Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक of chapter प्रत्यास्थता of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterप्रत्यास्थता
KUMAR MITTALआंकिक
Number Of Questions27
Academic Year2023-24
  1. 1 वर्ग सेमि अनुप्रस्थ परिच्छेद के तार के निचले सिरे से 1.0 किग्रा-भार लटकाने पर तार में उत्पन्न प्रतिबल का मान एवं दिशा बताइए | `(g=9.8" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))`


    02:56
    View Solution
  2. एक तार में `2xx10^(-4)` रेखीय विकृति उत्पन्न करने से `2.4xx10^(7)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` का प्रतिबल उत्पन्न होता है | तार के पदार्थ का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात कीजिए |


    02:38
    View Solution
  3. 4.0 मीटर लम्बे तार कि अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `1.2 "सेमी"^(2)` है | यह तार `4.8xx10^(3)` न्यूटन के बल द्वारा खिंचा जाता है | यदि तार का यंग गुणांक `1.2xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` हो, तो प्रतिबल तथा लम्बाई में वृद्धि कि गणना कीजिए |


    05:23
    View Solution
  4. एक ताँबे के तार कि लम्बाई 2.2 मीटर है | उसका व्यास `7xx10^(-4)` मीटर है | इस तार से 5 किग्रा-भार लटकाने पर उसकी लम्बाई में क्या वृद्धि होगी ? (ताँबे का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `Y=1.25xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` तथा `g=10" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))`


    04:10
    View Solution
  5. यदि इस्पात के लिए यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है, तो 2.0 मीटर लम्बे और 1.0 मिमी व्यास के इस्पात के तार से कितना भार लटकायें कि तार कि लम्बाई 1.0 मिमी बढ़ जाये ? `(g=9.8" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))`


    05:16
    View Solution
  6. स्टील के एक तार का अनुप्रस्थ-क्षेत्रफल `0.5" सेमी"^(2)` है | इसकी लम्बाई को प्रारम्भिक लम्बाई की (i) 1.1 गुनी तथा (ii) दोगुनी करने के लिए कितना-कितना बल चाहिए ? (स्टील का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `=2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)`)


    04:48
    View Solution
  7. धातु के एक तार की त्रिज्या 0.35 मिमी है | इस तार की लम्बाई में `0.2%` की वृद्धि करने के लिये कितने बल की आवश्यकता होगी ? `(Y=9.0xx10^(10)" न्यूटन"//"मीटर"^(2),pi=(22)/(7)" लें")`


    04:01
    View Solution
  8. किसी पदार्थ का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.5xx10^(13)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है | इस पदार्थ के 1 मीटर लम्बे तार की लम्बाई में `0.1%` वृद्धि करने के लिये कितना बल लगाना पड़ेगा ? तार का परिच्छेद-क्षेत्रफल 1 `"मिमी"^(2)` है |


    03:08
    View Solution
  9. 2 किग्रा-भार का धातु का एक टुकड़ा एक ऊर्ध्वाधर तार के निचे के सिरे से लटका दिया जाता है जिसका ऊपरी सिरा स्थिर है एवं धातु के टुकड़े को पूर्ण रूप से `0.7xx10^(3)" किग्रा"//"मीटर"^(3)` घनत्व के तेल में डुबो दिया जाता है | तार की लम्बाई 1 मिमी बढ़ जाती है | यदि तार का व्यास 0.6 मिमी, यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` और धातु के टुकड़े का आयतन `800" सेमी"^(3)` हो, तो तार की प्रारम्भिक लम्बाई का परिकलन कीजिए |


    13:35
    View Solution
  10. 20 किलोग्राम का भार एक तार से लटकाया गया है | तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 1 वर्ग मिमी है तथा तने होने पर लम्बाई ठीक 6 मीटर है | भार हटा लेने पर लम्बाई घटकर 5.995 मीटर रह जाती है | तार के पदार्थ का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक (Y) ज्ञात कीजिए |


    03:38
    View Solution
  11. रबड़ की एक डोरी से 100 ग्राम तक भार लटकाने पर डोरी की लम्बाई बढ़कर 60 सेमी हो जाती है तथा 120 ग्राम का भार लटकाने पर लम्बाई 70 सेमी हो जाती है | डोरी की प्रारम्भिक लम्बाई ज्ञात कीजिए | कितने भार से डोरी की लम्बाई 74 सेमी हो जायेगी ?


    08:42
    View Solution
  12. एक पदार्थ `10^(9)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` के प्रतिबल से टूट जाता है | यदि पदार्थ का घनत्व `3xx10^(3)" किग्रा"//"मीटर"^(3)` हो, तो उससे बने तार की वह लम्बाई ज्ञात कीजिए जिससे वह तार लटकाये जाने पर स्वत: ही अपने भार के टूट जाये | `(g=9.8" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))`


    03:43
    View Solution
  13. स्टील के लिये भंजक (ब्रेकिंग) प्रतिबल `8.5xx10^(6)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है और इसका घनत्व `8.5xx10^(3)" किग्रा"//"मीटर"^(3)` है | इसके किसी तार की वह अधिकतम लम्बाई ज्ञात कीजिए जिसे अपने ही भार के अन्तर्गत बिना टूटे लटकाया जा सके | `(g=10" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))`


    04:14
    View Solution
  14. 10 किग्रा का एक पिण्ड 0.3 मीटर लम्बे तार के एक सिरे पर बाँधकर एक क्षैतिज वृत्त में घुमाया जाता है | तार का परिच्छेद-क्षेत्रफल `10^(-6)" मीटर"^(2)` है तथा भंजक-प्रतिबल (breaking stress) `4.8xx10^(7)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है | पिण्ड को कितनी अधिकतम कोणीय चाल से घुमाया जा सकता है ?


    04:18
    View Solution
  15. धातु को एक तार की त्रिज्या 0.2 मिमी है | इस तार की लम्बाई में `0.2%` की वृद्धि करने के लिए कितने बल की आवश्यकता होगी ?
    `(Y=9.0xx10^(10)" न्यूटन"//"मीटर"^(2))`


    02:54
    View Solution
  16. यदि `1" किग्रा-भार"//"ममी"^(2)` का प्रतिबल एक तार पर लगायें, तो तार की लम्बाई में कितने प्रतिशत वृद्धि हो जायेगी ? (`Y=1.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` तथा 1 किग्रा-भार = 9.8 न्यूटन |)


    05:08
    View Solution
  17. 0.5 मीटर लम्बाई तथा `1.0 " सेमी"^(2)` अनुप्रस्थ-परिच्छेद की पीतल की छड़ को लम्बाई की दिशा में 5 किग्रा-भार से दबाया जाता है | छड़ की बढ़ी हुई ऊर्जा की गणना कीजिए | `(Y=1.0xx10^(11)"न्यूटन"//"मीटर"^(2),g=10" मीटर"//"सेकण्ड"^(2))"|"`


    03:25
    View Solution
  18. एक तार की लम्बाई 3.0 मीटर तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 1.0 वर्ग मिमी है | इसकी लम्बाई में 0.2 मिमी की वृद्धि करने में कितना कार्य करना पड़ेगा ? तार के पदार्थ का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है |


    03:16
    View Solution
  19. किसी तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल 1 वर्ग मिमी एवं लम्बाई 2 मीटर है | इसकी लम्बाई में 0.1 मिमी की वृद्धि करने में कितना कार्य करना पड़ेगा ? तार के पदार्थ का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है |


    03:53
    View Solution
  20. धातु के एक तार की लम्बाई 1.0 मीटर है तथा इसका परिच्छेद-क्षेत्रफल `2.5" मिमी"^(2)` है | इसे बल लगाकर 1.0 मिमी तक बढ़ा दिया जाता है | तनी हुई अवस्था में तार में संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा की गणना कीजिए | धातु का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है |


    06:50
    View Solution
  21. एक तार की लम्बाई 1 मीटर तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `0.5" मिमी"^(2)` है | यदि इसकी लम्बाई में 0.1 मिमी की वृद्धि करने में `5xx10^(-4)` जूल कार्य करना पड़ता है, तो तार के पदार्थ के यंग-प्रत्यास्थता गुणांक की गणना कीजिए |


    02:45
    View Solution
  22. `3.0xx10^(-3)" मीटर"^(3)` आयतन के तरल पर `6.0xx10^(6)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` का दाब परिवर्तन करने पर उसमें `5.0xx10^(-7)" मीटर"^(3)` की कमी हो जाती है | तरल की (i) आयतन विकृति तथा (ii) आयतनात्मक प्रत्यास्थता गुणांक की गणना कीजिए |


    03:05
    View Solution
  23. `1.0" मीटर"^(3)` जल को एक गहरी झील की सतह से 200 मीटर की गहराई तक झील के भीतर ले जाया गया है | उसके आयतन में क्या परिवर्तन होगा जब कि जल का आयतनात्मक प्रत्यास्थता गुणांक 22000 वायुमण्डलीय हो ? (जल का घनत्व `=1xx10^(3)" किग्रा"//"मीटर"^(3)`, 1 वायुमण्डलीय दाब `=10^(5)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` तथा `g=10" मीटर"//"सेकण्ड"^(2)`)


    05:59
    View Solution
  24. (i) 1.0 मीटर लम्बे तार को `10^(@)C` ठण्डा करने पर तार कितना सिकुड़ जायेगा ? अनुदैर्घ्य प्रसार गुणांक `2xx10^(-5)" प्रति """^(@)C` है |
    (ii) यदि इस तार को दो दृढ़ आधारों के बीच कस दें, तो ठण्डा होने पर इसमें कितना तनाव उत्पन्न हो जायेगा ? (तार का अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल `=0.1" सेमी"^(2)` , यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `Y=2.5xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)`)|


    07:36
    View Solution
  25. ताँबे का एक तार दोनों सिरों पर दृढ़ आधारों में बँधा है | जब ताप `30^(@)C` है, तब तार में कोई तनाव नहीं है | `10^(@)C` पर तार में अनुप्रस्थ तरंग कि चाल क्या होगी ? ताँबे का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `Y=1.3xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)`, रैखिक प्रसार गुणांक `alpha=1.7xx10^(-5)" प्रति"""^(@)C` तथा घनत्व `rho=9xx10^(3)" किग्रा"//"मीटर"^(3)"|"`


    07:57
    View Solution
  26. धातु की एक छड़ का अनुप्रस्थ-परिच्छेद `1.0" सेमी"^(2)` है | उसे `0^(@)C` पर दोनों सिरों पर कस दिया गया है | छड़ को `100^(@)C` तक गर्म करने पर इसके सिरों पर उत्पन्न बल की गणना कीजिए | धातु का रेखीय प्रसार गुणांक `1.2xx10^(-5)" प्रति"""^(@)C` तथा यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)` है |


    02:57
    View Solution
  27. स्टील की ठीक 20 मीटर लम्बी पटरी `-10^(@)C` ताप पर दृढ़ आधारों के बीच (जिनकी दुरी ठीक 20 मीटर है) कसी गई है | यदि ताप बढ़कर `35^(@)C` हो जाये, तो पटरी आधारों को कितने बल से दबायेगी ? (पटरी का परिच्छेद-क्षेत्रफल `=5.0xx10^(-3)" मीटर"^(2)`, रेखीय ताप प्रसार गुणांक `=11xx10^(-6)" प्रति"""^(@)C` तथा यंग-प्रत्यास्थता गुणांक `Y=2.0xx10^(11)" न्यूटन"//"मीटर"^(2)`)


    04:36
    View Solution

आंकिक questions and complete solutions for chapter प्रत्यास्थता of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11