Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to साधित उदाहरण of chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of Class 10 book with complete answers and questions

Class 10MATHS
Chapterपृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन
BHARTI_BHAWANसाधित उदाहरण
Number Of Questions61
Academic Year2023-24
  1. तीन घनो, जिनमे से प्रत्येक का आयतन `343 cm^(3)` है, के सलग्न फलको को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है। इस प्रकार प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  2. एक गोला और एक घन के पृष्ठीय क्षेत्रफल बराबर हैं। दर्शाइए कि उनके आयतनों का अनुपात `sqrt(6): sqrt(pi)` है।


    View Solution
  3. एक बर्तन, एक अर्धगोलाकार कटोरे पर अध्यारोपित खोखले बेलन के रूप में है। यदि अर्धगोले का व्यास 14 cm है तथा बर्तन की कुल ऊँचाई 13 cm है, तो ज्ञात कीजिए
    बर्तन की धारिता,


    View Solution
  4. एक बर्तन, एक अर्धगोलाकार कटोरे पर अध्यारोपित खोखले बेलन के रूप में है। यदि अर्धगोले का व्यास 14 cm है तथा बर्तन की कुल ऊँचाई 13 cm है, तो ज्ञात कीजिए
    बर्तन का आंतरिक पृष्ठीय क्षेत्रफल


    View Solution
  5. अचानक बाढ़ आने पर, कुछ कल्याणकारी संस्थाओं ने मिलकर सरकार को उसी समय 100 टेंट लगवाने के लिए कहा तथा इसपर आनेवाले खर्च का `50%` देने की पेशकश की। प्रत्येक टेंट का निचला भाग बेलनाकार है जिसका व्यास 4.2 m तथा ऊँचाई 4m है और ऊपरी भाग उसी व्यास का शंकु है जिसकी ऊँचाई 2.8m है। यदि इसपर लगनेवाले कैनवस की लागत ₹ 100 प्रति वर्ग मीटर है, तो ज्ञात कीजिए कि इन संस्थाओं को कितनी राशि देनी होगी?


    View Solution
  6. त्रिज्या 5 cm और लंबाई 9.8 cm वाला एक बेलनाकार टब जल से पूरा भरा है। एक ठोस, जो कि एक अर्धगोले पर अध्यारोपित एक लंबवृत्तीय शंकु के आकार का है, को इस टब में डुबोया जाता है। यदि अर्धगोले की त्रिज्या 3.5cm तथा ठोस की कुल ऊँचाई 8.5 cm है, तो टब में बचे पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  7. एक ठोस लकड़ी का खिलौना, अर्धगोले पर अध्यारोपित समान त्रिज्या के शंकु के आकार का है। अर्धगोले की त्रिज्या 3.5 cm है तथा इस खिलौने को बनाने में कुल `166 (5)/(6) cm^(3)` लकड़ी लगी है। खिलौने की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। खिलौने के अर्धगोलाकार पृष्ठीय तल को Rs. 10 प्रति वर्ग सेमी की दर से रंगवाने का व्यय भी ज्ञात कीजिए। [ `pi = (22)/(7)` लीजिए]


    View Solution
  8. एक ठोस, एक अर्धगोले पर अध्यारोपित शंकु के आकार का है, जिनके आधार की त्रिज्याएँ समान हैं। यदि अर्धगोले तथा शंकु के वक्र-पृष्ठीय क्षेत्रफल समान हैं, तो शंकु की त्रिज्या तथा ऊँचाई का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  9. व्यास 12 cm तथा ऊँचाई 15 cm वाले एक ठोस बेलन को पिघलाकर 12 समान खिलौने बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अर्धगोले पर आरोपित लंबवृत्तीय शंकु के आकार का है। यदि शंकु की ऊँचाई उसकी त्रिज्या की तिगुनी है, तो अर्धगोले की त्रिज्या और खिलौने की कुल ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  10. एक लौह-स्तंभ का कुछ भाग एक लंबवृत्तीय बेलन और शेष भाग एक लंबवृत्तीय। शंकु के आकार का है। शंकु तथा बेलन में से प्रत्येक के आधार की त्रिज्या 8 cm है। बेलनाकार भाग 240 cm ऊँचा है तथा शंक्वाकार भाग 36 cm ऊँचा है। स्तंभ का भार ज्ञात कीजिए यदि `1cm^(2)` लोहे का भार 7.5g है।


    View Solution
  11. एक ठोस एक बेलन के दोनों ओर लगे अर्धगोलों से बना है। यदि ठोस की कुल लंबाई 104 cm है तथा बेलन और अर्धगोलाकार सिरों की त्रिज्या 7 cm है, तो ठोस के पृष्ठ को पॉलिश करने का व्यय Rs. 10 प्रति.`dm^(2)` की दर से ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  12. एक गुलाबजामुन में उसके आयतन की लगभग `30%` चीनी की चाशनी होती है। 45 गुलाबजामुनों में लगभग कितनी चाशनी होगी, यदि प्रत्येक गुलाबजामुन एक बेलन के आकार का है, जिसके दोनों सिरे अर्धगोलाकार हैं तथा इसकी लंबाई 5cm और व्यास 2.8 cm है?


    07:52
    View Solution
  13. एक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी राहुल को एक मॉडल बनाने को कहा गया जो एक ऐसे बेलन के आकार का हो जिसके दोनों सिरों पर दो शंकु जुड़े हुए हों। इस मॉडल का व्यास 3 cm है और इसकी लंबाई 12 cm है। यदि प्रत्येक शंकु की ऊँचाई 2cm हो, तो राहुल द्वारा बनाए गए मॉडल में निम्नलिखित ज्ञात कीजिए
    मॉडल में अंतर्विष्ट हवा का आयतन,


    View Solution
  14. एक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी राहुल को एक मॉडल बनाने को कहा गया जो एक ऐसे बेलन के आकार का हो जिसके दोनों सिरों पर दो शंकु जुड़े हुए हों। इस मॉडल का व्यास 3 cm है और इसकी लंबाई 12 cm है। यदि प्रत्येक शंकु की ऊँचाई 2cm हो, तो राहुल द्वारा बनाए गए मॉडल में निम्नलिखित ज्ञात कीजिए
    मॉडल की बाहरी सतह को Rs. 12.50 प्रति `cm^(2)` की दर से रंगने का कुल व्यय।
    [यह मान लीजिए कि मॉडल की आंतरिक और बाहरी विमाएँ लगभग बराबर हैं]


    View Solution
  15. एक गोलाकार काँच के बर्तन की एक बेलन के आकार की गर्दन है जिसकी लंबाई 8cm और व्यास 2 cm है जबकि गोलाकार भाग का व्यास 8.5 cm है। इसमें भरे जा सकनेवाले पानी की मात्रा मापकर, एक बच्चे ने यह ज्ञात किया कि इस बर्तन का आयतन `345 cm^(3)` है। जाँच कीजिए कि उस बच्चे का उत्तर सही है या नहीं, यह मानते हुए कि उपरोक्त मापन आंतरिक मापन है और `pi` = 3.14 है।


    View Solution
  16. एक ठोस खिलौना एक लंबवृत्तीय बेलन के आकार का है जिसका एक सिरा अर्धगोलाकार और दूसरा सिरा शंक्वाकार है। यदि उभयनिष्ठ व्यास 4.2cm है तथा बेलनाकार और शंक्वाकार भागों की ऊँचाइयाँ क्रमशः 12 cm तथा 7 cm हैं, तो पूरे खिलौने का आयतन ज्ञात कीजिए। [`pi = (22)/(7)` लीजिए]


    View Solution
  17. 7 cm भुजा वाले लकड़ी के एक ठोस घन में से एक बड़े-से-बड़ा गोला काटा गया।
    गोले का आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  18. 7 cm भुजा वाले लकड़ी के एक ठोस घन में से एक बड़े-से-बड़ा गोला काटा गया।
    व्यर्थ गई लकड़ी का प्रतिशत ज्ञात


    View Solution
  19. एक ठोस बेलन, जिसकी ऊँचाई 8m तथा त्रिज्या 6 cm है, में से उसी ऊँचाई और उसी त्रिज्या का एक शंकु काट लिया गया है। शेष बचे ठोस का आयतन तथा कुल पृष्टीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [ `pi` = 3.14 लीजिए]


    View Solution
  20. 7cm भुजा वाले एक घनाकार ब्लॉक के एक फलक को अंदर की ओर से काटकर एक अर्धगोलाकार गड्ढा इस प्रकार बनाया गया है कि अर्धगोले का व्यास घन के एक किनारे के बराबर है। शेष बचे ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  21. लकड़ी का एक खिलौना रॉकेट (rocket) एक शंकु के आकार का है, जो एक बेलन पर अध्यारोपित है। संपूर्ण रॉकिट की ऊँचाई 26 cm है, जबकि शंक्वाकार भाग की ऊँचाई 6cm है। शंक्वाकार भाग के आधार का व्यास 5cm और बेलनाकार भाग के आधार का व्यास 3 cm है। यदि शंक्वाकार भाग पर नारंगी रंग किया जाना है और बेलनाकार भाग पर पीला रंग किया जाना है, तो प्रत्येक रंग द्वारा रॉकेट के रँगे जानेवाले भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi`= 3.14 लीजिए।]


    View Solution
  22. एक धातु से बने घनाभ की विमाएँ `100 cm xx 80 cm xx 64 cm` हैं। इसे पिघलाकर एक घन के आकार में ढाला जाता है। धन का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    02:53
    View Solution
  23. 44 cm भुजा वाले लोहे के एक ठोस धन को पिघलाकर, प्रत्येक 4 cm व्यास की कितनी ठोस गोलाकार गोलियाँ बनाई जा सकती हैं? | [`pi = (22)/(7)` लीजिए। ]


    View Solution
  24. एक `5.5 cm xx10 cm xx 3.5 cm` विमाओं वाला घनाभ बनाने हेतु चाँदी के कितने सिक्कों को पिघलाना होगा, यदि प्रत्येक सिक्के का व्यास 1.75 cm तथा मोटाई 2mm है?


    View Solution
  25. 21 cm व्यास वाले धातु के एक ठोस गोले को पिघलाकर 3.5cm त्रिज्या तथा 3cm ऊँचाई वाले छोटे शंकु बनाए गए। इस प्रकार बने शंकुओं की संख्या ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  26. एक खोखले गोले की आंतरिक तथा बाह्य त्रिज्याएँ क्रमशः 3cm तथा 5 cm हैं। इस गोले को पिघलाकर `2 (2)/(3)` cm ऊँचा एक ठोस बेलन बनाया जाता है। बेलन व्यास तथा वक्र-पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  27. एक धातु के खोखले गोले, जिसका बाह्य तथा आंतरिक व्यास क्रमशः 8 cm तथा 4 cm हैं, को पिघलाकर 8cm आधार व्यास वाले एक ठोस शंकु में ढाला गया। शंकु की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  28. एक लड़की रेत से भरी, 18 cm आधार-त्रिज्या तथा 32 cm ऊँचाई वाली, एक बेलनाकार बाल्टी को फर्श पर खाली करके एक शंक्वाकार ढेरी बनाती है। यदि इस शंक्वाकार ढेरी की ऊँचाई 24 cm है, तो इसकी तिर्यक ऊँचाई दशमलव के एक स्थान तक ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  29. 3.5 cm व्यास तथा 3 cm ऊँचे 504 शंकुओं को पिघलाकर एक धात्विक गोला बनाया गया। गोले का व्यास तथा पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [` pi = (22)/(7)` लीजिए।]


    View Solution
  30. एक ही धातु के दो गोलों के भार क्रमशः 1kg तथा 7kg हैं। छोटे गोले की त्रिज्या 3 cm है। दोनों गोलों को पिघलाकर एक बड़ा गोला बनाया गया। नए गोले का व्यास ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  31. ताँबे के एक गोले जिसका व्यास 6 cm है, को पिघलाकर एकसमान चौड़ाई वाले 36 m लंबे एक तार के रूप में खींचा जाता है। तार की मोटाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  32. 12 cm व्यास तथा 15 cm ऊँचाई के धातु के एक ठोस बेलन को पिघलाकर 12 खिलौने बनाए जाते हैं जिनमें से प्रत्येक एक अर्धगोले पर अध्यारोपित एक लंबवृत्तीय शंकु के आकार का है। अर्धगोले की त्रिज्या और खिलौने की संपूर्ण ऊँचाई ज्ञात कीजिए, यदि शंक्वाकार भाग की ऊँचाई उसकी त्रिज्या की तिगुनी है।


    View Solution
  33. 1.5 cm व्यास तथा 2mm मोटाई वाले सिक्कों की वह संख्या ज्ञात कीजिए जिन्हें पिघलाकर 10 cm ऊँचाई तथा 4.5 cm व्यास वाला एक लंबवृत्तीय बेलन बनाया जा सके।


    View Solution
  34. एक ठोस लोहे के घनाभ की विमाएँ `4.4m xx 2.6 m xx 1.0 m` हैं। इसे पिघलाकर 30 cm आंतरिक त्रिज्या और 5cm मोटाई का एक खोखला बेलनाकार पाइप बनाया गया है। पाइप की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  35. 9 cm आंतरिक त्रिज्या का एक अर्धगोलाकार बर्तन तरल पदार्थ से भरा हुआ है। इस तरल को छोटी बेलनाकार बोतलों में भरना है जिनमें से प्रत्येक का व्यास 3cm और ऊँचाई 4 cm है। बर्तन को खाली करने के लिए कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी?


    View Solution
  36. एक बेलनाकार अर्धगोलाकार बर्तन का आंतरिक व्यास 36 cm है। यह बर्तन तरल पदार्थ से भरा है। इस तरल पदार्थ को 72 बेलनाकार बोतलों में डाला गया है। यदि एक बेलनाकार बोतल का व्यास 6 cm हो, तो प्रत्येक बेलनाकार बोतल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जबकि इस क्रिया में `10%` तरल गिर जाता है


    View Solution
  37. एक शंक्वाकार बर्तन, जिसके आधार की त्रिज्या 5 cm तथा ऊँचाई 24 cm है, पानी से पूरा भरा है। उस पानी को एक बेलनाकार बर्तन, जिसकी त्रिज्या 10 cm है, में डाल दिया जाता है। बेलनाकार बर्तन में कितनी ऊँचाई तक पानी भर जाएगा?


    View Solution
  38. 6cm व्यास के एक ठोस गोलेको, आंशिक रूप से पानी से भरे एक लंबवृत्तीय बेलनाकार बर्तन में डाला जाता है। बेलनाकार बर्तन का व्यास 12 cm है। यदि गोला पूर्णतः पानी में डूब जाता है, तो बेलनाकार बर्तन में पानी का स्तर कितना ऊपर उठ जाएगा?


    View Solution
  39. सुशांत के पास ऊपर से खुला उल्टे शंकु के आकार का एक बर्तन है जिसकी ऊँचाई 11 am तथा ऊपरी सिरे की त्रिज्या 2.5 cm है। यह बर्तन पानी से पूरा भरा हुआ है। इस बर्तन में 0.5 cm व्यास की धातु की गोलाकार गोलियाँ डाली गई जिससे बर्तन के पानी का `(2)/(5)` भाग बाहर आ गया। ज्ञात कीजिए कि इस बर्तन में कितनी गोलियाँ डाली गईं। सुशांत ने ऐसा प्रबंध किया कि बर्तन से निकला पानी सीधा फूलों की क्यारियों को सींच सके। सुशांत ने इस कार्य से किस मूल्य का प्रदर्शन किया?


    View Solution
  40. पानी से भरा एक बर्तन उल्टे शंकु के आकार का है। इस बर्तन की ऊँचाई 8cm है। बर्तन ऊपर से खुला है जिसकी त्रिज्या 5cm है। इसमें 100 गोलीय गोलियाँ डाली गई जिससे बर्तन का एक-चौथाई पानी बाहर आ गया। एक गोली की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  41. किसी वर्षा-जल संग्रहण तंत्र में, `22 mxx20m` की छत से वर्षा-जल बहकर 2m आधार के व्यास तथा 3.5 m ऊँचाई के एक बेलनाकार टैंक में आता है। यदि टैंक भर गया हो, तो ज्ञात कीजिए कि कितनी वर्षा (cm में) हुई।


    View Solution
  42. प्रति सेकंड की गति से पानी 2 cm आंतरिक व्यास वाले एक बेलनाकार पाइप से एक बेलनाकार टैंक में बहता है जिसके आधार की त्रिज्या 40 cm है। आधे घंटे में टैंक में पानी का तल कितना बढ़ जाएगा?


    View Solution
  43. एक बेलनाकार पाइप का आंतरिक व्यास 14 cm है तथा इसमें पानी का बहाव 15 km प्रति घंटा है, जो कि 50 m लंबे और 44 m चौड़े धनाभाकार टैंक में जा रहा है। उस समय की गणना कीजिए जब टैंक में पानी का स्तर 21 cm ऊँचा हो जाएगा।


    View Solution
  44. एक किसान अपने खेत में 10 m व्यास वाली और 2 m गहरी एक बेलनाकार टंकी को आंतरिक व्यास 20 cm वाले एक पाइप द्वारा नहर से जोड़ता है। यदि पाइप में पानी 3 km प्रति घंटा की चाल से बह रहा है, तो कितने समय में टंकी पूरी भर जाएगी?


    View Solution
  45. 2.52 km प्रति घंटे की गति से पानी एक बेलनाकार पाइप से एक बेलनाकार टैंक में आ रहा है। यदि टैंक के आधार की त्रिज्या 40 cm है तथा आधे घंटे में इसमें पानी का तल 3.15 m बढ़ जाता है, तो पाइप का आंतरिक व्यास ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  46. 6m व्यास वाला 21 m गहय एक कुआँ खोदा जाता है और खुदाई से निकली मिट्टी को समान रूप से फैलाकर `27 m xx` 11 m वाला एक चबूतरा बनाया जाता है। इस चबूतरे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  47. 14 m गहरा तथा 4 m व्यास का एक कुआँ खोदा गया। इसमें से निकली मिट्टी को कुएँ के चारों ओर समतल रूप से बिछाकर एक 40 cm ऊँची मुंडेर बनाई गई। मुंडेर की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  48. एक ठोस धातु के बेलन के दोनों किनारों से उसी व्यास के अर्धगोले के रूप में धातु निकाली गई। बेलन की ऊँचाई 10 cm तथा इसके आधार की त्रिज्या 4.2 cm है। शेष बेलन को पिघलाकर 1.4 cm मोटी बेलनाकार तार बनाई गई। तार की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  49. 50 वृत्तीय प्लेटों, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 7 cm तथा मोटाई 0.5 cm है, को एक दूसरे के ऊपर रखकर एक ठोस लंबवृत्तीय बेलन बनाया गया है। इस प्रकार बने बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  50. 3mm व्यास का एक ताँबे का तार 12 cm ऊँचे और 5 cm त्रिज्या के बेलन के चारों ओर इस प्रकार लपेटा गया है कि बेलन के वक्र-पृष्ठ को पूरा ढक ले। तार की लंबाई और उसका भार ज्ञात कीजिए। दिया गया है, कि ताँबे का घनत्व । 8.888 प्रति घन सेमी है। [`pi` = 3.14 लीजिए।]


    View Solution
  51. एक टंकी, जिसका आंतरिक मापन `150 cm xx 120 cm xx 110 cm` है, में `129600 cm^(3)` पानी है। इस पानी में कुछ छिद्र वाली ईंटें तब तक डाली जाती हैं, जब तक कि टंकी पूरी तरह ऊपर तक भर न जाए। प्रत्येक ईंट अपने आयतन का `(1)/(7)` पानी सोख लेती है। यदि प्रत्येक ईंट की माप `22.5 cm xx7.5 cmxx 6.5 cm` हैं, तो टंकी में कुल कितनी ईंटें डाली जा सकती है ताकि उसमें से पानी बाहर न बहे?


    View Solution
  52. एक समकोण त्रिभुज जिसकी कर्ण को छोड़कर दो भुजाएँ 3 cm तथा 4 cm हैं, को कर्ण के अनुदिश घुमाया गया है। इस प्रकार बननेवाले दोहरे शंकु का आयतन तथा पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  53. एक बाल्टी शंकु के छिन्नक के आकार की है जिसकी ऊँचाई 42 cm है तथा वृत्तीय सिरों की त्रिज्याएँ 30 cm तथा 10 cm हैं। ज्ञात कीजिए कि इस बाल्टी में कितने लीटर दूध आएगा तथा Rs. 40 प्रति लीटर के भाव से बेचने पर कुल कितनी राशि मिलेगी?


    View Solution
  54. शंकु के छिन्नक के आकार की एक बाल्टी के निचले तथा ऊपरी किनारों के व्यास क्रमशः 10 cm तथा 30 cm हैं। यदि बाल्टी की ऊँचाई 24 cm है, तो ज्ञात कीजिए
    बाल्टी को बनाने में लगनेवाली धातु की शीट का क्षेत्रफल


    View Solution
  55. शंकु के छिन्नक के आकार की एक बाल्टी के निचले तथा ऊपरी किनारों के व्यास क्रमशः 10 cm तथा 30 cm हैं। यदि बाल्टी की ऊँचाई 24 cm है, तो ज्ञात कीजिए
    बाल्टी बनाने में लगी धातु की Rs. 10 प्रति `100 cm^(2)` की दर से कुल लागत [`pi = 3.14` लीजिए।]


    View Solution
  56. ऊपर से खुली एक बाल्टी शंकु के छिन्नक के आकार की है जिसकी धारिता `12308.8cm^(3)` है। उसके ऊपरी तथा निचले वृत्तीय सिरों की त्रिज्याएँ क्रमशः 20 cm तथा 12 cm हैं। बाल्टी की ऊँचाई ज्ञात कीजिए तथा बाल्टी को बनाने में लगी धातु की चादर का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [`pi` = 3.14 लीजिए|]


    View Solution
  57. एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊँचाई 4 cm है तथा इसके वृत्तीय सिरों के परिमाप 18 cm और 6cm हैं। इस छिन्नक का वक्र-पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    06:35
    View Solution
  58. एक शंकु की ऊँचाई 10 cm है। शंकु को उसके आधार के समांतर एक तल द्वारा ऊँचाई के मध्य से काटा जाता है। दोनों भागों के आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  59. एक शंकु की ऊँचाई 30 cm है। इसके शिखर की ओर से एक छोटा शंकु, इसके आधार के समांतर एक तल द्वारा काटा गया है। यदि छोटे शंकु का आयतन दिए हुए शंकु के आयतन का `(1)/(27)` भाग हो, तो शंकु को आधार से कितनी ऊंचाई पर काटा गया है?


    View Solution
  60. एक खोखले शंकु को उसके आधार के समांतर एक समतल द्वारा किसी ऊँचाई पर काटा गया और उसका ऊपरी भाग हटा दिया गया। यदि शेष भाग का वक्र-पृष्ठ क्षेत्रफल, संपूर्ण शंकु के वक्र-पृष्ठ का `(8)/(9)` हो, तो समतल के द्वारा काटे गए शंकु की ऊँचाई के दो भागों में अनुपात ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  61. 20cm ऊँचे एक धातु के लंबवृत्तीय शंकु जिसका शीर्ष कोण `60^(@)` है, को इसके आधार के समांतर एक समतल द्वारा उसकी ऊँचाई के मध्य से दो भागों में काटा जाता है। यदि इस प्रकार प्राप्त हुए छिन्नक को `(1)/(16)` cm एकसमान व्यास के तार के रूप में खींचा जाए, तो तार की लंबाई ज्ञात कीजिए।


    View Solution

साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन of BHARATI BHAWAN of Class 10