Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक उदाहरण of chapter कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकार्य, शक्ति एवं ऊर्जा
SHIVLAAL PUBLICATIONआंकिक उदाहरण
Number Of Questions51
Academic Year2023-24
  1. एक पिण्ड पर 40 न्यूटन का हल लगाकर उसे बल की दिशा से कोण `60^(@)` बनाते हुए 20 मीटर विस्थापित किया जाता है| किये गये कार्य की गणना कीजिए |


    01:57
    View Solution
  2. एक कण को बिन्दु `(1,1-2)` मीटर से `(5, -2, 7)` मीटर तक उस पर बल `vecF=2hati-3hatj+7hatk` न्यूटन लगाकर विस्थापित किया जाता है| किये गये कार्य की गणना कीजिए |


    03:42
    View Solution
  3. द्रव्यमान 5 किग्रा वाले किसी पिण्ड को पृथ्वी तल से 4 मीटर की ऊँचाई तल उठाने में किये गये कार्य की गणना कीजिए `("g = 10 मीटर/सेकण्ड"^(2))`


    02:35
    View Solution
  4. संलग्न चित्र 7.6 में किसी वस्तु के लिए बल - विस्थापन ग्राफ प्रदर्शित है| शून्य से 10 मीटर विस्थापन तल बल द्वारा किये गये कार्य की गणना कीजिए |


    02:04
    View Solution
  5. एक स्प्रिंग पर 5 न्यूटन बल लगाने पर उसकी लम्बाई 20 सेमी बढ़ जाती है| गणना कीजिए : (i ) स्प्रिंग का बल नियतांक


    01:31
    View Solution
  6. एक स्प्रिंग पर 5 न्यूटन बल लगाने पर उसकी लम्बाई 20 सेमी बढ़ जाती है| गणना कीजिए : (ii ) स्प्रिंग को खींचने में किया गया कार्य |


    02:12
    View Solution
  7. चित्र 7.7 में द्रव्यमान m तथा लम्बाई l की एक चेन एक चिकनी मेज पर इस प्रकार रखी है कि इसका `l/5` वाँ भाग मेज के किनारे से नीचे लटका है| मेज के समान्तर बल लगाकर चेन के लटके भाग को ऊपर खींचने में किये गये कार्य की गणना कीजिए |


    04:53
    View Solution
  8. किसी पिण्ड पर कार्यरत बल उसके विस्थापन के व्युत्क्रमानुपाती है| बल द्वारा किया गया कार्य, विस्थापन पर किस प्रकार निर्भर करेगा?


    02:32
    View Solution
  9. 20 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली बन्दूक से वेग 2 किमी/सेकण्ड से दागी जाती है| गोली की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए |


    02:06
    View Solution
  10. द्रव्यमान 10 किग्रा के एक पिण्ड की गतिज ऊर्जा 500 जूल है| इसका संवेग कितना होगा?


    03:43
    View Solution
  11. द्रव्यमान 500 ग्राम की एक गेंद प्रारम्भ में विरामावस्था में है| उस पर 10 सेकण्ड तल बल 2 न्यूटन लगाया जाता है| गेंद की गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी ?


    03:30
    View Solution
  12. संलग्न चित्र 7.9 में 2 किग्रा द्रव्यमान के पिण्ड पर आरोपित बल का उसके विस्थापन के साथ ग्राफ प्रदर्शित है| पिण्ड का प्रारम्भिक वेग 10 मीटर/सेकण्ड है| गणना कीजिए : (i ) पिण्ड की प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा, (ii ) पिण्ड की गतिज ऊर्जा जबकि उसका विस्थापन 3 मीटर है, (iii ) पिण्ड की गतिज ऊर्जा जबकि उसका विस्थापन 5 मीटर है|


    08:59
    View Solution
  13. चित्र 7.10 में 25 किग्रा द्रव्यमान तथा प्रारम्भिक वेग 2 मीटर/सेकण्ड से गतिमान कार पर ब्रेक लगाने के उपरान्त बल - विस्थापन ग्राफ प्रदर्शित है| कार की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए जबकि (i ) विस्थापन 2 मीटर है, (ii ) विस्थापन 5 मीटर है|


    06:15
    View Solution
  14. एक मशीन 180 जूल कार्य 30 सेकण्ड में करती है| मशीन की शक्ति बताइए |


    01:12
    View Solution
  15. एक साइकिल सवार 100 न्यूटन घर्षण बल लगता है| वह 2 मीटर/सेकण्ड की चाल से जा रहा है| उसकी शक्ति बताइए |


    01:20
    View Solution
  16. द्रव्यमान 2.0 किग्रा के पिण्ड को 5 न्यूटन का बल लगाकर 2 सेकण्ड में 10 सेमी विस्थापित किया जाता है| (i ) बल द्वारा किये गये कार्य


    02:10
    View Solution
  17. द्रव्यमान 2.0 किग्रा के पिण्ड को 5 न्यूटन का बल लगाकर 2 सेकण्ड में 10 सेमी विस्थापित किया जाता है| व्यय शक्ति की गणना कीजिए |


    02:16
    View Solution
  18. एक पम्प की शक्ति 1 किलोवाट है| एक घण्टे में वह कितना जल अपने से 50 मीटर ऊँचाई तक उठा सकेगा ?`("g = 10 मी/से"^(2) )`


    02:45
    View Solution
  19. एक पम्प नदी में से जल खींचकर उसे एक ऊँची टंकी में पहुँचाता है| टंकी की ऊँचाई 50.0 मीटर है और उसमें एक घंटे में `10.8" मीटर"^(3)` जल चढ़ाना है| पम्प की न्यूनतम शक्ति ज्ञात कीजिए |
    ` ("g =10 मी/से"^(2)," जल का घनत्व "=10^(3)" किग्रा/मीटर"^(3) )`


    05:01
    View Solution
  20. एक क्रेन A एक कार जिसका द्रव्यमान 2000 किग्रा है, को 1 मिनट में 30 मीटर ऊपर उठाती है| दूसरी क्रेन B उसी कार को 2 मिनट में उसी ऊँचाई तक ऊपर उठाती है| दोनों क्रेनों द्वारा (a ) किये गये कार्य


    03:08
    View Solution
  21. एक क्रेन A एक कार जिसका द्रव्यमान 2000 किग्रा है, को 1 मिनट में 30 मीटर ऊपर उठाती है| दूसरी क्रेन B उसी कार को 2 मिनट में उसी ऊँचाई तक ऊपर उठाती है| दोनों क्रेनों द्वारा (b ) व्यय शक्ति की गणना कीजिए |` ("g = 10 मी/से"^(2))`


    04:32
    View Solution
  22. सिद्ध कीजिए कि यदि नियम शक्ति प्रदान करने वाली मशीन किसी कण पर समय t तक कार्य करती है, तो कण द्वारा इतने समय में चली गयी दुरी S , समय t की 3/2 घात के अनुक्रमानुपाती होती है (अर्थात `S prop t^(3//2)`) |


    04:22
    View Solution
  23. एक पम्प 30 मीटर गहराई से `" 0.5 मीटर"^(3)` प्रति मिनट की दर से जल निकालता है| यदि पम्प की दक्षता `70%` है तो पम्प द्वारा उत्पन्न शक्ति की गणना कीजिए | `"g = 9.8 मी/से"^(2)` तथा जल का घनत्व `=10^(3)" किग्रा/मीटर"^(3)` |


    04:08
    View Solution
  24. पृथ्वी तल से 10 मीटर ऊँचाई पर रखे 5 किग्रा द्रव्यमान के पत्थर की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए | `("g = 9.8 मी/से"^(2))`


    01:50
    View Solution
  25. यदि पृथ्वी तल पर किसी पिण्ड की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा शून्य मानी जाए, तो 20 मीटर गहरे कुँए की तली पर 2 किग्रा द्रव्यमान के पिण्ड की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कितनी होगी? `("g = 9.8 मी/से"^(2))`


    04:02
    View Solution
  26. 500 किग्रा द्रव्यमान जल को 10 मीटर ऊँचाई तक चढ़ाया जाता है| उसकी गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि की गणना कीजिए | `("g = 9.8 मी/से"^(2))`


    01:39
    View Solution
  27. एक स्प्रिंग पर `10^(5)` न्यूटन बल लगने पर उसका विस्थापन 25 सेमी होता है| गणना कीजिए : (i ) स्प्रिंग का बल नियतांक


    01:31
    View Solution
  28. एक स्प्रिंग पर `10^(5)` न्यूटन बल लगने पर उसका विस्थापन 25 सेमी होता है| गणना कीजिए : स्प्रिंग में संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा |


    02:17
    View Solution
  29. 10 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 2 मी/से के वेग से गति करता हुआ `4xx10^(5)` न्यूटन/मीटर बल नियतांक वाली एक स्प्रिंग से टकराकर उसे दबा देता है, तो उसमें उत्पन्न सम्पीडन ज्ञात कीजिए |


    06:31
    View Solution
  30. चित्र 7.12 में एक स्प्रिंग के लिए बल - सम्पीडन ग्राफ प्रदर्शित है| गणना कीजिए : (i ) स्प्रिंग का बल नियतांक, (ii ) `0.2xx10^(-2)` मीटर सम्पीडन उत्पन्न करने में स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि, (iii ) यदि स्प्रिंग को एक गतिशील पिण्ड से संघट्ट कराकर सम्पीडित किया जाए, तो `0.1xx10^(-2)` मीटर सम्पीडन कराने के लिए पिण्ड की आवश्यक न्यूतनम गतिज ऊर्जा |


    06:41
    View Solution
  31. 3.0 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 20 मी/से की प्रारम्भिक चाल से ऊर्ध्वाधरत: ऊपर की ओर फेंका जाता है| ज्ञात कीजिए : (i ) पिण्ड की प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा


    02:02
    View Solution
  32. 3.0 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 20 मी/से की प्रारम्भिक चाल से ऊर्ध्वाधरत: ऊपर की ओर फेंका जाता है| ज्ञात कीजिए : (ii ) 1 सेकण्ड बाद पिण्ड की स्थितिज तथा गतिज उर्जाएँ


    07:27
    View Solution
  33. 3.0 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 20 मी/से की प्रारम्भिक चाल से ऊर्ध्वाधरत: ऊपर की ओर फेंका जाता है| ज्ञात कीजिए : (iii ) महत्तम ऊँचाई प्राप्त करने पर पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा | `(g="10 मी/से"^(2))`


    04:18
    View Solution
  34. एक गेंद को 10 मीटर ऊँचाई से प्रारम्भिक वेग u से नीचे की ओर फेंका जाता है| गेंद फर्श से टकराकर फिर उसी ऊँचाई तक उठ पाती है, क्योंकि फर्श से टकराने पर गेंद की ऊर्जा का `50%` भाग नष्ट हो जता है| (a ) u की गणना कीजिए|


    04:16
    View Solution
  35. एक गेंद को 10 मीटर ऊँचाई से प्रारम्भिक वेग u से नीचे की ओर फेंका जाता है| गेंद फर्श से टकराकर फिर उसी ऊँचाई तक उठ पाती है, क्योंकि फर्श से टकराने पर गेंद की ऊर्जा का `50%` भाग नष्ट हो जता है| (b ) यदि गेंद का प्रारम्भिक वेग u ऊपर की ओर होता तो फर्श से टकराने के बाद गेंद कितनी ऊँचाई तक उठ पाती ?


    03:54
    View Solution
  36. एक सरल लोलक के गोलक को चित्र 7.19 की भाँति ऊर्ध्वाधर से `60^(@)` विस्थापित करके छोड़ा जाता है| यदि लोलक की प्रभावी लम्बाई l है तो लोलक की माध्य स्थिति A पर आने पर गोलक का वेग क्या होगा?


    03:32
    View Solution
  37. चित्र 7.20 में 1.5 मीटर लम्बाई का एक लोलक प्रारम्भ में क्षैतिज स्थिति OA में प्रदर्शित है जहाँ से इसे छोड़ा जाता है| यदि इसकी `5%` ऊर्जा वायु घर्षण में क्षय हो जाए तो गोलक की निम्नतम स्थिति B में इसका वेग ज्ञात कीजिए | `(g="9.8 मी/से"^(2))`


    03:27
    View Solution
  38. 10 किग्रा द्रव्यमान की एक ट्रॉली को चित्र 7.21 की भाँति एक स्प्रिंग से इतना सटाकर रखा जाता है कि स्प्रिंग दबी रहे| ट्रॉली को छोड़ने पर स्प्रिंग के धक्के से ट्रॉली 4 मी/से के वेग से चलना प्रारम्भ कर देती है|
    (a ) दबी अवस्था में स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा कितनी थी?
    (b ) यदि स्प्रिंग का बल नियतांक `10^5 `न्यटून/मीटर है, तो स्प्रिंग अपनी समान्य स्थिति तल आने में कितनी दुरी विस्थापित होगी ?


    03:07
    View Solution
  39. द्रव्यमान m के गोले के l लम्बाई के धागे से बाँधकर ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाया जाता है| गणना कीजिए : (i ) उच्चतम बिंदु पर गोले की गतिज ऊर्जा जबकि धागे से तनाव शून्य है


    05:16
    View Solution
  40. द्रव्यमान m के गोले के l लम्बाई के धागे से बाँधकर ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाया जाता है| गणना कीजिए : (ii ) निम्नतम बिंदु पर गोले की गतिज ऊर्जा |


    05:03
    View Solution
  41. 10 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली 10 मी/से की चाल से X - दिशा में जाते हुए 100 ग्राम की एक अन्य स्थिर गोली से टकराती है| यदि टक्कर प्रत्यास्थ है, तो टक्कर के उपरान्त दोनों गोलियों के वेग ज्ञात कीजिए |


    06:50
    View Solution
  42. 2 किग्रा तथा 5 किग्रा द्रव्यमान के दो गोले एक -दूसरे की ओर क्रमशः 5 मी/से तथा 1 मी/से के वेग से आते हुए परस्पर टकराकर चिपक जाते हैं| संयुक्त गोले के वेग की गणना कीजिए | (a ) यह संघट्ट प्रत्यास्थ है अथवा अप्रत्यास्थ ?


    05:25
    View Solution
  43. 2 किग्रा तथा 5 किग्रा द्रव्यमान के दो गोले एक -दूसरे की ओर क्रमशः 5 मी/से तथा 1 मी/से के वेग से आते हुए परस्पर टकराकर चिपक जाते हैं| संयुक्त गोले के वेग की गणना कीजिए | गतिज ऊर्जा में हानि की गणना कीजिए |


    04:34
    View Solution
  44. एक चिकने क्षैतिज तल पर 0.5 मी/से के वेग से चल रही 0.5 किग्रा द्रव्यमान की एक गेंद A , दूसरी समान स्थिर गेंद B से सीधी टक्कर करती है| टक्कर को पूर्णतः प्रत्यास्थ मानकर, टक्कर के उपरान्त A तथा B के वेग ज्ञात कीजिए |


    04:38
    View Solution
  45. एक न्यूट्रॉन (द्रव्यमान `=1.7xx10^(-27)` किग्रा) `10^(6)` मी/से के वेग से गति करता हुआ एक स्थिर ड्यूट्रॉन (द्रव्यमान `=3.4xx10^(-27)` किग्रा) से प्रत्यास्थ संघट्ट करता है| संघट्ट के बाद दोनों कणों के वेग ज्ञात कीजिए |


    05:28
    View Solution
  46. स्थिर अवस्था में एक बम, 6.0 किग्रा तथा 2.0 किग्रा द्रव्यमान के दो भागों में विभक्त होता है| यदि दोनों भागों की कुल गतिज ऊर्जा `4.8xx10^(3)` जूल है तो ज्ञात कीजिए : (i ) प्रत्येक भाग का संवेग


    04:18
    View Solution
  47. स्थिर अवस्था में एक बम, 6.0 किग्रा तथा 2.0 किग्रा द्रव्यमान के दो भागों में विभक्त होता है| यदि दोनों भागों की कुल गतिज ऊर्जा `4.8xx10^(3)` जूल है तो ज्ञात कीजिए : प्रत्येक भाग की गतिज ऊर्जा (यह मानिए कि गतिज ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है)|


    04:48
    View Solution
  48. चित्र 7.29 में प्रत्येक द्रव्यमान m के दो ब्लॉक A तथा B एक स्प्रिंग से जुड़े प्रदर्शित हैं जिन्हें एक घर्षण रहित मेज पर रखा गया है| द्रव्यमान m का एक अन्य ब्लॉक C , वेग v से गति करता हुआ ब्लॉक A से टकराता है| यदि स्प्रिंग का बल नियतांक K है तो गणना कीजिए :

    (i ) ब्लॉक A तथा B के निकाय की स्थितिज ऊर्जा जबकि स्प्रिंग अधिकतम सम्पीडित है|
    (ii ) स्प्रिंग का अधिकतम सम्पीडन |


    06:11
    View Solution
  49. द्रव्यमान m का एक गतिशील पिण्ड A द्रव्यमान 2m वाले एक स्थिर पिण्ड B से प्रत्यास्थ संघट्ट करता है| सिद्ध कीजिए कि इस संघट्ट में पिण्ड A अपनी प्रारम्भिक ऊर्जा का `(8)/(9)`वाँ भाग पिण्ड B को स्थानान्तरित करेगा |


    09:28
    View Solution
  50. 10 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली क्षैतिज दिशा में 100 मी/से के वेग से गतिमान है| यह घूमने के लिए स्वतंत्रतापूर्वक लटके 990 ग्राम द्रव्यमान के लकड़ी के एक गुटके से टकराकर उसमें धँसी रह जाती है (चित्र 7.30 )| ज्ञात कीजिए :
    (i ) गुटका कितनी ऊर्ध्वाधर ऊँचाई तो ऊपर उठेगा ?
    (ii ) गोली की कितनी गतिज ऊर्जा, आन्तरिक ऊर्जा में बदलेगी `(g =" 10 मी/से"^(2))`


    07:36
    View Solution
  51. 9 मी/से की चाल से गतिमान 0.1 किग्रा द्रव्यमान की एक गेंद, एक दूसरी उसी द्रव्यमान की स्थिर गेंद से टकराती है| यदि टक्कर के उपरान्त प्रत्येक गेंद प्रारम्भिक गति की दिशा से `30^(@)` का कोण बनाते हुए जाती है, तो (a ) उनके टक्कर के बाद के वेग ज्ञात कीजिए | (b ) यह संघट्ट प्रत्यास्थ है अथवा अप्रत्यास्थ ?


    09:46
    View Solution

आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा of SHIVALAL AGARWAL AND CO PHYSICS (HINDI) of Class 11