Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्नावली 15.1 of chapter प्रायिकता of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterप्रायिकता
NCERT HINDIप्रश्नावली 15.1
Number Of Questions24
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिखित कथनों को पूरा कीजिएः
    (i) घटना E की प्रायिकता `+` घटना E नहीं की प्रायिकता `=_____________` है।
    (ii) उस घटना की प्रायिकता जो घटित नहीं हो सकती _________ है। ऐसी घटना _______ कहलाती है।
    (iii) उस घटना की प्रायिकता जिसका घटित होना निश्चित है ________ है। ऐसी घटना _________ कहलाती है।
    (iv) किसी प्रयोग की सभी प्रारंभिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग ___________ है।
    (v) किसी घटना की प्रायिकता _________ से बड़ी या उसके बराबर होती है तथा _________ से छोटी या उसके बराबर होती है।


    04:02
    View Solution
  2. निम्नलिखित प्रयोगों में से किन-किन प्रयोगों के परिणाम समप्रायिक है? स्पष्ट कीजिए।
    (i) एक ड्राइवर कार चलाने का प्रयत्न करता है। कार चलना प्रारंभ हो जाती है या कार चलना प्रारंभ नहीं होती है।
    (ii) एक खिलाड़ी बास्केटबॉल को बास्केट में डालने का प्रयत्न करती है। वह बास्केट में बॉल डाल पाती है या नहीं डाल पाती है।
    (iii) एक सत्य -असत्य प्रश्न का अनुमान लगाया जाता है। उत्तर सही है या गलत होगा।
    (iv) एक बच्चे का जन्म होता है। वह एक लड़का है या एक लड़की है।


    05:56
    View Solution
  3. फुटबॉल के खेल को प्रारंभ करते समय यह निर्णय लेने के लिए कि कौन-सी टीम पहले बॉल लेगी, इसके लिए सिक्का उछालना एक न्यायसंगत विधि क्यों माना जाता है?


    01:42
    View Solution
  4. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती?


    01:26
    View Solution
  5. यदि `P(E)=0.05` है तो E नहीं की प्रायिकता क्या है?


    01:16
    View Solution
  6. एक थैले में केवल नींबू की महक वाली मीठी गोलियां हैं। मालिनी बिना थैले में झांके उसमें से एक गोली निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह निकाली गई गोली
    (i) संतरे की महक वाली है?
    (ii) नींबू की महक वाली है?


    01:44
    View Solution
  7. यह दिया हुआ है कि 3 विद्यार्थियों के एक समूह में से 2 विद्यार्थियों के जन्मदिन एक ही दिन न होने की प्रायिकता 0.992 हैं इसकी क्या प्रायिकता है कि इन 2 विद्यार्थियों का जन्मदिन एक ही दिन हो?


    01:52
    View Solution
  8. एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदं हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद (i) लाल हो? (ii) लाल नहीं हो?


    01:37
    View Solution
  9. एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया कंचा (i) लाल है (ii) सफेद है (iii) हरा नहीं है?


    02:03
    View Solution
  10. एक पिग्गी बैंक में 50 पैसे के सौ सिक्के है रू 1 के पचास सिक्के है रू 2 के बीच सिक्के और रू 5 के दस सिक्के हैं। यदि पिग्गी बैंक को हिलाकर उल्टा करने पर कोई एक सिक्का गिरने के परिणाम समप्रायिक हैं तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गिरा हुआ सिक्का (i) 50 पैसे का होगा (ii) रू 5 का नहीं होगा ?


    02:27
    View Solution
  11. गोपी अपने जल-जीव कुंड के लिए एक दुकान से मछली खरीदती हैं दुकानदार एक टंकी, जिसमें 5 नर मछली और 8 मादा मछली हैं में से एक मछली यादृच्छया उसे देने के लिए निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाली गई मछली नर मछली है?


    01:23
    View Solution
  12. संयोग के एक खेल में एक तीर को घुमाया हाता है जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं 1,2,3,4,5,6,7 और 8 में से किसी एक संख्या को इंगित करता है। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित
    (i) 8 को करेगा?
    (ii) एक विषम संख्या को करेगा?
    (iii) 2 से बड़ी संख्या को करेगा
    (iv) 9 से छोटी संख्या को करेगा?


    03:41
    View Solution
  13. एक पासे को एक बार फेंका जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिएः
    (i) एक अभाजय संख्या (ii) 2 और 6 के बीच स्थित कोई संख्या (iii) एक विषम संख्या


    02:25
    View Solution
  14. 52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिएः
    (i) लाल रंग का बादशाह
    (ii) एक फेस कार्ड तस्वीर वाला पत्ता
    (iii) लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता
    (iv) पान का गुलाम
    (v) हुकुम का पत्ता
    (vi) एक ईंट की बेगम


    04:28
    View Solution
  15. ताश के पांच –ईंट का दहला, गुलाम, बेगम, बादशाह और इक्का-को पलट करके अच्छी प्रकार फेटा जाता है। फिर इनमें से यादृच्छया एक पत्ता निकाला जाता है।
    (i) इसकी क्या प्रायिकता है कि यह पत्ता एक बेगम है?
    (ii) यदि बेगम निकल आती है तो उसे अलग रख दिया जाता है और एक अन्य पत्ता निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दूसरा निकाला गया पत्ता (a) एक इक्का है (b) एक बेगम है?


    02:11
    View Solution
  16. किसी कारण 12 खराब पेन 132 अच्छे पेनों में मिल गए हैं। केवल देखकर यह नहीं बताया जा सकता है। कि कोई पेन खराब है या अच्छा है । इस मिश्रण में से एक पेन यादृच्छया निकाला जाता है । निकाले गए पेन की अच्छा होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    01:44
    View Solution
  17. (i) 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि बल्ब खराब होगा?
    (ii) मान लीजिए (i) में निकाला गया बल्ब खराब नहीं है और न ही इसे दुबारा बल्बों के साथ मिलाया जाता है। अब शेष बल्बों में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा?


    03:15
    View Solution
  18. एक पेटी में 90 डिस्क है जिन पर 1 से 90 तक संख्याएं अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी: (i) दो अंकों की एक संख्या (ii) एक पूर्ण वर्ग संख्या (iii) 5 से विभाज्य एक संख्या।


    04:06
    View Solution
  19. एक बच्चे के पास ऐसा पास है जिसके फलकों पर निम्नलिखित अक्षर अंकित है:
    इस पासे को एक बार फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि (i) A प्राप्त हो (ii) D प्राप्त हो?


    01:24
    View Solution
  20. मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाए आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिरते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पास 1m व्यास वाले वृत्त के अंदर गिरेगा?


    04:29
    View Solution
  21. 144 बाल पेनो के एक समूह में 20 बाल पेन खराब है और शेष अच्छे है। आप वही पेन खरीदना चाहेंगे जो अच्छा हो परन्तु खराब पेन आप खरीदना नहीं चाहेंगे। दुकानदार इन पेनो में से यादृच्छया एक पेन निकालकर आपको देता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि
    (i) आप वह पेन खरीदोगे ? (ii) आप वह पेन नहीं खरीदोगे?


    02:17
    View Solution
  22. एक खेल में एक रूपए के सिक्के को तीन बार उछाला जाता है और प्रत्येक बार का परिणाम लिख लिया जाता है । तीनों परिणाम समान होने पर अर्थात तीन चित या तीन पट प्राप्त होने पर हनीफ खेल में जीत जाएगा, अन्यथा वह हार जाएगा। हनीफ के खेल में हार जाने की प्रायिकता परिकलित कीजिए।


    01:39
    View Solution
  23. एक पासे क दो बार फेका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि (i) 5 किसी भी बार में नहीं आयेगा? (ii) 5 कम से कम एक बार आयेगा?


    08:58
    View Solution
  24. निम्नलिखित में से कौन से तर्क सत्य हैं और कौन से तर्क असत्य है सकारण उत्तर दीजिए।
    (i) यदि दो सिक्कों को एक साथा उछाला जाता है तो इसके तीन संभावित परिणाम दो चित दो पट या प्रत्येक एक बार है। अतः इनमें से प्रत्येक परिणाम की प्रायिकता `1/3` है।
    (ii) यदि एक पासे को फेंका जाता है तो इसके दो संभावित परिणाम एक विषम संख्या या एक सम संख्या है। अतः एक विषम संख्या ज्ञात करने की प्रायिकता `1/2` है।


    02:27
    View Solution

प्रश्नावली 15.1 questions and complete solutions for chapter प्रायिकता of NCERT गणित(HINDI) of Class 10

All Exercises from NCERT HINDI Class 10 MATHS प्रायिकता