Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक उदाहरण of chapter आदर्श गैस का व्यव्हार तथा अणुगति सिद्धान्त of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterआदर्श गैस का व्यव्हार तथा अणुगति सिद्धान्त
KUMAR MITTALआंकिक उदाहरण
Number Of Questions39
Academic Year2023-24
  1. एक बर्तन में 80 सेमी पारे के दाब तथा किसी ताप पर कोई गैस भरी है। उसी ताप पर बर्तन में और गैस भरकर उसका द्रव्यमान 60 प्रतिशत बढ़ा दिया जाता है। बर्तन में गैस का परिणामी दाब ज्ञात कीजिए।


    07:25
    View Solution
  2. चार अणुओं की चाल क्रमशः `v,2v,3v` तथा `4v` है। अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल तथा औसत चाल ज्ञात कीजिए।


    04:44
    View Solution
  3. `0^(@)C` ताप तथा `1.0xx10^(5) "न्यूटन" // "मीटर"^(2)` दाब पर कार्बन डाइ ऑक्साइड गेस का घनत्व `1.98 "किग्रा"// "मीटर"^(3)` है । `0^(@)C` तथा `30^(@)C` पर इसके अणुओं के वर्ग-माध्य-मूल वेग ज्ञात कीजिए।


    05:17
    View Solution
  4. एक आदर्श गैस की स्थिर दाब व स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्माएं क्रमशः 4.98 व 3.00 कैलोरी/(मोल`-^(@)C`) है। यदि गैस का अणुभार32 है तो `120^(@)C` ताप पर गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल ज्ञात कीजिए । ऊष्मा का यान्‍त्रिक तुलयांक `J=4.2` जूल/कैलोरी है।


    07:58
    View Solution
  5. `27^(@)C` पर ऑक्सीजन (आणविक भार `=32`) के लिए अणुओं का वर्ग-माध्य-मूल वेग तथा 4 ग्राम गैस की गतिज ऊर्जा भी ज्ञात कीजिए। (गैस नियतांक `R=8.31` जूल्/मोल-K)


    05:56
    View Solution
  6. हीलियम गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल हाइड्रोजन गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल की `1/2` है। यदि हाइड्रोजन गैस का ताप `27^(@)C` हो तो हीलियम गैस के ताप की गणना कीजिए।


    05:52
    View Solution
  7. एक गैस का ताप `-53^(@)C` है। किस ताप पर
    (i) गैस के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल, प्रारम्भिक चाल की 3/2 गुनी हो जायेगी?
    (ii) गैस के अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा, प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा की 3/2 गुनी हो जायेगी?


    07:04
    View Solution
  8. यदि किसी गैस का ताप `127^(@)C` से बढ़ाकर `527^(@)C` कर दिया जाये तो उसके अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल कितने गुना हो जायेगी?


    04:04
    View Solution
  9. दो आदर्श गेसों को जो कि `T_(1)` और `T_(2)` परम तापों पर है आपस में मिलाया जाता है। ऐसा करने में ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है। इस मिश्रण का ताप ज्ञात कीजिए यदि गेसों के अणुओं की संख्याएं क्रमशः `n_(1)` और `n_(2)` हो तथा द्रव्यमान `m_(1)` और `m_(2)` हो।


    04:51
    View Solution
  10. 3 मोल तथा 2 मोल द्रव्यमानों व समान परमाणुकता वाली दो आदर्श गैसों के ताप क्रमशः `27^(@)C` तथा `77^(@)C` है। इन्हें आपस में मिलाया जाता है। ऐसा करने में ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है। इस मिश्रण का ताप साम्यवस्था में ज्ञात कीजिए।


    06:03
    View Solution
  11. किस ताप पर ऑक्सीजन के अणुओं का औसत वेग पृथ्वी से पलायन कर जाने के लिए पर्याप्त होगा? पृथ्वी से पलायन वेग 11.2 किमी/सेकण्ड तथा ऑकसीजन के एक अणु का द्रव्यमान `5.34xx10^(-26)` किग्रा है।
    (बोल्ट्समान नियतांक `k=1.38xx10^(-23)` जूल`/K`)


    06:40
    View Solution
  12. कल्पना कीजिए कि कोई ऐसा ग्रह है जिसके व्यास तथा द्रव्यमान पृथ्वी के व्यास तथा द्रव्यमान के आधं है। इस ग्रह के तल पर दिन का ताप `800K` है। क्या ग्रह के वातावरण में ऑक्सीजन के अणु सम्भव है? दिया है: बोल्ट्समान नियतांक `k=1.38xx10^(-23)` जूल/K ऑकसीजन के एक अणु का द्रव्यमान `=5.3xx10^(-26)` किग्रा।


    03:55
    View Solution
  13. 1 ग्राम-अणु (अथवा 1 मोल) गैस की गतिज ऊर्जा सामान्य ताप व दाब पर ज्ञात कीजिए। `273^(@)C` पर उसका मान क्या होगा?(`R=8.31` जूल/मोल`-K`)


    03:10
    View Solution
  14. `300K` ताप पर किसी गैस के अणु की माध्य गतिज ऊर्जा क्या है? इस ताप पर `H_(2)` गैस के किसी अणु की वर्ग-माध्य-मूल चाल क्या होगी? (`R=8.31` जूल/मोल-K,`N=6.02xx10^(23)`प्रति मोल, हाइड्रोजन के अणु का द्रव्यमान `=2xx1.6xx10^(-27)` किग्रा)


    06:51
    View Solution
  15. किसी दाब तथा `127^(@)C` ताप पर हाइड्रोजन अणु की माध्य गतिज ऊर्जा `8.0xx10^(-21)` जुल है। उसी दाब पर ज्ञात कीजिए। (i) `27^(@)C` ताप पर हाइड्रोजन अणु की वर्ग-माध्य-मूल चाल (ii) `27^(@)C` पर नाइट्रोजन अणु की वर्ग-माध्य-मूल चाल तथा (iii) `127^(@)C` ताप पर नाइटोजन अणु की माध्य गतिज ऊर्जा। हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान `=1.7xx10^(-27)` किग्रा, नाइट्रोजन का परमाणु –भार `=14`


    10:31
    View Solution
  16. एक बर्तन A में हाइड्रोजन तथा दूसरे बर्तन B में जिसका आयतन `A` का दोगुना है उसी ताप पर समान द्रव्यमान की ऑकसीजन भरी है। ज्ञात कीजिएः
    (i) हाइड्रोजन व ऑक्सीजन के अणुओं की माध्य गतिज ऊर्जाओं का अनुपात
    (ii) हाइड्रोजन व ऑक्सीजन के अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चालों का अनुपात
    (iii) बर्तनों A व B में गैसों के दाबों का अनुपात। (हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के अणुभार क्रमशः 2 तथा 32 है।)


    08:15
    View Solution
  17. उस ताप का परिकलन कीजिए‌ जिए पर किसी गैस के एक अणु की माध्य गतिज ऊर्जा उतनी ही होगी जितनी कि 1 वोल्ट द्वारा त्वरित इलैक्ट्रॉन की होती है। बोल्ट्समान नियतांक `k=1.4xx10^(-23)` जूल/K
    इलेक्ट्रॉन का आवेश `e=1.6xx10^(-19)` कूलॉम।


    03:58
    View Solution
  18. एक आदर्श गैस का ताप `T K` है और उसके अणुओं की माध्य गतिज ऊर्जा `barE` निम्नलिखित संबंध द्वारा प्रदर्शित की गई है
    `barE=2.07xx10^(-23)T` (जूल/K) प्रति अणु।
    सामान्य ताप तथा दाब पर एक लीटर गैस में अणुओं की संख्या की गणना कीजिए। अणुओं के बीच औसत दूरी क्या होगी?
    (1 वायुमण्ड दाब `=1.01xx10^(5) "न्यूटन" // "मीटर"^(2))`


    09:49
    View Solution
  19. एक खुले मुंह के बर्तन में `60^(@)C` पर वायु भरी है। बर्तन को किस ताप तक गर्म करे कि इस वायु का `1//4` भाग बाहर निकल जाये?


    07:05
    View Solution
  20. अन्तरिक्ष के किसी क्षेत्र में प्रति `"सेमी"^(3)` अयतन में औसतन केवल 5 अणु है तथा वहां पर ताप `3K` है। इतनी विरल गैस का दाब क्या है? (बोल्ट्समान नियतांक `k=1.38xx10^(-23)` जूल/K)


    03:52
    View Solution
  21. `8.31xx10^(4) "सेमी"^(3)` आयतन वाले बंद बर्तन में `27^(@)C` ताप और `3.0xx10^(5) "न्यूटन" // "मीटर"^(3)` दाब पर हाइड्रोजन एवं हीलियम गैसों का मिश्रण भरा है। मिश्रण का द्रव्यमान 30 ग्राम है। मिश्रण में हाइड्रोजन तथा हीलियम गैसों के द्रव्यमानों की अलग-अलग गणना कीजिए। `R=8.31` जूल/मोल-K


    06:11
    View Solution
  22. एक चक्रीय प्रक्रम ABCA चित्र में प्रदर्शित `V-T` आरेख अनुसार नियत द्रव्यमान की आदर्श गैस में किया गया है। इसी प्रक्रिया को `(P-V)` आरेख पर प्रदर्शित कीजिए।


    04:50
    View Solution
  23. एक चक्रीय प्रक्रम `abca` चित्र में प्रदर्शित (P-V) आरेख नियत द्रव्यमान की आदर्श गैस में किया गया है। इसी प्रक्रिया को (V-T) आरेख पर प्रदर्शित कीजिए।


    03:26
    View Solution
  24. संलग्न चित्र में 1 मोल गैस `(gamma=5//3)` के ऊष्मागतिकीय प्रक्रम के लिए दाब-आयतन ग्राफ दर्शाया गया है। ज्ञात कीजिएः
    (i) आवस्थाओं A तथा B में गैस का ताप।
    (ii) अवस्था A से अवस्था B में ले जाने में गैस को दी गयी ऊष्मा।
    दिया है गैस नियतांक `R=8.3 "जूल/मोल"-K)`


    04:40
    View Solution
  25. 1 मोल एक परमाणुक आदर्श गेस स्थिर सामान्य दाब पर `0^(@)C` से `80^(@)C` तक गर्म की जाती है। गैस द्वारा किया गया कार्य एवं उसकी आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। गैस को दी गई ऊष्मा 1.0 किलोजूल है। दिया है गैस नियतांक `R=8.3` जूल/(मोल-K)


    04:49
    View Solution
  26. 0.2 मोल गैस का ताप‌ स्थिर दाब पर `37^(@)C` से `337^(@)C` तक बढ़ाने में किया गया कार्य ज्ञात कीजिए। गैस के लिए `C_(p)=7` तथा `C_(v)=5` कैलोरी/मोल-K


    06:40
    View Solution
  27. 7 ग्राम नाइट्रोजन का ताप स्थिर दाब पर `10^(@)C` से `50^(@)C` तक बढ़ाया जाता है। यदि इसके लिए `C_(v)=5` कैलोरी (मोल-K) तथा गैस नियतांक `R=2` कैलोरी/(मोल-K) हो तो गणना कीजिएः (i) गैस द्वारा कियागया कार्य तथा (ii) गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन ।


    03:48
    View Solution
  28. 5 मोल ऑक्सीजन को नियत आयतन पर `10^(@)C` से `20^(@)C` तक गर्म किया जाता है। गैस की आन्तरिक ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा? ऑक्सीजन की नियत दाब पर ग्राम –अणुक विशिष्ट-ऊष्मा `C_(p)=8` कैलोरी/(मोल-K) है। दिया है: `R=2` कैलोरी/(मोल-K)।


    03:13
    View Solution
  29. एक मोल आदर्श गैस का ताप `30^(@)C` बढ़ाने में किये गये कार्य की गणना कीजिए जबकि गैस `V prop T^(2//3)` नियम के अनुसार प्रसार कर रही हो। दिया है : गैस नियतांक `R=1.99` कैलोरी/(मोल-K)


    06:40
    View Solution
  30. एक मोल आदर्श गैस सामान्य दाब पर हिमांक से क्वथनांक तक समदाबतः गर्म की जाती है। गैस द्वारा किया गया कार्य एवं उसकी आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। दी गई ऊष्मा का परिमाण 1 किलोजूल है। दिया है: गैस नियतांक `R=8.3` जूल/(मोल-K)


    06:00
    View Solution
  31. यदि किसी एक परमाणुक गैस के 1 मोल को किसी द्वि-परमाणुक गैस के 1 मोल के साथ् मिश्रित कर दिया जाये तो मिश्रण के लिए `gamma` का मान ज्ञात कीजिए।


    07:04
    View Solution
  32. 1 ग्राम हाइड्रोजन `(C_(v)=5/2R)` तथा 1 ग्राम हीलियम `(C_(v)=3/2R)` के गैसीय मिश्रण के ताप को `27^(@)C` से `77^(@)C` तक बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की गणना कीजिए। (`R=2` कैलोरी/मोल-K)


    05:31
    View Solution
  33. एक ऊष्मारोधी बक्सा जिसमें आणविक द्रव्यमान `M` की एक आदर्श एक परमाणुक गैस भरी है चाल `v` से चल रहा है। बक्सा यकायक रूक जाता है। गैस के ताप में संगत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।


    04:32
    View Solution
  34. 1 ग्राम हाइड्रोजन तथा 1 ग्राम हीलियम के गैसी मिश्रण का ताप `0^(@)C` से `50^(@)C` तक बढ़ाने के लिए (i) नियत आयतन पर तथा (ii) नियत दाब पर कितनी-कितनी ऊर्जा देनी होगी, यह मानते हुए कि दोनों गैसें आदर्श है? दिया है `R=1.99` कैलोरी/(मोल-K), हाइड्रोजन के लिए `gamma=1.41` व हीलियम के लिए `gamma=1.67`


    09:48
    View Solution
  35. एक गैस मिश्रण में `27^(@)C` ताप पर 2 मोल ऑक्सीजन तथा 4 मोल हीलियम है। निकाय की कुल आन्तरिक ऊर्जा का परिकलन कीजिए। ऑक्सीजन की स्वातन्त्रय कोटि 5 तथा हीलियम की स्वातन्त्रय कोटि 3 है।
    (गैस नियतांक `R=8.31` जूल/मोल-K)


    03:13
    View Solution
  36. दिया है आवोगाद्रो संख्या `N=6.02xx10^(23)` अणु/मोल तथा बोल्ट्समान नियतांक `k=1.38xx10^(-23)` जूल/(मोल-K)। गणना कीजिएः (i) ऑक्सीजन अणु की `27^(@)C` परा औसत स्थानान्तरीय गतिज ऊर्जा (ii) ऑक्सीजन अणु की `27^(@)C` पर कुल गतिज ऊर्जा तथा (iii) 1 मोल ऑक्सीजन गैस की `27^(@)C` पर कुल गतिज ऊर्जा


    08:29
    View Solution
  37. 4.0 ग्राम ऑक्सीजन गैस की `27^(@)C` ताप पर कुल आन्तरिक ऊर्जा की गण्ना कीजिए। (ऑक्सीजन गैस की स्वातन्त्रय कोटियों की संख्या 5 तथा गैस नियतांक `R=2.0` कैलोरी/मोल-कैल्‍विन)।


    02:12
    View Solution
  38. `100^(@)C` तथा 1 atm दाब पर जल वाष्प में जल के अणु के माध्य मुक्त पथ की गणना कीजिए। जल के अणु का व्यास `=4Å` बोल्ट्समान नियतांक `k=1.38xx10^(-23)J//K`


    02:46
    View Solution
  39. कॉपर के एक टुकड़े का द्रव्यमान 0.635 ग्राम है। इसमें कॉपर के परमाणुओं की संख्या कितनी है? (`Cu=63.5`)


    02:21
    View Solution

आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter आदर्श गैस का व्यव्हार तथा अणुगति सिद्धान्त of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11