Class 11 | PHYSICS |
Chapter | तरलों के यांत्रिक गुण (2):तरल गतिकी |
BALAJI PUBLICATION | दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
धारा रेखी प्रवाह से आप क्या समझते हैं? धारा रेखी प्रवाह तथा प्रक्षुब्धप्रवाह में क्या अन्तर है?
श्यानता से क्या तात्पर्य है? दो उदाहरण देकर समझाइये।
श्यान बल क्या है? यह किन-किन बातों पर निर्भर करता है? श्यानता गुणांक की परिभाषा दीजिये।
स्टोक्स का नियम लिखिये तथा इसे विमीय विधि द्वारा स्थापित कीजिये।
स्टोक्स का नियम लिखिये तथा इससे द्रव में गिरते किसी ठोस गोले के सौमान्त वेग का सूत्र प्राप्त कीजिये।
सिद्ध कीजिये कि किसी श्यान द्रव में गिरती छोटी गोली का सीमान्त वेग गोली की त्रिज्या के वर्ग के समानुपाती होता है।
ग्लिसरीन से भरे जार में धातु की एक छोटी गोली छोड़ी जाती है। गोली के सीमान्त वेग के लिये व्यंजक प्राप्त कीजिये।
आदर्श द्रव क्या है? सिद्ध कीजिये कि किसी नली में आदर्श द्रव का धारा रेखी प्रवाह होने पर नली के अनुप्रस्थ परिच्छेद तथा द्रव के वेग का गुणनफल नियत रहता है।
अविरतता का सिद्धान्त क्या है? द्रवों के अविरत प्रवाह की समीकरण की उपपत्ति दीजिये।
किसी बहते हुए द्रव में कौन-सी ऊर्जाएँ होती हैं? बरनौली की प्रमेय लिखिये तथा इसे सूत्र द्वारा व्यक्त कीजिये।
किसी बहते हुए द्रव में `P + 1/2 rho upsilon^2 + rho gh =` नियतांक है। इस समीकरण के प्रत्येक पद की व्याख्या कीजिये तथा नियतांक का मात्रक लिखिये।
बरनौली की प्रमेय लिखिये तथा इसमें दाब शीर्ष, वेग शीर्ष तथा गुरुत्वीय शीर्ष बताइये। इसका कोई एक अनुप्रयोग भी बताइये।
बरनौली की प्रमेय लिखिये। सिद्ध कीजिये कि किसी असमान अनुप्रस्थ परिच्छेद वाली क्षैतिज नली में किसी द्रव के धारा रेखी प्रवाह में द्रव का दाब संकरे भाग की अपेक्षा चौड़े भाग में अधिक होता है।
आदर्श द्रवों के प्रवाह से सम्बन्धित बरनौली की प्रमेय लिखिये। इसकी सहायता से सिद्ध कीजिये कि किसी बर्तन की दीवार में बने छोटे छिद्र के ऊपर यदि द्रव h ऊँचाई तक भरा हो तो छिद्र से निकलने वाले द्रव की चाल `sqrt(2gh )` होगी।
किसी टंकी में, जिसकी दीवारें ऊ्याधर हैं,H ऊचाई तक जल भरा है इसकी दीवार में जल के तल से h गहराई पर पक डिद्र है। ज्ञात कीजिये कि जल की निकलने वाली धारा पाद बिन्द से फर्श पर कितनी दूर जाकर गिरेगी तथाh के किस मान के लिये यह परास अधिकतम होगा?
बरनौली प्रमेय के आधार पर निम्न की -विधि समझाइये
(i) फिल्टर पम्प,
(ii) कणित्र,
(iii) वेंच्यूरीमीटर
(iv) बुनसन वर्नर,
( v) वायुयान
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter तरलों के यांत्रिक गुण (2):तरल गतिकी of SHREE BALAJI PHYSICS (HINDI) of Class 11