Class 10 | MATHS |
Chapter | द्विघात समीकरण |
NCERT HINDI | प्रश्नावली 4.2 |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
गुणनखंड विधि से निम्न द्विघात समीकरणों के मूल ज्ञात कीजिए :
`{:((i) ,x^(2)-3x-10=0,(ii) ,2x^(2)+x-6=0),((iii),sqrt(2)x^(2)+7x+5sqrt(2)=0,(iv),2x^(2)-x+(1)/(8) =0),((v),100x^(2)-20x+1=0,,):}`
(i)जॉन और जीवंती दोनों के पास कुल मिलाकर 45 कंचे है दोनों पाँच पाँच कंचे खो देते है और अब उनके पास कंचो की संख्या का गुणनफल 124 है हम जानना चाहेंगे की आरम्भ में उनके पास कितने कंचे थे
(ii)एक कुटरी उद्योग एक दिन में कुछ खिलौने निर्मित करता है प्रत्येक खिलौने का उत्पादन मूल्य 55 में से एक दिन में निर्मित खिलौने की संख्या को घटाने से प्राप्त संख्या के बराबर है, किसी एक दिन कुल निर्माण लागत 750 रुपये थी हम उस दिन निर्माण किये गए खिलौने की संख्या ज्ञात करना चाहेंगे
ऐसी दो संख्याएँ ज्ञात कीजिए , जिनका योग 27 हो और गुणनफल 182 हो l
दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योग 365 हो l
एक समकोण त्रिभुज की ऊँचाई इसके आधार से 7 cm कम है यदि कर्ण 13 cm का हो , तो अन्य दो भुजाएँ ज्ञात कीजिए l
एक कुटीर उद्योग एक दिन में कुछ बर्तनो का निर्माण करता है एक विशेष दिन यह देखा गया कि प्रत्येक नग की निर्माण लागत (रु में ) उस दिन के निर्माण किए बर्तनो की संख्या के दुगने से 3 अधिक थीl यदि उस दिन की कुल निर्माण लागत रु 90 थी , तो निर्मित बर्तनो की संख्या और प्रत्येक नग की लागत ज्ञात कीजिए l
प्रश्नावली 4.2 questions and complete solutions for chapter द्विघात समीकरण of NCERT गणित(HINDI) of Class 10