Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न ) of chapter गति के नियम of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterगति के नियम
SCIENCE PUBLICATIONअन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न )
Number Of Questions38
Academic Year2023-24
  1. 0.2 किग्रा. द्रव्यमान की क्रिकेट गेंद 20 मी./से. के वेग से गतिमान है। जिसे 0.4 सेकण्ड में विरामावस्था में लाया जाता है औसत बल की गणना कीजिए।


    02:27
    View Solution
  2. 0.5 किग्रा. द्रव्यमान की वस्तु में एक बल के द्वारा `16 m//s^2` का त्वरण उत्पन्न किया जाता है, जबकि दूसरी वस्तु में 4 मी./से. का त्वरण उत्पन्न होता है। यदि दोनों वस्तुओं को एक साथ बांध दिया जाए तो समान बल द्वारा कितना त्वरण उत्पन्न होगा?


    03:35
    View Solution
  3. 200 क्विंटल भार के रॉकेट को प्रक्षेपित करने के लिए `5 x10^5` न्यूटन का बल 20 सेकण्ड तक लगाया जाता है। समय के अन्त में रॉकेट द्वारा प्राप्त वेग क्या होगा?


    03:39
    View Solution
  4. 50 न्यूटन के बल का आयताकार घटक में एक घटक 30 न्यूटन है तो दूसरा घटक क्या होगा?


    02:11
    View Solution
  5. (अ) एक स्कूटर और एक बस समान वेग से गतिशील है, इनमें किसका संवेग अधिक होगा?
    (ब) एक स्कूटर और एक बस समान संवेग से गतिशील हैं, इनमें किसका वेग अधिक होगा?


    04:12
    View Solution
  6. 7.5 किग्रा. की बन्दूक द्वारा 0.02 किग्रा की एक गोली दागी जाती है। यदि गोली का प्रारंभिक वेग 200 मी./से. हो तो बन्दूक का प्रतिक्षेप वेग ज्ञात करो।


    03:40
    View Solution
  7. एक बम क्षैतिज दिशा में 50 मी./से. के वेग से फेंका जाता है। दो टुकड़ो 6 किग्रा. तथा 3 किग्रा. में विस्फोटित हो जाता है। भारी टुकड़ा 80 मी./से. के वेग से क्षैतिज दिशा में गति करता है। हल्के टुकड़े का वेग ज्ञात करो।


    View Solution
  8. 150 ग्राम द्रव्यमान की एक गेंद 12 मी./से. के वेग से गति करती हुई बल्ले से टकराती है तथा पुनः 20 मी./से. वेग से वापस लौट आती है। बल्ले द्वारा गेंद पर 0.01सेकण्ड तक बल लगाया जाता है तो बल्ले द्वारा गेंद पर लगाया गया औसत बल ज्ञात करो।


    04:47
    View Solution
  9. 100 ग्राम द्रव्यमान की रबर की गेंद 1 मीटर ऊँचाई से गिरती है तथा पुनः 40 सेमी. ऊँचाई तक उठती हैं गेंद तथा सतह के मध्य आवेग तथा औसत बल ज्ञात करो जबकि गेंद 0.1 सेकण्ड के लिए सतह के सम्पर्क में आए।


    08:15
    View Solution
  10. एक रॉकेट के इंधन 100 किग्रा./से. की दर से जल रहा है। निष्कासित गैंसे `4.5 xx 10^4` मी./से. के वेग से निकलती है। राकेट पर उछाल बल ज्ञात करो।


    02:36
    View Solution
  11. चित्र (अ) और (ब) में एक वस्तु पर दो बल `vecF_1` और `vecF_2` लगते हुये दर्शाये गये हैं। यदि वस्तु का द्रव्यमान m = 2 किग्रा., `F_1` = 4 न्यूटन और `F_2` = 3 न्यूटन है तब वस्तु के त्वरण का मान क्या है? दिशा क्या है?


    03:43
    View Solution
  12. एक 2 किग्रा. भार की वस्तु का प्रारम्भिक संवेग 6 किग्रा. मी./से. है। इस पर संवेग की दिशा में एक नियत बल F = 3 न्यूटन, 2 सेकण्ड के लिये लगाया जाता है। वस्तु के अन्तिम वेग का मान क्या हो जायेगा?


    02:08
    View Solution
  13. एक कण पर दो बल `vecF_1`और `vecF_2` लग रहे हैं और कण नियत वेग `vecv = 3 hati - 4hatj ` (मी./से.) से गतिशील रहता है। यदि `vecF_1 = 2hati + 3hatj` न्यूटन हो तब दूसरे बल `vecF_2` का मान क्या है?


    03:55
    View Solution
  14. चित्र में घर्षण रहित क्षैतिज तल पर ब्लॉक को रस्सी AB की सहायता से दाँयी ओर खींचा जा रहा है। रस्सी का द्रव्यमान m तथा ब्लॉक का द्रव्यमान M है। (i) ब्लॉक पर लगने वाले सभी बलों को दर्शाओं (ii) रस्सी पर लगने वाले सभी बलों को दर्शाओं, (iii) ब्लॉक का त्वरण ज्ञात करो।


    06:28
    View Solution
  15. एक 100 ग्राम की गेंद, क्षैतिज दिशा में 30 मी./से. के वेग से चलती हुई, एक लकड़ी के बल्ले से टकराती है और विपरीत दिशा में क्षैतिज चाल 30 मी./से. से लौट जाती है। यदि बल्ला और गेंद 15 मिली, सेकण्ड के लिए सम्पर्क में रहते हैं तब टक्कर के समय बल्ले पर लगने वाला (अ) आवेग (ब) औसत बल ज्ञात करों।


    04:07
    View Solution
  16. M द्रव्यमान की एक स्थिर, किन्तु स्वतंत्र रखी बंदूक से m द्रव्यमान की गोली `vecv` वेग से दागी जाती है। बंदूक का प्रतिक्षेप(Recoil) वेग क्या होगा?


    03:29
    View Solution
  17. 30 किग्रा. की एक स्वचालित बंदूक से 100 ग्राम की गोलियाँ, 3 गोलियाँ प्रति सेकण्ड की दर से दागी जाती है। यदि गोलियों का वेग 300 मी./से. हो तब बंदूक को अपनी स्थिति में बनाये रखने के लिये आवश्यक बल क्या लगाना पड़ेगा?


    View Solution
  18. 70 किग्रा. का एक व्यक्ति 40 किग्रा. के एक ठेले पर बैठा है और ठेला नियत चाल 2.5 मी./से. से एक सीधी सड़क पर चल रहा है। यदि व्यक्ति सड़क के सापेक्ष शून्य क्षैतिज चाल से नीचे कूद जाय तब ठेले की चाल में कितना परिवर्तन हो जायेगा?


    02:43
    View Solution
  19. एक रॉकेट का प्रारम्भिक द्रव्यमान 1000 किग्रा. है और यह 2.5 किग्रा. / से, की दर से ईधन को व्यय करता है। यदि निर्गत गैसों का रॉकेट के सापेक्ष वेग 2500 मी./से. है तब रॉकेट इंजन कितना बल (thrust) प्रदान करता है? यदि यह रॉकेट पृथ्वी सतह से छोड़ा जाये तो क्या रॉकेट ऊपर उठ पायेगा?


    03:40
    View Solution
  20. चित्रानुसार 400 किग्रा. भार वाला गुटका डोरी A व B से लटकाया जाता है तब डोरी A में उत्पन्न तनाव की गणना कीजिए।


    04:36
    View Solution
  21. 2 किग्रा. द्रव्यमान का एक गुटका क्षैतिज से `30^@` कोण पर झुके हुए एक नत तल पर रखा हुआ है। गुटके पर लगने वाले घर्षण बल का मान ज्ञात करो। यदि गुटके तथा तल के मध्य घर्षण गुणांक 0.7 है।


    06:00
    View Solution
  22. 2 मी./से. के वेग से गतिशील वस्तु पर कार्यकारी घर्षण बल 5 न्यूटन है। जब वेग 4 मी./से. तक बढ़ जाता है तो घर्षण बल का मान क्या होगा?


    02:47
    View Solution
  23. एक क्षैतिज पृष्ठ पर 4 किग्रा. भार के पिण्ड को खींचने के लिए 2 किग्रा, भार के न्यूनतम बल की आवश्यकता होती है। घर्षण कोण की गणना कीजिए।


    02:29
    View Solution
  24. 10 किग्रा. द्रव्यमान का एक पिण्ड चिकनी क्षैतिज मेज पर रखा है। उससे एक रस्सी बँधी है जो एक घर्षण रहित घिरनी से होकर गुजरती है। डोरी के दूसरे सिरे पर 5 किग्रा. द्रव्यमान का एक पिण्ड m, बँधा है। जब पिण्ड गति कर रहे हो तो डोरी में उत्पन्न तनाव की गणना करो


    05:37
    View Solution
  25. एक वस्तु पर तीन संगामी बल `vecF_1 . vecF_2` और `vecF_3` कार्य कर रहे हैं। `vecF_1`= 3 न्यूटन पूर्व की ओर, `vecF_2` = 8 न्यूटन पश्चिम की ओर तथा `vecF_3` = 5 न्यूटन दक्षिण की ओर है। क्या वस्तु संतुलन में हैं? यदि नहीं तो वस्तु को संतुलन में रखने के लिये चौथा बल किस दिशा और परिमाण का लगाना चाहिये?


    06:05
    View Solution
  26. एक डोरी ABC से एक वस्तु जिसका द्रव्यमान M= 4 किग्रा. लटकायी गयी है। डोरी के मध्य लटकायी गयी है। डोरी के मध्य बिन्दु B पर एक क्षैतिज बल F= 50 न्यूटन का लगाया जाता है। (देखें चित्र)। यदि निकाय संतुलन में है और डोरी का भार नगण्य है, तब कोण ए और डोरी के भाग AB में तनाव क्या होंगे?


    07:27
    View Solution
  27. तीन डोरियों AC, BC और CD की सहायता से एक भार W लटकाया गया है (देखें चित्र)। यदि W = 20 न्यूटन है तब डोरियों में तनाव `T_1, T_2,T_3` क्या होंगे? (डोरियों का द्रव्यमान नगण्य है।)


    08:05
    View Solution
  28. घर्षण रहित सतह वाली मेज पर रखे एक द्रव्यमान M से हल्की डोरी बांधकर जो एक घर्षणरहित, नगण्य द्रव्यमान की घिरनी के ऊपर से गुजरती है, एक अन्य द्रव्यमान m चित्रं में दिखाये अनुसार लटकाया गया है। यदि द्रव्यमान गति करने के लिये स्वतंत्र है तब द्रव्यमान M का त्वरण और डोरी में तनाव ज्ञात करो।


    05:07
    View Solution
  29. एक 5 किग्रा. का बक्सा एक समतल सतह, जिसके लिये स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_0` = 0.5 है, पर रखा हुआ है। बक्से पर क्षतिज नियत बल F लगाया जाता है। स्थैतिक घर्षण बल का मान ज्ञात करो जब (i)F= 0 न्यूटन, (ii) F = 20 न्यूटन और (iii) F = 30 न्यूटन हो।


    07:06
    View Solution
  30. एक स्थिर लिफ्ट में रखी वजन नापने की मशीन पर एक वस्तु रखी हुई है। वस्तु का भार 41 किग्रा. प्रेक्षित होता है। यदि लिफ्ट (अ) `1.2 m//s^2` के त्वरण से ऊपर की ओर (ब) `1.2 m//s^2` के त्वरण से नीचे की ओर, (स) 2 मी./से. के नियत वेग से नीचे की ओर, गतिशील हो तब वस्तु का भार क्या प्रेक्षित होगा?


    07:42
    View Solution
  31. एक समतल सड़क पर 20 मीटर की त्रिज्या वाले घुमाव पर किसी कार की अधिकतम चाल क्या होगी यदि टायरों तथा सड़क के बीच घर्षण गुणांक 0.4 हो?


    04:43
    View Solution
  32. एक मनुष्य जो 0.6 किमी./मिनट की चाल से मोटर साइकिल चला रहा है, एक मोड़ को जिसका वक्रता त्रिज्या 30 मीटर है, पार करता है। मुड़ते समय उसका अभिकेन्द्र त्वरण तथा ऊर्ध्व से झुकाव ज्ञात कीजिए।


    05:43
    View Solution
  33. एक सड़क के मोड़ की त्रिज्या 300 मीटर तथा उसकी चौड़ाई 30 मीटर है। सड़क के बाहरी भाग को आन्तरिक भाग की अपेक्षा कितना उठाना चाहिए। जिससे 36 किमी/घंटा की चाल से गतिशील वाहन के पहियों पर त्रिज्य दाब न्यूनतम हो।


    View Solution
  34. एक 2000 किग्रा. कार को ऐसे ढालू मोड़ से होकर जाना है जिसकी त्रिज्या 750 मीटर है तथा ढ़ाल का कोण `5^@` है। कार के पहियों तथा सड़क के बीच घर्षण गुणांक 0.5 है। कार बिना फिसले कितनी अधिकतम चाल से मोड़ को पार कर सकती है? `(tan 5^@ = 0.0875)`


    08:19
    View Solution
  35. एक कार जिसका द्रव्यमान 1500 किग्रा है। क्षैतिज सड़क पर 20 मीटर त्रिज्या वाले वृत्ताकार पथ पर 12.5 मी./से. की चाल से चल रही है। कार व सड़क के बीच कितना घर्षण बल हो जिससे कार फिसले नहीं? इस बल को प्राप्त करने के लिये घर्षण गुणांक क्या होना चाहिए?


    03:45
    View Solution
  36. एक कार दौड़ के वृत्ताकार मोड़ की त्रिज्या 400 मीटर है तथा करवट कोण `21.80^@` है। यदि कार के टायरों और सड़क के मध्य घर्षण गुणांक 0.25 है, तब (i) कार की उस आदर्श चाल की गणना कीजिये जिसके लिये मोड़ पर पहियों पर त्रिज्य दाब शून्य हो, (ii) कार की मोड पर अधिकतम और न्यूनतम सुरक्षित चालें ज्ञात कीजिये।


    View Solution
  37. समतल सड़क पर एक साइकिल सवार, नियत चाल v से r त्रिज्या के एक वृत्ताकार मोड़ पर गतिशील है। टायरों के जीर्ण-शीर्ण को न्यूनतम रखते हुए मोड़ को सुरक्षित पार करने लिये साईकिल सवार को ऊर्ध्वाधर से कितने कोण पर झुकना चाहिये?


    04:51
    View Solution
  38. एक सड़क के मोड़ की त्रिज्या 400 मीटर है और चौड़ाई 30 मीटर है। उस सड़क के बाह्य किनारे को आन्तरिक किनारे से कितना उठाना चाहिये कि 36 किमी./घंटा के चाल से चल रहे वाहनों के पहियों पर त्रिज्य दाब शून्य हो


    08:08
    View Solution

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11