Class 10 | MATHS |
Chapter | बहुपद |
ALOK BHARTI PUBLICATION | प्रश्नावली (2.3) |
Number Of Questions | 13 |
Academic Year | 2023-24 |
सत्यापित करें कि 5, - 2 एवं `(1)/(3)` एक त्रिघात बहुपद `p(x) = 3x^(3)-10x^2- 27x + 10` के शून्यक हैं। इस बहुपद के शून्यकों एवं गुणांकों के बीच संबंधों की सत्यता की जाँच करें।
सत्यापित करें कि 4, - 2 एवं `(1)/(2)` एक त्रिघात बहुपद `2x^3 - 5x^2 - 14x + 8` के शून्यक हैं। इस बहुपद के शून्यकों एवं गुणांकों के बीच संबंधों की सत्यता की जाँच करें।
एक त्रिघात बहुपद ज्ञात करें जिसके शून्यकों का योगफल, दो शून्यकों को एक साथ लेकर उनके गुणनफलों का योग तथा शून्यकों का गुणनफल क्रमशः 3, - 5 एवं 1 है।
एक त्रिघात बहुपद लिखें जिसके शून्यकों का योगफल, दो शून्यकों को एक साथ लेकर उनके गुणनफलों का योग तथा शून्यकों का गुणनफल क्रमशः (i) 1,-1 एवं 2 (ii)0,-7 एवं -6 है।
एक त्रिघात बहुपद लिखें जिसके शून्यक `3,-1,-(1)/(3)`
वह त्रिघात बहुपद क्या होगा जिसके शून्यक -1,0,1 है।
एक त्रिघात बहुपद `(x^3-6x^2-x+ 30)` के शून्यकों का योगफल, दो शुन्यकों को एक साथ लेकर उनके गुणनफलों का योगफल तथा शून्यकों का गुणनफल ज्ञात करें।
त्रिघात बहुपद `(x^3 - 3x^2-6x+ 8)` के शून्यकों का योगफल, दो शून्यकों को ___एक साथ लेकर उनके गुणनफलों का योगफल, शून्यकों का गुणनफल ज्ञात करें।
बहुपदों p(x), g(x), q(x) एवं r(x) का उदाहरण दें जो विभाजन एल्गोरिथ्म को सन्तुष्ट करते हैं तथा r(x) का घात शून्य हो।
यदि बहुपद `(x^3 + 10x^2+px+q)` दो शून्यक 1 एवं -2 हो तो p एवं का मान ज्ञात करें।
यदि किसी बहुपद के शून्यक - 2, 1, 4 हो तो निम्नलिखित का मान ज्ञात करें।
(i) `alpha+beta+gamma` (ii) `alphabeta +betagamma+gammaalpha` (iii) `alphabetagamma`
h के किस मान के लिए बहुपद f(x) = `x^2+hx +4` का एक शून्यक 4 होगा।
एक बहुपद `4y^3 + 8y+8y^2 +7` को एक अन्य बहुपद g(y) से विभाजित करने पर भागफल एवं शेषफल क्रमशः (2y+5) एवं (11y+2) है। g(y) का मान ज्ञात करें।
प्रश्नावली (2.3) questions and complete solutions for chapter बहुपद of ALOK BHARATI MATHS (HINDI) of Class 10