Class 10 | PHYSICS |
Chapter | मानव नेत्र तथा रंगो का इन्द्रधनुष |
KUMAR MITTAL | आंकिक प्रश्न |
Number Of Questions | 13 |
Academic Year | 2023-24 |
एक निकट-दृष्टि दोष वाला मनुष्य अपनी आंख से 30 सेमी से अधिक दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता | अनंत पर स्थित किसी वस्तु को देखने के लिए कितनी फोकस-दूरी के किस प्रकार के लेंस की आवश्यकता होगी ?
निकट-दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिकतम 2 मीटर की दूरी तक देख सकता है। उसको सही दृष्टि के लिए किस प्रकृति व कितनी क्षमता का लेंस प्रयुक्त करना चाहिए ?
एक निकट-दृष्टि दोष वाला मनुष्य अपनी आंख से 1 मीटर से दूर की वस्तु को स्पष्ट नहीं देख सकता | अनंत पर स्थित किसी वस्तु को देखने के लिए कितनी फोकस-दूरी व क्षमता वाले लेंस की आवश्यकता होगी ?
निकट-दृष्टि दोष से प्रभावित एक व्यक्ति अधिक से अधिक 10 मीटर की दूरी तक देख सकता है | उसे सही दृष्टि के लिए किस फोकस-दूरी का लेंस उपयोग करना होगा ?
एक निकट-दृष्टि दोष वाला व्यक्ति 15 सेमी दूर स्थित पुस्तक को स्पष्ट पड़ सकता है | पुस्तक को 25 सेमी दूर रखकर पढ़ने के लिए उसे कैसा और कितनी फोकस-दूरी का लेंस अपने चश्मे में प्रयुक्त करना पड़ेगा ?
एक व्यक्ति 20 से मी दूरी पर रखी पुस्तक पढ़ सकता है | यदि पुस्तक को 30 सेमी दूर रख दिया जाए , तो व्यक्ति को चश्मा प्रयुक्त करना पड़ेगा | गणना कीजिए : (i) प्रयुक्त लेंस की फोकस-दूरी, (ii) प्रयुक्त लेंस का प्रकार |
दूर-दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति कम से कम 40 सेमी की दूरी तक देख सकता है | सही दृष्टि के लिए उसे किस क्षमता का लेंस प्रयुक्त करना होगा ? स्पष्ट-दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी है |
37.5 सेमी फोकस-दूरी के अवतल लेंस की सहायता से 25 सेमी दूर रखी पुस्तक पढ़ने वाले व्यक्ति की दृष्टि में कौन-सा दोष होगा ? उसकी आंख से कितनी दूर पर प्रतिबिंब बनेगा ?
एक दूर-दृष्टि दोष वाले मनुष्य का निकट-बिंदु 150 सेमी पर है | यदि वह 25 सेमी पर रखी पुस्तक को पढ़ना चाहता है तो उसे कैसा तथा कितनी फोकस-दूरी का लेंस लगाना होगा ?
दूर दृष्टि-दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिक से अधिक 125 सेमी की दूरी तक ही देख सकता है | सही दृष्टि के लिए उसे किस फोकस-दूरी का और कौन-सा लेंस प्रयुक्त करना चाहिए ? गणना कीजिए | स्पष्ट-दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी है |
दूर-दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति न्यूनतम 0.50 मीटर की दूरी तक देख सकता है | उसे सही दृष्टि के लिए किस प्रकृति तथा कितनी फोकस-दूरी का लेंस प्रयुक्त करना होगा ? स्पष्ट-दृष्टि की न्यूनतम दूरी 0.25 मीटर है |
एक प्रिज्म का कोण `60^(@)` है तथा अल्पतम विचलन कोण `38^(@)` है | प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए |
`60^(@)` कोण वाले प्लास्टिक-प्रिज्म का पीले प्रकाश के लिए अपवर्तनांक `sqrt(2)` है | अल्पतम विचलन की स्थिति में अल्पतम विचलन कोण ज्ञात कीजिए |
आंकिक प्रश्न questions and complete solutions for chapter मानव नेत्र तथा रंगो का इन्द्रधनुष of NOOTAN PHYSICS (HINDI) of Class 10