
टायर तथा सड़क के बीच घर्षण गुणांक क्या होगा, जब एक कार 40 मी त्रिज्या के मोड़ पर 60 किमी/घण्टा के वेग से मुड़ जाए ?
महत्तम चाल जिससे कोई कार 18 मी त्रिज्या के वक्र पर बिना किसी रुकावट के घूम जाए (यहाँ g = 10 `"मी/से"^(2)` तथा घर्षण गुणांक 0.2 है |) है
एक वृत्त की छोटी से छोटी त्रिज्या क्या होगी, जिस पर एक साइकिल सवार की चाल 36 किमी/घण्टा हो, नमन कोण `45^(@)` हो, तथा g = 10 `"मी/से"^(2)` हो ?
वह कोण जो एक साइकिल एवं साइकिल सवार 7 मी त्रिज्या के वक्र पर 5 मी/से से घूमते हुए लंबवत दिशा से बनाते हैं, है
एक कार बिना मोड़ के 92 मी त्रिज्या के वक्र पर 26 मी/से के वेग से बिना किसी रुकावट के घूम रही है | कम से कम स्थैतिक घर्षण गुणांक टायर व सड़क के बीच है
एक कण R त्रिज्या के वृताकार पथ पर घूम रहा है | यदि अभिकेंद्र बल नियत एवं कोणीय वेग दोगुना हो, तो पथ की नयी त्रिज्या होगी
50 मी त्रिज्या वाली एक वक्राकार सड़क दी गई चाल के अनुसार सही कोण पर झुकी हुई है | यदि इतने ही झुके कोण के लिए चाल दोगुनी हो जाये, तो सड़क की वक्रता त्रिज्या परिवर्तित होगी
प्रश्नावली - (स्तर 1 ) questions and complete solutions for chapter वृतीय गति of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12