Class 10 | PHYSICS |
Chapter | हाईस्कूल परीक्षा, 2016 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | प्रश्न-पत्र (DR 824) खण्ड-क |
Number Of Questions | 13 |
Academic Year | 2023-24 |
20 सेण्टीमीटर वक्रता त्रिज्या वाले अवतल दर्पण की फोकस दूरी होगी-
वायु एवं एक सघन माध्यम की सतह के समान्तर आपतित किरण के लिये सघन माध्यम में अपवर्तन कोण होगा-
यदि R प्रतिरोध के दो प्रतिरोधों को समान्तर क्रम में जोड़ा जाये तथा एक R प्रतिरोध को इनके श्रेणी क्रम में जोड़ा जाये तो परिणामी प्रतिरोध होगा-
एक माइक्रो-ओम का मान होता है-
यदि वायु के सापेक्ष जल का एवं शीशे का अपवर्तनांक क्रमश: `(4)/(3)` एवं `(3)/(2)` हों तो शीशे के सापेक्ष जल के अपवर्तनांक की गणना कीजिए |
100 वाट तथा 220 वोल्ट के बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए |
चुम्बकीय प्रेरण से उत्पन्न विधुत धारा की दिशा के लिये फ्लेमिंग के दायें हाथ के नियम की व्याख्या कीजिए |
बायो-सावर्ट का नियम क्या है ? एक अनन्त लम्बाई के चालक में 5 एम्पियर की धारा प्रवाहित की जाती है | चालक से 10 सेमी० की दूरी पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की गणना कीजिए |
फैराडे के चुम्बकीय प्रेरण के नियम क्या है ? एक 50 फेरों वाली तार की कुण्डली से गुजरने वाले चुम्बकीय फ्लक्स में 0.5 सेकण्ड में 30 वेबर की कमी होती है | कुण्डली में उत्पन्न प्रेरित विधुत वाहक बल की गणना कीजिए |
एक उत्तल लेंस के सामने एक वस्तु (i) प्रकाशिक केन्द्र तथा फोकस के मध्य, (ii) 2F पर रखी हो, तो दोनों स्थितियों में किरण-आरेख खींचकर प्रतिबिम्ब का बनना दर्शाइए |
आँख में दूर दृष्टि-दोष क्या होता है ? इस दोष को दूर करने के लिये क्या करना होगा? चित्र बनाकर स्पष्ट रूप से समझाइए |
दिष्ट धारा जनित्र का सिद्धान्त, संरचना एवं कार्य-विधि का सचित्र वर्णन कीजिए |
एक आवेशित कण 1000 न्यूटन/एम्पियर-मीटर के चुम्बकीय क्षेत्र में `10^(6)` मीटर/सेकण्ड के वेग से प्रवेश करता है | आवेश पर लगने वाले बल की गणना कीजिए यदि वह (i) क्षेत्र के समांतर, (ii) क्षेत्र के लंबवत, तथा (iii) क्षेत्र से `60^(@)` कोण बनाते हुए प्रवेश करे | (आवेश की मात्रा `=3.2xx10^(-19)` कूलॉम)
प्रश्न-पत्र (DR 824) खण्ड-क questions and complete solutions for chapter हाईस्कूल परीक्षा, 2016 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 10