Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter सरल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसरल रेखा में गति
BALAJI PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions43
Academic Year2023-24
  1. चित्र में एक कण क स्थिति समय ग्राफ दर्शाया गया है। इस ग्राफ की विवेचना कीजिए।


    02:51
    View Solution
  2. एक व्यक्‍ति 20 मीटर दूरी 5 सेकण्ड में तथा इससे आगे की 20 मीटर दूरी 3 सेकण्ड में तय करता है। व्यक्‍ति की औसत चाल ज्ञात कीजिए।


    01:29
    View Solution
  3. एक कार 30 किमी दूरी औसत चाल 60 किमी/घण्टा से तथा इससे आगे 30 किमी दूरी औसत चाल 40 किमी/घण्टा से तय करती है। यात्रा की कुल अवधि में कार की औसत चाल ज्ञात कीजिए।


    03:05
    View Solution
  4. एक तैराक 60 मीटर लम्बे तरणताल में एक सीधी रेखा में एक सिरे से दूसरे तक जाता है तथा उसी पथ से होकर पहले सिरे पर 1 मिनट बाद वापस पहुंच जाता है। तैराक की औसत, चाल व औसत वेग ज्ञात कीजिए।


    04:00
    View Solution
  5. चित्र में माना एक कर O से चलकर 40 सेकण्ड बाद A पर पहुंचती है। तत्पश्चात वापस मुड़कर यह कार 10 सेकण्ड बाद B पर पहुंचती है। ज्ञात कीजिए।

    (i) यात्रा के प्रथम 40 सेकण्ड में कार की औसत चाल तथा औसत वेग।
    (ii) सम्पूर्ण यात्रा में कार की औसत चाल तथा औसत वेग।


    View Solution
  6. सरल रेखा में गति करते हुए एक कण की विभिन्न समयान्तरालों में चाल निम्न सारणी में प्रदर्शित है -

    कण द्वारा तय की गयी कुल दूरी तथा औसत चाल ज्ञात कीजिए।


    02:22
    View Solution
  7. चित्र में दो गतिमान वस्तुाओं A व B के विस्थापन समय ग्राफ प्रदर्शित हैं ग्राफ की विवेचना कीजिए।


    05:25
    View Solution
  8. चित्र में एक गतिमान कण का स्थिति-समय ग्राफ दर्शाया गया है। `t=2` सेकण्ड, 5 सेकण्ड व 7 सेकण्ड पर कण का वेग व चाल ज्ञात कीजिए।


    08:38
    View Solution
  9. `X` -अक्ष पर गतिमान एक कण का स्थिति समय `(x-t)` ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। ज्ञात कीजिए-
    (i) `t=0` सेकण्ड से `t=2`सेकण्ड तक के समयन्तराल में कण का विस्थापन, तय दूरी, औसत चाल, औसत वेग।

    (i) `t=0` सेकण्ड से `t=6` सेकण्ड तक के समयान्तराल में कण का विस्थापन, तय दूरी, औसत चाल एवं औसत वेग।
    (iii) `t=1` सेकण्ड तथा `t=3` सेकण्ड पर कण का वेग।


    07:34
    View Solution
  10. चित्र में एक गतिमान वस्तु का वेग –समय ग्राफ प्रदर्शित है। ज्ञात कीजिए।

    (i) `t=0` से `t=4` सेकण्‍ के बीच वस्तु का विस्थापन तथा इसके द्वारा तय दूरी
    (ii) `t=0` से `t=6` सेकण्ड के बीच वस्तु का विस्थापन तथा इसके द्वारा तय दूरी


    04:27
    View Solution
  11. किसी गतिमान कण की स्थिति x समय `t` के साथ निम्न समीकरण के अनुसार बदल रही है।-
    `x=t^(2)+3`
    जहां x मीटर में तथा `t` सेकण्ड में है।
    ज्ञात कीजिए।
    (i) `t=0` सेकण्ड तथा `t=3`सेकण्ड पर कण की स्थिति।
    (ii)` t=2` सेकण्ड से `t=4` सेकण्ड के अन्तराल में कण का औसत वेग।
    (iii) `t=5` सेकण्ड पर कण का वेग।


    04:38
    View Solution
  12. चित्र a,b,c में प्रदर्शित स्थिति-समय `(x-t)` ग्राफों से प्रदर्शित गति की विवेचना कीजिए।


    03:37
    View Solution
  13. चित्र में प्रदर्शित वेग समय ग्राफों AB,CD,EF,EG व MN से त्वरण के विषय में क्या निष्कर्ष प्राप्त होते हैं?


    03:40
    View Solution
  14. चित्र में एक सरल रेखा पर गतिमान कण का वेग-समय ग्राफ प्रदर्शित है। इस ग्राफ की विवेचना कीजिए।


    08:11
    View Solution
  15. X-अक्ष के अनुदिश गतिमान कण का वेग-समय ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। ज्ञात कीजिए-
    (i) त्वरण
    (ii) 0 से 4 सेकण्ड तक चली गयी दूरी।


    04:16
    View Solution
  16. संलग्न चित्र में प्रदर्शित किसी कण के वेग समय ग्राफ से ज्ञात कीजिए-
    (i) प्रथम 20 सेकण्ड में कण द्वारा तय दूरी एवं इसका विस्थापन।
    (ii) `t=20` से 40 सेकण्ड के बीच कण द्वारा तय दूरी एवं उसका विस्थापन।
    (iii) प्रथम 40 सेकण्ड में कण द्वारा तय दूरी एवं इसका विस्थापन।
    (iv) 0 से 20 सेकण्ड तक कण का औसत वेग, औसत चाल तथा औसत त्वरण।
    (v) 0 से 10 सेकण्ड तक के अन्तराल में कण का औसत त्वरण।
    (vi) `t=0` सेकण्ड से 20 सेकण्ड के बीच कण का औसत त्वरण।
    (vii) `t=5` सेकण्ड पर कण का त्वरण।
    (viii) `t=20` सेकण्ड पर कण का त्वरण।


    12:10
    View Solution
  17. चित्र में एक गतिमान कण का त्वरण –समय ( `a-t` ग्राफ) दर्शाया गया है। `t=0` सेकण्ड पर कण का वेग शून्‍य है। गति आरम्भ के (i) 6 सेकण्ड (ii) 8 सेकण्ड (iii) 10 सेकण्ड बाद कण का वेग क्या है?


    04:56
    View Solution
  18. सरल रेखा में गति करते हुए एक कण का त्वरण समय ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। कण का वेग समय ग्राफ प्रापत कीजिए, यदि `t=0` पर `v=0` है।


    04:53
    View Solution
  19. सरल रेखा में गतिमान एक कण का त्वरण (a) समय `(t)` ग्राफ संलग्न चित्र में प्रदर्शित है। कण का प्रारम्भिक वेग 2 मीटर/सेकण्ड है। ज्ञात कीजिए (i) `t=3` सेकण्ड तथा `t=6` सेकण्ड पर कण का वेग (ii) `t=0` से `t=6` सेकण्ड के बीच कण का औसत त्वरण।


    05:02
    View Solution
  20. X-अक्ष के अनुदिश गति कर रहे कण की स्थिति निम्न समीकरण द्वारा व्यक्त है
    `x=At^(3)+Bt^(2)+Ct+D`
    जहां `x` मीटर में तथा `t` सेकण्ड में है। नियतांक A,B,C व D के आंकिक मान क्रमशः 1,4,-2 व 5 हैं ज्ञात कीजिए
    (i) A,B,C व D के विमीय सूत्र।
    (ii) `t=4` सेकण्ड पर कण का वेग तथा त्वरण। 1
    (iii) प्रथम 4 सेकण्ड में कण् का औसत वेग।
    (iv) प्रथम 4 सेकण्ड में कण का औसत त्वरण।


    12:03
    View Solution
  21. एक कण प्रारम्भिक वेग 5 मीटर/सेकण्ड तथा एकसमान त्वरण् `2 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` से `+X` अक्ष के अनुदिश गति प्रारम्भ करता है। ज्ञात कीजिए-
    (A) 2 सेकण्ड बाद कण का वेग।
    (B) प्रथम 3 सेकण्ड में कण का विस्थापन तथा तय की गई दूरी।
    (C) कितने समय बाद कण का वेग 15 मीटर/सेकण्ड होगा?
    (D) 21 मीटर/सेकण्ड वेग प्राप्त करने तक कण कितनी दूरी तय करेगा?
    (E) चौथे सेकण्ड में कण कितनी दूरी तय करता है?


    05:25
    View Solution
  22. सरल रेखा में एकसमान त्वरण से गतिमान एक कण का क्षण `t` पर वेग 10 मीटर/सेकण्ड है। 5 सेकण्ड बाद वेग 20 मीटर/सेकण्ड हो जाता है। क्षण `t` से 3 पहले कण का वेग क्या था?


    04:12
    View Solution
  23. सरल रेखा में गतिमान कण का क्षण `t=0` सेकण्ड पर वेग 10 मीटर/सेकण्ड हैं कण एकसमान त्वरण `4 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` के अन्तर्गत गतिमान है।
    (i) `t=3` से `t=5` सेकण्ड के बीच कण का औसत वेग क्या है?
    (ii) दूसरे सेकण्ड में कण का औसत वेग क्या है?


    05:19
    View Solution
  24. एक कण विरामावस्था से एकसमान तवरण से गति प्रारम्भ करता है। `t` सेकण्ड पश्चात कण का वेग 100 मीटर/सेकण्ड तथा इसके 1 सेकण्ड बाद कण का वेग 150 मीटर/सेकण्ड हो जाता है। ज्ञात कीजिए।
    (i) कण का त्वरण (ii) `(t+1)` वें सेकण्ड में कण द्वारा तय दूरी।


    04:42
    View Solution
  25. एक समान त्वरण के अन्तर्गत सरल रेखा में गति करता हुआ कण प्रथम सेकण्ड में 10 मीटर तथा दूसरे सेकण्ड में 20 मीटर दूरी तय करता है। कण का प्रारम्भिक वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।


    04:44
    View Solution
  26. एक कण `t=0` सेकण्ड पर प्रारम्भिक वेग 3 मीटर/सेकण्ड से एकसमान त्वरण `4 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` के अधीन `x_(0)=5` मीटर की स्थिति से X अक्ष की धनात्मक दिशा में गति आरम्भ करता है।
    (i) `t=2` सेकण्ड पर कण का वेग, स्थिति तथा विस्थापन ज्ञात कीजिए।
    (ii) जब कण का वेग 5 मीटर/सेकण्ड है कण की स्थिति क्या है?


    05:05
    View Solution
  27. 50 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान एक कार ब्रेक लगाकर 6 मीटर की दूरी पर रोक दी जाती है। यदि कार 100 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान हो तो कार उसी ब्रेक से कितनी न्यूनतम दूरी में रूक जायेगी?


    03:09
    View Solution
  28. 80 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान एक कार ब्रेक लगाकर 10 सेकण्ड में रोक ली जाती हैं यदि कार 120 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान हो तो कार उसी ब्रेक से कितने न्यूनतम समय में रूक जायेगी।


    02:34
    View Solution
  29. ट्रेफिक सिग्नल हरा हो जाने पर कार विरामावस्था से `2 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` त्वरण से गति प्रारम्भ करती है। उसी क्षण, नियत चाल 10 मीटर/सेकण्ड से पीछे से आता हुआ ट्रक कार को पार करता है। यदि ट्रक व कार एक ही दिशा में गतिमान रहें तो
    (a) कार कितने समय बाद ट्रक को पार करेगी?
    (b) कार कितनी दूरी तय करने के बाद ट्रक को पार करेंगी? ltbr (c) ट्रक को पार करते समय कार की चाल क्या होगी?
    (d) ट्रक व कार के स्थिति-समय ग्राफ खींचिए।


    06:00
    View Solution
  30. 78.4 मीटर ऊंची मीनार की चोटी से एक गेंद विरामावस्था से छोड़ दी जाती है। ज्ञात कीजिए
    (A) 2 सेकण्ड बाद गेद का वेग तथा पृथ्वी तल से ऊंचाई क्या है?
    (B) गेंद प्रेक्षपण के कितने समय बाद पृथ्वी से टकरायेगी?
    (C) पृथ्वी पर टकराते समय गेंद का वेग क्या होगा ? (`g=9.8 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`)


    05:39
    View Solution
  31. एक पत्थर 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से पृथ्वी तल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। `g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` मान कर ज्ञात कीजिए।-
    (A) पत्थर द्वारा प्राप्त महत्तम ऊंचाई।
    (B) `t=1` सेकण्ड पर पत्थर का वेग तथा ऊंचाई।
    (C) `t=3` सेकण्ड पर पत्थर का वेग तथा ऊंचाई।
    (D) पत्थर को लौटकर प्रक्षेपण बिंदु तक आने में लगा समय।
    (E) सम्पूर्ण उड़ान में पत्थर की औसत चाल एवं औसत वेग।


    09:46
    View Solution
  32. एक कण को पृथ्वी से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 40 मीटर/सेकण्ड के वेग से फेंका जाता है। `g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` मानकर ज्ञात कीजिए।
    (i)2 सेकण्ड याद कण द्वारा तय की गयी दूरी तथा इसका विस्थापन।
    (ii) 4 सेकण्ड याद कण द्वारा तय की गयी दूरी तथा इसका विस्थापन।
    (iii) 6 सेकण्ड याद कण द्वारा तय की गयी दूरी तथा इसका विस्थापन।
    (iv) प्रथम 4 सेकण्ड में कण की औसत चात तथा औसत वेग।
    (v)कण के प्रक्षेपण से वापस पृथ्वी पर आने तक के अन्तराल में कण की औसत चाल तथा औसत वेग।


    11:36
    View Solution
  33. एक गेंद 100 मीटर/सेकण्ड की चाल से ऊपर की ओर फेंकी जाती है। गेंद कितने समय बाद वापस आती है?`


    11:10
    View Solution
  34. पृथ्वी तल पर एक ही बिंदु से दो गेंदें समान प्रारम्भिक चाल 40 मीटर/सेकण्ड के ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी जाती है। पहली गेंद फेंकने के 2 सेकण्ड बाद दूसरी गेंद फेंकी जाती है। कितने समय बाद दोनों गेंद समान ऊंचाई पर होंगी? `(g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2))`


    05:09
    View Solution
  35. विरामावस्था से नीचे गिरता हुआ एक पिण्ड कुल पथ की आधी दूरी अन्‍तिम सेकण्ड में तय करता है। ज्ञात कीजिए।
    (A) कितने समय तक पिण्ड हवा में रहता है?
    (B) पिण्ड कितनी ऊंचाई कितनी ऊंचाई से नीचे गिरता है?
    `(g=9.8 "मीटर/सेकण्ड"^(2))`


    07:49
    View Solution
  36. एक पत्थर एक कुएं में मुक्त रूप से (विरामावस्था) से छोड़ दिया जाता है। पत्थर के जल से टकराने की ध्वनि पत्थर छोड़े जाने के 2.056 सेकण्ड बाद सुनी जाती है। यदि वायु में ध्वनि की चाल 350 मीटर/सेकण्ड तथा `g=9.8` मीटर/सेकण्ड`"^(2)` हो तो कुएं की गहराई ज्ञात कीजिए।


    08:34
    View Solution
  37. 40 मीटर ऊंची मीनार की चोटी से एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 10 मीटर/सेकण्ड वेग से फेंकी जाती है। `g=10` मीटर/सेकण्ड`"^(2)` मानकर ज्ञात कीजिएः
    (i) गेंद कितने समय बाद पृथ्वी से टकरायेगी?
    (ii) पृथ्वी पर टकराते समय झटका वेग क्या होगा?
    (iii) गेंद के फेंके जाने से पृथ्वी पर टकराने तक के अन्तराल में गेंद की औसत चाल तथा औसर वेग क्या है?


    10:25
    View Solution
  38. एक सीधी सड़क पर एक कार A 40 किमी/घण्टा की चाल से पूरब की ओर, दूसरी कार B50 किमी/घण्टा की चाल से पूरब की ओर, तथा तीसरी कार C 70 किमी/घण्टा की चाल से पश्‍चिम की ओर गतिमान है। ज्ञात कीजिए
    (i) A के सापेक्ष B का वेग।
    (ii) B के सापेक्ष A का वेग।
    (iii) A के सापेक्ष C का वेग।
    (iv) C के सापेक्ष A का वेग।
    (v)A,B व C के सापेक्ष पृथ्वी का वेग।


    04:39
    View Solution
  39. एक मोटरबोट झील के पार जाती है तथा वापस आती है (a) ऐसे दिन जब जल शान्त है (b) ऐसे दिन जब एकसमान जल धारा है जो मोटर बोट की एक ओर यात्रा को सहायता प्रदान करती है तथा दूसरी ओर की यात्रा में बाधा उत्पन्न करती है। यदि दोनों मोटर बोट का एक ही चाल से प्रमोचन किया जाये तो किस दिन यात्रा कम समय में पूर्ण होगी?


    05:49
    View Solution
  40. दो कार A तथा B एकसमान चाल 40 किमी/घण्टा से एक ही दिशा में गतिमान है। उनके बीच की दूरी 5 किमी है। विपरीत दिशा में गतिमान एक तीसरी कार `C` इन दोनों कारों को 4 मिनट के अन्तराल में मिलती हैं। तीसरी कार की चाल ज्ञात कीजिए।


    03:46
    View Solution
  41. 120 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी 54 किमी/घण्टा की चाल से पूरब दिशा में जा रही है
    पटरी के किनारे खड़े एक खम्भे को यह कितने समय में पार करेगी?


    07:44
    View Solution
  42. दो गेंदें A तथा B पृथ्वी तल से एक साथ ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर क्रमशः 40 मीटर/सेकण्ड व 60 मीटर/सेकण्ड की चाल से प्रक्षेपित की जाती है। `g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` मानकर ज्ञात कीजिए।
    (i) क्षण `t=0` सेकण्ड पर A के सापेक्ष B का वेग
    (ii) क्षण `t=3` सेकण्ड पर A के सापेक्ष B का वेग
    (iii) क्षण `t=5` सेकण्ड पर A के सापेक्ष B का वेग
    (iv) क्षण `t=7` सेकण्ड पर A के सापेक्ष B का वेग
    (v) क्षण `t=3` सेकण्ड व 5 सेकण्ड पर A के सापेक्ष B का त्वरण


    06:56
    View Solution
  43. एक मीनार की ऊंचाई 20 मीटर है। क्षण `t=0` पर गेंद 1 मीनार की चोटी से 5 मीटर/सेकण्ड वेग से ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर तथा गेंद 2 मीनार की तली से 20 मीटर/सेकण्ड वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रक्षेपित की जाती है । ऊपर की दिशा धनात्मक मानकर ज्ञात कीजिए।

    (A)गेंद 1 के सापेक्ष गेंद 2 का त्वरण।
    (B) क्षण `t=0` सेकण्ड पर गेंद 1 के सापेक्ष गेंद 2 का वेग तथा गेंद 2 के सापेक्ष गेंद 1 का वेग।
    (C) `t=1//4` सेकण्ड पर गेंद 1 के सापेक्ष गेंद 2 का वेग।
    (D) दोनों गेंदों की गति एक हल सरल रेखा के अुनदिश मानकर बताइये कि गेंद किस क्षण टकरायेगी?


    04:58
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of SHREE BALAJI PHYSICS (HINDI) of Class 11