Class 10 | MATHS |
Chapter | त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग |
YUGBODH PUBLICATION | दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 7 |
Academic Year | 2023-24 |
एक पेडस्टल के शिखर पर एक 1.6m ऊँची मूर्ति लगी है | भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण `60^(@)` है और उसी बिंदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण `45^(@)` है | पेडस्टल कि ऊँचाई ज्ञात कीजिए |
एक सीधा राजमार्ग एक मीनार के पाद तक जाता है | मीनार के शिखर पर खड़ा एक आदमी एक कार को `30^(@)` के अवनमन कोण पर देखता है | जो कि मीनार के पाद की ओर एकसमान चाल से जाता है | 6 सेकंड बाद कार का अवनमन कोण `60^(@)` हो जाता है | इस बिंदु से मीनार के पाद तक पहुँचने में कार द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए |
मीनार के आधार से और एक सरल रेखा में 4m और 9m की दूरी पर स्थित दो बिंदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक कोण है | सिद्ध कीजिए कि मीनार कि ऊँचाई 6 m है |
मीटर ऊँचे भवन के शिखर से एक केवल टॉवर के शिखर का उन्नयन कोण `60^(@)` है और इसके पाद का अवनमन कोण `45^(@)` है | टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए |
एक 80 m चौड़ी सड़क के दोनों ओर आमने-सामने लंबाई वाले दो खंभे लगे हुए है | इस दोनों खंभो के बीच सड़क के एक बिंदु से खंभो के शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः `60^(@)` और `30^(@)` है | खंभो की ऊँचाई और खंभो से बिंदु की दूरी ज्ञात कीजिए |
भूमि के एक बिंदु P से एक 10 मीटर ऊँचे भवन के शिखर का उन्नयन कोण `30^(@)` है | भवन के शिखर पर एक ध्वज को लहराया गया है, और P से ध्वज के शिखर का उन्नयन कोण `45^(@)` है | ध्वज दंड की लंबाई एवं बिंदु P से भवन की दूरी ज्ञात कीजिए |(यहाँ आप `sqrt(3)=1.732` ले सकते है )
एक बहु मंजिल भवन के शिखर से देखने पर 8m ऊँचे भवन के शिखर और तल के अवनमन कोण क्रमशः `30^(@)` एवं `45^(@)` है | भवन की ऊँचाई एवं दोनों भवनों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग of YUGBODH MATHS (HINDI) of Class 10